Doubtnut Promotions Sticky

पाचन एवं अवशोषण for Class 11 BIOLOGY

भूमिका

बच्चों, पाचन एवं अवशोषण को जानने से पहले हमें यह भी जानना आवश्यक है कि भोजन क्या होता है ? तथा इसका सजीवों के लिए क्या महत्व है ? भोजन सभी सजीवों की मूलभूत आवश्यकताओं में से एक है अब हम यह जानते हैं कि भोजन क्या होता है ? तथा भोजन के मुख्य अवयव क्या है ? ऐसे पोषक पदार्थ जो शारीरिक ऊतकों द्वारा संश्लेषित होकर जैविक ऑक्सीकरण के फलस्वरूप ऊर्जा प्रदान करते हैं और जीवद्रव्य संश्लेषण का कार्य करते हैं, भोजन कहलाते हैं। हमारे भोजन के मुख्य अवयव कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन एवं वसा है तथा अल्प मात्रा में विटामिन एवं खनिज लवणों की भी आवश्यकता होती है। भोजन से हमें ऊर्जा एवं कई कच्चे कायिक पदार्थ प्राप्त होते हैं जो वृद्धि एवं ऊतकों के मरम्मत के लिए आवश्यक होते हैं। हमारे शरीर में जल भी एक आवश्यक अवयव है जो विलायक की तरह कार्य करता है। हम जो भी जल ग्रहण करते हैं वह उपापचयी क्रियाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है एवं शरीर के निर्जलीकरण को भी रोकता है।
हमारा शरीर भोजन को उसके मूल रूप में उपयोग नहीं कर पाता है ग्रहण किए गए भोजन का जटिल कार्बनिक पदार्थों से सरल कार्बनिक पदार्थों में परिवर्तन होता है तत्पश्चात ही भोजन शरीर के द्वारा पाचित किया जाता है और बच्चों, इसी प्रक्रिया को पाचन कहते हैं। तत्पश्चात पचे हुए भोजन का अवशोषण शरीर के ऊतकों एवं कोशिकाओं के द्वारा संपन्न होता है। पाचन एवं अवशोषण के लिए शरीर में एक सुविकसित पाचन तंत्र पाया जाता है। अतः इस अध्याय के अंतर्गत हम संतुलित आहार, विटामिन्स, पाचन तंत्र, आहार नाल, पाचन ग्रंथियां, भोजन का पाचन, पाचित उत्पादों का अवशोषण, पाचन तंत्र के विकार और अनियमितताओं के बारे में सविस्तार अध्ययन करेंगे।

संतुलित आहार

ocr_image

भोज्य पदार्थों के वे सभी आवश्यक अवयव, जो मनुष्य की शारीरिक क्षमता एवं कार्यकीय सक्रियता (Physiological Activities) को अक्षुण्ण रखने तथा उनमें अभिवृद्धि हेतु आवश्यक होते हैं, संतुलित आहार कहलाते हैं। संतुलित आहार के मुख्य 6 अंग हैं: जैसा कि हम चित्र में देख सकते हैं।
ocr_image

कार्य के आधार पर इन्हें 3 वर्गों में विभाजित किया गया है।
a. शरीर निर्माणकारी उदाहरण: प्रोटीन
b. ऊर्जा उत्पादक उदाहरण: कार्बोहाइड्रेट तथा वसा
c. शरीर नियन्त्रक (उपापचयी नियन्त्रक) उदाहरण: खनिज लवण तथा विटामिन

