Class 9 | MATHS |
Chapter | गोला |
DAS GUPTA | प्रश्नावली 17 (अतिलघु उत्तरीय प्रश्न) |
Number Of Questions | 25 |
Academic Year | 2023-24 |
r त्रिज्या वाले गोले का आयतन निम्नलिखित में कौन-सा है ?
रिक्त स्थान को भरें -
किसी गोले का आयतन V = ............ होता है, जबकि गोले की त्रिज्या r इकाई हो |
रिक्त स्थान को भरें-
किसी गोले का पृष्ठ-क्षेत्रफल = ............. होता है, जबकि गोले की त्रिज्या r इकाई हो |
किसी टंकी के गोलीय वाल्व का व्यास 21 सेमी है | उसका (a) पृष्ठ-क्षेत्रफल तथा (b) आयतन ज्ञात कीजिए |
एक गोले की त्रिज्या 7 सेमी है तो इसका (a) आयतन और (b) पृष्ठ-क्षेत्रफल निकालिए |
रिक्त स्थान को भरें-3r सेमी त्रिज्यावाले अर्धगोले का आयतन ..........होता है |
एक अर्धगोलिय कटोरे की आंतरिक त्रिज्या 9 सेमी है | उसका आंतरिक पृष्ठ-क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए |
एक अर्धगोलिय कटोरे का आंतरिक व्यास 20 सेमी है | उसकी धारिता प्राप्त कीजिए |
रिक्त स्थान को भरें-एक खोखले गोले के बाहरी व्यास तथा भीतरी व्यास क्रमश : x तथा y हैं तो खोखले गोले के ठोस भाग का आयतन `=(pi)/(6)(x-y)(..........)`.
रिक्त स्थान को भरें - यदि किसी दवाई की गोली की त्रिज्या 0.5 सेमी है तो गोली का पृष्ठ-क्षेत्रफल...........वर्ग सेमी होगा |
रिक्त स्थान को भरें -
पीतल के बने एक गोलीय शॉट-पुट का व्यास ..........सेमी होगा जबकि शॉट-पुट का पृष्ठ-क्षेत्रफल `1600pi` वर्ग सेमी है |
रिक्त स्थान को भरें -
एक फुटबॉल में ............ घन सेमी वायु भरी है, यदि उसका आंतरिक व्यास 24 सेमी है |
किसी ठोस गोले के सतह का क्षेत्रफल जितना वर्ग सेमी है उसका आयतन उतना ही घन सेमी है, तो गोले की त्रिज्या निकालें |
3 सेमी त्रिज्या वाले एक ठोस गोले के पदार्थ से 1 सेमी त्रिज्या वाले कितने ठोस गोले बनाए जा सकते हैं ?
10 सेमी त्रिज्या वाले एक ठोस गोले को गलाकर 1 सेमी त्रिज्या वाली कितनी ठोस गोलियाँ बनाई जा सकती हैं ?
यदि किसी गोले की त्रिज्या दुगुनी कर दी जाए तो उसका घनफल कितना गुना हो जाएगा ?
किसी गोले की त्रिज्या आधी कर दी जाए तो नए गोले का आयतन कितना भाग रह जाएगा ?
5 सेमी तथा 6 सेमी त्रिज्यावाले दो गोलों के आयतनों का अनुपात लिखें |
यदि किसी गोले की त्रिज्या दुगुनी कर दी जाए, तो उसका पृष्ठ-क्षेत्रफल पहले की तुलना में कितना गुना हो जाएगा ?
किसी गोले की त्रिज्या `50%` बढ़ जाती है | निम्नलिखित में कौन-सा परिणाम गोले के वक्र पृष्ठ में प्रतिशत वृद्धि सूचित करता है ?
किसी अर्धगोलिय ठोस के वक्र पृष्ठ एवं आधार-क्षेत्रफल का अनुपात लिखें |
अर्धगोले और गोले के संपूर्ण पृष्ठों में क्या अनुपात है जबकि दोनों की त्रिज्याएँ बराबर हैं ?
यदि किसी ठोस गोले को दो बराबर भागों में काट दिया जाए, तो दोनों अर्धगोलों के संपूर्ण पृष्ठ का योग दिय हुए गोले के पृष्ठ का निम्नलिखित में कौन-सा भाग होगा ?
यदि किसी लंबवृत्तीय बेलन की ऊँचाई और आधार का व्यास दोनों, किसी गोले के व्यास के बराबर हों तो उस बेलन का वक्र पृष्ठ गोले के वक्र पृष्ठ का निम्नलिखित में कौन-सा भाग होगा ?
किसी शंकु के आधार की त्रिज्या और ऊँचाई बराबर हैं | उसके आयतन और उसी त्रिज्या वाले गोले की आयतन का अनुपात लिखें |
प्रश्नावली 17 (अतिलघु उत्तरीय प्रश्न) questions and complete solutions for chapter गोला of BHARATI BHAWAN MATHS (HINDI) of Class 9