Doubtnut Promotions Sticky

गमन एवं संचलन कक्षा 11 जीव विज्ञान

भूमिका

बच्चों, सभी जीवों में गति एवं संचलन करने की क्षमता पाई जाती है। कुछ में यह कोशिकीय स्तर पर होती है, जैसे — कोशिकाद्रव्यी भ्रमण (cyclosis) एवं युग्मकों की गति । अनेक पादपों एवं प्राणियों के अंग भी गति प्रदर्शित करते हैं। इसमें जीव अपने अंगों को हिला-डुलाकर या स्थिति में परिवर्तन कर गति करते हैं, जैसे—पुष्प के खिलने और बन्द होने पर पंखुड़ियों की गति, प्राणियों के उपांगों की गति, आहार नाल में क्रमाकुंचन गति, स्पर्शकों की गति, पूंछ को हिलाना आदि । उक्त गतियों के फलस्वरूप जीव अपने स्थान में परिवर्तन नहीं करते हैं परन्तु अधिसंख्य प्राणी भोजन प्राप्ति के लिए सुरक्षा, मैथुन, अनुकूल जनन स्थान, शत्रुओं से बचाव के लिए आदि से सम्बन्धित क्रियाओं के लिए गति कर अपना स्थान बदलते हैं। ऐसी गति को जिसमें प्राणी का सम्पूर्ण शरीर एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाता है, यानी स्थान परिवर्तन करता है, चलन या गमन (Locomotion) कहा जाता है। प्राणियों में चलन व गति में सीधा सम्बन्ध होता है। चलन के लिए पक्ष्माभ (Cilia) कशाभ (Flagella) या पेशियों की गति आवश्यक होती है।इस अध्याय मे हम उपरोक्त दिए सभी बिंदुओं के बारे मे विस्तृत रूप से अध्ययन करेंगे -

गति के प्रकार

1. अपेशीय गति

ऐसी गति जिसमे पेशियाँ भाग नहीं लेती, अपेशीय गति कहते हैं, ये निमलिखित प्रकार की होती हैं -

a. कोशिका द्रव्यी गति

इस गति मे कोशिका के अंदर का जीवद्रव्य एक चक्र के रूप मे घूमता है | उदाहरण - पैरामिशियम |

b. कूटपादीय गति

यह प्रचलन एक प्रकार के विशिष्ट अंगों के द्वारा होता है, जिसे कूटपाद कहते हैं। यह प्रचलन अमीबा तथा श्वेत रुधिराणुओं में देखा जा सकता है।

c . कशाभिकीय गति

इस प्रकार की गति कशाभिकाओं द्वारा होती है। यह गति प्रचलन के रूप में यूग्लीना में देखी जा सकती है।

d . पक्षमाभिकीय गति

यह प्रचलन एवं गति पक्षमाभिका द्वारा होती हैं। यह प्रचलन पैरामीशियम तथा मादा की अण्डवाहिनी के पक्ष्मों में देखा जाता है।

2. पेशीय गति

यह गति संकुचनशील पेशी तन्तुओं की सहायता से होती है। स्पंजों के अलावा सभी बहुकोशीय प्राणियों में पेशी कोशिकाएँ पाई जाती हैं। आद्य जीवों में पेशी कोशिकाओं का उपयोग शरीर के विभिन्न भागों जैसे स्पर्शक, देहभित्ति आदि की गति तक ही सीमित है। परन्तु जैसे-जैसे प्राणियों का विकास हुआ, पेशियाँ चलन के प्रमुख कार्यकारी अंग बन गये। मानव सहित सभी कशेरुकियों में पेशीय गति एवं चलन पाया जाता है। मनुष्य में गति पेशियों की संकुचनशीलता के कारण होती है।चलन में प्रयुक्त होने वाली पेशियाँ अस्थियों से संलग्न होती हैं। पेशीय संकुचन (contraction) के कारण उपांगों की अस्थियों में गति उत्पन्न होती है। जबड़ों एवं जिह्वा आदि में भी पेशीय पाई जाती है। अस्थियों एवं पेशियों की समन्वित गति के फलस्वरूप चलन/गति सम्भव होती है। पेशी कंकाल तंत्र (Musculo-skeletal System) की प्रमुख भूमिका होती है। अतः चलन को समझने के लिए कंकाल एवं पेशी तन्त्र का अध्ययन आवश्यक है।

पेशी

बच्चों जैसा की हम जानते हैं कि पेशियों द्वारा गति प्राणियों का प्रमुख लक्षण होता है। पेशियाँ चलन के अलावा पाचन क्रिया, श्वसन क्रिया, उत्सर्जन क्रिया, परिसंचरणतथा प्रजजन क्रियाओं में विभिन्न प्रकार की गतियों में सहायता प्रदान करती हैं। इसीलिए पेशी संकुचन (Muscle constriction) प्राणी जीवन का एक मुख्य कार्य है। पेशी संकुचन की कार्यिकी को समझने के लिए सबसे पहले पेशी की संरचना का ज्ञान होना अति आवश्यक है। नेत्रों की आइरिस (Iris) तथा सीलियरी काय (Ciliary body) की पेशियाँ, जो बहिचर्मीय उत्पत्ति (Ectodermal origin) की होती हैं, को छोड़कर शरीर की समस्त पेशियाँ मध्यचर्म (Mesoderm) से उत्पन्न होती हैं। पेशी लम्बी, सँकरी एवं बेलनाकार अथवा तर्कुरूपी (Spindle shaped) पेशी कोशिकाओं की बनी होती है, जिन्हें पेशी तन्तु कहते हैं। पेशीतन्तु (Muscle fibres) ही पेशियों की क्रियात्मक इकाई (Functional unit) होते हैं। ये पेशी तन्तु एक दूसरे के समान्तर व्यवस्थित होते हैं।

ocr_image

पेशियों के प्रकार

उत्तकीय एवं कार्यिकीय विभिन्नताओं के अनुसार पेशियाँ तीन प्रकार की होती हैं -

1. कंकालीय अथवा ऐच्छिक पेशियाँ

ये पेशियाँ अस्थियों से कण्डराओं (Tendons) द्वारा जुड़ी रहती हैं। इसीलिए इन्हें कंकाल पेशियाँ कहा जाता है। इनकी पेशी कोशिकाएँ लम्बी, बेलनाकार तथा बहुकेन्द्रकी (Multinucleated) होती हैं। कंकालीय पेशी के पेशी तंतुकों (Myofibrils) में एकान्तर क्रम में हल्की या गहरी पट्टियाँ (Bonds) पायी जाती हैं जिससे ये सामान्य प्रकाश सूक्ष्मदर्शी में रेखित दिखाई देती हैं। इसलिए इन्हें रेखित पेशियाँ (Striated Muscles) भी कहते हैं। कंकालीय पेशियों के कार्यों पर ऐच्छिक नियंत्रण होता है अर्थात् ये हमारी इच्छानुसार कार्य करती हैं। इसलिए ये ऐच्छिक पेशियाँ (Voluntary muscles) भी कहलाती हैं।

