Doubtnut Promotions Sticky

हमारा पर्यावरण कक्षा 10 जीव विज्ञान

भूमिका

पर्यावरण उन सभी भौतिक, रासायनिक एवं जैविक कारकों की समष्टिगत इकाई है जो किसी जीवधारी अथवा पारितंत्रीय आबादी को प्रभावित करते हैं तथा उनके रूप, जीवन और जीविता को तय करते हैं। सामान्य अर्थों में यह हमारे जीवन को प्रभावित करने वाले सभी जैविक और अजैविक तत्वों, तथ्यों, प्रक्रियाओं और घटनाओं के समुच्चय से निर्मित इकाई है।

पर्यावरण शब्द का निर्माण दो शब्दों परि और आवरण से मिलकर बना है, जिसमें परि का मतलब है हमारे आसपास अर्थात जो हमारे चारों ओर है, और 'आवरण' जो हमें चारों ओर से घेरे हुए है।

संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित पर्यावरण दिवस पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनैतिक और सामाजिक जागृति लाने के लिए मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 1972 में 5 जून से 16 जून तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन से हुई। 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।

पारितंत्र

परिभाषा

एक क्षेत्र के सभी जीव व अजैविक घटक मिलकर एक पारितंत्र का निर्माण करते हैं इसलिए एक पारितंत्र जैविक (जीवित जीव) व अजैविक घटक; जैसे-तापमान, वर्षा, वायु, मृदा आदि से मिलकर बनता है।

पारितंत्र के प्रकार

इसके दो प्रकार होते हैं-

(a) प्राकृतिक पारितंत्र -पारितंत्र जो प्रकृति में विद्यमान हैं। उदाहरण - जंगल, सागर, झील।

(b) मानव निर्मित पारितंत्र -जो पारितंत्र मानव ने निर्मित किए हैं, उन्हें मानव निर्मित पारितंत्र कहते हैं। उदाहरण - खेत, जलाशय, बगीचा।

ocr_image

अजैविक घटक -सभी निर्जीव घटक जैसे-हवा, पानी,भूमि,प्रकाश और तापमान आदि मिलकर अजैविक घटक बनाते है।

जैविक घटक- सभी सजीव घटक ; जैसे- पौधे,जानवर,सूक्ष्मजीव,फफूँदी आदि मिलकर जैविक घटक' बनाते है।

आहार के आधार पर जैविक घटकों को निम्न में बाँटा गया है-

1. उत्पादक -

सभी हरे पौधे, नील-हरित शैवाल अपना भोजन (शर्करा व स्टार्च) अकार्बनिक पदार्थों से सूर्य की रोशनी का प्रयोग करके बनाते हैं। (प्रकाश संश्लेषण) यह स्वपोषी होते हैं |

2. उपभोक्ता -

ऐसे जीव जो अपने निर्वाह के लिए प्रत्यक्ष रूप से उत्पादकों पर निर्भर रहते हैं।

उपभोक्ताओं को निम्न प्रकार में बांटा गया है-

(1) शाकाहारी -पौधे व पत्ते खाने वाले जीव जैसे-बकरी, हिरण। यह प्राथमिक उपभोक्ता कहलाते हैं |

(ii) मांसाहारी -माँस खाने वाले, जैसे-शेर, मगरमच्छ। यह द्वितीय उपभोक्ता कहलाते हैं |

(iii) सर्वाहारी - पौधे व माँस दोनों खाने वाले; जैसे- कौआ, मनुष्य।

(iv) परजीवी -दूसरे जीव के शरीर में रहने व भोजन लेने वाले, जैसे- अमरबेल ।

3. अपघटक -

फफूंदी व जीवाणु जो कि मरे हुए जीव व पौधे के जटिल पदार्थों को सरल पदार्थो में विघटित कर देते हैं। इस प्रकार अपघटक स्त्रोतों की भरपाई में मदद करते हैं।

आहार श्रृंखला

  • आहार शृंखला एक ऐसी श्रृंखला है जिसमें एक जीव दूसरे जीव को भोजन के रूप में खाते है; उदाहरण - घास → हिरण → शेर

    ocr_image



  • एक आहार श्रृंखला में, उन जैविक घटकों को जिनमें ऊर्जा का स्थानांतरण होता है पोषीस्तर कहलाते है।

