Doubtnut Promotions Sticky

पादप वृद्धि एवं परिवर्धन कक्षा 11 जीव विज्ञान

भूमिका

बच्चों, यदि हम किसी बीज को खेत या गमले में बोएँ, तो यह अंकुरित होता है उनसे कोपले फूटती है और शिशु पौधे या नवोद्भिद् पौधे का निर्माण होता है। यह नवोद्भिद धीरे-धीरे बढ़ता है। इसकी लंबाई, चौड़ाई, मोटाई आदि में बढ़ोतरी होती है। यह नवोद्भिद धीरे-धीरे बढ़कर वयस्क पौधा बन जाता है और जनन कर अपनी ही जैसी अन्य संतानों की उत्पत्ति करता है। इस प्रकार की बढ़ोतरी को वृद्धि कहते है अतः वृद्धि किसी जीव अथवा उसके किसी भाग में होने वाली आकार, भार एवं आयतन की अपरिवर्तनीय बढ़ोतरी है। पौधों में यह उपचय एवं अपचय दोनों प्रकार के कार्यकलापों से सम्बन्धित होती है। वृद्धि सभी सजीवों का एक लाक्षणिक गुण है। इस प्रकार पेड़-पौधों एवं जीव-जंतुओं में वृद्धि होती रहती है। पौधे की वृद्धि संपूर्ण शारीरिक क्रियाओं के सहयोग द्वारा होती है और इनमें साथ-साथ, शारीरिक परिवर्तन भी होते रहते हैं। सामान्यत: यह विभज्योतकों में सीमित होती है तथा कोशिकाओं के आकार अथवा संख्याओं में बढ़त तक सन्निहित होती है। सजीवों में यह वृद्धि आन्तरिक होती है जबकि निर्जीव पदार्थों में यह बाहर से थोपी जाती है।बच्चों, परिवर्धन दो प्रक्रियाओं का योग होता है - वृद्धि एवं विभेदन। एक परिपक्व वृक्ष का परिवर्धन एक युग्मक से शुरू होता है। परिवर्धन की प्रक्रिया के दौरान एक जटिल शरीर संरचना का गठन होता है जो जड़ों, पत्तियों, शाखाओं, फूलों, फलों एवं बीजों को उत्पादित करता है और अन्ततः वे मर जाते हैं। अतः पौधों की वृद्धि के प्रक्रम का प्रथम चरण अनुकूल परिस्थितियों में बीज का अंकुरण है। तो बच्चों, इस अध्याय में आप पौधों के कुछ उन आंतरिक और बाहरी कारकों के बारे में पढ़ेंगे जो कि इस परिवर्धन प्रक्रिया को संचालित एवं नियंत्रित करते हैं।

वृद्धि

साधारणतया वृद्धि में नए जीवद्रव्य, कोशिकाभित्ति, नई कोशिकाएँ, नए ऊतक तथा नए अंगों की उत्पत्ति होती है। अतः वृद्धि की एक निश्चित परिभाषा देना सरल नहीं है। फिर भी, उपर्युक्त संपूर्ण परिवर्तनों को ध्यान में रखकर ऐसा कहा जा सकता है कि पौधों में जीवद्रव्य के क्रियाशील होकर संपूर्ण शारीरिक क्रियाओं की सहायता से नए अंगों का निर्माण ही पौधे की वृद्धि कहलाता है। पौधों की वृद्धि मुख्यतः कोशिका के विभाजन और उसकी वृद्धि से होती है। पौधों में वृद्धि विभज्योतकी क्षेत्रों में ही सीमित होती है। शीर्षस्थ, अन्तर्वेशी और पार्श्वीय विभज्योतक पौधे में पाए जाने वाले वे क्षेत्र हैं जिनमें पौधे की वृद्धि के लिए ऐसी कोशिकाओं का समूह पाया जाता है जो विभज्योतकी ऊतक कहलाता है। पौधों की प्राथमिक वृद्धि मुख्यतः शीर्षस्थ विभज्योतको द्वारा होती है जिसके फलस्वरूप पौधे लंबाई में बढ़ते हैं। कुछ पौधों, जैसे घास, बॉंस (bamboo), पुदीना आदि में अंतर्वेशी विभज्योतको के चलते लंबाई में वृद्धि होती हैं। पौधों की मोटाई पार्श्वीय विभज्योतक में होने वाली द्वितीयक वृद्धि के कारण होती है। वृद्धि को निम्न प्रकार से परिभाषित किया जा सकता है :

“सजीवों के आकार तथा अनुत्क्रमणीय परिवर्तन को वृद्धि कहते हैं।”

“सजीवों के आकार तथा आयतन में स्थायी तथा अनुत्क्रमणीय परिवर्तन जिसके फलस्वरूप उनके भार में वृद्धि होती है, वृद्धि कहलाता है।”

वृद्धि में दो प्रमुख स्थायी परिवर्तनो का परिणाम है वह परिवर्तन है आयतन तथा शुष्क भार में बढ़ोतरी। लेकिन वृद्धि के दौरान आयतन में तो बढ़ोतरी हो जाती है किन्तु शुष्क भार स्थिर रहता है अथवा उसमें कमी हो जाती है। वृद्धि सामान्यतः ऊर्जा के व्यय पर आधारित होती है। अतः सरल भाषा में हम यह कह सकते है की वृद्धि वह क्रिया है जिसके कारण किसी जीव या उसके विभिन्न अंगों के भार आकार, रूप, आयतन, लम्बाई इत्यादि में स्थायी एवं अनुत्क्रमणीय बढ़ाव या परिवर्तन होता रहता है। वृद्धि के क्रम में अपचयन क्रियाओं की तुलना में उपचयन क्रियाएँ ज्यादा होती हैं। वृद्धि जीवों के अंदर चल रहे समस्त उपापचयिक क्रियाओं का कुल योग होता है।

पादप वृद्धि प्रायः अपरिमित है

पौधों में जीवन भर असीमित विकास क्षमता होती है। इस क्षमता का कारण शरीर के कुछ क्षेत्रों में प्रमुख ऊतक की उपस्थिति है। वह ऊतक है विभज्योतक ऊतक | इन विभज्योतक कोशिकाओं में विभाजन एवं निरन्तरता की क्षमता होती है। यद्यपि इनसे बनी कोशिकाएँ जल्द ही विभाजन की क्षमता खो देती हैं परन्तु ये कोशिकाएँ शरीर की रचना करती हैं। निम्न श्रेणी के पौधों में वृद्धि प्रायः उनके पूरे शरीर से होती है। परन्तु उच्च वर्ग के पौधों में यह वृद्धि कुछ विशेष भागों में सीमित होती है। पौधों में ये विभज्योतक कुछ विशेष स्थानों पर पाये जाते हैं जिसके आधार पर उन्हें तीन मुख्य भागों में विभाजित किया जा सकता है :
  • शीर्षस्थ विभज्योतक
  • अन्तर्वेशी विभज्योतक
  • पार्श्वीय विभज्योतक

  • शीर्षस्थ विभज्योतक - आवृतबीजी एवं अनावृतबीजी पौधों में शीर्षस्थ विभज्योतक तने के शीर्ष तथा जड़ के शीर्ष पर पाये जाते हैं। विभज्योतक कोशिकाओं में विभाजन के द्वारा नई कोशिकाएँ बनती हैं जो कि विवर्धन तथा विभेदन के द्वारा स्थायी ऊतकों का निर्माण करती हैं। इन सबके परिणामस्वरूप पौधे की लम्बाई तथा सीमित मात्रा में मोटाई में वृद्धि होती है। यह प्राथमिक वृद्धि कहलाती है।

    अन्तर्वेशी विभज्योतक - कुछ पौधों जैसे घास, गन्ना, बांस आदि में पर्वसन्धि के ऊपर अथवा पत्ती के आधार पर विभज्योतक पाये जाते हैं। इनके विभाजन से भी लम्बाई में वृद्धि होती है |

    पार्श्वीय विभज्योतक - इस प्रकार की वृद्धि अधिकतर बहुवर्षी पौधों में पाई जाती है। इसमें संवहन एधा तथा कॉर्क एधा में विभाजन के फलस्वरूप पौधों की मोटाई में वृद्धि होती है। यह द्वितीयक वृद्धि कहलाती है।

    ocr_image

    वृद्धि माप योग्य है

    कोशिकीय स्तर पर वृद्धि मुख्यतः जीवद्रव्य मात्रा में वृद्धि का परिणाम है। क्योंकि जीवद्रव्य की वृद्धि को सीधा मापना कठिन है, अतः इसे कुछ दूसरी मात्राओं द्वारा मापा जाता है। पादप में वृद्धि की दर का मापन उसके अंगों (पत्ती, पुष्प, फल आदि) के आकार, क्षेत्रफल या भार में वृद्धि के रूप में किया जा सकता है। मक्के की मूल शिखाग्र विभज्योतक में प्रति घण्टे 17,500 या अधिक कोशिकाएँ उत्पन्न होती हैं जबकि एक तरबूज में कोशिकाओं की आकार में वृद्धि 3,50,000 गुना तक हो सकती है। ये दोनों उदाहरण कोशिकाओं की संख्या में वृद्धि तथा कोशिका आकार में बढ़ोतरी के उदाहरण हैं। वृद्धि को मापने की अनेक विधियाँ हैं, जैसे :
  • कोशिकाओं की बढ़ी हुई संख्या द्वारा।
  • कोशिकाओं, ऊतकों अथवा अंगों के आकार में वृद्धि द्वारा।
  • शुष्क भार में वृद्धि द्वारा।
  • रेखीय नाप द्वारा।
  • वैसे पौधे को या उसके किसी भाग को स्केल से नापा जा सकता है। सामान्यतः पौधे की वृद्धि को रेखीय (लम्बाई) वृद्धि द्वारा ही मापा जाता है। इसके लिये चाप या आर्क वृद्धिमापी उपकरण जिसे ऑक्जेनोमीटर कहते हैं, का उपयोग करते हैं।

    चाप या आर्क वृद्धिमापी - इस उपकरण में एक ऊर्ध्व स्टैण्ड पर एक छोटी घिर्री लगी होती है। घिर्री से सूचक जुड़ा रहता है। सूचक स्केल पर चलता है। इस उपकरण के प्रयोग के लिए एक स्वस्थ पौधे के गमले को लेते हैं पौधे में वृद्धि शीर्ष पर एक धागा बांधकर उसे घिरों के सहारे ऊपर से ले जाकर उसके दूसरे सिरे पर कुछ वजन बांध दिया जाता है। जैसे-जैसे पौधे की वृद्धि होती है, सूचक अंकित चापाकार प्लेट पर चलता है तथा वृद्धि को दर्शाता है। चाप सूचक द्वारा वृद्धि को आवर्धित रूप में देखा जाता है।

    ocr_image

    वृद्धि के चरण

    विभज्योतक की कोशिकाएँ समसूत्री विभाजन द्वारा नई कोशिकाओं का निर्माण करती हैं। इन कोशिकाओं का दीर्घीकरण एवं विभेदन द्वारा स्थायी ऊतक का निर्माण होता है | वह समय जिस दौरान वृद्धि होती रहती है, उसे समग्र वृद्धि काल कहते हैं। इस प्रकार वृद्धि को तीन प्रावस्थाओं में बांटा जा सकता है :