प्रोटीन

यह कार्बन, हाइड्रोजन, ऑक्सीजन, नाइट्रोजन, सल्फर, लोहा तथा ताँबा का बना होता है। ये (प्रोटीन) जीव द्रव्य (Protoplasm) के प्रमुख आवश्यक अवयव हैं। ये अमीनों अम्ल (प्रोटीन की इकाई) से निर्मित होते हैं।
इनका मुख्य कार्य शरीर में वृद्धि, जीव द्रव्य की उत्पत्ति तथा टूटे-फूटे ऊतकों (Tissues) की मरम्मत करना है। हमारे शरीर के लिए कुल 20 अमीनों अम्ल की आवश्यकता होती है, जिनमें 10 अमीनों अम्ल का निर्माण शरीर के अन्दर स्वतः होता है, जो गैर आवश्यक (Non Essential) अमीनों अम्ल कहलाते हैं तथा अन्य 10 भोजन के माध्यम से प्रापत होते हैं जो आवश्यक (Essential) अमीनों अम्ल कहलाते हैं अण्डे और सीरम में एल्ब्यूमीन प्रोटीन, रक्त में ग्लोबीन प्रोटीन, दूध में केसीन, बालों एवं सींगों में किरैटीन, गेहूँ में ग्लाइएडीन, अकशेरूक जन्तुओं के रक्त में हीमोसाइनीन प्रोटीन पाया जाता है। 1 ग्राम प्रोटीन का पूर्ण ऑक्सीकरण होने पर 4.1 किलो कैलोरी ऊर्जा प्राप्त होती है। हमारे शरीर के लिए कुल आवश्यक ऊर्जा का 15% भाग प्रोटीन से प्राप्त होता है।

प्रोटीन के स्रोत

अण्डा, सोयाबीन, मांस, मछली, दालें इत्यादि हैं। इनमें सोयाबीन में 43.2%, मांस में 21.4%, गेहूँ में: 12.1%, मछली में 16.6%, अण्डा में 13%, प्राप्त होता है। प्रोटीन की कमी से मैरेमस और क्वासर कोर रोग हो जाते है।

वसा (Fat) / वसा

कार्बन, हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के बने होते हैं। इनमें ऑक्सीजन का अनुपात हाइड्रोजन की अपेक्षा कम होता है, इसलिए ऑक्सीकरण पर प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट की अपेक्षा अधिक ऊर्जा (दो-गुनी) प्राप्त होती है। (हाइड्रोजन का कैलोरिक मूल्य अधिक होता है।) वसा के ऑक्सीकरण पर वसीय अम्ल और ग्लिसराल नामक 2 उत्पाद प्राप्त होते हैं। वसा का संचय वसा ऊतकों (Adipose Tissue) में होता है। 1 ग्राम वसा के ऑक्सीकरण से लगभग 9.3 किलो कैलोरी ऊर्जा प्राप्त होती है। हमारे शरीर के लिए आवश्यक ऊर्जा का 35% भाग ‘वसा से प्राप्त होता है। वनस्पति तेल, बादाम, मांस, घी, वसा के मुख्य स्रोत हैं। बादाम में 58.9%, मूंगफली में 40%, सोयाबीन में: 19.5%, चना में 5.6%, मछली में 1.4%, वसा होती है।

कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrate)

यह कार्बन, हाइड्रोजन तथा ऑक्सीजन से मिलकर बना होता है। इसमें हाइड्रोजन एवं ऑक्सीजन का अनुपात 2:1 होता है। काइटीन कार्बोहाइड्रेट में नाइट्रोजन भी पाया जाता है।
कार्बोहाइड्रेट के प्रमुख स्रोत हैं: गेहूँ, चावल, केला, गन्ना, आदि। गेहूँ में 79.2%, चावल में 78.2%, केला में 20, चना में 59.8%, मूंगफली में 46.1% कार्बोहाइड्रेट होता है। कार्बोहाइड्रेट 3 प्रकार के होते है।

(1) मोनोसैकराइड्स

ये अंगूर, शहद और दूध से प्राप्त होते हैं। अंगूर की शर्करा को ग्लूकोज, शहद की शर्करा को फ्रक्टोज। फ्रक्टोज को फलों की शर्करा कहा जाता है। फ्रक्टोज सबसे मोटी प्राकृतिक शर्करा है। सैक्रीन सबसे मीठी कृत्रिम शर्करा होती है जिसका उपयोग मधुमेह के रोगी करते हैं।

