Class 9 | MATHS |
Chapter | दो चरों वाले रैखिक समीकरण |
KC SINHA HINDI | साधित उदाहरण |
Number Of Questions | 25 |
Academic Year | 2023-24 |
निम्नलिखित रैखिक समीकरणों को `ax+by+c=0` के रूप से व्यक्त कीजिए और प्रत्येक स्थिति में `a,b` और `c` के मान बताइए:
`(i) 2x+3y=9.3bar5` `(ii) x-(y)/(5)-10=0`
`(iii) -2x+3y=6` `(iv) x=3y`
`(v) 2x=-5y` `(vi) 3x+2=0`
`(vii) y-2=0` `(viii) 5=2x`
एक नोटबुक की कीमत एक कलम की कीमत से दो गुनी है। इस कथन को निरूपित करने के लिए दो चरो वाला एक रैखिक समीकरण लिखिए ।
बताइए कि निम्नलिखित हलो में कौन-कौन समीकरण `x-2y=4` के हल है और कौन -कौन हल नहीं है :
`(i) (0,2)` `(ii) 2,0)` `(iii) (4,0)`
`(iv) (sqrt(2),4sqrt(2))` `(v) (1,1)`
`x=2`, `y=1` निम्नलिखित समीकरण के हल है या नहीं?
`2x+5y=9`
`k` का मान ज्ञात कीजिए जबकि `x=2`, `y=1` समीकरण `2x+3y=k` का एक हल हो ।
प्रत्येक समीकरण में `a` का मान ज्ञात करे ताकि उनका हल `x=1`, `y=1` हो |
`(i) x-y=a` `(ii) 3x+ay=6`
`(iii) 9ax+12ay=63` `(iv) 5x+2ay=3a`
निम्नलिखित समीकरण के लिए हल है ?
`y=3x+5`
निम्नलिखित समीकरणों में से प्रत्येक समीकरण के चार हल लिखिए :
`(i) 2x+y=7` `(ii) pix+y=9` `(iii) x=4y`
निम्नलिखित समीकरणों का कम-से-कम तीन हल ज्ञात करे।
` 2x-3y+7=0`
निम्नलिखित समीकरण का चार हल ज्ञात करे
`2(x+3)-3(y+1)=0`
निम्नलिखित युगम समीकरणों में `x=a`, `y=0` और `x=0`, `y=b` के रूप में हल ज्ञात करे। क्या उनमे कोई उभयनिष्ट हल है?
`3x+2y=6` और `5x-2y=10`
बिन्दु (2,14)` से होकर जाने वाली दो रेखाओ के समीकरण लिखिए । इस प्रकार की और कितनी रेखाएं हो सकती है, और क्यों?
दो चरों वाले निम्नलिखित रैखिक समीकरणों में से प्रत्येक का आलेख खीचिए :
`(i)x+y=4` `(ii) y=3x`
निम्नांकित समीकरणों का आलेख खींचे । आलेख अक्षो को जिन बिन्दुओ पर काटता है उनका निर्दशांक लिखे।
`(i) 2x+y=6` `(ii) x-2y=4`
`(iii) 2(x-1)+3y=4` `(iv) 2(x+3)-3(y-1)=0`
यदि बिन्दु `(3,4)` समीकरण `3y=ax+7` के आलेख पर स्थित है, तो `a` का मान ज्ञात कीजिए ।
एक नगर में टैक्सी का किराया निम्नलिखित है : पहले किलोमीटर का किराया `8 ` रु० है और उसके बाद की दुरी के लिए प्रति किलोमीटर का किराया `5` रु० है। यदि तय की गई दुरी `x` किलोमीटर हो, कुल किराया `y` रु० हो, तो इसका एक रैखिक समीकरण लिखिए और उसका आलेख खीचिए।
आप जानते है कि एक पिंड पर लगाया गया बल पिंड में उत्पन त्वरण के अनुक्रमानुपाती होता है। इस स्थिति को व्यक्त करनेवाला एक समीकरण लिखिए और समीकरण को आलेखित कीजिए ।
निम्नलिखित आलेखों में से प्रत्येक आलेख के लिए दिए गए विकल्पों से सही समीकरण का चयन कीजिए:
`{:("चित्र" (i) "के लिए",,"चित्र" (ii) "के लिए"),((i)y=x,,(i)y=x+2),((ii)x+y=0,,(ii)y=x-2),((iii) y=2x,,(iii)y=-x+2),((iv)2+3y=7x,,(iv)x+2y=6):} `
एक अचर बल लगाने पर एक पिंड द्वारा किया गया कार्य पिंड द्वारा तय कि गई दुरी के अनुक्रमानुपाती होता है। इस कथन को दो चरों वाले एक समीकरण के रूप से व्यक्त कीजिए और अचर बल `5` मात्रक लेकर इसका आलेख खीचिए। यदि पिंड द्वारा तय कि दुरी `(i) 2` मात्रक `(ii) 0` मात्रक हो, तो आलेख से किया हुआ कार्य ज्ञात कीजिए ।
एक विधालय की कक्षा `IX` की छात्राएं यामिनी और फातिमा ने मिलकर भूकंप पीड़ित व्यक्तियो की सहयता के लिए प्रधानमत्री राहत कोष `100` रु० में अंशदान दिया। एक रैखिक समीकरण लिखिए जो इन आंकड़ों को संतुष्ट करती हो । (आप उनका अंशदान`x` रु० और `y` रु० मान सकते है) इस समीकरण का आलेख खीचिए ।
अमरीका और कनाडा जैसे देशो में तापमान फॉरेनहाइट में मापा जाता है , जबकि भारत जैसे देशो में तापमान सेल्सियस में मापा जाता है।यहाँ फॉरेनहाइट को सेल्सियस में रुपांतरित करने वाला एक रैखिक समीकरण दिया गया है:
`F=((9)/(5))C+32`
`(i)` सेल्सियस को `x`-अक्ष और फारेनहाइट को `y`-अक्ष मानकर ऊपर दिए गए रैखिक समीकरण का आलेख खीचिए।
`(ii)` यदि तापमान `30^(@)` है, तो फारेनहाइट में तापमान क्या होगा?
`(iii)` यदि तापमान `95^(@)F` है, तो सेल्सियस में तापमान क्या होगा?
`(iv)` यदि तापमान `0^(@)` है, तो फारेनहाइट में तापमान क्या होगा? और यदि तापमान `0^(@)F` है, तो सेल्सियस में तापमान क्या होगा?
`(v)` क्या ऐसा भी कोई तापमान है जो फारेनहाइट और सेल्सियस दोनों के लिए संख्यात्मकतः समान है? यदि हां तो उसे ज्ञात कीजिए।
निम्नलिखित का आलेख खींचे ।
`(i) x=2` `(ii) y=3` `(iii) x=-1`
`(iv) y=-3` `(v) 2y+5=0` `(vi) x=0`
`(i)` एक चर वाले `(ii)` दो चर वाले
समीकरण के रूप में `y=3` का ज्यामितीय निरूपण कीजिए ।
`(i)` एक चर वाले `(ii)` दो चर वाले
समीकरण के रूप में `2x+9=0` का ज्यामितीय निरूपण कीजिए ।
समीकरण `2x+1=x-3`, को हल कीजिए और हल को `(i)` संख्या रेखा `(ii)` कार्तीय तल पर निरूपित कीजिए ।
साधित उदाहरण questions and complete solutions for chapter दो चरों वाले रैखिक समीकरण of KC SINHA MATHS (HINDI) of Class 9