  • प्रथम पोषी स्तर पर स्वपोषी आते हैं |

  • द्वितीय पोषी स्तर पर शाकाहारी अर्थात प्राथमिक उपभोक्ता आते हैं |

  • तृतीय पोषी स्तर पर छोटे मांसाहारी अर्थात द्वितीय उपभोक्ता आते हैं |

  • चौथे पोषी स्तर पर बड़े मांसाहारी अर्थात तृतीय उपभोक्ता आते हैं |

  • एक आहार श्रृंखला में ऊर्जा का स्थानांतरण एक दिशा में होता है।

  • हम जानते हैं की हमारे लिए ऊर्जा का स्रोत हमारा भोजन है जो हमे विभिन्न कामों को करने के लिए ऊर्जा प्रदान करता है |

  • पर्यावरण के विभिन्न घटकों में ऊर्जा का प्रवाह होता है , स्वपोषी से ऊर्जा विषमपोषी और अपघटकों तक जाती है |

  • हरे पौधे सूर्य की ऊर्जा का 1% भाग जो पत्तियों पर पड़ता है, अवशोषित करते हैं।

  • 10%नियम -एकपोषी स्तर से दूसरे पोषी स्तर में केवल 10% ऊर्जा का स्थानान्तरण होता है, जबकि 90% ऊर्जा वर्तमान पोषी स्तर में जैव क्रियाओं में उपयोगी होती है।

  • उपभोक्ता के अगले स्तर के लिए ऊर्जा की बहुत ही कम मात्रा उपलब्ध हो पाती है; अतः आहार श्रृंखला में सामान्यतः तीन अथवा चार चरण होते है।


ocr_image

जैव आवर्धन

आहार श्रृंखला में हानिकारक रसायनों की मात्रा में एक पोषी स्तर से दूसरे पोषी स्तर में जाने पर वृद्धि होती है। इसे जैव आवर्धन कहते हैं।

* ऐसे रसायनों की सबसे अधिक मात्रा मानव शरीर में होती है।

आहार जाल :

आहार श्रृंखलाएँ आपस में प्राकृतिक रूप से जुड़ी होती हैं, जो एक जाल का रूप धारण कर लेती है, उसे आहार जाल कहते हैं।

ocr_image

पर्यावरण की समस्याएं

पर्यावरण में बदलाव हमें प्रभावित करता है और हमारी गतिविधियाँ भी पर्यावरण को प्रभावित करती हैं। इससे पर्यावरण में धीरे-धीरे गिरावट आ रही है, जिससे पर्यावरण की समस्याएँ उत्पन्न होती हैं; जैसे-प्रदूषण, वनों की कटाई।

ओजोन परत

ओजोन परत पृथ्वी के चारों ओर एक रक्षात्मक आवरण है जो कि सूर्य के हानिकारक पराबैंगनी प्रकाश को अवशोषित कर लेती हैं। इस प्रकार से यह जीवों की स्वास्थ्य संबंधी हानियाँ, जैसे-त्वचा, कैंसर, मोतियाबिंद, कमजोर प्रतिरक्षा तंत्र, पौधे का नाश होने आदि से रक्षा करती है।

  • मुख्य रूप से ओजोन परत समताप मंडल में पाई जाती है जो कि हमारे वायुमंडल का हिस्सा है। जमीनी स्तर पर ओजोन एक घातक जहर है।

ओजोन का निर्माण

ऑक्सीजन के तीन परमाणु मिलकर ओजोन का निर्माण करते हैं | सूर्य से आने वाली पराबैगनी विकिरण जो जीवों के लिए बहुत हानिकारक है , से ओज़ोन पृथ्वी को सुरक्षा प्रदान करती है | वायुमंडल के ऊपरी स्तर में ऑक्सीजन के अणु पराबैंगनी विकिरण के प्रभाव से विघटित होते हैं और स्वतंत्र ऑक्सीजन परमाणु बनाते हैं ये स्वतंत्र ऑक्सीजन परमाणु जुड़कर ओज़ोन बनाते हैं | (i) ओजोन का निर्माण निम्न प्रकाश-रासायनिक क्रिया का परिणाम है।

O2uvO+O (अणु)

O2+OO3 (ओजोन)

ओजोन परत का ह्रास

1985 में पहली बार अंटार्टिका में ओजोन परत की मोटाई में कमी देखी गई, जिसे ओजोन छिद्र के नाम से जाना जाता है।