    कोशिका विभाजन प्रावस्था - विशिष्ट क्षेत्रों में उपस्थित विभज्योतक कोशिकाएँ विभाजन द्वारा नई कोशिकाओं का निर्माण करती रहती हैं। इन विभाजन क्षम कोशिकाओं का केन्द्रक बड़ा, जीवद्रव्य सघन व कोशिका भित्ति पतली होती है। इन कोशिकाओं में जीवद्रव्य प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इनकी भित्तियां पतली और रसधानियाँ बहुत कम होती हैं। ये नई कोशिकाएं जड़, तना तथा पत्ती में बनती रहती हैं और फिर इनमें दीर्घन होता है।

    कोशिका दीर्घीकरण प्रावस्था - यह वृद्धि की द्वितीय प्रावस्था है। विभज्योतक में विभाजन के परिणामस्वरूप बनी कोशिकाओं के आकार में अनुत्क्रमणीय बढ़ोतरी होती है। इस अवस्था में अनेक छोटी-छोटी रिक्तिकाएँ बन जाती हैं जिनमें जल तथा घुलित पदार्थ एकत्रित होते रहते हैं। ये छोटी-छोटी रिक्तिकाएँ मिलकर बड़ी केन्द्रीय रिक्तिका का निर्माण करती हैं। इस प्रावस्था में कोशिकाओं में केन्द्रक तथा कोशिकाद्रव्य परिधीय हिस्से में उपस्थित रहते हैं। इस चरण में ऊतको तथा अंगों का आकार बढ़ता है। विभज्योतकी क्षेत्र के ठीक पीछे दीर्घन-प्रदेश होता है। यदि एक दिन की आयु के पौधे की जड़ पर समांतर रेखाएँ बना दी जाएँ और उनपर क्रम संख्या लगाकर दूसरे दिन उसका निरीक्षण किया जाए तो ऐसा देखा जाएगा कि अ, ब, स तथा द के क्षेत्रों में सबसे अधिक दीर्घन हुआ है। यहाँ ध्यान देने योग्य बात यह है कि अ, ब, स अथया द दीर्घन-प्रदेश के अंतर्गत स्थित थे। दीर्घन-प्रदेश में नई कोशिकाएँ अद्यतन तथा लंबाई में बढ़ती जाती हैं। इनमें कोशिकाद्रव्य, केंद्रक, कोशिकाभित्ति और रिक्तिकाओं का निर्माण साथ-साथ हो जाता है तथा परासरण में खनिज लवणों और जल की मात्रा बढ़ जाती है।

    ocr_image

    कोशिका विभेदन प्रावस्था - कोशिकाओं के आकार में वृद्धि के बाद उनमें विभेदन होता है जिससे वे स्थायी ऊतकों में परिवर्तित हो जाती हैं। इसे कोशिका परिपक्वन भी कहते हैं। जैसे कि यांत्रिक ऊतकों की कोशिका भित्तियाँ विशेष रूप से मोटी हो जाती हैं। इसी प्रकार कुछ कोशिकाएँ विभेदित होकर जाइलम व फ्लोयम बनाती हैं।

    वृद्धि दर

    प्रति इकाई समय में वृद्धि की मात्रा को वृद्धि की दर कहा जाता है। अतः वृद्धि की दर को गणितीय ढंग से मापा जा सकता है। एक जीव या उसके अंग कई विधियों से अधिक कोशिकाएँ पैदा कर सकता है। वृद्धि की दर को प्रभावित करने वाले कारकों को समान रखते हुए यदि हम कोशिका (पौधों के अंग) अथवा सम्पूर्ण पौधे की वृद्धि का मापन करें तो हम देखते हैं कि इसकी दर समान नहीं होती। यदि एक सम्पूर्ण वृद्धि चाप को चार भागों में विभक्त किया जा सकता है :
  • मन्द वृद्धि काल या प्रावस्था (Lag period) - यह वृद्धि की प्रारम्भिक अवस्था होती है जिसमें वृद्धि मन्द गति से होती है |
  • अधिकतम वृद्धि काल या प्रावस्था (Log period or exponential phase)- इस समय तीव्र गति से अधिकतम वृद्धि होती है।
  • न्यून वृद्धि काल या प्रावस्था (De accelerating period) - इस प्रावस्था में पादपों में वृद्धि की दर पुनः मन्द हो जाती है।
  • स्थिर वृद्धि काल या प्रावस्था (Stationary period) - इस प्रावस्था में पादपों में कोई वृद्धि नहीं होती।

  • ocr_image

    वृद्धि दर अंकगणितीय (numerical) या ज्यामितीय (geometrical) प्रकार से हो सकती है।

    (i) अंकगणितीय वृद्धि (Numerical growth) - इस प्रकार की वृद्धि में, समसूत्री विभाजन के पश्चात् केवल एक पुत्री कोशिका निरन्तर विभाजित होती रहती है जबकि दूसरी विभेदित एवं परिपक्व होती रहती है। अंकगणितीय वृद्धि एक सरलतम अभिव्यक्ति है जिसे हम निश्चित दर पर दीर्घीकृत होते मूल अथवा जड़ में देख सकते हैं। यदि हम नीचे दिए गए चित्र को देखें तो इसमे दिखाया गया है पौधे के अंग की लम्बाई और समय के विरुद्ध एक ग्राफ बने जाए तो एक रेखीय प्राप्त होता है।

    ocr_image

    इसे गणितीय रूप में कुछ इस प्रकार प्रदर्शित किया जाता है :

    ocr_image

    (ii) ज्यामितीय वृद्धि (Geometrical growth) - बच्चों, पूर्व वर्णित वृद्धि, जिसमें S- आकृति वाला ग्राफ या सिग्माइड वक्र (sigmoid curve) के विषय में बताया गया है, यह ज्यामितीय वृद्धि को प्रदर्शित करता है। यहाँ पर दोनों संतति कोशिकाएँ एक समसूत्री कोशिका के विभाजन का अनुकरण करती हैं। यह निरन्तर विभाजित होती हैं। यद्यपि सीमित पोषण आपूर्ति के साथ वृद्धि धीमी पड़ती हुई स्थिर चरण की ओर बढ़ जाती है। यदि समय के प्रति वृद्धि के मापदण्ड अनुसार ग्राफ बनाये तो सिगमोइड या एस-वक्र पाते हैं। अधिकतम वृद्धि काल या प्रावस्था में वृद्धि एक साथ तीव्र होती है, इसे चरघातांकीय वृद्धि भी कहते हैं इसे गणितीय रूप में निम्न प्रकार प्रदर्शित करते है :

    ocr_image

    ocr_image

    जीवित प्रणाली की वृद्धि के बीच मात्रात्मक तुलना भी दो विधियों से की जा सकती है :

    (i) सम्पूर्ण या परम वृद्धि दर - एक निश्चित समय में किसी अंग के समस्त वृद्धि मानकों जैसे माप, आयतन, भार आदि में होने वाली वृद्धि परम वृद्धि दर कहलाती है।

    (ii) सापेक्ष वृद्धि दर - एक निश्चित समय में किसी अंग के एक इकाई वृद्धि मापक में होने वाली वृद्धि को सापेक्ष वृद्धि दर कहते हैं। इसको निम्न सूत्र द्वारा प्रदर्शित करते है :

    ocr_image

    बच्चों इन तथ्यों को हम एक चित्र से समझ लेते है चित्र में दो पत्तियाँ 'अ' और 'ब' विभिन्न आकारों की दिखाई गई हैं परन्तु एक दिये गये समय में उनके सम्पूर्ण क्षेत्रफल में वृद्धि समान है। फिर भी उनमें से एक की सापेक्षिक वृद्धि दर ज्यादा है।

    ocr_image

    वृद्धि के लिये आवश्यक दशाएँ

    वृद्धि के लिये जल, ऑक्सीजन एवं पोषक तत्व आवश्यक होते हैं। पौधों की कोशिकाएँ अपने आकार में बड़ी होकर वृद्धि करती हैं। जिसके लिये जल की आवश्यकता होती है। इस कारण एक पादप की वृद्धि और उसका परिवर्धन उसमें पानी की स्थिति या उपलब्धता पर निर्भर होता है। वृद्धि हेतु आवश्यक एन्जाइमों की क्रियाशीलता के लिये जल एक माध्यम उपलब्ध कराता है तथा ऑक्सीजन उपापचयी ऊर्जा को मुक्त करने में मदद करती है। पौधों द्वारा पोषकों की आवश्यकता जीवद्रव्य के संश्लेषण व ऊर्जा के स्रोत के रूप में काम करने के लिये होती है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक पादप जीन के लिये इष्टतम ताप परिसर होता है, जो उसकी वृद्धि के लिए अत्यन्त ही अनुकूल होता है। इस ताप के दायरे से किसी प्रकार का विलगाव उसकी उत्तरजीविता के लिये हानिकारक हो सकता है। इसके साथ ही पर्यावरणीय संकेत जैसे कि प्रकाश एवं गुरुत्वाकर्षण भी वृद्धि की कुछ प्रावस्थाओं को प्रभावित करता है।

    विभेदन, निर्विभेदन तथा पुनर्विभेदन

    जड़ और तने के शीर्ष पर पाए जाने वाले विभज्योतकों तथा पार्श्वीय विभज्योतक, जैसे कैम्बियम की गतिविधियों से बने कोशिकाओं के रूप में होने वाले परिवर्तनों को विभेदन कहते हैं। यह विभेदन की क्रिया बनने वाली कोशिकाओं के द्वारा संपादित होने वाले कार्यों के अनुरूप होती है। इस दौरान कोशिकाओं की कोशिकाभित्ति तथा जीवद्रव्य में खास परिवर्तन होते हैं। उदाहरण के तौर पर, संवहन की कोशिकाओं की भित्ति मोटी हो जाती है। इनमें लिग्निन का अभाव हो जाता है जिससे इनकी कोशिका भित्ति मजबूत एवं लचीली हो जाती है। इनका जीवद्रव्य खत्म हो जाता है तथा हर प्रकार से ये कोशिकाएँ जल एवं अन्य पदार्थों के परिवहन योग्य हो जाती हैं।

    कभी-कभी खास परिस्थितियों में जीवित विभेदित कोशिकाएँ जिनमें विभाजन की क्षमता खत्म हो जाती है, पुनः इस क्षमता को प्राप्त कर लेती है। इस क्रिया को निर्विभेदन कहते हैं। पूर्ण रूप से विभेदित मृदूतक से अंतरपूलीय एधा एवं कॉर्क एधा का निर्माण इसका उदाहरण है।

    यह निर्विभेदीत कोशिकाएं कुछ समय बाद पुनर्विभाजन की क्षमता खो देती हैं एवं परिपक्व (mature) होकर खास कार्य संपादित करती है। इस क्रिया को पुनर्विभेदन कहते है। पौधों में ऊतक प्रवर्धन के समय पोषक पदार्थ, उचित तापमान, आर्द्रता एवं अनुकूल स्थितियों में ऊतक का एक असंगठित पिंड (कैलस) बनाया जाता है जिसका इस्तेमाल भावी विभाजन हेतु यानि विभज्योतक के रूप में किया जाता है।

    उदाहरण 1

    वृद्धि को परिभाषित कीजिए

    किसी कोशिका, अंग या सम्पूर्ण जिव के आकार,आयतन में होने वाला स्थायी व अनुत्क्रमणीय परिवर्तन जिससे उसका शुष्क भार बढ़ जाता है, वृद्धि कहलाता है|

