कक्षा 10 | भौतिकी |
अध्याय | WEEKLY TEST QUESTIONS |
WEEKLY TEST QUESTIONS | All Questions |
माध्यम | हिंदी |
शैक्षणिक वर्ष | 2023-2024 |
Question 41
एक प्रसारी गोले (expanding sphere) की तात्क्षणिक (instataneous) त्रिज्या R एवं द्रव्यमान M अचर रहते हैं। प्रसार के दौरान इसका तात्क्षणिक घनत्व ρ पूरे आयतन में एकसमान रहता है एंव आशिकं घनत्व की दर (1ρρpdt) अचर (constant ) है इस प्रसारी आंशिक घनत्व की दर गोले के पृष्ठ पर एक बिन्दु का वेग v निम्न के अनुक्रमानुपाती होगा :हल देखेंQuestion 44
एक स्क्रूगेज का पिच 0.5 मिमी है और उसके गोल पेमाने पर 50 भाग है। इसके द्वारा एक पतली एलुमीनियम शीट की मोटाई मापी गई। माप लेने के पूर्व यह पाया गया कि जब स्क्रूगेज के दो स्टडों को सम्पर्क में लाया जाता है तब गोल पैमाने का 45 वॉँ भाग मुख्य पैमाने की किसी रेखा के संपाती होता है और मुख्य पैमाने का शून्य (0) मुश्किल से दिखता है। मुख्य पैमाने का पाठ्यांक यदि 0.5 मिमी तथा 25 वां भाग मुख्य पैमाने की रेखा के संपाती हो, तो शीट की मोटाई होगी।हल देखेंQuestion 45
पेंचमापी के वृत्ताकार पैमाने के दो पूर्ण चक्कर मुख्य पैमाने पर 1 मिमी की दूरी चलते हैं। वृत्ताकार पैमाने पर खानों की संख्या कुल 50 है। इसके अतिरिक्त पेंचमापी में शून्यांक त्रुटि -0.03 मिमी पायी जाती है। एक तार का व्यास नापते समय एक विद्यार्थी मुख्य पैमाने पर माप 3 मिमी तथा मुख्य पैमाने की सीधी में वृत्ताकार पेमाने के खानों की संख्या 35 नोट करता है। तार का व्यास है :हल देखेंQuestion 51
एक व्यक्ति एक पत्थर को कुएँ में गिराते समय और कुएँ को तली मे संघट से उत्पन्न ध्वनि के समय अन्तराल का मापन करके कुएँ की गहराई का पता लगाता है। यह समयान्तराल के मापन में त्रुटि δT=0.1 सैकण्ड व कुएँ की गहराई L = 20 मी मापता है। गुरुत्वीय त्वरण g एवं ध्यनि गति 300 मी से−1 दो गई है। δL/L के मापन में निकटतम आंशिक त्रुटि (fractional error) हे :हल देखेंQuestion 54
एक बेलन का व्यास एक वर्नियर कैलीपर्स से जिसमें कोई शून्य त्रुटि नहीं है, नापा जाता है। यह पाया जाता है कि वर्नियर पैमाने का शून्य 5.10 सेमी तथा 5.15 सेमी के बीच मुख्य पैमाने पर पाया जाता है। वर्नियर पैमाने के 50 भाग 2.45 सेमी के तुल्य हैं। वर्नियर पैमाने का 24वाँ भाग मुख्य पैमाने के किसी भाग से ठीक संपाती है। बेलन का व्यास है :हल देखें