(2) डाइसैकराइड्स

ये 2 मोनोसैकराइड्स अणुओं के मिलने से बनते हैं। ये दूध, मीठे फल, गाजर, गन्ना, चुकन्दर इत्यादि में पाये जाते हैं। दूध की शर्करा को लैक्टोज, (ग्लूकोज और गैलक्टोज के संयुक्त होने से), गन्ने की शर्करा को सुक्रोज (सबसे मीठा), (ग्लूकोज और फ्रक्टोज के मिलने से) कहते हैं। दूध की शर्करा लैक्टोज को कहते है।

(3) पाली सैकेराइड्स (Polysaccharides)

ये जटिल कार्बोहाइड्रेट होते हैं। (कई मोनो सैकेराइड्स अणुओं के मिलने से) और जल में अघुलनशील (Nonsolible) होते हैं। ये वनस्पतियों से प्राप्त होते हैं। आलू एवं अनाज की शर्करा को मंड (Starch), कोशिका भित्ति की शर्करा को सैलुलोज, मनुष्य में संचित शर्करा को ग्लाइकोजन कहते हैं। ग्लाइकोजन यकृत (Liver) में संचित होते हैं। Chitin कुछ जन्तुओं के वाय कंकाल के निर्माण में सहायक होता है जैसे: घोंघा, सीपी आदि। Chitin की कठोरता का कारण इसके रासायनिक संगठन में कैल्शियम कार्बोबोनेट यौगिक पाया जाता है। शरीर के लिए आवश्यक कुल ऊर्जा का 50% भाग कार्बोहाइड्रेट से प्राप्त होता है।

संतुलित आहार (Balanced Diet)

विटामिन

1. यह एक प्रकार का कार्बनिक यौगिक हैं, जिनकी बहुत ही कम मात्रा में आवश्यकता होती है। इनसे कोई कैलोरी प्राप्त नहीं होती, परन्तु ये शरीर के उपापचय (Metabolism) में रासायनिक प्रतिक्रियाओं के लिए अत्यन्त आवश्यक हैं। इसे रक्षात्मक पदार्थ भी कहा जाता है।
2. विलेयता या घुलनशीलता के आधार पर विटामिन दो प्रकार के होते हैं:
3. जल में घुलनशील विटामिन: विटामिन B एवं विटामिन C
4. वसा या कार्बनिक घोलकों में घुलनशील विटामिन: विटामिन A, विटामिन D, विटामिन E एवं विटामिन K
5. विटामिन B1, B2, B3, B4, B5, तथा B6, ऊर्जा संबंधित विटामिन हैं।
6. विटामिन B12 में कोबाल्ट पाया जाता है।
7. विटामिन B9, तथा B12, रक्त संबंधित विटामिन हैं।
8. हमारे शरीर की कोशिकाओं द्वारा विटामिन उत्पन्न नहीं हो सकता एवं इसकी पूर्ति विटामिन युक्त भोजन से होती है। तथापि, विटामिन D एवं K का संश्लेषण हमारे शरीर में होता है।
9. सूर्य के प्रकाश में उपस्थित पराबैंगनी किरणों द्वारा त्वचा के कोलेस्टेरोल (इर्गेस्टीरॉल) द्वारा विटामिन D का संश्लेषण होता है।
10. जीवाणुओं द्वारा हमारे कोलन में विटामिन K संश्लेषित होता है तथा वहाँ से उसका अवशोषण भी होता है।
विटामिन्स को 2 वर्गों में विभक्त किया गया है:
(i) वसा में घुलनशील तथा
(ii) जल में घुलनशील।
ocr_image

विटामिन्स (Vitamins)

OMR

विटामिन का अविष्कार फंक (Funk) ने सन् 1911 ई. में किया था।

वसा मे घुलनशील विटामिन

ocr_image

विटामिन ए

रासायनिक नाम: रेटिनाल इसे वृद्धिकर विटामिन (Vitamin of Growth) और संक्रमण रोधी (Anti infection) विटामिन कहते हैं। इसकी कमी से रतौंधी (Night Blindness), जीरोपथैल्मिया (Xerophthalmia), डरमेटोसिस (Dermatosis), मन्दित बुद्धि (Retarded Growth), शरीर में पथरी (Stone), आँख में सफेदी आदि बीमारियाँ होती हैं। इस विटामिन के स्रोत: गाजर, दूध, मक्खन, अण्डा, मछली का तेल, पालक आदि हैं।

