कक्षा 10 | गणित |
अध्याय | पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन |
DR MANOHAR RAY MATHS (HINDI) | हल सहित उदाहरण |
माध्यम | हिंदी |
शैक्षणिक वर्ष | 2023-2024 |
Question 3
रशीद को जन्मदिन के उपहार के रूप में एक लट्टू मिला, जिस पर रंग नहीं किया गया था | वह इस पर अपने मोमिया रंगो से रंग करना चाहता है | यह लट्टू एक शंकु के आकार का है जिसके ऊपर एक अर्ध गोला अध्यारोपित है | लट्टू की पूरी ऊँचाई 5 सेमी है और इसका व्यास 3⋅5 सेमी है| उसके द्वारा रंग किये जाने वाला क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए | (π=227)हल देखेंQuestion 4
दी हुई आकृति में दर्शाया गया सजावट के लिए उपयोग होने वाला ब्लॉक दो ठोसों से मिलकर बना है। इनमे से एक घन है और दूसरा अर्ध गोला है। इस ब्लॉक का आधार 5 सेमी कोर या किनारे वाला एक घन है और उसके ऊपर लगे हुए अर्ध गोले का व्यास 4.2 सेमी है| इस ब्लॉक का सम्पूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। ( π=227 लीजिए )Question 8
एक जूस बेचने वाला अपने ग्राहकों को दी हुई गिलास की आकृति से जूस देता था | बेलनाकार गिलास का आंतरिक व्यास 5 सेमी था, परन्तु गिलास के निचले आधार (तली) में एक उभरा हुआ अर्धगोला था, जिससे गिलास की धारिता कम हो जाती थी | यदि एक गिलास की ऊँचाई 10 सेमी थी, तो गिलास की आभासी धारिता तथा उसकी वास्तविक धारिता ज्ञात कीजिए | (π=3⋅14 लीजिए |)हल देखेंQuestion 9
शांता किसी शेड में एक उद्योग चलती है | यह शेड एक घनाभ के आकर का है जिस पर एक अर्थ बेलन आरोपित है | यदि इस शैड के आधार की विमाएँ 7मी.×15मी. है तथा घनभाकार भाग की ऊँचाई 8 मी. है तो 300 घन मीटर स्थान घेरती है तथा शेड के अंदर 20 श्रमिक है जिनमे से प्रत्येक 0⋅08 घन मीटर के औसत से स्थान घेरता है तब सेड में कितनी हवा होगी ? हल देखेंQuestion 11
एक ठोस खिलौना एक अर्धगोले के आकार का है जिस पर एक लम्बवृत्तीय शंकु आरोपित है | इस शंकु की ऊँचाई 2 सेमी है और आधार का व्यास 4 सेमी है | इस खिलौने का आयतन निर्धारित कीजिए | यदि एक लम्ब वृत्तीय बेलन इस खिलौने के परिगत हो तो बेलन और खिलौने का आयतनों का अंतर ज्ञात कीजिए | (π=3⋅14 लीजिए )हल देखेंQuestion 17
धातु से बानी एक खुली बाल्टी शंकु के एक छिन्नक के आकार की है , जो उसी धातु के बने एक खोखले बेलनाकार आधार पर आरोपित है | इस बाल्टी के दोनों वृत्ताकार सिरों के व्यास 45 सेमी और 25 सेमी है तथा बाल्टी की कुल ऊर्ध्वाधर ऊँचाई 40 सेमी और बेलनाकार आधार की ऊँचाई 6 सेमी है | इस बाल्टी को बनाने में प्रयुक्त धातु की चादर का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए, जबकि हम बाल्टी की मुठिया (या हत्थे ) को इसमें सम्मिलित नहीं कर रहे है | साथ ही उस पानी का आयतन ज्ञात कीजिए जो इस बाल्टी में धारण कर सकता है | (π=227 लीजिए ) हल देखेंQuestion 19
हनुमप्पा और उसकी पत्नी गंगम्मा गन्ने के रस से गुड़ बना रहे है| उन्होंने गन्ने के रस को गर्म करके राब (शीरा) बना ली है, जिसे शंकु के छिन्नक के आकार के साँचों में डाला जाता है, जिनमे से प्रत्येक के दोनों वृत्तीय फलकों के व्यास क्रमशः 30 सेमी और 35 सेमी है तथा साँचे की ऊर्ध्वाधर ऊँचाई 14 सेमी है | यदि 1 घन सेमी राब का द्रव्यमान लगभग 1⋅2 ग्राम है तो प्रत्येक साँचे में भरी जा सकने वाली राब का द्रव्यमान ज्ञात करें | हल देखें