    परिवर्धन

    किसी पादप के जीवन-चक्र में बीजांकुरण से लेकर जरावस्था तक आने वाली सभी अवस्थाओं को परिवर्धन कहते हैं। इसके पहले आपने अध्ययन किया कि पौधे जीवन पर्यंत अपनी वृद्धि करते हैं जो बीजों के अंकुरण से लेकर इनकी मृत्यु के पहले तक चलता रहता है। ऐसे सारे परिवर्तनों, जो पौधों के जीवन-चक्र में बीजों के अंकुरण से लेकर मृत्यु के पहले यानि जीर्णता या सिनेसेंस (senescence) तक चलता रहता है, को सम्मिलित रूप से विकास कहा जाता है।

    ocr_image

    पौधे पर्यावरण के प्रभाव के कारण जीवन के विभिन्न चरणों में भिन्न मार्गों का अनुसरण करते हैं, ताकि विभिन्न तरह की संरचनाओं का गठन कर सकें। इस क्षमता को प्लास्टिसिटी कहते हैं। उदाहरण के तौर पर कपास, धनिया एवं लार्कस्पर में विभिन्न आकार की पत्तियाँ। इन पौधों में पत्तियों का आकार किशोरावस्था तथा परिपक्व अवस्था में भिन्न प्रकार का होता है। इसी प्रकार जलीय आवास में बटरकप की पत्तियाँ दो प्रकार की होती हैं एक तो जल के अन्दर वाली पत्तियाँ तथा दूसरी प्रकार की पत्तियाँ वायवीय भागों में मिलती हैं। इस प्रकार के लक्षण को विषमपर्णता कहते हैं |

    ocr_image

    इस प्रकार किसी भी पौधे के जीवन में वृद्धि, विभेदन एवं विकास के बीच अंतरंग संबंध होता है। कुल मिलाकर वृद्धि एवं विभेदन के सम्मिलित रूप को हम विकास कह सकते हैं | पौधों में विकास बाहरी कारको एवं भीतरी कारकों पर निर्भर करता है। बाहरी कारकों में तापक्रम, प्रकाश, पोषण, ऑक्सीजन, जल आदि है जबकि भीतरी कारकों को दो भागों में बाँटा जा सकता है :
  • अंतराकोशिकीय या आनुवंशिक
  • अंतरकोशिकीय या रासायनिक |
  • आनुवंशिक कारकों के अतिरिक्त विभिन्न प्रकार के हॉर्मोन पौधों की वृद्धि एवं विकास का नियंत्रण करते हैं |

    विभेदन, निर्विभेदन तथा पुनर्विभेदन

    जड़ और तने के शीर्ष पर पाए जाने वाले विभज्योतकों तथा पार्श्वीय विभज्योतक, जैसे कैम्बियम की गतिविधियों से बने कोशिकाओं के रूप में होने वाले परिवर्तनों को विभेदन कहते हैं। यह विभेदन की क्रिया बनने वाली कोशिकाओं के द्वारा संपादित होने वाले कार्यों के अनुरूप होती है। इस दौरान कोशिकाओं की कोशिकाभित्ति तथा जीवद्रव्य में खास परिवर्तन होते हैं। उदाहरण के तौर पर, संवहन की कोशिकाओं की भित्ति मोटी हो जाती है। इनमें लिग्निन का अभाव हो जाता है जिससे इनकी कोशिका भित्ति मजबूत एवं लचीली हो जाती है। इनका जीवद्रव्य खत्म हो जाता है तथा हर प्रकार से ये कोशिकाएँ जल एवं अन्य पदार्थों के परिवहन योग्य हो जाती हैं।

    कभी-कभी खास परिस्थितियों में जीवित विभेदित कोशिकाएँ जिनमें विभाजन की क्षमता खत्म हो जाती है, पुनः इस क्षमता को प्राप्त कर लेती है। इस क्रिया को निर्विभेदन कहते हैं। पूर्ण रूप से विभेदित मृदूतक से अंतरपूलीय एधा एवं कॉर्क एधा का निर्माण इसका उदाहरण है।

    यह निर्विभेदीत कोशिकाएं कुछ समय बाद पुनर्विभाजन की क्षमता खो देती हैं एवं परिपक्व (mature) होकर खास कार्य संपादित करती है। इस क्रिया को पुनर्विभेदन कहते है। पौधों में ऊतक प्रवर्धन के समय पोषक पदार्थ, उचित तापमान, आर्द्रता एवं अनुकूल स्थितियों में ऊतक का एक असंगठित पिंड (कैलस) बनाया जाता है जिसका इस्तेमाल भावी विभाजन हेतु यानि विभज्योतक के रूप में किया जाता है।

    पादप वृद्धि नियामक

    बच्चों, भिन्न-भिन्न प्रयोगों से यह सिद्ध हो चुका है कि पौधों एवं अन्य जीवों में वृद्धि कुछ जटिल कार्बनिक रासायनिक पदार्थों द्वारा नियंत्रित होती है, जिसे हॉर्मोन कहा जाता है। विभिन्न प्रकार के हॉर्मोन शरीर में अलग-अलग प्रकार की जैविक कार्यों का नियंत्रण एवं समन्वय करते हैं | पौधों में हॉर्मोन जिस ऊतक अथवा अंग में बनते हैं, वहाँ से दूसरे ऊतक अथवा अंग तक आवश्यकतानुसार बहुत आसानी से पहुंचाए जाते हैं। इन पदार्थों को साधारणतः पादप-हॉर्मोन या फाइटोहार्मोन , वृद्धि नियंत्रक, वृद्धि हॉर्मोन, वृद्धि-कारक आदि नामों से भी जाना जाता है।

    हॉर्मोन शब्द एक ग्रीक शब्द हॉर्मेओ (Hormao) से बना है, जिसका शाब्दिक अर्थ है उद्दीपित करना (To stimulate)थीमैन नामक वैज्ञानिक ने पौधों में पाये जाने वाले हॉर्मोन्स को फाइटोहॉर्मोन नाम दिया। पिंक्टस एवं थीमैन ने हॉर्मोन्स को निम्न प्रकार से परिभाषित किया है :

    "हॉर्मोन ऐसे कार्बनिक पदार्थ हैं, जो पौधों में प्राकृतिक रूप से एक स्थान पर निर्मित होते हैं तथा पौधे के अन्य भागों पर इनकी अत्यन्त अल्प मात्रा, वृद्धि एवं अन्य प्रकार्यात्मक क्रियाओं पर नियन्त्रण रखती है।"

    फाइटोहॉर्मोन पौधों की विभज्योतकी कोशिकाओं और विकास करती पत्तियों एवं फलों में प्राकृतिक रूप में उत्पन्न होने वाले विशेष कार्बनिक पदार्थ हैं जो या तो पौधों की शारीरिक क्रियाओं में वृद्धि करते हैं या वृद्धिरोधन करते है। वृद्धि की प्रक्रिया पर इनके द्वारा पड़ने वाले ऋणात्मक अथवा धनात्मक प्रभाव को देखते हुए समस्त पादप हॉर्मोन को भागों में वर्गीकृत किया गया है :

    1. वृद्धि प्रवर्धक हॉर्मोन - ऑक्जिन (Auxin), जिबरेलिन (Gibberellins), सायटोकायनिन (Cytokinins), फ्लोरिजेन (Florigen), एथिलीन (Ethylene), आदि ।

    2. वृद्धि निरोधक हॉर्मोन - एबसीसिक अम्ल (Abscisic acid) अन्य फिनॉलिक पदार्थ आदि।

    विशिष्टताएँ

    पादप वृद्धि नियामक विविध रासायनिक संघटनों वाले साधारण अणु तथा लघु अणु होते हैं। ये इंडोल सम्मिश्रण (इंडोल-3-एसिटिक अम्ल IAA), ऐडनीन व्युत्पन्न फरफ्युराइल अमीनो प्युरीन जिसे काइनेटिन कहते हैं, केराटिनायड तथा वसा अम्लों के व्युत्पन्नक (एब्सिसिक अम्ल ABA), टर्पीन (जिबरेलिक अम्ल GA) या गैसेस (एथीलिन, Ethylene) आदि होते हैं। पादप वृद्धि नियामक को एक सजीव पौधे में उनकी कार्यशीलता के आधार पर दो समूह विभक्त कर सकते हैं। पी जी आर का एक समूह वृद्धि उन्नयन क्रियाकलापों में लगा होता है जैसे कि कोशिका विभाजन, कोशिका प्रसार, प्रतिमान संरचना, अनुवर्तनी वृद्धि, पुष्पन, फल निर्माण तथा बीज संरचना आदि। इन्हें पादप वृद्धि नियामक कहते हैं जैसे ऑक्सिन, जिबरेलिन, साइटोकाइनिन । दूसरा समूह विभिन्न वृद्धि बाधक क्रियाकलापों जैसे प्रसुप्ति एवं विलगन के लिये उत्तरदायी होता है जैसे एब्सिसिक अम्ल, इथाइलीन आदि।

    पादप वृद्धि नियामकों की खोज

    पादप वृद्धि नियामकों की खोज की शुरुआत चार्ल्स डारविन और उनके पुत्र फ्रांसिस डारविन के अवलोकन से हुई। उन्होंने कैनेरी घास (Canary grass) नाम के पौधे पर काम करते हुए पाया कि प्रांकुर चोल के मुड़ने की क्रिया जड़ तथा तने के शीर्षस्थ भाग से नियन्त्रित होती है। उन्होंने देखा की प्रांकुर चोल को एक ओर से प्रकाश देने से वह प्रकाश की ओर मुड़ता है | लेकिन जब प्रांकुर चोल को काटा जाता है या टिन की पत्ती से ढक दिया जाता है तो यह प्रकाश की ओर नहीं मुड़ता है। इसके परिणामस्वरूप डार्विन ने यह अनुमान लगाया कि शीर्ष में कुछ पदार्थ होता है जो नीचे की ओर स्थानान्तरित होता है और वक्रता को उत्पन्न करता है।

    ocr_image

    बॉयसन एवं जेनसेन ने डॉर्विन की अवधारणा का समर्थन किया तथा खोजा कि वृद्धि नियामक पदार्थ जिलेटिन से होकर विसरित हो जाता है। बॉयसन-जेनसन ने अपने प्रयोगों के आधार पर निष्कर्ष निकाला कि कटे हुए शीर्ष के अभाव में प्रांकुर चोल प्रकाश की ओर नहीं मुड़ता (प्रकाशानुवर्तन = Phototropism नहीं दिखाता) । लेकिन जब कटे हुए शीर्ष को दोबारा रखा जाता है तब प्रकाशानुवर्तन होता है। फिर उन्होंने यह भी देखा की प्रकाशानुवर्तन उस स्थिति में भी होता है जब शीर्ष और नीचे के भाग के बीच जिलेटिन रखा जाता है। साथ ही साथ उन्होंने यह भी देखा कि प्रकाश की ओर के भाग में जब अभ्रक (mica) रखते हैं तब भी प्रकाशानुवर्तन होता है, परन्तु जब अभ्रक शीर्ष के नीचे, प्रकाश के विपरीत और पर रखते हैं तो शीर्ष प्रकाश की ओर नहीं मुड़ता।