विटामिन डी

इसका रासायनिक नाम: कैल्सीफेराल है। यह हड्डियों एवं दाँतों को मजबूती प्रदान करता है। इसका निर्माण हमारे शरीर में सूर्य की पराबैंगनी किरण के अर्गोस्टेराल (एक रसायन) के ऊपर पड़ने से होता है। इसकी कमी से बच्चों में सूखा रोग (Rickets) तथा वयस्कों में अस्थिमृदुता (Osteomalacia) नामक रोग हो जाता है। ये मछलियों के तेल, दूध, अण्डे, यकृत तथा मक्खन से प्राप्त होते हैं। इसे Hormonal Vitamin कहा जाता है।

विटामिन ई

इसे Beauty / सुन्दरता का विटामिन कहते हैं। रासायनिक नाम: टोकोफेराल यह झुर्रियों की रोक थाम करता है, त्वचा की सुरक्षा व चेहरे की ओज तथा कान्ति बनाये रखता है, प्रजनन अंगों का विकास करता है, कोशिकाओं में उपस्थित एन्जाइमों की रक्षा करता है। स्रोत: कपास के बीजों के तेल, चावल के छिलके के तेल, सोयाबीन के तेल तथा सलाद-पत्ते (Alfalfa) से यह विटामिन प्राप्त होती है। इसकी कमी से नपुंसकता आ जाती है।

विटामिन के

रासायनिक नाम: नैष्थाक्विनोन यह खून का थक्का बनने में मदद करता है, जिससे रक्त स्राव नियन्त्रित होता है। यह हरी सब्जियों, अण्डा, गाजर आदि से प्राप्त होता है। इसकी कमी के कारण चोट लगने पर जारी रक्त स्राव आसानी से नहीं रूकता।

वसा में घुलनशील विटामिन्स

जल मे घुलनशील विटामिन

ocr_image

विटामिन बी1

इसका रासायनिक नाम: थाइमीन है। यह सर्वप्रथम चावल के छिलके से प्राप्त किया गया। इसकी कमी से मनुष्य में बेरी-बेरी (Beri-Beri) रोग तथा जानवरों में पालीन्यूराइटिस नामक रोग हो जाता है। बेरी-बेरी से मस्तिष्क का संतुलन बिगड़ जाता है। बेरी-बेरी से मस्तिष्क का संतुलन बिगड़ जाता है, हृदय आहार नाल व पेशियों की क्रियाशक्ति क्षीण हो जाती हैं यह विटामिन कार्बोहाइड्रेट उपापचय के लिए आवश्यक होता है। बेरी-बेरी से तन्त्रिका तन्त्र एवं स्नायु क्षीण हो जाते हैं, जो लकवा (Paralysis) का कारण बनते हैं। अनाजों के छिल्के, दाल, दूध यकृत आदि इस विटामिन के स्रोत हैं।

विटामिन बी2

रासायनिक नाम: राइबोफ्लेविन (Riboflavin) है। इसकी कमी से त्वचा फट जाती है, जीभ में सूजन आ जाती है, नेत्र कमजोर हो जाते हैं ओठ फटकर सूज जाते हैं। इसकी कमी से फीलोसिस रोग हो जाता है। स्रोत: यकृत, मांस, फल, सब्जी आदि।

विटामिन बी6

रासायनिक नाम: पाइरीडाक्सिन यह प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट तथा वसा के उपापचय को नियन्त्रण करता है। कमी से पेलाग्रा के समान लक्षण उत्पनन हो जाते हैं। कभी-कभी अरक्तता (Anaemia) भी हो जाती है। स्रोत: यकृत, मांस, दूध, मछली, मटर, आदि। इस विटामिन का शरीर में संश्लेषण बैक्टीरिया आँत में करते हैं।

