Class 7 | MATHS |
Chapter | एक चर में सरल रैखिक समीकरण |
STUDENTS FRIENDS | EXERCISE 6D (वस्तुनिष्ठ एवं लघुत्तरीय प्रश्न) |
Number Of Questions | 41 |
Academic Year | 2023-24 |
x, 5 से कितना अधिक है ?
5 में कितना से गुणा किया जाय कि वह a हो जाय?
दो संख्याओं का योगफल 53 है उसमें एक संख्या x है तो दूसरी संख्या होगी:
सीता के पास x रुo के 15 नोट हैं तो सीता के पास कुल रकम होगा :
किसी त्रिभुज के दो कोण `x^(@)` तथा `y^(@)` हैं तो तीसरा कोण होगा:
रिक्त स्थानों को भरें:
दो संख्याओं का योग 51 है तथा उसमें एक संख्या x है तो दूसरी संख्या = ………..
रिक्त स्थानों को भरें:
दो संख्याओं का गुणनफल 104 है तथा उसमें एक संख्या y है तो दूसरी संख्या = ...............
रिक्त स्थानों को भरें:
यदि एक संख्या z है तो इसके बाद वाली संख्या ............. होगी।
रिक्त स्थानों को भरें:
यदि एक सम संख्या y है तो अगली सम संख्या ............. होगी।
रिक्त स्थानों को भरें:
दो लगातार सम संख्याओं का अंतर ....... . होता है।
रिक्त स्थानों को भरें:
दो लगतार विषम संख्याओं का अंतर ................ होता है।
निम्नलिखित स्थितियों के लिए समीकरण बनाएँ और फिर उन्हें हल करके अज्ञात संख्याएँ ज्ञात करें:
एक संख्या का `(1)/(5)` घटाव 4, संख्या 3 देता है।
निम्नलिखित स्थितियों के लिए समीकरण बनाएँ और फिर उन्हें हल करके अज्ञात संख्याएँ ज्ञात करें:
यदि मैं किसी संख्या का तीन-चौथाई लेकर इसमें 3 जोड़ दूं, तो मुझे 21 प्राप्त होते हैं।
निम्नलिखित स्थितियों के लिए समीकरण बनाएँ और फिर उन्हें हल करके अज्ञात संख्याएँ ज्ञात करें:
जब मैंने किसी संख्या के दुगुने में से 11 को घटाया, तो परिणाम 15 प्राप्त हुआ।
निम्नलिखित स्थितियों के लिए समीकरण बनाएँ और फिर उन्हें हल करके अज्ञात संख्याएँ ज्ञात करें:
इबेनहल एक संख्या सोचती है। वह इसमें 19 जोड़कर योग को 5 से भाग देती है, उसे 8 प्राप्त होता है।
वह संख्या ज्ञात कीजिए जिसका एक-चौथाई, 7 से 3 अधिक है।
किसी संख्या और 5 का योग 17 है तो संख्या ज्ञात करें।
किसी संख्या और 17 का योग 103 है तो संख्या ज्ञात करें।
किसी संख्या और `(2)/(5)` का योग `(6)/(5)` है तो संख्या ज्ञात करें।
किसी संख्या के तिगुने और 11 का योग 32 है। वह संख्या ज्ञात कीजिए।
निम्नलिन्ति को हल कीजिए :
इरफान कहता है कि उसके पास परमीत के पास जितने कँचे हैं उनके पाँच गुने से 7 अधिक कँचे हैं । इरफान के पास 37 कँचे हैं। परमीत के पास कितने कँचे है?
निम्नलिखित को हल कीजिये :
अध्यापिका बताती हैं की उनकी कक्षा में एक विद्यार्थी द्वारा प्राप्त किये गए अधिकतम अंक , प्राप्त किये न्यून्तम अंक का दुगुना जमा 7 हैं। प्राप्त किये गए अधिकतम अंक , 87 हैं। प्राप्त किये गए न्यून्तम अंक क्या हैं ?