ओजोन की मात्रा में इस तीव्रता से गिरावट का मुख्य कारक मानव संश्लेषित रसायन क्लोरोफ्लुओरो कार्बन (CFC) को माना गया। जिनका उपयोग शीतलन (रेफ्रीज़ेरेटर) एवं अग्निशमन के लिए किया जाता है।

1987 में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) में सर्वानुमति बनी की सीएफसी के उत्पादन को 1986 के स्तर पर ही सीमित रखा जाए (क्योटो प्रोटोकोल)।

कचरा प्रबंधन

आज के समय में अपशिष्ट निपटान एक मुख्य समस्या है जो कि हमारे पर्यावरण को प्रभावित करती है। हमारी जीवन शैली के कारण बहुत बड़ी मात्रा में कचरा इकट्ठा हो जाता है।

कचरे में निम्न पदार्थ होते हैं-

(a) जैव निम्नीकरणीय पदार्थ - पदार्थ जो सूक्ष्मजीवों के कारण छोटे घटकों में बदल जाते हैं। उदाहरण फल तथा सब्जियों के छिलके, सूती कपड़ा, जूट, कागज आदि।

(b) अजैव निम्नीकरण पदार्थ - पदार्थ जो सूक्ष्मजीवों के कारण घटकों में परिवर्तित नहीं होते हैं। उदाहरण -प्लास्टिक, पालिथीन, संश्लिष्ट रेशे, धातु रेडियोएक्टिव अपशिष्ट आदि।

सूक्ष्मजीव एंजाइम उत्पन्न करते हैं जो पदार्थों को छोटे घटकों में बदल देते हैं एंजाइम अपनी क्रिया में विशिष्ट होती हैं। इसलिए यह सभी पदार्थों का अपघटन नहीं कर सकते हैं ।

कचरा प्रबंधन की विधियाँ

(a) जैवमात्रा संयंत्र - जैव निम्नीकरणीय पदार्थ (कचरा) इस संयंत्र द्वारा जैवमात्रा व खाद में परिवर्तित किया जा सकता है।

(b) सीवेज (sewage) उपचार तंत्र - नाली के पानी को नदी में जाने से पहले इस तंत्र द्वारा संशोधित किया जाता है।

(c) कूड़ा भराव क्षेत्र - कचरा निचले क्षेत्रों में डाल दिया जाता है और दबा दिया जाता है।

(d) कम्पोस्टिंग -जैविक कचरा कम्पोस्ट गड्ढे में भर कर मिट्टी के द्वारा ढक दिया जाता है जिससे तीन महीने में कचरा खाद में बदल जाता है।

(e) पुनः चक्रण - अजैव निम्नीकरणीय पदार्थ कचरा पुनः इस्तेमाल के लिए नए पदार्थों में बदल दिया जाता है।

(f) पुनः उपयोग - यह एक पारंपरिक तरीका है जिसमे एक वस्तु का बार-बार इस्तेमाल कर सकते है। उदाहरण - अखबार से लिफाफे बनाना।

सारांश


  • पारितंत्र के विभिन्न घटक एक दूसरे पर आश्रित होते हैं।
  • उत्पादक सूर्य से प्राप्त ऊर्जा को पारितंत्र के अन्य सदस्यों को उपलब्ध कराते है।
  • जब हम एक पोषी स्तर से दूसरे पोषी स्तर पर जाते हैं तो ऊर्जा का क्षय होता है, यह आहार श्रृंखला में पोषी स्तरों को सीमित कर देता है।
  • मानव की गतिविधियों का पर्यावरण पर गहरा असर होता है।
  • आजोन परत को नुकसान पहुँचाने वाले रसायन जैसे CFCs पर्यावरण में बढ़ते जा रहे हैं जो अत्यंत हानिकारक है |
  • ओजोन परत सूर्य से आने वाली पराबैंगनी (UV) विकिरण से पृथ्वी को सुरक्षा प्रदान करती है अतः इसकी क्षति पर्यावरण को नुकसान पहुंचाएगी |
  • हमारे द्वारा उत्पादित कचरा जैव निम्नीकरणीय या अजैव निम्नीकरणीय हो सकता है |
  • हमारे द्वारा उत्पादित कचरे का निपटान एक गंभीर पर्यावरणीय समस्या है।