    ocr_image

    पाल ने यह पाया कि शीर्ष में उत्पन्न होने वाला पदार्थ पानी में विलेयशील होता है। उन्होंने शीर्ष को कटे हुए भाग पर अंधेरे की ओर, उत्केन्द्री (eccentrically) रख कर यह देखा कि पदार्थ इस भाग के नीचे की ओर स्थानान्तरित होता है |

    ocr_image

    वेन्ट ने एविना कॉलियोप्टाइल के बहुत से शीर्ष को काटकर अलग किया तथा एगर ब्लॉक पर रखा। कुछ समय पश्चात् ब्लॉक को छोटे-छोटे चौकोर टुकड़ों में काट लिया तथा प्रत्येक टुकड़े को कॉलियोप्टाइल के कटे हुए भाग पर उत्केंद्री स्थिति में एक ओर रखा, तो यह पाया कि ये कॉलियोप्टाइल इस स्थिति में भी एक ओर मुड़ जाते हैं जबकि संपूर्ण प्रयोग अंधकार में किया गया था, इससे यह सुनिश्चित हो गया कि कॉलियोप्टाइल के शीर्ष में वृद्धि से संबंधित पदार्थ का संश्लेषण होता है जो कि एगर ब्लॉक पर रिसकर अपना प्रभाव प्रयोग के अंत तक दिखाता है। वेन्ट ने इस पदार्थ को ऑक्सिन (Auxin) नाम दिया तथा कहा कि ऑक्सिन के बगैर पौधों में वृद्धि संभव नहीं है। वेन्ट ने उपर्युक्त प्रयोगों के क्रम में यह भी खोजा कि कॉलियोप्टाइल शीर्ष के मुड़ने की दर ऑक्जिन की मात्रा के समानुपाती होता है। इसे ही एविना वक्र परीक्षण कहते हैं। वेन्ट ने अपने प्रयोग में यह भी पाया कि कॉलियोप्टाइल शीर्ष के अंधकार की ओर स्थित क्षेत्र में ऑक्सिन का अधिक सान्द्रण पाया जाता है।

    ocr_image

    जापान के कुछ किसानों ने धान के खेत में पतली एवं पीली पत्ती वाले, अधिक लम्बे और कम उत्पादन करने वाले पौधों को देखा। धान के इस रोग को बैकेन रोग (Bakanae disease) या मूर्ख नवोद्भिद् रोग (फूलिश सीडलिंग बीमारी) कहा गया। कुरसावा ने बताया कि यह धान के पौध (नवोद्भिद्) की बीमारी है जो रोगजनक कवक जिबरेला फ्यूजीकुराई (Gibberella fujikuroi) के कारण होता है। याबुता, युमिकी एवं हयाशी ने इस कवक से जिबरेलिन को अलग कर जिबरेलिक अम्ल नाम दिया। उन्होंने पाया कि इस कवक से निष्कर्षित रस को धान के स्वस्थ पौधों पर छिड़कने से उनमें भी रोग हो जाता है। अतः जिबरेलिन्स नामक पादप वृद्धि नियामक की खोज कुरोसावा (Kurosawa, 1926) नामक वैज्ञानिक ने की।

    एफ. स्कूग (Skoog, 1954) ने सबसे पहले कोशिका विभाजन पर नियंत्रण करने वाले पदार्थ की उपस्थिति को तम्बाकू के संवर्धन में प्रमाणित किया। एफ. स्कूग तथा उनके सहयोगियों ने देखा कि तम्बाकू के तने के अंतरपर्व खण्ड से अविभेदित कोशिकाओं का समूह तभी प्रचुरित हुआ जब ऑक्सिन्स के अतिरिक्त माध्यम में, वाहिका ऊतकों के सत्व या यीस्ट सत्व या नारियल दूध या DNA पूरक रूप में दिया गया। स्कूग और मिलर ने साइटोकाइनेसिस को बढ़ावा देने वाले इस तत्व को पहचाना और इसका क्रिस्टलीकरण किया तथा काइनेटिन नाम दिया।

    1960 के मध्य में तीन अलग-अलग वैज्ञानिकों ने स्वतन्त्र रूप से तीन तरह के निरोधक एवं उनका रासायनिक स्वरूप प्रस्तुत किया। वे निरोधक बी, विलमन II एवं डोरमिन थे। बाद में ये तीनों रासायनिक रूप से समान पाये गये। इसका नामकरण एबसिसिक अम्ल (Abscisic acid) के रूप में किया गया।

    एच.एच. कज़िन्स ने बताया कि पके हुए संतरों से निकला हुआ एक वाष्पशील तत्व पास में रखे बिना पके हुए केलों को शीघ्रता से पकाता है। बाद में यह वाष्पशील तत्व एथिलीन (Ethylene) के नाम से जाना गया जो एक गैसीय पादप वृद्धि नियामक है। इन पाँच प्रकार के पादप वृद्धि नियामक के प्रभाव पौधों पर विभिन्न प्रकार से होते हैं।

    पादप वृद्धि नियामकों का कार्यिकीय शरीर क्रियात्मक प्रभाव

    ऑक्सिन्स (Auxins)

    ऑक्सिन शब्द को ग्रीक शब्द आक्सेन शब्द से लिया गया है जिसका अर्थ है बढ़ना। ऑक्सिन पादप हॉर्मोन्स में सर्वाधिक महत्वपूर्ण हॉर्मोन समूह का प्रतिनिधित्व करता है, क्योंकि ये विभिन्न प्रकार की वृद्धि क्रियाओं को प्रेरित करते हैं। कोगल एवं हैगेन स्मिट के अनुसार, ऑक्सिन एक ऐसा पादप हॉर्मोन है, जो कि मुख्यतः कोशिकाओं के विवर्धन या दीर्घीकरण अथवा प्ररोह की वृद्धि से सम्बन्धित होता है। ऑक्सिन को निम्न प्रकार से परिभाषित किया जाता है :

    “ऑक्जिन ऐसे कार्बनिक पदार्थ हैं, जो अल्प सान्द्रता में उपयोग करने पर पौधे के ऊर्ध्वाधर अक्ष (Longitudinal axis) में वृद्धि को प्रेरित करता है।”

    सबसे पहले मानव के मूत्र से ऑक्सिन a (auxentriolic acid) नामक अम्ल पृथक् किया गया। बाद में अंकुरित होने वाले मक्के के दाने से मिलने वाले तेल से ऑक्सिन b (auxenolonic acid) और पुनः मनुष्य के मूत्र से हेटेरोऑक्सिन नामक पदार्थ अलग किये गये। हेटेरोऑक्सिन को इण्डोल-3-ऐसिटिक अम्ल कहा जाता है। यह पौधों में प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला मुख्य ऑक्सिन है। कुछ अन्य प्राकृतिक ऑक्सिन हैं-इण्डोल-3-ऐसीटेल्डिाहइड, इण्डोल-3-पाइरुविक अम्ल इत्यादि। इसके अतिरिक्त संश्लेषित रासायनिक यौगिक भी ऑक्सिन की जैसे कार्य करते हैं जैसे : इण्डोल ब्यूटाइरिक अम्ल, अल्फा और बीटा नैप्थैलिन ऐसेटिक अम्ल, फिनाइल ऐसिटिक अम्ल, 2-4 डाइक्लोरोफिनोक्सी ऐसिटिक अम्ल (2, 4 D), 2,4,5 ट्राइक्लोरोफिनोक्सी ऐसिटिक अम्ल इत्यादि |

    ocr_image

    अतः हम यह कह सकते है की जिन हार्मोन्स में वृद्धि करने की क्षमता होती है, उनके लिए ऑक्सिन्स शब्द का प्रयोग किया जाता ।

    पौधों में ऑक्सिन सभी स्थानों पर पाये जाते हैं किन्तु वृद्धि बिन्दुओं पर इसकी सान्द्रता अधिक होती है। इनका निर्माण सक्रियता से विभाजन करती हुई कोशिकाओं में होता है। इनका स्थानान्तरण ऊपर से नीचे की ओर या तलाभिसारी क्रम में ध्रुवीय होता है। ये प्रायः स्तम्भ व मूल शीर्ष पर बनते हैं तथा वहाँ से क्रियाशीलता वाले भाग में आते हैं।

    ocr_image

    ऑक्सिन्स के प्रभाव

    ऑक्सिन की सान्द्रता का पौधों के विभिन्न भागों की वृद्धि पर निम्न प्रकार से प्रभाव होता है-

    (i) शीर्षस्थ प्रभाविता (Apical dominance) - शीर्षस्थ कलिका की उपस्थिति में पार्श्व अथवा कक्षस्थ कलिकाओं की वृद्धि पूर्णतः अथवा आंशिक रूप से निरूद्ध रहती है। इसे शीर्षस्थ प्रभाविता कहते हैं। बच्चों अगर हम सरल भाषा में कहें तो इसके द्वारा पौधे लंबाई में बढ़ते रहते हैं। शीर्षस्थ कली के क्षेत्र में बना हुआ ऑक्सिन्स नीचे की ओर जाकर पार्श्व कलियों की वृद्धि में रोधक (inhibitor) का कार्य करता है। अगर हम स्तंभ का शिखर काट दें तो पौधा लंबाई में बढ़ना बंद कर देता है और पार्श्वशाखाएँ निकलने लगती हैं। इसे पार्श्व-प्रभाविता (lateral dominance) कहते हैं। यह बात व्यापक रूप से चाय रोपण एवं बाड़ बनाने (हेज लगाने) में उपयोग की जाती है।

    ocr_image

    (ii) अनिषेकफलन (Parthenocarpy) - संतरा, नींबू, अंगूर, केला आदि में बिना परागण के भी फलों का विकास हो सकता है। ये फल बीजरहित होते हैं। यदि कली अवस्था में पुष्पों से पुंकेसरों को निकालकर वर्तिकाग्र के ऊपर ऑक्सिन का छिड़काव कर दिया जाए तब बीजरहित फल बन जाते हैं।

    (iii) प्रसुप्तावस्था नियन्त्रण (Control of dormancy) - आलू के कन्द वर्ष भर प्राप्त होते रहते हैं, इसके लिए आवश्यक है कि उसका संग्रह इस प्रकार किया जाए कि कन्द की कलिकाओं का प्रस्फुटन न होने पाए। प्रस्फुटन होने से कन्द में संचित मण्ड समाप्त हो जाता है। ऑक्सिन का विलयन कन्द पर छिड़कने से कलिकाओं का प्रस्फुटन रुक जाता है तथा उन्हें लम्बे समय तक संग्रह किया जाता है।