2. चिकनी अथवा अनैच्छिक पेशियाँ

ये पेशियाँ विभिन्न आंतरांगों की भित्तियों में पायी जाती हैं। इनकी पेशी कोशिकाएँ तर्कुरूपी होती हैं। कोशिका का बीच का भाग चौड़ा होता है जिसमें केन्द्रक उपस्थित होता है। सिरों पर ये पेशी तन्तु नुकीले होते हैं। केन्द्रक के चारों ओर के कोशिकाद्रव्य (Sarcoplasm) में पेशी तंतुक उपस्थित होते हैं। इन तन्तुओं में रेखित पेशियों के समान पट्टियाँ (Bonds) नहीं पायी जाती। अतः ये अरेखित पेशियाँ (Unstriated muscles) कहलाती हैं। इन पेशियों का संकुचन प्राणी की इच्छा पर निर्भर नहीं करता है। अतः ये अनैच्छिक पेशियाँ (Involuntary muscles) कहलाती हैं। अरेखित पेशियों में संकुचन धीरे किन्तु काफी समय तक के लिए होता है।

3. हृदय पेशियाँ

ये पेशियाँ हृदय की दीवार में पायी जाती हैं। इन पेशियों में कुछ गुण रेखित पेशियों के तथा कुछ गुण अरेखित पेशियों के होते हैं। हृदय पेशियाँ रेखित तथा शाखान्वित होती हैं। प्रत्येक पेशी तन्तु में थोड़ी-थोड़ी दूरी पर अन्तर्विष्ट बिम्ब (Integral discs) पाए जाते हैं। इसी कारण प्रत्येक तन्तु छोटे-छोटे खण्डों में बँट जाता है। प्रत्येक खण्ड में एक केन्द्रक उपस्थित होता है। अरेखित पेशियों की भाँति ये पेशियाँ भी अनैच्छिक होती हैं।

कंकाली पेशियों की संरचना

बच्चों कंकालीय पेशियों को बनाने वाले पेशी तन्तु या पेशी कोशिकाएं (Muscle cells) 1 मिमी से 30 सेमी तक लम्बी, बेलनाकार तथा दोनों सिरों पर गोल होती हैं। प्रत्येक कोशिका के चारों तरफ एक पतली झिल्ली पायी जाती है जिसे सालेमा (Sarcolemma) कहते हैं। प्रत्येक कोशिका के मध्य में एक केन्द्रक पाया जाता है जो आगे चलकर विभाजित हो जाता है तथा कई केन्द्रकों में बँट जाता है। इन केन्द्रकों के चारों तरफ कोशिकाद्रव्य स्थित होता है, जो सार्कोप्लाज्म (Sarcoplasm) कहलाता है। सार्कोप्लाज्म में सैकड़ों या हजारों महीन एक-दूसरे के समानान्तर स्थित पेशी तन्तुक (Myofibrils) पाये जाते हैं। इन तन्तुओं में फैलने या सिकुड़ने की क्षमता होती है। हक्सले (H.E.Huxley, 1957-1981), मूरे एवं वेबर (Murray and Weber, 1974), स्क्वायर (Squire, 1981) ने इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी की सहायता से पता लगाया कि प्रत्येक तन्तु में अनेक गाढ़ी तथा हल्की पट्टियाँ (Dark and light bands) पायी जाती हैं। ये पट्टियाँ एक के बाद एक स्थित होती हैं। गहरी पट्टियाँ 'A' बैण्ड्स तथा हल्की पट्टियाँ ‘I’ बैण्ड्स कहलाती हैं। प्रत्येक 'A' बैण्ड्स वाले भाग में मायोसीन नामक प्रोटीन की बनी मोटी समानान्तर छड़ें पायी जाती हैं। प्रत्येक ‘I’ बैण्ड्स वाले भाग में भी एक्टिन (Actin) नामक प्रोटीन की बनी महीन छड़ें पायी जाती हैं। इन बैण्ड्स (पट्टियों) के मध्य में एक-एक महीन आड़ी छड़ें स्थित होती हैं। इन्हीं छड़ों के दोनों तरफ पट्टियाँ एकान्तर क्रम में लगी रहती हैं। प्रत्येक आड़ी छड़ को 'A' रेखा तथा दो 'Z' रेखाओं के मध्य के भाग को एक •पेशीखण्ड या सार्कोमियर (Sarcomere) कहते हैं। सार्कोमियर ही पेशियों की कार्यात्मक इकाई है। एक बहुत पतली रेखा 'A' बैण्ड्स के मध्य में भी पायी जाती है जिसे 'M' रेखा कहते हैं। इस ‘M’ रेखा के दोनों तरफ 'A' बैण्ड्स का कुछ भाग अपेक्षाकृत हल्का दिखायी देता है। इसे 'H' क्षेत्र ('H' Zone) कहते हैं। 'A' बैण्ड्स के दोनों सिरों पर प्रत्येक मोटी छड़ छः महीन छड़ों से और प्रत्येक महीन छड़ तीन मोटी छड़ों से घिरी रहती हैं।

ocr_image

संकुचनशील प्रोटीन की संरचना

1.मायोसिन
यह प्रोटीन प्राथमिक तथा मोटे मायोफिलामेंट्स का निर्माण करती है। पूरे तन्तुक के प्रोटीन का लगभग आधा भाग मायोसिन का बना होता है।

2.एक्टिन
एक्टिन प्रोटीन दो अवस्थाओं में मिलता हैं। एक गोलाकार एक्टिन या G- एक्टिन (G-Actin) तथा दूसरा एफ-एक्टिन (F-Actin) जो कि जी-एक्टिन की कई इकाइयों के शृंखला के रूप में जुड़ने से बनता है। पेशी तन्तु में एक्टिन हमेशा F- एक्टिन के रूप में पाया जाता है। जो जी-एक्टिन के बहुलकीकरण से बनता है। यह दो कुण्डलित लड़ियों (Strands) के रूप में होता है जो आपस में लिपटी रहती हैं। एक्टिन का अणुभार 42000 होता है।

3. ट्रोपोमायोसिन
इस प्रोटीन का अणुभार 64000 होता है। यह लम्बी (लगभग 400 Å) तथा दो अल्फा-कुण्डलिनी (α-helix) इकाइयों की बनी होती है। प्रत्येक ट्रोपोमायोसिन का अणु जी-एक्टिन के सात एककों तक फैला होता है।

4. ट्रोपोनिन
ट्रोपोमायोसिन से जुड़ी हुई दूसरी प्रोटीन ट्रोपोनिन होती है। यह स्वयं तीन प्रकार के घटकों से मिलकर बनती है जो निम्नलिखित है -

(a) ट्रोपोनिन-सी इसका अणुभार 17000 होता है। इस प्रोटीन से कैल्सियम आयन बन्ध बनते हैं।
(b) ट्रोपोनिन-आई इसका अणुभार 2200 24000 होता है। यह मायोसिन तथा एफ-एक्टिन के बंधन के लिए निरोधक (Inhibitor) का कार्य करती है।
(c) ट्रोपोनिन-टी इसका अणुभार 370000 400000 होता है। यह ट्रोपोमायोसिन से जुड़ी रहती है।

