Class 9 | MATHS |
Chapter | दो चरों वाले रैखिक समीकरण |
DAS GUPTA | प्रश्नावली 5B दीर्घ उत्तरीय प्रश्न |
Number Of Questions | 12 |
Academic Year | 2023-24 |
निम्नांकित समीकरण के लेखचित्र खीचें |
`x+2y=6`
निम्नांकित समीकरण के लेखचित्र खीचें |
`x-2y=4`
निम्नांकित समीकरण के लेखचित्र खीचें |
`2x+3y=6`
निम्नांकित समीकरण के लेखचित्र खीचें |
`x=3(y-1)`
समीकरण `2x+y-3=0` का आलेख खींचे | आलेख अक्षों को किन बिंदुओं पर काटता है, चित्र में दिखाएँ |
समीकरण `2x-3y=6` का आलेख खींचे | फिर स्थापित बिंदुओं से भिन्न बिंदुओं के आधार पर दो हल लिखें |
समीकरण `2x+y=5` का आलेख खींचे | फिर स्थापित बिंदुओं से अलग बिंदुओं के आधार पर तीन हल लिखें |
2 कलम और 4 पेंसिल का मूल्य 40 रु० है | एक रैखिक समीकरण लिखिए जो इन आंकड़ों को संतुष्ट करती हो | इस समीकरण का आलेख खींचिए | जब एक कलम 8 रु० में मिली हो तो एक पेंसिल का मूल्य आलेख से ज्ञात करें |
एक पिंड पर लगाया गया बल पिंड में उत्पन्न त्वरण के अनुक्रमानुपाती होता है | इस कथन को व्यक्त करनेवाला एक रैखिक समीकरण लिखें और अचर (जो कि पिंड का द्रव्यमान है) का मान 3 एकक लेते हुए समीकरण को आलेखित करें |
रैखिक समीकरण `D = RT`, दूरी `(D)`, गति `(R)` और समय `(T)` के बीच संबंध है। यदि एकसमान गति `2` किमी/से० हो तो इस समीकरण के आलेख कि सहायता से बताएँ कि
`(i) 2` सेकंड में चलित दूरी कितनी है
`(ii) 8` किमी जाने में कितना समय लगेगा
रैखिक समीकरण `D=(M)/(V)`, घनत्व (D), द्रव्यमान (M) और आयतन (V) के बीच का संबंध है | यदि मिट्रिक पद्धति में D = 1 हो तो इस समीकरण का आलेख खींचें | आलेख से बताएँ कि 1 घन सेमी पानी का द्रव्यमान क्या होगा |
रैखिक समीकरण
`(F-32)/(9)=(C)/(5)`
तापमान मापने की दो इकाइयों सेल्सियस और फारेनहाइट के बीच का संबंध है | सेल्सियस को x-अक्ष पर और फारेनहाइट को y-अक्ष पर लेते हुए दिए गए रैखिक समीकरण का आलेख खींचें | बताएँ कि
(i) यदि तापमान `95^(@)F` है तो सेल्सियस में तापमान कितना होगा,
(ii) क्या ऐसा भी कोई तापमान है जो फारेनहाइट और सेल्सियस दोनों के लिए समान है |
प्रश्नावली 5B दीर्घ उत्तरीय प्रश्न questions and complete solutions for chapter दो चरों वाले रैखिक समीकरण of BHARATI BHAWAN MATHS (HINDI) of Class 9