विटामिन बी12

रासायनिक नाम: सायनोकोबालामाइन यह न्यूक्लियक अम्ल तथा न्यूक्लिओ प्रोटीन के संश्लेषण में भाग लेता है। इसकी कमी से रक्त क्षीणता (Anaemia) रोग हो जाता है। इस विटामिन में कोबाल्ट नामक तत्व पाया जाता है। स्रोत: यकृत, सुअर का मांस, अण्डा, दूध फल आदि। इसका भी निर्माण आँत में बैक्टीरिया करते हैं।

विटामिन सी

रासायनिक नाम: एस्कार्बिक अम्ल यह शरीर में रोग रोधन क्षमता की वृद्धि करता है। इसकी कमी से मसूड़ों में सूजन आ जाती है, इससे रक्त व पस का स्राव होने लगता है, जिसे स्कर्वी (Scurvy) रोग कहते हैं। स्रोत: नींबू सन्तरा, अंगूर, टमाटर, मुसम्मी, आँवला (ऑवला में सर्वाधिक), इमली आदि हैं। नाविकों को ताजे फल एवं सब्जियाँ न मिल पाने के कारण स्कर्वी रोग हो जाता है। ये प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती हैं। भोजन को अधिक पकाने पर ये Vitamin C नष्ट हो जाती है। मनुष्य के द्वारा इसी विटामिन का उत्सर्जन किया जाता है।

जल में घुलनशील विटामिन्स

पाचन तंत्र

बच्चों, मनुष्य का पाचन तंत्र आहार नाल एवं सहायक ग्रंथियों से मिलकर बना होता है।

1. आहार नाल

आहार नाल अग्रभाग में मुख से प्रारंभ होकर फर्स्ट भाग में स्थित गुदा द्वार द्वारा बाहर की ओर खुलती है।

मनुष्य की आहार नाल

भोजन को पचाने, तत्त्वों को अवशोषित करने आदि के लिए एक लम्बी, लगभग 8-9 मीटर लम्बी, नली जैसी संरचना होती है जो मुखद्वार (mouth) से मलद्वार (anus) तक फैली रहती है। इस नली को पाचन प्रणाली या आहारनाल (digestive tract or alimentary canal) कहते हैं। शरीर के भिन्न-भिन्न स्थानों पर आहारनाल का व्यास भिन्न-भिन्न होता है। इसको निम्नलिखित पाँच भागों में बाँटा जाता है। जैसा कि हम चित्र में देख सकते हैं।

ocr_image

1. मुख व मुखगुहा (Mouth and buccal cavity)

दो चल होठों (ओष्ठों या lips) से घिरा हुआ मुखद्वार (mouth), मुखगुहा (buccal cavity) में खुलता है। मुखगुहा दोनों जबड़ों तक, गालों से घिरी चौड़ी गुहा है जिसमें ऊपरी जबड़ा खोपड़ी के साथ मजबूती से जुड़ा हुआ तथा अचल होता है। निचला जबड़ा पार्श्व-पश्च भाग में ऊपरी जबड़े के साथ सन्धित तथा चल होता है। मुखगुहा की छत, तालू (palate) कहलाती है। तालू का अगला तथा अधिकांश भाग कठोर होता है तथा कठोर तालू (hard palate) कहलाता है। इसके पीछे कंकाल रहित कोमल तालू (soft palate) होता है, जो अंत में एक कोमल लटकन के रूप में होता है। इसे काग (uvula or velum palati) कहते हैं। काग के इधर-उधर छोटी-छोटी गाँठों के रूप में गलांकुर (tonsils) होते हैं। निचले तथा ऊपरी जबड़े में कुल मिलाकर 32 दाँत (teeth) होते हैं। दाँतों की संख्या उम्र के साथ बदलती रहती है। मुखगुहा के फर्श पर एक अति मुलायम लचीली तथा लसलसी जीभ या जिह्वा (tongue) होती है जिसका केवल अगला थोड़ा-सा भाग ही स्वतन्त्र होता है जो नीचे फर्श के साथ एक भंज (fold), जिह्वा फ्रेनुलम (frenulum linguae) के द्वारा जुड़ा दिखायी देता है। जीभ का पिछला भाग फर्श के साथ पूर्णतः जुड़ा होता है। जीभ की ऊपरी सतह अत्यन्त खुरदरी होती है जो इस पर उपस्थित अनेक जिह्वा अंकुरों (lingual papillae) तथा कुछ सूक्ष्म गाँठों के कारण है। ये संरचनाएँ हमें विभिन्न पदार्थों के स्वाद का ज्ञान कराती हैं।