5. सी-प्रोटीन यह प्रोटीन ए-पट्टी में मायोसिन मायोफिलामेंट के मध्य भाग पाया जाता है।
6. एम-रेखा प्रोटीन एच क्षेत्र (H-zone) के मध्य भाग में स्थित M रेखा इसी प्रोटीन की बनी होती है। इसका मुख्य कार्य मायोसिन मायोफिलामेंट्स को अपने स्थान पर बनाए रखना है।

ocr_image

ocr_image

पेशी संकुचन की क्रियाविधि

सन् 1954 में एच.ई. हक्सले तथा ए.एफ. हक्सले ने पेशी संकुचन की क्रियाविधि को समझाने हेतु एक सिद्धान्त दिया जिसे फिसलन तन्तु सिद्धान्त (Sliding filament theory) कहते हैं।इस सिद्धान्त के अनुसार संकुचन के समय पतले तंतु (एक्टिन तन्तु) मोटे तन्तुओं (मायोसिन तन्तु) पर सरकते हैं जिससे सार्कोमीयर की लम्बाई कम हो जाती है।

ocr_image

ocr_image

मायोसिन तन्तु के सिर अपने सामने स्थित एक्टिन तंतु के साथ 'हुक' के समान अनुप्रस्थ सेतु द्वारा जुड़ जाते हैं। इन सेतुओं के संरूपण में परिवर्तन (सीधी अंगुली को मोड़ने के समान) होते हैं, जो एक्टिन तन्तुओं को सार्कोमीयर के केन्द्रीय भाग की ओर खींचते हैं। इस कारण Z-रेखायें एक-दूसरे के समीप आ जाती हैं। ए-पट्टी की लम्बाई यथावत् रहती है लेकिन आई-पट्टी एवं एच-क्षेत्र की लम्बाई कम हो जाती है। इस प्रकार संकुचन हो जाता है। अगले चरण में मायोसिन सिर एक्टिन तन्तुओं से पृथक् होकर पुनः एक्टिन तंतु के अगले बिन्दु पर जुड़ता है और तंतु को खींचता है। यह क्रम कई बार दोहराया जाता और संकुचन क्रिया जारी रहती है। कुचन पर एक्टिन तंतु ए-पट्टी से बाहर सरक कर पूर्व अवस्था में आ जाते हैं। संकुचन के समय तन्तुओं की लम्बाई में कोई अन्तर नहीं आता, केवल पतले तन्तु मोटे के सापेक्ष सरकते हैं।

पेशी संकुचन (Muscle contraction) एवं शिथिलन की क्रिया निम्न चार चरणों में सम्पन्न होती है -

1. उत्तेजना (Excitation) - तंत्रिका आवेग के कारण तंत्रिका पेशी संधि (Neuromuscular Junction) पर तंत्रिकाक्ष (Axon) के सिरों द्वारा एक तंत्रिका प्रेषी रसायन (Neurotransmitter), एसीटिलकोलीन (Acetylcholine) मुक्त होता है। यह रसायन पेशी प्लाज्मा झिल्ली की सोडियम के प्रति पारगम्यता को बढ़ा देता है। इस कारण Na+ पेशी कोशिका में प्रवेश करते हैं, जिससे प्लाज्मा झिल्ली की आन्तरिक सतह पर धनात्मक विभव उत्पन्न हो जाता है। सामान्य अवस्था में पेशी प्लाज्मा झिल्ली की भीतरी सतह पर ऋणात्मक विभव होता है। यह धनात्मक विभव पूरी पेशी प्लाज्मा झिल्ली पर संचरित होकर सक्रिय विभव (action potential) उत्पन्न करता है, जिसे पेशी कोशिका की उत्तेजना अवस्था कहते हैं।

2. उत्तेजन-संकुचन युग्म (Excitation-Contraction Coupling) - इस चरण में सक्रिय विभव पेशी कोशिका में संकुचन प्रेरित करता है। यह विभव पेशी प्रद्रव्य में तीव्रता से फैलता है और सोडियम आयन मुक्त होकर ट्रोपोनिन-सी से जुड़ जाते हैं और ट्रोपोनिन के अणु संरूपण में परिवर्तित हो जाते हैं। इन परिवर्तनों के कारण एक्टिन के सक्रिय स्थल पर उपस्थित ट्रोपोमायोसिन एवं ट्रोपोनिन दोनों वहाँ से पृथक् हो जाते हैं। मुक्त सक्रिय स्थल पर तुरन्त मायोसिन तन्तु के अनुप्रस्थ सेतु इनसे जुड़ जाते हैं और संकुचन क्रिया प्रारम्भ हो जाती है।

3. संकुचन (Contraction) - एक्टिन तन्तु के सक्रिय स्थल से जुड़ने से पूर्व सेतु का सिरा एक ATP से जुड़ जाता है। मायोसिन के सिरे के ATPase एन्जाइम द्वारा ATP, ADP तथा Pi में टूट जाते हैं किन्तु मायोसिन के सिर पर ही लगे रहते हैं। इसके उपरान्त मायोसिन का सिर एक्टिन तन्तु के सक्रिय स्थल से जुड़ जाता है। इस बन्धन के कारण मायोसिन सिर में संरूपण परिवर्तन होते हैं और इसमें झुकाव उत्पन्न हो जाता है जिसके फलस्वरूप एक्टिन तन्तु सार्कोमीयर के केन्द्र की ओर खींचा जाता है। इसके लिए ATP के विदलन से प्राप्त ऊर्जा काम आती है और सिर के झुकाव के कारण इससे जुड़े ADP तथा Pi भी मुक्त हो जाते हैं। इनके मुक्त होते ही नया ATP अणु सिर से जुड़ जाता है। ATP के जुड़ते ही सिर एक्टिन से पृथक् हो जाता है। पुन: ATP का विदलन होता है। मायोसिन सिर नये सक्रिय स्थल पर जुड़ता है तथा पुनः यही क्रिया दोहराई जाती है, जिससे एक्टिन तन्तुक खिसकते हैं और संकुचन हो जाता है।

4. शिथिलन (Relaxation) - पेशी उत्तेजन समाप्त होते ही कैल्शियम आयन पेशी प्रद्रव्यी जालिका में चले जाते हैं जिससे ट्रोपोनिन-सी Ca# से मुक्त हो जाती है और एक्टिन तन्तुक के सक्रिय स्थल अवरुद्ध हो जाते हैं। पेशी तन्तु अपनी सामान्य स्थिति में आ जाते हैं तथा पेशीय शिथिलन हो जाता है।

उदाहरण 1

मानव शरीर की कोशिकाओं द्वारा प्रदर्शित विभिन्न गतियाँ कौन-सी हैं?

