Doubtnut Promotions Sticky

जैव प्रक्रम कक्षा 10 जीव विज्ञान

भूमिका

जैव प्रक्रम का अर्थ होता है, जीवों में पायी जाने वाली विभिन्न आवश्यक जैविक क्रियाएं जिसके द्वारा कोई भी जीव अपने जीवन का संचालन करता है। जैसा कि हम जानते है कि सभी जीवों को जीवित रहने के लिए पोषण, श्वसन, परिवहन, उत्सर्जन, नियंत्रण एवं समन्वय, गति एवं जीवन क्रियाएं या जैव प्रक्रम कहते है। प्रचलन, जनन आदि विशिष्ट प्रक्रियाएं जरूरी है, इन सभी को हम जीवों में एक निश्चित संरचनात्मक व्यवस्था होती है जिसे हम कोशिकीय स्तर कहते है बच्चों, ये जैविक क्रियाएं कोशिकीय स्तर पर ही संपन्न होती है । अतः हम कह सकते हैं कि वे सारी क्रियाएं जिसके द्वारा जीवों का अनुरक्षण (Maintenance) होता है, जैव प्रक्रम कहलाती है। इस अध्याय के अंतर्गत हम निम्नलिखित बिंदुओं के बारे मे समझने का प्रयास करेंगे -

  • पोषण
  • श्वशन
  • परिवहन
  • उत्सर्जन
  • नियंत्रण एवं समन्वय
  • गति एवं प्रचलन
  • प्रजनन इत्यादि
  • पोषण

    किसी भी गतिविधि को करने के लिए ऊर्जा प्रदान करने और जीवन प्रक्रियाओं के लिए आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करने के लिए आवश्यक है। इसमें शरीर के अंदर भोजन को लेना और उसे छोटे अणुओं में परिवर्तित करना शामिल है जिसे शरीर द्वारा अवशोषित किया जा सकता है।

    पोषण की निम्नलिखित दो विधियाँ होती हैं

  • स्वपोषण
  • परपोषण
  • स्वपोषण (Autotrophic nutrition)

    शब्द ऑटो (Auto) का अर्थ है स्वयं (Self) और ट्रॉफ (Trophe) का अर्थ है पोषण (Nutrition) अत:, ऑटोट्राफिक (Autotrophic) का अर्थ होता है स्वयं पोषण (Self nutrition)। स्वपोषी पोषण में, जीवधारी सौर ऊर्जा का उपयोग करके पर्यावरण में उपस्थित अकार्बनिक कच्चे पदार्थों जैसे: कार्बन डाइऑक्साइड और जल से अपना भोजन स्वयं बनाता (संश्लेषित करता है। हरे पौधों में पोषण की स्वपोषित विधि पायी जाती है। स्वपोषित जीवाणु भी अपना भोजन इसी विधि से प्राप्त करते हैं पोषण को स्वपोषित विधि वाले जीवधारी स्वपोषी जीवधारी (Autotrophic organisms ) या केवल स्वपोषी (Autotrophs) कहलाते है। स्वपोषी भोजन के उत्पादक होते हैं

    परपोषण (heterotrophic nutrition)

    शब्द हेटरोस (Heteros) का अर्थ होता है पर अथवा दूसरे (Others) और ट्रॉफ (Trophe) का अभिप्राय पोषण की वह विधि जिसमें जीवधारी सरल अकार्बनिक पोषण (Nutrition) से है। पदार्थों जैसे: कार्बन डाइऑक्साइड और जल अपना भोजन स्वयं नहीं बना सकता और अपने भोजन के लिए दूसरे जीवधारियों पर निर्भर रहता है। परपोषी जीवधारी उपभोक्ता होता है।
    परपोषी जीव के निम्नलिखित प्रकार होते हैं
  • शाकाहारी
  • मांसाहारी
  • सर्वाहारी
  • पौधों मे पोषण

    पोषण के आधार पर उन पौधों को स्वपोषी (Autotrophic) कहा जाता है जो अपना भोजन खुद बनाते है। इन पौधों में प्रकाश संश्लेषण की क्षमता होती है: प्रकाश संश्लेषण- सौर ऊर्जा का रासायनिक ऊर्जा में परिवर्तन यह वह क्रिया हैं जिसके माध्यम से पौधें अपना भोजन बनाते हैं

    मनुष्य मे पोषण (Nutrition in human)

    मनुष्यों मे पोषण मुख्यतः निम्नलिखित अंगों की सहायता से सम्पन्न होती है -
  • मुख
  • ग्रसनी
  • आमाशय
  • छोटी आंत
  • बड़ी आंत
  • गुदा

  • मुख

    मुख मे उपस्थित निम्नलिखित द्वारा पाचन मे सहायता मिलती है -
  • दांत भोजन को सरल टुकड़ों मे तोड़ने तथा पीसने मे मदद करते हैं
  • लार ग्रंथियों के द्वारा स्रावित लार कार्बोहाइड्रेट का पाचन करते हैं

    आमाशय

    आमाशय मे पेप्सिन एंजाइम की सहायता से प्रोटीन का पाचन होता है तथा हाईड्रोक्लोरिक अम्ल का स्रावण भी होता है

    छोटी आंत

    छोटी आंत तीन भागों मे विभाजित होती है , इसमे भोजन का सम्पूर्ण रूप से पाचन एवं अवशोषण की प्रक्रिया सम्पन्न होती है|