    (iv) अपरिपक्व फलों को झड़ने से रोकना - सेब, नींबू, आम, टमाटर इत्यादि में वृन्त के आधार पर विलगन परत (abscission layer) बनने के कारण ये अपरिपक्व अवस्था में झड़ जाते हैं। 2,4-D, IAA, IBA इत्यादि के छिड़काव द्वारा उन्हें अपरिपक्व अवस्था में झड़ने से रोका जा सकता है। पत्तियाँ तथा फल पौधे के उस स्थान से अलग होते हैं जहाँ पर वे पर्णवंत या फलवृंत एवं पुष्पवृंत द्वारा तने से जुड़े रहते हैं। ऐसे स्थान पर विलगन परत पाई जाती है | और इस प्रभाव को विलगन कहते है | इस परत में विलगन के समय संलग्न कोशिकाओं को जोड़ने वाला सीमेंट पदार्थ घुल जात है जिसके फलस्वरूप कोशिका-पारगम्यता समाप्त हो जाती है। और अंत में कोशिकाएँ कमजोर होकर नष्ट हो जाती है और इस प्रकार विलगन परत के बनने से पत्तियाँ या फल पौधे से गिर जाते हैं। इस गुण का उद्यानकृषि में लाभपूर्वक प्रयोग किया जाता है। सेब-नाशपाती के बाग में जब वृक्ष छोटे-छोटे अनेक फलों से लदे होते है, तब तने पर ऑक्सिन का छिड़काव किया जाता है जिसके कारण समय से पूर्व विलगन हो जाता है और कुछ फल वृक्ष से टूटकर गिर जाते हैं। ऐसा होने से बाकी बचे फलो को पेड़ पर बढ़ने की सुविधा मिलती है। अब ऑक्सिन का छिड़काव फलों पर किया जाता है जिससे विलंबित विलगन होता है और पर फलों को बढ़ने तथा पकने का अधिक समय मिलता है और ऐसे फलों का बाजार भाव अधिक होता है।

    (v) कटे तनों पर जड़ विभेदन - अनेक पौधे, जैसे : गुलाब में कलम लगाकर नया -पौधा तैयार किया जाता है। यदि गुलाब की कलम के निचले सिरे को ऑक्सिन के घोल में डुबोकर गमले में लगाया जाए तो कटे भाग पर शीघ्र ही जड़ें निकल आती हैं। इस कार्य के लिये इण्डोल ब्यूटाइरिक अम्ल (IBA) विशेष रूप से उपयोगी सिद्ध हुआ है।

    (vi) पुष्पों की सघनता कम करना - कुछ वृक्षों जैसे आम की कुछ किस्मों में एक वर्ष अत्यधिक पुष्प बनते हैं जिससे फलों की संख्या तो अधिक होती है परन्तु वे आकार में छोटे रह जाते हैं। इन वृक्षों में दूसरे वर्ष में पुष्पों की संख्या कम रह जाती है। NAA का छिड़काव करके पुष्पन क्रिया को नियंत्रित किया जा सकता है।

    (vii) पर्वो का लघुकरण - नाशपाती, सेब आदि में लघु शाखाओं पर ही फलों का निर्माण होता है। इन पौधों में NAA के छिड़काव द्वारा दीर्घ शाखाओं के पर्वों को लघुकरण करके लघु शाखाओं की संख्या में वृद्धि की जा सकती है।

    (viii) फसलों के गिरने का निरोध - अनेक फसलें जैसे गेहूँ में दुर्बल तने दुर्बलता के कारण तेज हवा चलने पर पौधा जड़ के पास से मुड़ जाता है। ऑक्सिन का विलयन छोटे पौधों के ऊपर छिड़कने से पौधों का नीचे का भाग शक्तिशाली हो जाता है और हवा में गिरने की कम सम्भावना रहती है।

    (ix) खरपतवार का उन्मूलन - खेतों में प्राय: अनावश्यक पौधे उग जाते हैं। ये पौधे जल, खनिज इत्यादि पदार्थों के लिये फसल से प्रतियोगिता करने लगते हैं और फसल की अच्छी वृद्धि नहीं हो पाती। हार्मोन के द्वारा इन अनावश्यक पौधों को नष्ट किया जा सकता है। इस कार्य के लिए 2-4 डाइक्लोरोफिनोक्सी ऐसिटिक अम्ल नामक ऑक्सिन विशेष रूप से उपयोगी सिद्ध हुआ है।

    (x) ऊतक संवर्धन (Tissue culture) - ऑक्सिन के अनुप्रयोग से ऊतकों व अंगों का कृत्रिम संवर्धन व्यापक रूप से किया जाता है। ऑक्सिन मूल निर्माण तथा कैलस विभेदन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    जिबरेलिन्स

    जिबरेलिन्स ऐसे पादप हॉर्मोन होते हैं जो समेकित रूप से प्ररोह के लम्बवत् वृद्धि को बढ़ाते हैं। बौनापन (Dwarfism) को समाप्त करते हैं और पार्श्वीय कलिका की वृद्धि को प्रेरित करते हैं। विभिन्न कवकों एवं उच्च पादपों से अब तक 100 से अधिक प्रकार के जिबरेलिन प्राप्त किये जा चुके हैं। इनको GA1, GA2, GA3, GA100 आदि नामों से जाना जाता है। इनमें GA3 सबसे पहले खोजे जाने वाले तथा सामान्य रूप से पाये जाने वाले जिबरेलिन में से एक है। जिबरेलिन का रासायनिक नाम जिबरेलिक अम्ल हैं। इनमें एक गिबेन वलय (Gibbane ring) पाया जाता है। कुछ में गिबेन वलयों में 19 कार्बन तथा कुछ अन्य में 20 कार्बन परमाणु पाए जाते हैं |

    ocr_image

    जिबरेलिन के कार्यिकीय प्रभाव

    (i) पर्व दीर्घन - जिबरेलिन पौधे में पर्व दीर्घन द्वारा पौधे की लम्बाई में वृद्धि को प्रेरित करते हैं। इस प्रकार ये अक्ष की लम्बाई बढ़ाते हैं। इनका उपयोग अंगूर के डंठल बढ़ाने में किया जाता है। जिबरेलिन्स सेब जैसे फलों को लम्बा बनाते हैं। यह पत्तियों के आकार में वृद्धि को भी प्रेरित करते हैं। गन्ने के तने में कार्बोहाइड्रेट्स शर्करा के रूप में एकत्र रहता है। गन्ने की खेती में जिबरेलिन्स छिड़कने पर तनों की लम्बाई बढ़ती है, जिससे उत्पादन अधिक होता है।

    (ii) बीजांकुरण - कुछ खाद्यान्नों के बीज मृदा से जल अवशोषित कर फूल जाते हैं। इनके भ्रूण जिबरेलिन संश्लेषण करते हैं जो एल्यूरोन परत में विसरित हो जाते हैं। यह अल्फा एमाइलेज, प्रोटीएज, लाइपेज तथा राइबोन्यूक्लिएज आदि एंजाइमों के संश्लेषण को प्रेरित करता है। ये एंजाइम भ्रूणपोष उपस्थित खाद्य पदार्थों का अपघटन कर देते हैं। इस प्रकार पाचन के बाद बने उत्पाद भ्रूण की वृद्धि में काम आते हैं।

    (iii) आनुवंशिकतः बौने पौधों का दीर्घीकरण - आनुवंशिकत: बौने पौधे में जिबरेलिन का निर्माण जीन की क्रियाशीलता पर निर्भर होता है। जब अप्रभावी जीन जिबरेलिन के निर्माण को रोक देती है तब पौधों में जिबरेलिन की यह कमी, जिबरेलिन देकर पूरी की जा सकती है। चुकन्दर, पत्ता गोभी, गाजर आदि के पौधे अत्यधिक बौने होते हैं अर्थात् इनमें रोजेट स्वभाव होता है। इन्हें जिबरेलिन देने से तना तेजी से बढ़ता है और इस क्रिया को बोल्टिंग कहते हैं |

    ocr_image

    (iv) प्रसुप्ति भंग करना - अनेक वृक्षों की कलिकाओं तथा बीजों में पाई जाने वाली प्रसुप्ति को जिबरेलिन की उच्च सान्द्रता के द्वारा निष्प्रभावी किया जा सकता है।

    (v) शीत उपचार का प्रतिस्थापन - कुछ द्विवर्षी पौधों में पुष्पन के लिए शीतकाल के कम तापमान की आवश्यकता होती है। जिबरेलिन देने से इन पौधों को शीतकाल के प्राकृतिक तापमान की आवश्यकता नहीं होती और वह केवल एक वर्ष में ही पुष्पन कर लेते हैं।

    (vi) दीर्घ प्रदीप्तिकाली पौधों पुष्पन - जिबरेलिन देने से दीर्घ प्रदीप्तिकाली पौधों में लघु अवधि में भी फूल बनने लगते हैं।

    (vii) अनिषेकफलन - टमाटर, सेब, नाशपाती आदि फलों में अनिषेकफलन जिबरेलिन द्वारा ऑक्सिन की अपेक्षा अधिक सुलभता से किया जा सकता है। इन्हें मुख्यतः बीजरहित अंगूरों को बनाने के काम में उपयोग में लाया जाता है।

    (viii)पुँजननता का विकास - जिबरेलिन के प्रयोग से कुछ पौधों में पुँजननता का विकास होता है। कुकुरबिट्स में ये मादा पुष्पों की जगह पर नर पुष्पों को प्रतिस्थापित करते हैं।

    साइटोकाइनिन्स

    साइटोकाइनिन्स अपना विशेष प्रभाव साइटोकाइनेसिस (कोशिकाद्रव्य विभाजन) पर डालते हैं। सरल भाषा में कहें तो सायटोकाइनिन्स ऐसे हॉर्मोन होते हैं जो कि कोशिका विभाजन पर कार्य करते हैं और कोशिका दीर्घीकरण पर नगण्य प्रभाव रखते हैं या अप्रभावी होते हैं। इसे काइनेटिन के रूप में आटोक्लेबड्र हेरिंग (एक मछली) के शुक्राणु से खोजा गया था। अब तक 18 प्रकार के सायटोकायनिन्स की खोज की जा चुकी है। ये पौधों तथा सूक्ष्मजीवों में भी पाए जाते हैं। इसकी सर्वाधिक उपलब्धता सक्रिय रूप से विभाजन करने वाले ऊतकों में होती है। नारियल का पानी भी कोशिका विभाजन करने में समर्थ पाया गया, यह नारियल का भ्रूणपोष होता है। इसमें काइनेटिन जैसे अनेक पदार्थ होते हैं। लीथम एवं मीलर ने मक्का के अपरिपक्व बीजों से एक पदार्थ विमुक्त किया जिसका नाम जिएटिन (Zeatin) रखा। प्राकृतिक रूप से पाये जाने वाले साइटोकाइनिन में जिएटिन सर्वाधिक सक्रिय माना जाता है। साइटोकाइनिन का संश्लेषण पादपों में उन स्थानों में होता है जहाँ कोशिकाएँ विभाजित होती रहती हैं, जैसे कि प्ररोह शीर्ष, मूल शीर्ष, विकासशील कलिकाएँ, तरुण फल इत्यादि ।

    साइटोकाइनिन के कार्यिकीय प्रभाव

    साइटोकाइनिन न्यूक्लिक अम्ल संश्लेषण तथा प्रोटीन के संश्लेषण को बढ़ाते हैं। साइटोकाइनिन की कार्यविधि का विस्तृत अध्ययन नहीं हो पाया है तथा उसकी कार्य प्रक्रिया का खोज होना बाकी है। इसके निम्नलिखित कार्य निम्न प्रकार हैं :

    1. कोशिका विभाजन - साइटोकाइनिन कोशिका विभाजन की क्रिया को बढ़ाता है तथा यह कोशिका विभाजन कारक की तरह कार्य करता है। ऑक्जिन (Auxin) की उपस्थिति में ही यह कोशिका विभाजन पर नियंत्रण करता है।

    2. कोशिका दीर्घीकरण - यह बीजपत्र तथा पत्ती डिस्क के कोशिका के दीर्घीकरण के लिए भी जिम्मेदार होता है।