अमीबीय, पक्ष्माभी तथा पेशीय।

HELLO POINTS

नोट- बच्चों क्या आप जानते हैं पेशियों के अध्ययन को मायोलॉजी (myology) कहते हैं

कंकाल तन्त्र

शरीर को सहारा देकर इसकी आकृति बनाए रखना तथा आंतरिक अंगों के विन्यास को यथावत् बनाए रखना और बाहरी दुष्प्रभावों से आंतरिक अंगों की सुरक्षा करना शरीर संघठन के लिए अत्यंत आवश्यक होता है। छोटे जन्तुओं में बाहरी दुष्प्रभावों से बचने के लिए देहभित्ति होती है जो इनके शरीर को काफी सहारा और सुरक्षा प्रदान करती है | बड़े जन्तुओं में शरीर की सुरक्षा के लिए देहभित्ति के अतिरिक्त भी कुछ दृढ़ संरचानाओं की आवश्यकता होती है जिन्हें कंकाल रचनाएं (skeletal structures) कहते हैं। मानव एवं अन्य कशेरुकी प्राणियों (Vertebrates) में शरीर के अंदर एक कठोर एकीकृत संरचना पायी जाती है। यह अस्थियों, उपास्थियों एव मांसपेशियो से बनी होती है। सभी अस्थियाँ विभिन्न प्रकार की सन्धियों द्वारा एक-दूसरे से जुड़ी होती हैं। जीवों के शरीर की यह आधारीय संरचना कंकाल (Skeleton) कहलाती है। शरीर में उपस्थिति के आधार पर कंकाल तंत्र को दो भागों में विभाजित किया जाता है :

  • बाह्य कंकाल (Exoskeleton)
  • अन्तःकंकाल (Endoskeleton)

  • बाह्य कंकाल - इसमें वे कंकाल रचनाएँ होती हैं जो त्वचा की बाहरी सतह पर स्थित होती है और शरीर को सुदृढ़ बनाने और सहारा देने का काम करती है। दूसरे शब्दों में कहे तो बाह्य कंकाल जंतुओं के शरीर की बाह्य सतह पर उपस्थित उन शारीरिक संरचनाओं का समूह है जो शरीर को सुरक्षा और सहारा प्रदान करती है | विभिन्न जंतुओं के कवच, पक्षियों के पंख, मछलियों एवं सरीसृपों के शरीर पर उपस्थित शल्क, विभिन्न जंतुओं के शरीर पर उपस्थित बालों आदि को बाह्यकंकाल के अंतर्गत सम्मिलित किया जाता है | उदाहरण : काकरोच, टिड्डा, केकड़ा, झींगा आदि |
    अन्तःकंकाल - यह जंतुओं के शरीर के भीतर स्थित होता है यह आंतरिक अंगों को सुरक्षा और सहारा प्रदान करने के साथ पूरे शरीर को एक निश्चित आकार एवं आकृति प्रदान करता है | इसका निर्माण भ्रूणीय विकास की प्रक्रिया में मध्यचर्म से होता है | इस प्रकार का कंकाल इकाइनोडर्मेटा संघ एवं कॉर्डेटा संघ के जीवों में पाया जाता है |

    ocr_image

    अन्तःकंकाल दो संरचनात्मक भागों का बना होता है अस्थि एवं उपास्थि |

    अस्थि कोलेजन तंतुओं (Collagen Fibres) तथा कैल्सियम व मैग्नीशियम लवणों से निर्मित ठोस एवं कठोर संयोजी ऊतक है सम्पूर्ण कंकाल तंत्र विभिन्न प्रकार की अस्थियों एवं उपास्थि से निर्मित होता है, जिनकी संरचना, आकार एवं आकृति भिन्न होती है। सामान्यतः अस्थियों का निर्माण उपास्थियों से होता है। इस प्रक्रिया को अस्थि निर्माण (Ossification) कहा जाता है।

    ocr_image

    उपास्थि एक प्रकार का संयोजी ऊतक है जो कॉण्ड्रोसाइट नामक कोशिकाओं तथा कोलेजन तंतुओं (Collagen Fibres) से निर्मित होता है। उपास्थि एक लोचशील एवं प्रत्यास्थ (Flexible and Elastic) संरचना है जो लम्बी अस्थिओं के किनारों पर संधि स्थान पर उपस्थित होती है। उपास्थि में रक्त वाहिकाएँ तथा तंत्रिकाएं (Nerves) अनुपस्थित होती हैं। इसीलिए ये असंवेदनशील होती हैं। उपास्थि के ऊपर पेरीकोन्ड्रियम (Perichondrium) नामक एक तंतुमय झिल्ली (Fibrous Membrane) का आवरण होता है जो उपास्थि के क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में इसके पुनर्निर्माण में सहायक होती है |

    ocr_image

    .अस्थियाँ पृथक् न होकर, विविध प्रकार के जोड़ों द्वारा एक-दूसरी से स्नायुओं (ligaments) द्वारा जुड़ी होती हैं। इन जोड़ों को अस्थि-सन्धियाँ (bone joints) कहते हैं। ये संरचनाएँ पूर्ण शरीर में फैलकर एक ढाँचा या अस्थिपंजर (skeletal framework) बनाती है | अस्थिपंजर के अध्ययन को अस्थि विज्ञान (osteology) कहते है। अध्ययन की सुविधा के लिए पूर्ण अस्थिपंजर को दो निम्न भागों में बाँटा जाता हैं
  • अक्षीय या ऐक्सियल कंकाल
  • उपांगीय या ऐपेन्डीकुलर कंकाल
  • बच्चों अब हम मनुष्य के कंकाल तन्त्र के बारे में पढ़ेंगे | तो बच्चों, मनुष्य के बाल एवं नाखून बाह्यकंकाल के अंतर्गत आते हैं तथा शरीर के भीतर का अस्थिपंजर (skeletal framework) अन्तःकंकाल के अंतर्गत आता है | बच्चों, मनुष्य का अन्तःकंकाल, वयस्क मनुष्य में 206 तथा शिशुओं में 213 पृथक हड्डियों का बना होता है।

    अक्षीय या ऐक्सियल कंकाल

    यह हमारे शरीर के अस्थिपंजर का सीधा खड़ा भाग होता है। इसमें खोपड़ी एवं वक्ष भाग की तथा कशेरुदण्ड की, वयस्क में 80 तथा शिशुओं में 87 हड्डियाँ निम्न प्रकार वितरित होती है :
    कपाल - 8
    चेहरा - 14
    कर्ण अस्थिकाएं - 6
    हाइऔइड - 1
    कशेरुकाएं - 26
    उरोस्थि - 1
    पसलियाँ - 24

    मनुष्य की करोटि या खोपड़ी की हड्डियाँ

    बच्चों, करोटि अस्थियों के दो समुच्चय- कपालीय (cranial) और आननी (facial) से बना है जिनका योग 22 है। कपालीय अस्थियों की संख्या 8 होती है। ये मस्तिष्क के लिए कठोर एवं रक्षात्मक बाहरी आवरण बनाती हैं जिसे कपाल कहते हैं। आननी भाग में 14 कंकाली अवयव (skeletal elements) होते हैं जो करोटि के सामने का भाग बनाते हैं। अर्थात 14 हड्डियाँ हमारे चेहरे का कंकाल बनाती हैं | खोपड़ी में कुछ विशिष्ट संवदागों (special sensory organs) के लिए छोटी-छोटी गुहाएँ भी होती हैं। करोटि की कुछ हड्डियों (फ्रान्टल, स्फीनॉएड, एथमोइड, मेक्सिलरी आदि) में हवा से भरी छोटी-छोटी गुहाएँ होती हैं जिन्हें परानासिक कोटर कहते हैं | एक U आकार की एकल अस्थि हाइऑइड (hyoid) मुख गुहा के नीचे स्थित होती है, यह भी कपाल में ही सन्निहित है। प्रत्येक मध्यकर्ण में तीन छोटी अस्थियाँ होती हैं-मैलियस, इनकस एवं स्टेपीज। इन्हें सामूहिक रूप से कर्ण अस्थिकाएं कहते हैं। कपाल भाग कशेरूक दंड के अग्र भाग के साथ दो अनुकपाल अस्थिकंदों (occipital condyles) की सहायता से संधियोजन करता है।