    बड़ी आंत

    इसमे जल का अवशोषण होता है

    गुदा

    इस भाग से पाचन एवं अवशोषण के बाद अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकाला जाता है|

  • श्वसन

    पिछले भाग में हम पढ़ चुके है कि जीवन सम्बन्धी क्रियाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए जीवों को ऊर्जा की आवश्यकता होती है और वह ऊर्जा उन्हें पोषण से प्राप्त होती है तथा यह पोषण उन्हें भोजन के जटिल अणुओं का सरल अणुओं में टूटने से प्राप्त होती है। इस प्रक्रिया को ही हम श्वसन कहते है। अतः हम कह सकते है कि "भोजन से ऊर्जा निर्मुक्त करने की प्रक्रिया श्वसन (Respiration) कहलाती है। या भोजन का पूर्ण आक्सीकरण ही श्वसन है|इस प्रकार निर्मुक्त ऊर्जा, कोशिकाओं में ATP अणुओं के रूप में संचित हो जाती है और हम जीवन क्रियाएं संपन्न कर पाते है।

    पौधों मे श्वसन

    प्राणियों के समान, पौधों को भी ऊर्जा की आवश्यकता होती है। पौधों को यह ऊर्जा श्वसन की प्रक्रिया द्वारा प्राप्त होती है। ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड श्वसन गैसें (Respiratory gases) कहलाती है। विसरण (Diffusion)पौधों को जड़ों (Roots), तनों (Stems) और पत्तियों (Leaves) में होता है। बड़े पौधों या पेड़ों के कठोर और काष्ठीय तनों में स्टोमैटा नहीं होते हैं। इनमें गैसीय आदान के लिए वातरन्ध्र (Lenticels) होते हैं। पौधे की पत्तियों में वास्तविक गैसीय आदान प्रदान निम्न प्रकार होता है:दिन के समय- जब प्रकाश-संश्लेषण होता है, ऑक्सीजन उत्पन्न होती है। दिन के समय पत्तियों में होने वाला वास्तविक आदान-प्रदान है: O2 बाहर विसरित होती है; CO2 अंदर विसरित होती है।
    रात के समय- जब प्रकाश-संश्लेषण नहीं होता है और इस कारण कोई ऑक्सीजन नहीं उत्पन्न होती है रात के समय पत्तियों में होने वाला वास्तविक गैस आदान-प्रदान है:

    परिवहन

    परिवहन का अर्थ होता है, आवागमन या आना जाना उपयोगी पदार्थों का उनके मूल स्रोतों से शरीर / किसी तंत्र की प्रत्येक कोशिका तक पहुँचाने तथा अनुपयोगी और हानिकारक पदार्थों को कोशिकाओं से निकालकर गंतव्य स्थान तक पहुंचने की क्रिया को पदार्थों का परिवहन (Transport of material) कहते हैं। जीवों के शरीर में इस कार्य के लिए विकसित तंत्र को परिवहन तंत्र (Transport system) कहते हैं । बच्चों, जीवों में परिवहन हम दो प्रकार से देखते है। जिसमें कि जंतुओं में परिवहन तथा दूसरा है पौधों में परिवहन। मानव के परिसंचरण तंत्र मे मुख्य रूप से हृदय, रक्त , तथा रक्त वाहिकाएं भाग लेते हैं |

    पौधों मे परिवहन

    बच्चों, जंतुओं की तरह पादपों में भी परिवहन पाया जाता है, जो निम्न प्रकार है। (Chlamydomonas), यूग्लीना एवं सरल बहुकोशिकीय शैवालों में पदार्थों का परिवहन विसरण द्वारा होता है। एककोशिकीय पौधों जैसे- क्लेमाइडोमोनास बहुकोशिकीय पौधों में जल एवं खाद्य पदार्थों के परिवहन के लिए एक खास परिवहन तंत्र होता है। इस तंत्र में संवहन ऊतक लंबी-लंबी नलिकाओं के रूप में होते हैं, जिन्हें जाइलम (Xylem) और फ्लोएम (Phloem) कहते हैं।

    उत्सर्जन

    जीवों के शरीर से उपापचय क्रियाओं के फलस्वरूप उत्पन्न अपशिष्ट पदार्थों (Waste products) का निष्कासन उत्सर्जन कहलाता है। बहुत से एककोशिकय जीव इन अपशिष्टों को शरीर की सतह से जल में विसरित कर देते हैं जबकि जटिल बहुकोशिकीय जीव इस कार्य को पूरा करने के लिए विशिष्ट अंगों का उपयोग करते हैं।

    पौधों मे उत्सर्जन

    पादप में उत्सर्जन जंतुओं से बिल्कुल भिन्न तरह से होता है। प्रकाश संश्लेषण के क्रम में उत्पन्न ऑक्सीजन, जो कि पौधों के लिये एक प्रकार का अपशिष्ट उत्पाद है, को पत्तियों के रंध्र द्वारा हवा में छोड़ दिया जाता है। पौधों में वर्तमान अतिरिक्त जल वाष्पोत्सर्जन (Transpiration) द्वारा बाहर निकाला जाता है। पादपों में बहुत सारे अपशिष्ट पदार्थ पौधों से गिरने वाली पत्तियों, रेजिन, गोंद आदि के रूप में तथा कुछ अपशिष्ट पदार्थ आसपास की मिट्टी में भी उत्सर्जित होते है।