Doubtnut Promotions Sticky

पादप वृद्धि एवं परिवर्धन कक्षा 11 जीव विज्ञान Ncert Solutions Hindi Medium

बच्चों, यदि हम किसी बीज को खेत या गमले में बोएँ, तो यह अंकुरित होता है उनसे कोपले फूटती है और शिशु पौधे या नवोद्भिद् पौधे का निर्माण होता है। यह नवोद्भिद धीरे-धीरे बढ़ता है। इसकी लंबाई, चौड़ाई, मोटाई आदि में बढ़ोतरी होती है। यह नवोद्भिद धीरे-धीरे बढ़कर वयस्क पौधा बन जाता है और जनन कर अपनी ही जैसी अन्य संतानों की उत्पत्ति करता है। इस प्रकार की बढ़ोतरी को वृद्धि कहते है अतः वृद्धि किसी जीव अथवा उसके किसी भाग में होने वाली आकार, भार एवं आयतन की अपरिवर्तनीय बढ़ोतरी है। पौधों में यह उपचय एवं अपचय दोनों प्रकार के कार्यकलापों से सम्बन्धित होती है। वृद्धि सभी सजीवों का एक लाक्षणिक गुण है। इस प्रकार पेड़-पौधों एवं जीव-जंतुओं में वृद्धि होती रहती है। पौधे की वृद्धि संपूर्ण शारीरिक क्रियाओं के सहयोग द्वारा होती है और इनमें साथ-साथ, शारीरिक परिवर्तन भी होते रहते हैं। सामान्यत: यह विभज्योतकों में सीमित होती है तथा कोशिकाओं के आकार अथवा संख्याओं में बढ़त तक सन्निहित होती है। सजीवों में यह वृद्धि आन्तरिक होती है जबकि निर्जीव पदार्थों में यह बाहर से थोपी जाती है।बच्चों, परिवर्धन दो प्रक्रियाओं का योग होता है - वृद्धि एवं विभेदन। एक परिपक्व वृक्ष का परिवर्धन एक युग्मक से शुरू होता है। परिवर्धन की प्रक्रिया के दौरान एक जटिल शरीर संरचना का गठन होता है जो जड़ों, पत्तियों, शाखाओं, फूलों, फलों एवं बीजों को उत्पादित करता है और अन्ततः वे मर जाते हैं। अतः पौधों की वृद्धि के प्रक्रम का प्रथम चरण अनुकूल परिस्थितियों में बीज का अंकुरण है। तो बच्चों, इस अध्याय में आप पौधों के कुछ उन आंतरिक और बाहरी कारकों के बारे में पढ़ेंगे जो कि इस परिवर्धन प्रक्रिया को संचालित एवं नियंत्रित करते हैं।

Read More
कक्षा 11जीव विज्ञान
अध्यायपादप वृद्धि एवं परिवर्धन
माध्यमहिंदी
शैक्षणिक वर्ष2023-2024

पादप वृद्धि एवं परिवर्धन कक्षा 11 जीव विज्ञान की किताब के हल

ये किताब के हल सभी छात्रों के लिए मुफ्त में उपलब्ध हैं। आप हमारे Android App पर भी इन हलों को देख सकते हैं।

MTG BIOLOGY (HINDI) - पादप वृद्धि एवं परिवर्धन

SHIVALAL AGARWAL AND CO BIOLOGY (HINDI) - पादप वृध्दि एवं विकास

NAVBODH BIOLOGY (HINDI) - पादप वृध्दि एवं विकास

NCERT जीवविज्ञान(HINDI) - पादप वृध्दि एवं परिवर्धन

NAGEEN BIOLOGY (HINDI) - पादप वृद्धि एवं परिवर्धन

SHREE BALAJI BIOLOGY (HINDI) - पादप वृद्धि एवं परिवर्धन

CHITRA PUBLICATION - पादप वृद्धि एवं परिवर्धन

SANJEEV PUBLICATION - पादप वृद्धि एवं परिवर्धन

Ncert कक्षा 11 जीव विज्ञान के संबंधित अध्याय