    ocr_image

    मनुष्य की कशेरुक की हड्डियाँ

    बच्चों, हमारा कशेरुक दंड क्रम में व्यवस्थित पृष्ठ भाग में स्थित 26 इकाइयों का बना है जिन्हें कशेरुक कहते हैं। यह कपाल के आधार से निकलता और धड़ भाग का मुख्य ढांचा तैयार करता है। प्रत्येक कशेरुक के बीच का भाग खोखला (तंत्रकीय नाल) होता है जिससे होकर मेरुरज्जु (spinal cord) गुजरती है। प्रथम कशेरुक एटलस है और यह अनुकपाल अस्थिकंदों के साथ संधियोजन करता है। कशेरुक दंड, कपाल की ओर से प्रारंभ करने पर, ग्रीवा (7), वक्षीय (12), कटि (5), त्रिक सेक्रमी (1-संयोजित) और अनुत्रिक (1-संयोजित) कशेरुकों में विभेदित होता है। ग्रीवा कशेरुकों की संख्या मनुष्य सहित लगभग सभी स्तनधारियों में 7 (सात) होती है। कशेरुक दंड मेरुरज्जु (spinal cord) की रक्षा करता है, सिर का आधार बनाते हैं और पसलियों तथा पीठ की पेशियों के संधि स्थल का निर्माण करते हैं। उरोस्थि (sternum) वक्ष की मध्य अधर रेखा पर स्थित एक चपटी अस्थि है।

    ocr_image

    पसलियाँ

    बच्चों, पसलियों (Ribs) की 12 जोड़ियाँ होती हैं। प्रत्येक पसली एक पतली चपटी अस्थि है जो पृष्ठ भाग में कशेरुक दंड और अधर भाग में उरोस्थि के साथ जुड़ी होती हैं। इसके पृष्ठ सिरे पर दो संधियोजन सतहें होती हैं जिसके कारण इसे द्विशिरस्थ (bicephalic) भी कहते हैं। प्रथम सात जोड़ी पसलियों को वास्तविक पसलियाँ कहते हैं। पृष्ठ में ये वक्षीय कशेरुकों और अधरीय भाग में उरोस्थि से काचाभ उपास्थि (hyaline cartilage) की सहायता से जुड़ी होती हैं। 8वीं, 9वीं और 10वीं जोड़ी-पसलियाँ उरोस्थि के साथ सीधे संधियोजित नहीं होतीं, बल्कि काचाभ उपास्थि के सहयोग से सातवीं पसली से जुड़ती हैं। इन्हें वर्टिब्रोकांड्रल (कूट) पसलियाँ कहते हैं। पसलियों की अंतिम दो जोड़ियाँ (11वीं और 12वीं) अधर में जुड़ी हुई नहीं होतीं, इसलिए उन्हें प्लावी पसलियाँ (floating ribs) कहते हैं। वक्षीय कशेरुक, पसलियाँ और उरोस्थि मिलकर पसली पंजर (rib cage) की संरचना करते हैं |

    ocr_image

    उपांगीय या ऐपेन्डीकुलर कंकाल

    इसमें हमारे ऊपरी तथा निचले पादों (अग्रांगों extremities) अर्थात् हाथ-पैरों तथा इन्हें धड़ से जोड़ने वाली मेखलाओं (girdles) की 126 हड्डियाँ आती है। इनका वितरण निम्नलिखित होता है :
  • ऊपरी अर्थात् उच्च अग्रांग (Upper Extremities) - अंसमेखलाएँ - 4, हाथ - 60
  • निचले अर्थात निम्न अग्रांग (Lower Extremities) - श्रोणिमेखलाएँ - 2, टांगे - 60
  • पादों की अस्थियाँ अपनी मेखला के साथ उपांगीय कंकाल बनाती हैं। प्रत्येक पाद में 30 अस्थियाँ पाई जाती हैं |अग्रपाद (भुजा) की अस्थियाँ हैं- ह्यूमेरस, रेडियस - अल्ना, कार्पल्स (कलाई की अस्थियाँ - संख्या में 8), मेटा कार्पल्स (हथेली की अस्थियाँ - संख्या में 5) और फैलेजेज (अंगुलियों की अस्थियाँ - संख्या में 14) तथा पैर की अस्थियाँ हैं - फीमर (उरु अस्थि सबसे लम्बी अस्थि), टिबिया - फिबुला, टार्सल (टखनों की अस्थियाँ - संख्या में 7), मेटाटार्सल (संख्या में 5), अंगुलि अस्थियाँ फैलेंजेज | कप के आकार की एक अस्थि जिसे पटेल्ला (Patella) कहते हैं, घुटने को अधर की ओर से ढकती है इसे घुटन फलक भी कहते हैं ।

    अंसमेखला - हमारे हाथ के कंकाल को अक्षीय कंकाल से जोड़कर सहारा देने के लिए एक अंसमेखला होती है। इसमें दो हड्डियाँ होती हैं - क्लैविकल (clavicle) तथा स्कैपुला (scapula)। क्लैविकल एक लम्बी तथा पतली 'S' के आकार की क्षैतिज हड्डी होती जो पहली पसली से ऊपर की ओर तथा सामने की ओर स्थित होती है | प्रत्येक क्लैविकल में दो वक्र पाए जाते हैं। इस अस्थि को सामान्यत: जत्रुक (collar bone) कहते हैं। स्कैपुला वक्ष के पृष्ठ भाग में दूसरे एवं सातवीं पसली के बीच स्थित एक बड़ी चपटी, त्रिभुजाकार अस्थि है। स्कैपुला के पश्च चपटे त्रिभुजाकार भाग में एक उभार (कंटक) एक विस्तृत चपटे प्रबंध के रूप में होता है जिसे एक्रोमिन कहते हैं। क्लैविकिल इसके साथ संधियोजन करती हैं। एक्रोमिन के नीचे एक अवनमन जिसे ग्लीनॉयड गुहा कहते हैं ह्युमूरस के शीर्ष के साथ कंधों की जोड़ बनाने के लिए संधियोजन करती है।