निम्नलिखित को हल कीजिये :
किसी समद्विबाहु त्रिभुज में आधार कोण बराबर होते हैं। शीर्ष कोण `40^@` हैं। इस त्रिभुज के आधार कोण क्या हैं ? ( याद कीजिये की त्रिभुज के तीनो कोणों का योग `180^@` होता हैं। )
एक संख्या दूसरी संख्या के तिमुने से 3 कम है और उनका योगफल 19 है तो संख्याएँ ज्ञात करें।
किसी वर्ग में 35 विद्यार्थी हैं। लड़कियों की संख्या लड़कों की संख्या का `(2)/(5)` है तो वर्ग में लड़कों तथा लड़कियों की संख्या ज्ञात करें।
दो लगातार संख्याओं का योग 51 है तो संख्याएँ ज्ञात करें।
तीन लगातार संख्याओं का योग 66 है तो संख्याएँ ज्ञात करें।
दो लगातार विषम संख्याओं का योग 120 है तो संख्याएँ ज्ञात करें।
दो लगातार सम संख्याओं का योग 42 है तो संख्याएँ ज्ञात करें।
तीन लगातार सम संख्याओं का योग 306 है तो संख्याएँ ज्ञात करें।
किसी परिमेय संख्या का अंश उसके हर से 4 कम है। यदि हर को 9 से तथा अंश को 5 से बढ़ा दिया जाय तो पुन: पहली वाली परिमेय संख्या मिलती है तो संख्या ज्ञात करें।
किसी परिमेय संख्या का अंश हर से 3 कम है। यदि अंश में 4 तथा हर में 12 जोड़ दिया जाय तो परिमेय संख्या `(1)/(2)` हो जाती है। संख्या ज्ञात करें।
अब्दुल की उम्र उसके पुत्र की उम्र की 5 गुनी है। 6 वर्ष बाद अब्दल की उम्र पुत्र की उम्र की तिगुनी हो जायेगी तो अब्दुल की उम्र ज्ञात करें।
राजू के पिता की आयु राजू की आयु के तीन गुने से 5 वर्ष अधिक है। राजू की आयु ज्ञात कीजिए, यदि उसके पिता की आयु 44 वर्ष है।
विजय की उम्र अजय से 10 वर्ष अधिक है। 4 वर्ष पहले विजय की उम्र अजय की उम्र की दुगुनी थी। दोनों की वर्तमान उम्र बतायें।
लक्ष्मी के पिता की आयु 49 वर्ष है। उनकी आयु लक्ष्मी की आयु के तीन गुने से 4 वर्ष अधिक है। लक्ष्मी की आयु क्या है?
मोहनलाल अपनी सम्पत्ति का `(1)/(4)` अपने पुत्र के लिए तथा `(1)/(5)` अपनी पुत्री के लिए तथा शेष अपनी पत्नी के लिए छोड़ गये । यदि उनकी पत्नी का हिस्सा 33,000 रु० था तो मोहनलाल के पास कितनी सम्पत्ति थी?
एक बाँस का `(1)/(4)` हिस्सा कीचड़ में, `(1)/(3)` हिस्सा पानी में और `10` फुट पानी के ऊपर है, तो बाँस की लम्बाई (फुट में) ज्ञात करें।
एक आयताकार खेत की लम्बाई, चौड़ाई की दुगुनी से 6 मीटर अधिक है। यदि इसकी परिमाप 132 मीटर हो, तो खेत की लम्बाई और चौड़ाई ज्ञात करें।
एक त्रिभुज की प्रत्येक बराबर भुजा की लंबाई तीसरी भुजा से 4m कम है। यदि त्रिभुज का परिमाप 55 हो, तो त्रिभुज की भुजाओं के माप ज्ञात कीजिए।
एक थैली में जितने एक रुपये वाले सिक्के हैं ठीक उतनी ही पचास पैसे वाले भी हैं। यदि कुल सिक्कों का मूल्य `30` रुपये हो, तो थैली में प्रत्येक तरह के कितने सिक्के हैं ?
EXERCISE 6D (वस्तुनिष्ठ एवं लघुत्तरीय प्रश्न) questions and complete solutions for chapter एक चर में सरल रैखिक समीकरण of KC SINHA MATHS (HINDI) of Class 7