दाँत

ocr_image

वयस्क मनुष्य में 32 दाँत होते हैं। ये चार प्रकार के होते हैं।
कृंतक (Incisor)- इनकी संख्या 2 होती है।
रदनक (Canine)- इनकी संख्या 1 होती है।
अग्र चवर्णक (Premolar)- इनकी संख्या 2 होती है।
चवर्णक (Molar)- इनकी संख्या 3 होती है। इस प्रकार एक जबड़े में 16 दाँत होते हैं और इस प्रकार मुख में 32 दाँत होते हैं। मानव का दन्त सूत्र निम्न लिखित है।
ocr_image

मनुष्य की आहारनाल

1 ग्राम कार्बोहाइड्रेट से 4.1 किलो कैलोरी ऊर्जा प्राप्त होती है।

ग्रसनी

नीचे जीभ तथा ऊपर काग के पीछे कीप के आकार का लगभग 12-15 सेमी लम्बा भाग ग्रसनी (pharynx) कहलाता है। इसके तीन भाग किये जा सकते हैं:
(क) नासाग्रसनी (nasopharynx) , जो श्वसन मार्ग के पीछे स्थित होता है।
(ख) स्वरयन्त्री ग्रसनी (laryngeal pharynx), यहाँ वायु मार्ग तथा आहार मार्ग एक-दूसरे को काटते (cross) हैं तथा
(ग) मुख ग्रसनी (oropharynx), ठीक सामने वाला भाग प्रतिपृष्ठ (अधर) भाग है, जो अंत में ग्रास नली (oesophagus) में निगल द्वार (gullet) के द्वारा खुलता है। निगल द्वार सामान्यतः बंद रहता है। निगल द्वार के नीचे श्वास नली (trachea) का द्वार, कंठ द्वार (glottis) होता है। इस पर एक लचीला उपास्थि का बना घाँटी ढापन (epiglottis) होता है।

2. ग्रसनी (Pharynx)

ग्रास नाली

यह लगभग 25 सेमी लम्बी सँकरी नली है जो गर्दन के पिछले भाग से प्रारम्भ होती है। वायु नलिका के साथ-साथ तथा इसके तल पृष्ठ पर स्थित होती है तथा पूरे वक्ष भाग से होती तन्तु पट (diaphragm) को छेद कर उदर गुहा में पहुंचती है।

3. ग्रास नली (Oesophagus)

यह लगभग 25 सेमी लम्बी सँकरी नली है जो गर्दन के पिछले भाग से प्रारम्भ होती है। वायु नलिका के साथ-साथ तथा इसके तल पृष्ठ पर स्थित होती है तथा पूरे वक्ष भाग से होती तन्तु पट (diaphragm) को छेद कर उदर गुहा में पहुंचती है।

OMR

बच्चों, क्या आप जानते है कि सबसे लम्बी ग्रास नली (Oesophagus) किस जंतु में पायी है ?
तो बच्चों, याद रखना सबसे लम्बी ग्रास नली (Oesophagus) जिराफ में पायी है।

उदाहरण 1

रोटी को अधिक देर तक चबाने पर यह मीठी क्यों लगती है ?

रोटी को चबाने पर उसमें लार ग्रन्थियों से स्नावित लार मिल जाती है। लार मे टायलिन होता है जो जटिल मण्ड को शर्करा में तोड़ता है। इसी कारण चबाने पर रोटी मीठी लगती है।

उदाहरण 2

दाँतों में पाया जाने वाला सबसे कठोर पदार्थ कौन-सा है ?