    हाथ - हमारे प्रत्येक हाथ में तीन भाग होते हैं बाहु, प्रबाहु तथा हस्त | बाहु में ह्यूमरस (humerus) नामक एक ही हड्डी होती है | इसका ऊपरी सिरा गोल-सा तथा असफलक की ग्लीनॉइड गुहा में धँसा रहता है। इसके मध्य भाग पर बाहर की ओर डेल्टॉइड उभार (deltoid ridge) होता है जिस पर पेशियाँ लगी रहती हैं। ह्यूमरस का निचला छोर कुहनी (elbow) पर प्रबाहु की हड्डियों - रेडियस तथा अत्ना मे सन्धित होने के लिए उपयोजित होता है। प्रबाहु में रेडियस तथा अत्ना, दो हड्डियाँ होती हैं। अल्ना (ulna) भीतर की ओर, अर्थात् छोटी अंगुली की ओर स्थित और रेडियस से कुछ लम्बी होती है। इसके कुहनी वाले सिरे पर ओलीक्रेनन प्रवर्ध (olecranon process) होता है, जो कुहनी का पीछे की ओर का उभार बनाता है। आगे की ओर कोरोनॉइड प्रबर्ध (coronoid process) होता है। इन दोनों के बीच एक बड़ी ट्रॉक्लियर खाँच (trochlear notch) में ह्यूमरस की ट्रॉक्लिया फिट रहती है।रेडियस (radius) पार्श्व की ओर अर्थात् अंगूठे की ओर स्थित होती है। इसका कुहनी वाला छोर चपटे से शीर्ष (head) के रूप में फूला होता है। हस्त में तीन भाग होते हैं- कलाई (wrist), हथेली (palm) तथा अंगुलियाँ (fingers)। कलाई में दो पंक्तियों में स्थित तथा स्नायुओं द्वारा परस्पर जुड़ी 8 छोटी-छोटी हड्डियाँ होती है जिन्हें कार्पल्स (carpals) कहते हैं। हथेली में पाँच लम्बी, बेलनाकार मेटाकार्पल्स (metacarpals) होती हैं जिनमें अंगूठे की सीध वाली प्रथम मेटाकार्पल सबसे छोटी होती है। प्रत्येक मेटाकार्पल के दोनों सिरे फूले हुए होते हैं। कलाई की ओर वाले सिरे को आधार छोर (base), बीच के भाग को दण्ड (shaft) तथा अंगुली की ओर के छोर को शीर्ष (head) कहते हैं। अंगुलियों के कंकाल में छोटी छोटी, दण्डनुमा अंगुलास्थियाँ (phalanges) होती हैं जिनकी संख्या अंगूठे में दो तथा अन्य अंगुलियों में तीन-तीन होती है।

    ocr_image

    श्रोणिमेखला - बच्चों, हमारी टांगों के कंकाल को अक्षीय कंकाल सैक्रम (sacrum) से जोड़कर सहारा देने के लिए श्रोणि भाग (pelvis) में दो हड्डियों की बनी एक बड़ी श्रोणिमेखला होती है। कशेरुकदण्ड तथा आंतरिक अंगों को भी इस मेखला से बहुत सहारा मिलता है। मेखला की दो हड्डियां चापनुमा (arch-like) होती है और इसके अर्धभाग बनाती है। इन हड्डियों को श्रोणि हड्डियाँ (coxal or hip bones) कहते हैं। श्रोणि मेखला (Pelvic girdle) में दो श्रोणि अस्थियाँ होती हैं प्रत्येक श्रोणि अस्थि तीन अस्थियों के संलयन से बनी होती है इलियम, इस्चियम और प्युबिस | इन अस्थियों के संयोजन स्थल पर एक गुहा एसिटैबुलम होती है जिससे उरु अस्थि संधियोजन करती है। अधर भाग में श्रोणि मंखला के दोनों भाग मिलकर प्युबिक संलयन (Puble symphysis) बनाते हैं जिसमें रेशेदार उपास्थि होती है। इलियम (ilium) तीनों हड्डियों में सबसे बड़ी और ऊपर की ओर होती है। इसका ऊपरी भाग चपटा और पंखनुमा होता है। इस पर पेशियों के जुड़ने के लिए कई स्पष्ट उभार और खाँचे होते हैं। इस्चियम (ischium) नीचे और पीछे की ओर तथा 'V' के आकार की पतली हड्डी होती है। बच्चे को गोदी में बिठाने पर बच्चे की यही हड्डी हमारी जाँघ में चुभती है। प्यूबिस (pubis) नीचे और आगे की ओर होती है।

    ocr_image

    टांग की हड्डियाँ - हमारी प्रत्येक टाँग में तीन प्रमुख भाग, ऊपर से नीचे की ओर क्रमशः जाँघ, जंघा तथा पैर होते हैं। जाँघ में केवल एक फीमर (femur) हड्डी होती है। यह शरीर की सबसे लम्बी और सबसे भारी हड्डी होती है। प्रत्येक घुटने पर आगे की ओर स्थित एक छोटी, त्रिकोणाकार सी जानुफलक अर्थात् पैटेला हड्डी होती है जो एक कण्डरा (tendon) में कैल्सिकरण (calcification) के कारण बनती है। ऐसी हड्डी को सिसैमॉइड हड्डी कहते हैं | प्रत्येक टाँग की जंघा में टिबिया (tibia) तथा फिबुला (fibula) नामक दो हड्डियाँ होती हैं। टिबिया बड़ी, मोटी और भीतर अर्थात् अंगूठे की ओर तथा फिबुला छोटी, पतली और बाहर अर्थात् छोटी पादांगुली की ओर होती है। टिबिया के समीपस्थ, अर्थात् घुटने वाले सिरे पर एक मध्यवर्ती और एक अस्थिकन्द (medial and lateral condyles) होते हैं जो फीमर के उभारों से सन्धित रहते हैं। अस्थिकन्द के निचले भाग पर फिबुला का गोल-सा शीर्ष सन्धित रहता है। दूरस्थ सिरे पर टिबिया गुल्फ (ankle) की हड्डियों तथा फिबुला के दूरस्थ छोर से सन्धित होती है। प्रत्येक पैर में तीन भाग–गुल्फ (tarsus or ankle), तलुवा (sole) तथा पादांगुलियाँ (toes) —होते हैं। गुल्फ में तीन पंक्तियों में स्थित सात टार्सल हड्डियाँ (tarsal bones) होती हैं। तलुवे में पाँच लम्बी, बेलनाकार मेटाटार्सल हड्डियाँ (metatarsal bones) होती हैं। पादांगुलियों में अंगुलास्थियाँ (phalanges) होती हैं जिनकी संख्या अंगूठे में दो तथा अन्य अंगुलियों में तीन-तीन होती है।

    नोट- बच्चों क्या आप जानते हैं अस्थियों के अध्ययन को आस्टियोलॉजी (Osteology) कहते हैं तथा जोड़ों के अध्ययन को आर्थ्रोलॉजी (Arthrology) कहते हैं

    संधियाँ या जोड़

    अस्थिपंजर इतनी सारी पृथक हड्डियों का ढाँचा होता है। इसे एक ढाँचे का रूप देने हेतु इसकी हड्डियाँ एक-दूसरी से विभिन्न प्रकार से जुड़ी होती हैं और अधिकांश जोड़ों पर ये शेष प्रकार की आवश्यक गतियाँ कर सकती हैं। हड्डियों के इन जोड़ों को सन्धियाँ (articulations or joints) कहते हैं। इनके अध्ययन को आथ्रोलॉजी (Arthrology) कहते हैं। संधियाँ या जोड़ हर प्रकार की गति के लिए आवश्यक है जिनमें शरीर की अस्थियाँ सहयोगी होती हैं। जोड़ अस्थियों अथवा एक अस्थि एवं एक उपास्थि के बीच का संधिस्थल है। जोड़ों द्वारा गति के लिए पेशी जनित बल का उपयोग किया जाता है। यहाँ जोड़ आलंब का कार्य करते हैं। इन जोड़ों पर गति विभिन्न कारकों पर निर्भरता के कारण बदलती हैं। जोड़ों को मुख्यतः तीन संरचनात्मक रूपों में वर्गीकृत किया गया है, जैसे- रेशीय, उपास्थियुक्त और साइनोवियल (स्राव) । गति की सीमा के आधार पर अस्थिपंजर की सारी सन्धियों को तीन श्रेणियों में बाँटा जाता है— पूर्णरूपेण चल (freely movable), अल्प चल (slightly movable) तथा अचल (immovable) सन्धियाँ |