    3. पादप ऊतक संवर्धन - ऑक्जिन तथा सायटोकायनिन की उपस्थिति का अनुपात पौधों में जड़ तथा तना के विकास को निर्धारित करता है जिसके कारण इसका उपयोग ऊतक संवर्धन में अत्यधिक किया जाता है। ज्यादा मात्रा में ऑक्जिन तथा कम मात्रा में सायटोकायनिन की उपस्थिति जड़ के विकास को प्रारंभ करती है जबकि विपरीत स्थिति में दोनों की उपस्थिति प्ररोह कलिका के विकास को बढ़ाती है। उदाहरणार्थ : यदि तम्बाकू की मज्जा कोशिकाओं का संवर्धन ऐसे माध्यम में किया जाता है जिसमें शर्करा एवं खनिज लवण उपस्थित हों तब कैलस (अविभेदित कोशिकाओं का समूह) का विकास होता है। किन्तु यदि माध्यम में साइटोकाइनिन और ऑक्सिन का अनुपात बदलता रहे तब जड़ / प्ररोह अथवा दोनों को विकसित किया जा सकता है। जब माध्यम में साइटोकाइनिन की मात्रा अधिक व ऑक्सिन की कम हो तो प्ररोह का विकास होता है। साइटोकाइनिन की मात्रा कम व ऑक्सिन की अधिक होने पर केवल जड़ों का विकास होता है। संवर्धन के ये प्रयोग आनुवंशिक इंजीनियरिंग में बहुत लाभदायक हैं क्योंकि नई किस्म के पौधे उत्पन्न करने में कोशिका संवर्धन काफी उपयोगी सिद्ध हुआ है।

    ocr_image

    4. शीर्ष प्रमुखता का विरोध - साइटोकाइनिन के उपयोग से पार्श्व कलियों को जल और विलेय दोनों ही अधिक मात्रा में मिलने लगते हैं। फलस्वरूप शीर्षस्थ कली की उपस्थिति में भी इनकी वृद्धि होती रहती है। इस प्रकार ये शीर्ष प्रमुखता के असर को कम कर देते हैं।

    5. कोशिका विभेदन - साइटोकाइनिन पौधों के कुछ अंगों के निर्माण को नियंत्रित करते हैं। ऑक्जिन की कम मात्रा के साथ साइटोकाइनिन की अधिक मात्रा का उपयोग करने से प्ररोह बनना आरंभ होता है जबकि साइटोकाइनिन की कम मात्रा के साथ ऑक्जिन की अधिक मात्रा के प्रयोग से जड़ें बनने लगती है। दोनों हॉर्मोनों के लगभग बराबर मात्रा के उपयोग से जड़ तथा प्ररोह दोनों विकसित होते हैं।

    6. जीर्णता में विलंब - सायटोकायनिन का अनुप्रयोग जीर्णावस्था को कुछ समयान्तराल तक रोक देता है। इसके अनुप्रयोग से फल और पत्ती के विलगन को रोका जा सकता है। प्रोटीन का नष्ट होना तथा क्लोरोफिल का विलोपन ये दोनों क्रियाएँ ही सायटोकायनिन के उपयोग से रुक जाती हैं तथा इसके कारण पत्तियाँ बहुत समय तक हरी तथा ताजी बनी रहती हैं।

    7. रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास - यह रोगों के विरुद्ध पौधों में प्रतिरोधी क्षमता तथा प्रकाश संश्लेषण से संबंधित एन्जाइम को उद्दीपित करता है।

    एथीलिन

    यह एक प्राकृतिक गैसीय पादप हॉर्मोन है जो फलों के परिपक्वन तथा पत्तियों के विलगन को निर्धारित करता है | पौधे के लगभग सभी भाग एथीलिन निर्मित करते हैं। सामान्यतः इसकी उच्च सान्द्रता पत्तियों, सुषुप्त कलिकाओं व पुष्पों में पाई जाती है। फलों के पकने के साथ ही एथीलिन का निर्माण भी बढ़ जाता है। इसकी बहुत कम मात्रा भी पौधों में प्रभावकारी होती है। इसकी मुख्य भूमिका फलों को पकाने में होती है |

    ocr_image

    एथीलिन के कार्य

    एथीलिन के निम्न प्रभाव होते हैं :

    1. फलों का पकना - यह फल के परिपक्वन के समय हो रहे परिवर्तनों को निर्धारित करता है। मांसल फलों को पकाने में यह हॉर्मोन बहुत सहायक है। ऐसा विश्वास किया जाता है कि एथिलीन पौधे के तने के अग्र भाग में बनता है और विसरित होकर फलों को पकाता है। फलों के पकने के पहले ही ये फलों में स्थानांतरित हो जाते हैं | फलों के पकते समय एथीलिन की मात्रा बढ़ जाती है। इसी समय श्वसन की दर अचानक बढ़ी हुई पायी जाती है। इसे श्वसन क्लैमेक्टेरिक कहते हैं।

    2. कोशिकाओं का क्षैतिज फैलाव - यह तना के दीर्घीकरण पर निरोधक प्रभाव डालता है, परन्तु उसके कोशिकाओं में क्षैतिज फैलाव को बढ़ा देता है, जिसके कारण तना फूला हुआ दिखायी देता है।

    4. प्रसुप्ति की समाप्ति - यह संचयन अंगों की प्रसुप्ति को समाप्त करता है। इससे प्रकंद, धनकंद आदि को अंकुरित करने में मदद होती है। यह बीज तथा कलिका प्रसुप्ति को तोड़ती है, मूंगफली के बीज में अंकुरण को प्रारम्भ करती है तथा आलू के कंदों को अंकुरित करती है।

    5. लिंग अभिव्यक्ति - यह हॉर्मोन खीरा, भांग, पपीता जैसे पौधों में मादा पुष्पों की संख्या में वृद्धि करता है तथा नर पुष्पों की संख्या को कम करता है।

    6. जीर्णता - यह पत्तियों एवं फूलों में जीर्णता को गति प्रदान करता है।

    7. विलगन - यह पत्तियों,पुष्पों, फलों में विलगन स्तर के निर्माण को उत्तेजित कर बढ़ा देता है। इसके कारण पत्तियों, एवं फलों में विलगन की क्रिया आगे की ओर बढ़ती है।

    आजकल कृत्रिम रूप से फलों को पकाने के लिए इथेफोन(2 क्लोरोइथाइल फॉस्फोरिक अम्ल) को काम में लिया जाता है। इस पदार्थ से एथीलिन गैस निकलती है जो फलों को पकाने के काम में आती है। भारत सहित अनेक देशों में फलों (आम, अंगूर, केला, पपीता, टमाटर आदि) को पकाने के लिए इथेफोन का प्रयोग औद्योगिक स्तर पर किया जा रहा है। इस प्रकार से पके फल रंग, रूप और सुगन्ध में प्राकृतिक फलों जैसे लगते हैं |

    एबसिसिक अम्ल

    इस हॉर्मोन को स्ट्रेस हॉर्मोन भी कहते है , क्योंकि यह सूखे, जलाक्रांति आदि प्रतिकूल परिस्थितियों में उत्पन्न होता है। यह एक वृद्धि रोधक हॉर्मोन है | यह जिबरेलिन निरोधक हॉर्मोन के रूप में कार्य करता है तथा प्रसुप्ति एवं विलगन की प्रक्रिया को निर्धारित करता है। यह हॉर्मोन पादपों की प्रतिकूल वातावरणीय परिस्थितियों का सामना करने में सहायता करता है | बच्चों इस हॉर्मोन की खोज कार्न्स एवं एडिकोट ने की | इन्होंने कपास के पुष्पों की कलियों से एक पदार्थ निकाला जिसका नाम उन्होंने एब्सिसिन रखा। इस पदार्थ का किसी भी पौधे पर छिड़काव करने से पत्तियों में विलगन हो जाता था। इसी प्रकार अन्य वैज्ञानिकों ने काष्ठीय पौधों की पत्तियों से डोर्मिन नामक पदार्थ प्राप्त किया जो कलियों की वृद्धि और बीजों के अंकुरण का रोधन करता था अर्थात उन्हें बदने से रोकता था । बाद में ज्ञात हुआ कि डोर्मिन और एब्सिसिन एक ही पदार्थ हैं और इनका नाम एबसिसिक अम्ल रखा गया।

    एबसिसिक अम्ल के कार्यिकीय प्रभाव

    1. पत्तियों में विलगन - एबसिसिक अम्ल की अधिक मात्रा होने पर पत्तियों में RNA एवं प्रोटीन का संश्लेषण रुक जाता है। इससे पत्तियों में जीर्णता की स्थिति उत्पन्न हो जाती है तथा विलगन पर्त के निमाण के कारण पत्तियों में विलगन हो जाता है। इस विलगन पर्त का निर्माण कैम्बियम के द्वारा होता है और यह पर्त एक विशेष प्रकार के पैरनकाइमी छोटी-छोटी कोशिकाओं की बनी होती है। इस विलगन पर्त के नीचे की कोशिकाओं में गोंद तथा दूसरे उत्सर्जी पदार्थ भर जाते हैं तथा इस स्थान से विलगन करने वाला अंग धीरे-धीरे अलग हो जाता है और अंतिम अवस्था में केवल संवहन बण्डली द्वारा पादप के मुख्य भाग से जुड़ा रहता है, जो हवा के झोकें लगने से टूटकर गिर जाता है। इसके बाद इस विलगन पर्त के नीचे कॉर्क कोशिकाओं की एक पर्त बन जाती है, जो सुरक्षात्मक पर्त की भाँति कार्य करती है।

    2. स्ट्रेस हॉर्मोन क्रियाशीलता - एबसिसिक अम्ल स्ट्रेस हॉर्मोन की तरह कार्य करता है, क्योंकि पानी की कमी हो जाने की स्थिति में यह रन्ध्रों को बंद कर देता है अर्थात् यह वाष्पोत्सर्जन की दर को भी प्रभावित करता है। जल की उपलब्धता पर इसका सान्द्रण रक्षक कोशिका में कम रहता है। लेकिन पानी की कमी होने पर रक्षक कोशिका में इसका सान्द्रण बढ़ जाता है। एबसिसिक अम्ल के अल्प सान्द्रता वाले घोल का छिड़काव अगर पत्तियों पर किया जाये तो वाष्पोत्सर्जन की दर अत्यंत कम हो जाती है।

    3. कलियों तथा बीजों की प्रसुप्ति - सर्द मौसम के आगमन पर एबसिसिक अम्ल कलियों की वृद्धि को रोक देता है। इसके फलस्वरूप बीजों में प्रसुप्ति का अभिप्रेरण हो जाता है तथा इनका अंकुरण नहीं हो पाता है। इस प्रसुप्ति को जिबरेलिन के प्रभाव से दूर किया जाता है।

    4. पुष्पन - कुछ लघु दिवसीय पौधे जैसे: स्ट्राबेरी में एबसिसिक अम्ल की कम सान्द्रता पुष्पन में मदद करती है, जबकि दीर्घ दिवसीय पौधों में यह पुष्पन को रोकता है।