इनैमल

आमाशय

आमाशय उदर गुहा में अनुप्रस्थ अवस्था में स्थित एक मशक के समान रचना है। आहारनाल का यह सबसे चौड़ा भाग है जिसकी लम्बाई लगभग 24 सेमी तथा चौड़ाई 10 सेमी होती है। आमाशय के स्पष्ट रूप से दो भाग किये जा सकते हैं: एक, प्रारम्भ का अधिक चौड़ा भाग जिसमें ग्रास नली खुलती है, हृदयी भाग (cardiac part) कहलाता है। इस द्वार को कार्डिया (cardia) कहते हैं तथा यह विशेष कार्डिया संकोचक (cardiac sphincter) पेशी द्वारा घिरा होता है। दूसरा भाग क्रमशः सँकरा होता जाता है और एक निकास द्वार के द्वारा आँत के प्रथम भाग में खुलता है। इस भाग को पक्वाशयी भाग (pyloric part or pylorus) तथा निकास द्वार को पक्वाशयी छिद्र (pyloric aperture) कहते हैं। आमाशय के हृदयी भाग के पास का गोल-सा भाग विशेष तथा विकसित जठर ग्रन्थियों (gastric glands) से युक्त होता है, इसे फण्डिक भाग (fundic part) तथा इसकी जठर ग्रन्थियों को फण्डिक ग्रन्थियाँ (fundic glands) कहते हैं। यद्यपि जठर ग्रन्थियाँ हृदयी तथा पक्वाशयी भाग के श्लेष्मिका में भी होती हैं, जो प्रायः श्लेष्मक (mucous) अथवा पक्वाशयी भाग में गेस्ट्रिन (gastrin) नामक हॉर्मोन बनाती हैं।

ocr_image

सम्पूर्ण आहारनाल की अपेक्षा आमाशय की भित्ति में सबसे अधिक पेशियाँ (muscles) होती हैं; अतः यह सबसे अधिक मोटी होती हैं। फण्डिक जठर ग्रन्थियाँ (fundic gastric glands) विशेष पाचक जठर रस (gastric juice) बनाती हैं। आमाशय की भित्ति में भी अनेक उभरी हुई सलवटें होती हैं, इन्हें रूगी (rugae) कहते हैं।

4. आमाशय (Stomach)

आंत

आहारनाल का शेष भाग आँत (intestine) कहलाता है तथा यह अत्यधिक कुण्डलित होकर लगभग पूरी उदर गुहा को घेरे रहता है। इसकी लम्बाई लगभग 7.5 मीटर होती है। इसके दो प्रमुख भाग किये जा सकते हैं: छोटी आँत तथा बड़ी आँत।

ocr_image

5. आँत (Intestine)

छोटी आंत

यह लगभग 6 मीटर लम्बी अत्यधिक कुण्डलित नली है। जिसको तीन भागों में बाँटा जा सकता है।
(a) ग्रहणी
(B) मध्यन्त्रि तथा
(C) शेषान्त्र

(a) ग्रहणी या पक्वाशय (Duodenum)

यह लगभग 25 सेमी लम्बी, छोटी आंत की सबसे छोटी तथा चौड़ी नलिका है। आमाशय इसी में पक्वाशयी छिद्र (pyloric aperture) द्वारा खुलता है और आमाशय के साथ लगभम ‘C’ का आकार बनाता है। इसी मध्य भाग में मीसेण्ट्री द्वारा अग्न्याशय (pancreas) लटका होता है।

(b) मध्यान्त्र (Jejunum)

यह लगभग 2.5 मीटर लम्बी, नलिका है जो अत्यधिक कुण्डलित होती है।

(c) शेषान्त्र (Ileum)

यह लगभग 2.75 मीटर लम्बी व 3.5 सेमी चौड़ी कुण्डलित आँत है। छोटी आँत की आन्तरिक दीवार अपेक्षाकृत पतली होती हैं, किन्तु इसमें मांसपेशियाँ आदि सभी स्तर होते हैं। ग्रहणी को छोड़कर शेष छोटी आंत में भीतरी सतह पर असंख्य छोटे-छोटे अँगुली के आकार के उभार आँत की गुहा में लटके रहते हैं। इनको रसांकुर (villi) कहते हैं। प्रति वर्ग मिलीमीटर क्षेत्र में अनुमानतः इनकी संख्या 20-40 होती है। इनकी उपस्थिति के कारण आँत की भीतरी भित्ति तौलिये की तरह रोयेदार होती है।

ocr_image

(i) छोटी आँत (Small intestine)