    पूर्णरूपेण चल सन्धियाँ

    अस्थिपंजर की बहुत-सी हड्डियाँ स्वतन्त्रतापूर्वक हिल सकती हैं। अर्थात इनकी सन्धियाँ पूर्णरूपेण चल होती हैं | ऐसी सन्धि द्वारा जुड़ी हड्डियों के सिरों पर हायलाइन अर्थात् प्रभासी उपास्थि की टोपी मढ़ी रहती है | और दोनों हड्डियों के सिरों के बीच एक सँकरा स्थान बचा रहता है। पूरा सन्धि-स्थान दृढ स्नायुओं (ligaments) से बने एक सन्धि सम्पुट (joint capsule) में बन्द रहता है। सम्पुट की दीवार दोनों हड्डियों के परिअस्थिक (periosteum) से जुड़ी रहती है। सम्पुट के भीतर, दोनों हड्डियों के बीच के सँकरे से स्थान में, एक चिपचिपा गाढ़ा तरल भरा होता है। इस स्थान को साइनोवियल या सन्धि गुहा (synovial or joint cavity) तथा गाढ़े तरल को साइनोवियल तरल (synovial fluid) कहते है। गुहा के चारों ओर महीन तन्तुमय साइनोवियल कला (synovial membrane) होती है जो हड्डियों के सिरों तथा सन्धि सम्पुट की दीवार पर स्तरित होती है। इस प्रकार, सन्धि-सम्पुट में भीतर थैलीनुम साइनोवियल सम्पुट (synovial capsule) बना होता है। इस सारी व्यवस्था के फलस्वरूप सन्धि-स्थान पर हड्डियाँ, पारस्परिक घर्षण के बिना ही, हिल-डुल सकती हैं। सन्धि सम्पुट के स्नायुओं के लचीलेपन के कारण हड्डियाँ विशिष्ट गतियों के बाद स्वयं ही वापस अपनी सामान्य स्थिति में आ जाती हैं। पूर्णरूपेण चल सन्धियाँ निम्न प्रकार की होती हैं :
    कन्दुक खल्लिका सन्धियाँ (Ball and Socket Joints): ऐसी सन्धि में एक हड्डी का गेंद या कन्दुक (ball) जैसा गोल उभरा सिरा दूसरी के एक प्यालेनुमा गड्ढे या खल्लिका (cavity or socket) में फिट होता है। उभरे सिरे वाली हड्डी चारों ओर घूम सकती है। मेखलाओं के साथ पादों की सन्धियाँ ऐसी ही होती हैं

    ocr_image

    कब्जा सन्धियाँ (Hinge Joints) : ऐसी सन्धि में एक हड्डी के सिरे का उभार दूसरी हड्डी के गड्ढे में ऐसे फिट होता है कि उभरे सिरे वाली हड्डी किवाड़ की भाँति केवल एक ही दिशा में पूरी मुड़ सकती है। कुहनी, घुटने तथा अंगुलियों के पोरों पर ऐसी सन्धियाँ होती हैं।

    ocr_image

    खूँटीदार सन्धियाँ (Pivotal Joints) : ऐसी सन्धि में एक हड्डी धुरी की भाँति स्थिर रहती है तथा दूसरी हड्डी अपने गड्ढे द्वारा इसके ऊपर फिट होकर, इधर-उधर गोलाई में घूमती है।

    ocr_image

    सैडल सन्धि (Saddle Joint) : यह कन्दुक खल्लिका सन्धि जैसी होती है, लेकिन इसमें कन्दुक अर्थात् बॉल (ball) और खल्लिका (socket) कम विकसित होते हैं। अतः बॉल वाली हड्डी चारों ओर अच्छी तरह नहीं घूमती। अंगूठे की मेटाकार्पल और कार्पल के बीच ऐसी ही सन्धि होती हैं।

    ocr_image

    अल्प चल सन्धियाँ

    इनमें साइनोवियल सम्पुट नहीं होता। सन्धि-स्थानों पर स्नायुयुक्त, तन्तुयुक्त अथवा उपास्थीय ऊतक दोनों हड्डियों को जोड़ने का काम करता है। कशेरुकदण्ड की कशेरुकाओं के सेन्ट्रा के बीच-बीच में उपस्थित तन्तुकीय उपास्थि (fibrocartilage) की बनी आन्तरकशेरुक गद्दियाँ (intervertebral discs) ऐसे ही सन्धि- ऊतक का काम करती हैं। श्रोणिमेखला की प्यूबिस हड्डियों के बीच का जोड़, श्रोणि सिम्फाइसिस (pubic symphysis), भी स्नायुओं का बना ऐसा ही जोड़ होता है ।

    अचल सन्धियाँ

    इनमें भी साइनोवियल सम्पुट नहीं होता। करोटि की विभिन्न हड्डियों के बीच टेढ़ी-मेढ़ी सीवनों (sutures) जैसी संधियाँ होती हैं। प्रत्येक सीवन पर जुड़ी हड्डियों के किनारे आरी की भाँति कटे होते हैं और प्रत्येक के उभार दूसरी के गड्ढों में फँसें रहते हैं। यही नहीं, हड्डियों के किनारे, एक महीन, परन्तु सघन तन्तुकीय स्तर द्वारा भी परस्पर दृढ़तापूर्वक जुड़े रहते हैं। ये हड्डियाँ हिल-डुल नहीं सकतीं।

    आवश्यकता से अधिक गति हो जाने प स्नायु बहुत अधिक खिंच जाते हैं। इसी को मोच (sprain) कहते है। कभी-कभी स्नायु अत्यधिक खिंचकर टूट भी जाते हैं। इससे सन्धि पर जुड़ी हड्डियाँ खिसक जाती हैं। इसे सन्धि-भंग (dislocation) कहते हैं।

    उदाहरण 2

    ऑलीक्रेनन प्रवर्ध किस अस्थि में पाया जाता है?