    अतः पादपों की वृद्धि, विभेदन तथा परिवर्धन के लिये एक या अन्य पादप वृद्धि नियामक कुछ न कुछ भूमिका निभाते हैं। पादप वृद्धि नियामक की भूमिका एक तरह के आन्तरिक नियन्त्रण में है। कई बाहरी कारक जैसे प्रकाश और तापमान, पादप वृद्धि नियामक के माध्यम से पौधे की वृद्धि और विकास को नियंत्रित करते हैं। इन घटनाओं के उदाहरण बसंतीकरण पुष्पन, प्रसुप्तीकरण, बीज अंकुरण, पौधों में गति आदि हैं।

    परिवर्धन

    किसी पादप के जीवन-चक्र में बीजांकुरण से लेकर जरावस्था तक आने वाली सभी अवस्थाओं को परिवर्धन कहते हैं। इसके पहले आपने अध्ययन किया कि पौधे जीवन पर्यंत अपनी वृद्धि करते हैं जो बीजों के अंकुरण से लेकर इनकी मृत्यु के पहले तक चलता रहता है। ऐसे सारे परिवर्तनों, जो पौधों के जीवन-चक्र में बीजों के अंकुरण से लेकर मृत्यु के पहले यानि जीर्णता या सिनेसेंस (senescence) तक चलता रहता है, को सम्मिलित रूप से विकास कहा जाता है।

    ocr_image

    पौधे पर्यावरण के प्रभाव के कारण जीवन के विभिन्न चरणों में भिन्न मार्गों का अनुसरण करते हैं, ताकि विभिन्न तरह की संरचनाओं का गठन कर सकें। इस क्षमता को प्लास्टिसिटी कहते हैं। उदाहरण के तौर पर कपास, धनिया एवं लार्कस्पर में विभिन्न आकार की पत्तियाँ। इन पौधों में पत्तियों का आकार किशोरावस्था तथा परिपक्व अवस्था में भिन्न प्रकार का होता है। इसी प्रकार जलीय आवास में बटरकप की पत्तियाँ दो प्रकार की होती हैं एक तो जल के अन्दर वाली पत्तियाँ तथा दूसरी प्रकार की पत्तियाँ वायवीय भागों में मिलती हैं। इस प्रकार के लक्षण को विषमपर्णता कहते हैं |

    ocr_image

    इस प्रकार किसी भी पौधे के जीवन में वृद्धि, विभेदन एवं विकास के बीच अंतरंग संबंध होता है। कुल मिलाकर वृद्धि एवं विभेदन के सम्मिलित रूप को हम विकास कह सकते हैं | पौधों में विकास बाहरी कारको एवं भीतरी कारकों पर निर्भर करता है। बाहरी कारकों में तापक्रम, प्रकाश, पोषण, ऑक्सीजन, जल आदि है जबकि भीतरी कारकों को दो भागों में बाँटा जा सकता है :
  • अंतराकोशिकीय या आनुवंशिक
  • अंतरकोशिकीय या रासायनिक |
  • आनुवंशिक कारकों के अतिरिक्त विभिन्न प्रकार के हॉर्मोन पौधों की वृद्धि एवं विकास का नियंत्रण करते हैं |

    OMR

    एन्टीऑक्सिन - वे रसायन जो ऑक्सिन की क्रिया को घटाते हैं एन्टीऑक्सिन कहलाते है | ऐसे जैव रसायन जो ऑक्सिन संवहन क्रिया को मंद या बंद कर देते हैं एन्टीऑक्सिन कहलाते हैं। उदाहरण : 2, 3, 5 ट्राईक्लोरोबेन्जोइक अम्ल।

    दीप्तिकालिता

    बच्चों सरल भाषा में कहें तो प्रकाश पर निर्भर फूल बनने की क्रिया दीप्तिकालिता (Photoperiodism) कहलाती है | अधिकतर पौधों में फूल बनने की क्रिया प्रकाश पर निर्भर करती है जिसे दीप्तिकालिता कहते है | पुष्पीय पादपों में निश्चित समय तक कायिक वृद्धि होती है उसे बाद यह पौधे जनन अवस्था में प्रवेश करते हैं और इनमें पुष्पन की क्रिया शुरू हो जाती है। पादप के कायिक अवस्था से पुष्पन अवस्था में प्रवेश को अनेक कारकों द्वारा नियंत्रित किया जाता है। इसमें से एक प्रमुख कारक प्रकाश की अवधि अर्थात् दीप्तिकालिता है। पुष्पन की क्रिया के लिए आवश्यक प्रकाश की समयावधि अथवा दिन एवं रात की आपेक्षित समयावधि जो कि पुष्पन की क्रिया के लिए आवश्यक है, उसे ही दीप्तिकाल कहते है | यदि हम पारिभाषिक रूप में समझे तो वह क्रिया जिसके कारण प्रकाश तथा अंधकार अंतरालों के अनुक्रिया के फलस्वरूप पौधों में पुष्पन का प्रारंभ होता है, दीप्तिकालिता कहलाती है। पूर्णतः विकसित पत्तियाँ दीप्तिकालिक उद्दीपन को ग्रहण करती हैं। गार्नर तथा एलार्ड ने 1920 में अपने प्रयोगों से यह बताया कि पौधों की सभी आवश्कताएँ पूरी करने के बाद भी पौधों में पुष्पन तब तक नहीं होता है, जब तक कि प्रकाश की उचित अवधि उन्हें नहीं मिलती है। इस क्रिया को गार्नर तथा एलार्ड ने दीप्तिकालिता कहा और प्रकाश की उचित अवधि जो पौधों में पुष्पन के लिए आवश्यक है, उसे दीप्तिकाल कहा। इन्होंने सोयाबीन की बिलाक्सी तथा तम्बाकू के मेरीलैंड मैमॉथ प्रजाति पर किए जा रहे प्रयोगों के क्रम में पाया कि ये प्रजातियाँ अपनी अच्छी कायिक वृद्धि के बावजूद भी ग्रीष्म ऋतु में पुष्प उत्पन्न नहीं कर पाती हैं, लेकिन इन प्रजातियों को शीतऋतु में ग्रीन हाउस में उगाने पर उनमें पुष्पन एवं फलन होता है। इस प्रयोग के आधार पर इन वैज्ञानिकों ने प्रकाश कालों का पुष्पन के परिपेक्ष्य में अध्ययन किया और पाया कि पुष्पन क्रिया के लिए विशिष्ट दिवस अवधि (Day length) आवश्यक होती है।

    क्रांतिक अवधि - अंधकार की वह अवधि जिसमें लघु दिवसीय तथा दीर्घ दिवसीय पौधों में पुष्पन नहीं हो पाती अर्थात् उससे कम अंधकार अवधि होने पर दीर्घ दिवसीय पौधों में तथा उससे अधिक अंधकार अवधि होने पर लघु दिवसीय पौधों में पुष्पन की क्रिया होती हो तो उसे क्रांतिक अवधि कहते हैं।

    दीप्तकाल के आधार पर पौधों का वर्गीकरण - दीप्तिकालिता अनुक्रियाओं के आधार पर पौधों को निम्न वर्गों में बांटा गया है :

    1. अल्प दीप्तिकाली पादप या लघु दिवस पौधे - ऐसे पादप जो निश्चित क्रान्तिक दीप्तिकाल से कम अवधि में दीप्तिकाल उपलब्ध होने पर पुष्पन करे, लघुदिवस पादप कहलाते हैं | सरल भाषा में कहें तो सर्दियों अर्थात सर्द मौसम में खिलने वाले पुष्पों को लघु दिवस पौधो की श्रेणी में रखा जाता है जैसे : गुलदाउदी, डहेलिया, तंबाकू, सोयाबीन आदि | इन पौधों में फूलों का निर्माण तब होता है जब उन्हें विशिष्ट मात्रा या क्रांतिक मान से कम अंतराल का प्रकाश मिलता है एवं रात में भी विशिष्ट मात्रा में लगातार अंधेरा मिलता है। चूँकि इस प्रकार के पौधों में पुष्पन कम दीप्तिकाल के चलते ही संपन्न होता है, इसलिए ऐसे पौधों को अल्प दीप्तिकाल पौधे कहते हैं।

    2. दीर्घ दीप्तिकाली पादप या दीर्घ दिवस पौधे - वे पादप जिनमें पुष्पन के लिये क्रान्तिक दीप्तिकाल से अधिक अर्थात दीर्घ अवधि का दीप्तिकाल चाहिए हो, दीर्घ दिवस पादप कहलाते हैं। जैसे चुकंदर, मूली, पालक, सरसों आदि। इन पौधों को रात के अंधेरे की अवधि अपेक्षाकृत कम चाहिए।

    3. तटस्थ प्रदीप्तकाली या दिवस उदासीन या दिवस निरपेक्ष पादप - वे पौधे जो लगभग सभी सम्भव दीप्तिकालों में पुष्पीकरण कर सकते हैं, दिवस उदासीन पौधे कहलाते हैं। जैसे : टमाटर, ककड़ी, कपास, मक्का, सूर्यमुखी आदि।

    ocr_image

    फाइटोक्रोम - दीप्तिकाल का अनुभव पत्तियाँ करती हैं। परिपक्व पत्तियाँ दीप्तिकालिता के लिये, युवा और वृद्ध पत्तियों की तुलना में, अधिक संवेदनशील होती हैं। दीप्तिकालिता में पत्तियों में पाया जाने वाला फाइटोक्रोम वर्णक, प्रकाश का अवशोषण करता है और फूल खिलाने वाले हॉर्मोन फ्लोरीजन (Florigen) का संश्लेषण करता है। फाइटोक्रोम एक विशिष्ट प्रकार का प्रोटीनयुक्त वर्णक होता है जो प्रकाश की लाल तरंगदैर्ध्यों को अवशोषित करता है। उच्च कुल के पौधों में फाइटोक्रोम फल, फूल एवं बीज सहित प्राय: सभी अंगों में पाया जाता है। फाइटोक्रोम वर्णक की खोज बोर्थविक एवं उसके सहयोगियों ने सर्वप्रथम 1952 में की। पुष्पन को प्रभावित करने वाला फाइटोक्रोम वर्णक दो प्रकार के स्वरूपों में पाया जाता है :

    लाल फाइटोक्रोम या PR स्वरूप - यह लाल प्रकाश के तरंगदैर्ध्यों को अवशोषित करता है। यह 660nm तरंगदैर्ध्य वाले प्रकाश को अवशोषित करता है। यह रंग में नीला-हरा होता है।

    दूरस्थलाल फाइटोक्रोम या PFR स्वरूप - फाइटोक्रोम का यह स्वरूप 730 तरंगदैर्ध्य वाला दूरस्थ लाल प्रकाश को अवशोषित करने वाला होता है तथा यह हल्का हरा होता है।

    फाइटोक्रोम के ये दोनों ही स्वरूप आपस में अंतः परिवर्तनीय होते हैं। अल्प प्रदीप्तकाली पौधों में PR पुष्पन का उद्दीपन करता है और PFRपुष्पन को रोकता है। इन पौधों में दिन के समय पत्तियों में मौजूद PFR प्रकाश की किरणों को अवशोषित करता है, जो अँधेरे में PR में परिवर्तित हो जाता है। PR की उपस्थिति से पुष्पन के लिए पत्तियों में फ्लोरिजेन्स का निर्माण होता है। पत्तियों से फ्लोरिजेन्स उन स्थानों पर स्थानांतरित हो जाता है जहाँ पुष्पों का निर्माण होना है। रात के समय यानी अँधकार के बीच में प्रकाश मिलने से अल्प प्रदीप्तकाली पौधों में बनता हुआ PR पुन: PFR में परिवर्तित हो जाता है, जो पुष्पन को रोक देता है। अतः अल्प प्रदीप्तकाली पौधों में रात के अंधकार में अगर लाल प्रकाश को बिल्कुल थोड़े समय के लिए भी दिया जाता है तो पुष्पन रुक जाता है, क्योंकि ऐसे पौधों के लिए लगातार मिलने वाले अंधकार का मुख्य महत्व होता है।

