Class 8 | MATHS |
Chapter | एक चार वाले रैखिक समीकरण |
MBD PUBLICATION | पाठ्य पुस्तक प्रश्नावली 2 . 2 |
Number Of Questions | 16 |
Academic Year | 2023-24 |
अगर आपको किसी संख्या से `(1)/(2)` घटाने और परिणाम को `(1)/(2)` से गुणा करने पर `(1)/(8)` प्राप्त होता है तो वह संख्या क्या है ?
एक आयताकार तरणताल (swimming pool) की लंबाई उसकी चौड़ाई के दुगुने से 2 मीटर अधिक है। यदि इसका परिमाप 154 मीटर है, तो इसकी लंबाई व चौड़ाई ज्ञात कीजिए।
एक समद्विबाहु त्रिभुज का आधार `(4)/(3) cm ` तथा उसका परिमाप `4 (2)/(15) cm` है। उसकी दो बराबर भुजाओ की माप ज्ञात कीजिए।
दो संध्याओं का योग 95 है। यदि एक संख्या दूसरी से 15 अधिक है तो दोनों संख्याएँ ज्ञात कीजिए।
दो संख्याओं में अनुपात 5 : 3 है, यदि उनमे अंतर 18 है, तो संख्याएँ ज्ञात कीजिए।
तीन लगातार पूर्णाकों का योग 51 है। पूर्णाक ज्ञात कीजिए।
8 के तीन लगातार गुणजों का योग 888 है। गुणजों को ज्ञात कीजिए?
तीन लगातार पूणांक बढ़ते क्रम में लेकर उन्हें क्रमश: 2,3 तथा 4 से गुणा कर योग करने पर योगफल 74 प्राप्त होता है। तीनों पूर्णाक ज्ञात कीजिए।
राहुल और हारून की वर्तमान आयु में अनुपात 5 : 7 है। 4 वर्ष बाद उनकी आयु का योग 56 वर्ष हो जाएगा । उनकी वर्तमान आयु क्या है ?
किसी कक्षा में बालक और बालिकाओ की संख्याओं में अनुपात 7 : 5 है। यदि बालको को संख्या बालिकाओ की संख्या से 8 अधिक है, तो कक्षा में कुल कितने विद्यार्थी है।
बाइचुंग के पिता जी उसके दादा जी से 26 वर्ष छोटे है और उससे 29 वर्ष बड़े है। यदि उन तीनो की आयु का योग 135 वर्ष है, तो उनकी आयु अलग - अलग ज्ञात कीजिए।
15 वर्ष बाद रवि की आयु, उसकी वर्तमान आयु से चार गुनी हो जाएगी। रवि की वर्तमान आयु क्या है ?
एक परिमेय संख्या को `(5)/(2)` से गुणा करने और `(2)/(3)` जोड़ने पर `- (7)/(12)` प्राप्त होता है। वह संख्या क्या है ?
लक्ष्मी एक बैंक में खजांची है। उसके पास नगदी के रूप में ₹ 100, ₹50 व ₹ 10 वाले नोट है। उनकी संख्याओं में क्रमशः 2 : 3 : 5 का अनुपात है और उनका कुल मूल्य ₹ 4,00,000 है। उसके पास प्रत्येक प्रकार के कितने - कितने नोट है ?
मेरे पास 300 रूपये मूल्य के, 1 रूपये, 2 रूपये और 5 रूपये वाले सिक्के हैं | 2 रूपये वाले सिक्कों की संख्या 5 रूपये वाले सिक्कों की संख्या की तिगुनी है और सिक्कों की कुल संख्या 160 है | मेरे पास प्रत्येक प्रकार के कितने-कितने सिक्के है ?
एक निबंध प्रतियोगिता में आयोजकों ने तय किया कि प्रत्येक विजेता को `₹100` और विजेता को छोड़कर प्रत्येक प्रतिभागी को `₹25` पुरस्कार के रूप में दिए जाएँगे। यदि पुरस्कारों में बांटी गई राशि `₹3000` थी तो कुल `63` प्रतिभागियों में विजेताओ की संख्या ज्ञात कीजिए :
पाठ्य पुस्तक प्रश्नावली 2 . 2 questions and complete solutions for chapter एक चार वाले रैखिक समीकरण of MBD PUBLICATION of Class 8