    अल्ना

    पेशीय और कंकाल तंत्र के विकार

    माइस्थेनिया ग्रेविस (Myasthenia gravis):तंत्रिका कोशिकाओं और पेशियों के संधि स्थल में घात होने से कंकलीय पेशियाँ काम करना बंद कर देती हैं | यह एक स्वप्रतिरक्षा विकार है जो तंत्रिका पेशी संधि को प्रभावित करता है। इससे कमजोरी और कंकाली पेशियों का पक्षघात होता है।

    पेशीय दुष्पोषण (Muscular dystrophy):आनुवंशिक कारणों से कंकलीय पेशी का हृास होना |

    अपतानिका : शरीर में कैल्सियम आयनों की कमी से पेशी में तीव्र ऐंठन।

    संधि शोद्य (Arthritis): जोड़ों में या जोड़ स्थल पर सूजन आ जाना |

    अस्थि सुषिरता (Osteoporosis) : यह उम्र संबंधित विकार है जिसमें अस्थि के पदार्थों में कमी से अस्थि भंग की प्रबल संभावना है। एस्ट्रोजन स्तर में कमी इसका सामान्य कारक है।

    गाउट (Gout): जोड़ों में यूरिक अम्ल कणों के जमा होने के कारण जोड़ों का फूल जाना |

    HELLO POINTS

    नोट- बच्चों क्या आप जानते हैं अस्थियों के अध्ययन को आस्टियोलॉजी (Osteology) कहते हैं तथा जोड़ों के अध्ययन को आर्थ्रोलॉजी (Arthrology) कहते हैं

    सारांश

    गति सजीवों की एक आवश्यक विशेषता है। जीवद्रव्य की प्रवाही गति, पक्ष्माभी गति, पख, पादों, पंखों, आदि की गति प्राणियों द्वारा दर्शित गतियों के कुछ रूप हैं। ऐच्छिक गति जिनसे प्राणियों में स्थान परिवर्तित होता है, चलन कहलाती है। प्राणी प्राय: भोजन, आश्रय, साथी, प्रजनन स्थल, अनुकूल प्राकृतिक स्थिति की तलाश या अपनी रक्षा के लिए चलते हैं। मनुष्य शरीर की कोशिकाएं अमीबीय, पक्ष्माभी और पेशीय गति दर्शाती हैं। चलन और अन्य प्रकार की गतियों के लिए समन्वित पेशीय क्रियायों की आवश्यकता होती है। हमारे शरीर में तीन प्रकार की पेंशियाँ होती हैं। कंकाल पेशियाँ कंकाल अवयवों से जुड़ी होती हैं। वे रेखित एवं ऐच्छिक स्वभाव की होती है। अंतरंग अंगों की भीतरी भित्ति में स्थित अंतरंग पेंशियाँ अरेखित एवं अनैच्छिक होती हैं। हृद पेशियाँ हृदय की पेशियाँ हैं। वे रेखित, शाखित और अनैच्छिक होती हैं। पेशियों में उर्तजनशीलता, संकुचनशीलता, प्रसार्य और प्रत्यास्थता जैसे गुण होते हैं। पेशीरेशा, पेशी की शारीरीय इकाई है। प्रत्येक पेशीरेशे में कई सामानांतर रूप से व्यवस्थित पेशीतंतुक (मायोफाईब्रिल) होते हैं। प्रत्येक पेशीतंतुक में कई क्रमवार व्यवस्थित क्रियात्मक इकाइयाँ सार्कोमियर होते है। प्रत्येक सार्कोमियर के केंद्र में घने मायोसिन तंतुओं से बना A-बैंड, और Z रेखा के दोनों तरफ पतले एक्टिन तंतुओं से बने दो अर्द्ध-बैंड I होते हैं। एक्टिन और मायोसिन सकुचनशील बहुलक प्रोटीन है। विश्राम की अवस्था में एक्टिन तंतु पर मायोसिन के लिए सक्रिय स्थान ट्रोपोनिन (प्रोटीन) से ढके होते हैं। मायोसिन शीर्ष पर एटिपेज, एटीपी बंध स्थल और एक्टिन के लिए सक्रिय स्थान होते हैं। पेशीरेशे में प्रेरक तंत्रिका के संकेत से क्रिया विभव उत्पन्न होती है। इससे सार्कोप्लाजमिक जालिका कैल्सियम आयन (Ca) मुक्त करती है। कैल्सियम आयन एक्टिन को मायसिन के शीर्ष से क्रास-सेतु निर्माण हेतु सक्रिय करते हैं। ये क्रास-सेतु एक्टिन तंतुओं को खींचते हैं जिससे एक्टिन तंतु मायोसिन तंतुओं पर सरकने लगते हैं और संकुचन होता है। तत्पश्चात् कैल्सियम आयन सार्कोप्लाजमिक जालिका में वापस चले जाते हैं, जिससे एक्टिन निष्क्रिय हो जाते हैं। क्रास-सेतु टूट जाता है और पेशियाँ शिथिलित हो जाती हैं। बार-बार उत्तेजित करने से पेशी में थकान (श्रांति) हो जाती है। लाल रंग के मायोग्लोबिन वर्णक की मात्रा की उपस्थिति के आधार पर पेशियाँ लाल और श्वेत पेशी रेशों में वर्गीकृत की गई हैं। अस्थियाँ एवं उपास्थिय कंकाल तंत्र बनाते हैं। कंकाल तंत्र को अक्षीय और उपांगीय प्रकारों में विभाजित किया गया है। करोटि, कशेरुक दंड, पसलियाँ और उरोस्थि अक्षीय कंकाल बनाते हैं। पाद अस्थियाँ और मेखला उपांगीय कंकाल का गठन करते हैं। अस्थियों या अस्थि और उपास्थि के बीच तीन प्रकार के जोड़ (संधि) पाए जाते हैं रेशीय, उपास्थियुक्त और साइनोवियल | साइनोवियल जोड़ों में पर्याप्त गति संभव है और इसलिए ये चलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    उदाहरण 3

    मनुष्य में कितनी जोड़ी पसलियाँ मुक्त होती हैं?

    दो जोड़ी

    उदाहरण 4

    मनुष्य में कितने प्रकार की सन्धियाँ पायी जाती हैं?

    तीन प्रकार की, चल सन्धियाँ (movable joints), अल्प चल सन्धियां (slightly movable joints) तथा अचल सन्धयाँ (immovable joints)

    पेशीय और कंकाल तंत्र के विकार

    माइस्थेनिया ग्रेविस (Myasthenia gravis):तंत्रिका कोशिकाओं और पेशियों के संधि स्थल में घात होने से कंकलीय पेशियाँ काम करना बंद कर देती हैं | यह एक स्वप्रतिरक्षा विकार है जो तंत्रिका पेशी संधि को प्रभावित करता है। इससे कमजोरी और कंकाली पेशियों का पक्षघात होता है।

    पेशीय दुष्पोषण (Muscular dystrophy):आनुवंशिक कारणों से कंकलीय पेशी का हृास होना |

    अपतानिका : शरीर में कैल्सियम आयनों की कमी से पेशी में तीव्र ऐंठन।

    संधि शोद्य (Arthritis): जोड़ों में या जोड़ स्थल पर सूजन आ जाना |

    अस्थि सुषिरता (Osteoporosis) : यह उम्र संबंधित विकार है जिसमें अस्थि के पदार्थों में कमी से अस्थि भंग की प्रबल संभावना है। एस्ट्रोजन स्तर में कमी इसका सामान्य कारक है।

    गाउट (Gout): जोड़ों में यूरिक अम्ल कणों के जमा होने के कारण जोड़ों का फूल जाना |

    उदाहरण 5

    क्या होगा यदि चल सन्धि से साइनोवियल द्रव निकालकर अलग कर दिया जाये?

    चल सन्धियों में दो अस्थियों के किनारों के बीच साइनोवियल गुहा होती है जिसमें साइनोवियल द्रव होता है। इस द्रव के कारण सन्धि तल पर अस्थियों के बीच घर्षण नहीं हो पाता। साइनोवियल द्रव को बाहर निकाल देने पर अस्थियों में घर्षण होने लगेगा जिससे चलने में पीड़ा का अनुभव होगा।