    फाइटोक्रोम के कार्य -

  • यह तना, पत्ती आदि पौधों के भागों की लम्बाई बढ़ाने में सहायक होता है।
  • बीजों के अंकुरण को नियंत्रित करता है।
  • पुष्पन क्रिया को नियंत्रण करता है।
  • प्रोटीन व DNA संश्लेषण में सहायक है।
  • हरित लवकों के विकास में सहायता करता है।
  • परागकणों के अंकुरण में सहायता करता है।
  • छुई-मुई तथा कई दूसरे पादपों की गति को नियंत्रित करता है।
  • OMR

    वसंतीकरण

    कुछ ऐसे पौधे होते हैं जिनमें पुष्पन के लिए कम तापमान की आवश्यकता होती है। कम तापमान आधारित पुष्पन की इस क्रिया को वसंतीकरण या वर्नेलाइजेसन कहते हैं। अनेक पौधों में पुष्पन की क्रिया पर उचित दीप्तिकालों के अतिरिक्त तापक्रम का भी गहन प्रभाव पड़ता है। कम ताप पर पौधों में पुष्पन की क्रिया आरम्भ करवाने को वसंतीकरण कहते हैं। कुछ पौधों, जैसे गेहूँ, जौ, राई आदि की दो किस्में होती है शीत किस्में एवं वसंत किस्में इनकी वसंत किस्में सामान्यतः वसंत मौसम (गर्मी से पहले) में बोयी जाती है एवं वर्धी मौसम की समाप्ति के पहले इनमें फूल एवं फल पैदा हो जाते हैं। यानि जिस वर्ष ये बोयी जाती हैं उसी वर्ष फल दे देती हैं। यह किस्म कुहरे आदि के प्रभाव को झेल नहीं पाती है। दूसरी किस्म शीत ऋतु में बोयी जाती है जो गर्मी में फसल तैयार होती है। अगर शीत किस्म को गर्मियों के आरंभ में बोया जाय तो उसमें साल भर बाद फल होंगे, उसी वर्ष फल तैयार नहीं होंगे। इससे यह प्रतीत होता है कि शीत किस्मों को फल पैदा करने के लिए कम तापमान की आवश्यकता होती है।

    पौधे के तापक्रम के प्रति व्यवहार का सर्वप्रथम अध्ययन लायसैन्को ने चावल की दो किस्मों शीत किस्म एवं वसन्त किस्म पर किया था। इन्होंने अपने अध्ययन में पाया कि शीत किस्म के बीजों को अंकुरण के समय अगर कम तापमान (0C से 5C) पर कुछ दिनों तक रखा जाए तो ऐसे बीजों को गर्मियों के आरंभ में बोने पर उसी वर्ष फल दे देते हैं। इस विधि से साइबेरिया आदि उन जगहों में फसल तैयार करने में मदद मिलती है जहाँ ज्यादा समय बर्फ गिरती रहती है। किसान कुछ महीनों में ही इस विधि से फसल तैयार कर लेते हैं।

    यदि पानी सोखे हुए बीजों अथवा नवोद्भिदों को निम्न तापक्रम उपचार दिया जाता है तो उसके प्रभाव से उनकी वृद्धि त्वरित हो जाती है तथा उनमें पुष्पन भी जल्दी होता है। इस प्रभाव का अध्ययन गेहूँ, चावल, कपास आदि में किया जाता है। सम्भवतः पत्तियों में हॉर्मोन के समान कुछ ऐसे पदार्थ बनते हैं जो वसंतीकरण को नियंत्रित करते हैं। इस अज्ञात पदार्थ को वर्नेलिन (Vernalin) कहा जाता है। वर्नेलिन पुष्पन की क्रिया को आरम्भ करने वाले हॉर्मोन फ्लोरीजन का पूर्वागामी है। पौधों के भ्रूण तथा विभज्योतक शीतन उपचार के ग्राही अंग हैं। वसंतीकरण से पौधों में कृषि सम्बन्धी कई उपयोगी परिवर्तन किये जा सकते हैं। इसकी सहायता से पौधों के कायिक काल को कम करके उनमें समय पूर्व ही पुष्पन को प्रेरित किया जा सकता है। ठण्डे तापमान के बाद एकदम अधिक तापमान देने से वसन्तीकरण का प्रभाव समाप्त हो जाता है। इस क्रिया को अवसन्तीकरण कहते हैं किन्तु फिर से अधिक ठण्डा तापमान देने पर यह फिर से पैदा हो जाता है।

  • बीज प्रसुप्ति

    कुछ इस प्रकार के भी बीज होते हैं जो बाहरी परिस्थितियों के अनुकूल होने पर भी अंकुरित नहीं हो पाते हैं। इस प्रकार के बीज प्रसुप्ति काल में होते हैं। ये बाहरी कारकों से नियंत्रित नहीं होते हैं बल्कि ये बीज की आन्तरिक कारकों के नियंत्रण में होते हैं। बीजों में अपारगम्य व कठोर बीजावरण, एबसिसिक अम्ल, फीनॉलिक अम्ल, पैरा-एसकॉर्बिक अम्ल इत्यादि जैसे रासायनिक निरोधकों की उपस्थिति तथा अपरिपक्व भ्रूण आदि कारणों से बीज प्रसुप्ति होती है। इसे प्राकृतिक तथा कृत्रिम विधियों के द्वारा हटाया जा सकता है। बीजावरण के अवरोध को चाकू, सैंडपेपर से यांत्रिक अपघर्षण या तीव्र हल्लन द्वारा हटाया जा सकता है। प्रकृति के इस प्रकार का अपघर्षण सूक्ष्म जीवों की क्रिया या जन्तुओं की पाचन नाल से होकर गुजरने से भी हो सकता है। निरोधकों के प्रभाव को जिबरेलिक अम्ल, नाइट्रेट्स के उपयोग द्वारा या द्रुतशीलन परिस्थितियों द्वारा भी हटाया जा सकता है। प्रकाश व तापक्रम का उपयोग भी प्रसुप्ति हटाने में किया जाता है।

    सारांश

  • किसी भी जीवित प्राणी के लिए वृद्धि एक अत्यंत उत्कृष्ट घटना है। जीवों में आकार, क्षेत्रफल, लंबाई, ऊंचाई, आयतन, कोशिका संख्या आदि में अनपलट बढ़त को वृद्धि कहते हैं | इसमें बढ़ा हुआ जीव द्रव्य पदार्थ शामिल है।
  • पौधों में वृद्धि की जगहें अधिकतर मेरिस्टेम क्षेत्र ही होते हैं।
  • उच्च पेड़ों में वृद्धि अनियत होती है। मूल शिखाग्र एवं प्ररोह शिखाग्र में कोशिका विभाजन का अनुपालन करते हुए वृद्धि अंकगणितीय या ज्यामितीय हो सकती है। कोशिका/ऊतक/अंग जीवों में वृद्धि दर सामान्यतः पूरे जीवन काल में उच्च दर पर नहीं टिकी रहती है।
  • वृद्धि को तीन प्रमुख चरणों, लैग, लॉग तथा जरावस्था में बाँटा जा सकता है।
  • जब कोशिका अपनी विभाजन क्षमता खो देती है तो यह विभेदन की ओर बढ़ जाती है। विभेदन संरचनाएं प्रदान करता है जो उत्पाद की क्रियात्मकता के साथ जुड़ी होती है। कोशिकाओं, ऊतकों तथा संबंधी अंगों के लिए विभेदन के लिए सामान्य नियम एक समान होते हैं। एक विभेदित कोशिका फिर विभेदित हो सकती है या फिर पुनःविभेदित हो सकती है।
  • पादपों में विभेदन चूँकि खुला होता है, अतः परिवर्धन सचीला हो सकता है। दूसरे शब्दों में है परिवर्धन वृद्धि एवं विभेदन का योग है।
  • पादप वृद्धि एवं परिवर्धन बाह्य एवं आंतरिक दोनों कारकों द्वारा नियंत्रित होते हैं।
  • अंतरकोशीय आंतरिक कारक रासायनिक तत्व होते हैं जिन्हें पादप वृद्धि नियामक (पीजीआर) कहा जाता है।
  • पौधों में पीजीआर के विभिन्न समूह होते हैं, जो मुख्यतः पाँच समूह के नाम से जाने जाते हैं: आक्सिन, जिबरेलिन्स, साइटोकाइनिन, एबसीसिक एसिड तथा एथीलिन।
  • ये पीजीआर पौधे के विभिन्न हिस्सों में उत्पादित किए जाते हैं। ये विभिन्न विभेदन एवं परिवर्धन की घटनाओं को नियंत्रित करते हैं।
  • कोई भी पीजीआर पादपों के कार्यिकी पर प्रभाव डाल सकता है।
  • ये पीजीआर सहक्रियाशील योग वाही अथवा प्रतिरोधात्मक के रूप में कार्य कर सकते हैं। इसके साथ पादप वृद्धि एवं परिवर्धन प्रकाश, तापक्रम, ऑक्सीजन स्तर, गुरुत्व तथा अन्य ऐसे ही बाहरी घटकों द्वारा भी प्रभावित होते हैं।
  • कुछ पादपों में पुष्पन दीप्तिकालिता पर निर्भर करता है। दीप्तिकालिता के आधार पर पौधों को तीन भागों में बाँटा गया है अल्प प्रदीप्तकाली पौधे, दीर्घ प्रदीप्तकाली पौधे एवं तटस्थप्रदीप्त काली पौधे।
  • कुछ पौधों को कम ताप से अनावृत करने की जरूरत होती है, ताकि वे जीवन के अंत में पुष्पन कर सकें। इसे ही वसंतीकरण कहते हैं।

    उदाहरण 2

    बीज अंकुरण से आप क्या समझते है ? यह कितने प्रकार का होता है ?

    एक ऐसी भौतिक-रासायनिक प्रक्रिया जिसके अंतगर्त बीज के अंदर उपस्थित प्रसुप्त भ्रूण, सक्रिय होकर एक शिशु पौधे को जन्म देता है, बीज अंकुरण कहलाती है | बीज अंकुरण दो प्रकार का होता है --
    (1) अधोभूमिक बीज अंकुरण -- इस प्रकार का अंकुरण चना,मटर आदि में पाया जाता है | इसमें बीजपत्राधर (हाइपोकोटाइल) की वृद्धि रुक जाती है तथा बीजपत्रोंपरिक (एपीकोटाइल) सक्रिय होकर लम्बाई में वृद्धि करता है परन्तु बीजपत्र भूमि सतह के नीचे रह जाते है |
    (2) उपरिभूमिक बीज अंकुरण -- इस प्रकार का अंकुरण सेम,मूँगफली आदि में पाया जाता है | इसमें गईपोकोटाइल तेजी से वृद्धि करता है, परिणामश्वरूप बीजपत्र भूमि सतह से बहार निकल आते है |\