बड़ी आंत

छोटी आँत के बाद शेष आहारनाल बड़ी आँत का निर्माण करती है। यह लम्बाई में (लगभग 1.5 मीटर) छोटी आँत से छोटी, किन्तु अधिक चौड़ी (लगभग 7.0 सेमी) होती है। इसमें तीन भाग स्पष्ट दिखायी देते हैं।
(a) उण्डुक
(b) कोलन तथा
(c) मलाशय
छोटी आँत, बड़ी आँत के किसी एक भाग में खुलने के बजाय उण्डुक तथा कोलन के संगम स्थान पर खुलती है। इस द्वार पर श्लेष्म कला के भंजों के रूप में शेषान्त्र उण्डुकीय (ileo-caecal valve) होता है।

(a) उण्डुक (Caecum)

यह लगभग 6 सेमी लम्बी, 7.5 सेमी चौड़ी थैली की तरह की संरचना है जिससे लगभग 9 सेमी लम्बी, सँकरी, कड़ी तथा बंद नलिका निकलती है। इसको कृमिरूप परिशेषिका (vermiform appendix) कहते हैं। वास्तव में, यह संरचना शरीर में अनावश्यक तथा अवशेषी (vestigial) भाग है। यदि इसमें मल या श्लेष्म एकत्रित हो जाये तो यहाँ जीवाणुओं के संक्रमण होने का खतरा रहता है। संक्रमण होने पर कृमिरूप परिशेषिका की दीवार गलने लगती है जिससे प्रदाह (inflammation) के कारण रोगी को पीडा, मितली, ज्वर तथा भूख न लगने की शिकायत रहती है। इस रोग को अपेन्डिसाइटिस (appendicitis) कहते हैं। इसके उपचार के लिये ऑपरेशन द्वारा कृमिरूप परिशेषिका को शरीर से बाहर निकाल दिया जाता है।

(b) कोलन (Colon)

यह लगभग 1.25 सेमी लम्बी, 6 सेमी चौड़ी नलिका है जो റ की तरह पूरी छोटी आँत को घेरे रहती है। इसका अन्तिम भाग मध्य से कुछ बायीं ओर झुककर मलाशय (rectum) में खुलता है। इस प्रकार कोलन में चार भाग दिखायी देते हैं: लगभग 15 सेमी आरोही खण्ड (ascending part), लगभग 50 सेमी अनुप्रस्थ खण्ड (transverse part), लगभग 25 सेमी लम्बा अवरोही खण्ड (descending part) तथा 40 सेमी लम्बा शेष सिग्मॉइड या श्रोणि खण्ड (sigmoid or pelvic part)।

(c) मलाशय (Rectum)

लगभग 20 सेमी लम्बा तथा 4 सेमी चौड़ा नलिका की तरह का यह भाग अपने अंतिम 3-4 सेमी भाग में काफी सँकरी नली बनाता है। इसे गुदनाल (anal canal) कहते हैं। इसकी भित्ति में मजबूत संकुचनशील पेशियाँ होती हैं तथा यह एक छिद्र द्वारा बाहर खुलती है। इस छिद्र को भी संकोचक पेशियाँ (sphincter muscles) बन्द किये रखती हैं। गुदनाल की श्लेष्म झिल्ली में कई खड़े भंज (vertical folds) होते हैं जिन्हें गुद स्तम्भ (anal columns) कहते हैं।

(ii) बड़ी आँत (Large intestine)

उदाहरण 3

आहारनाल के किस भाग में रसांकुर पाये जाते हैं ?

छोटी आँत में

उदाहरण 4

सूक्ष्म अंकुरों का क्या कार्य है ?

सूक्ष्मांकुर आँत की अवशोषण सतह को बढ़ाते हैं

पाचक ग्रंथियां

आहार नाल से संबंधित पाचन ग्रंथियों में लार ग्रंथियां, यकृत और अग्न्याशय शामिल है।

(i) लार ग्रन्थियाँ (salivary glands)

मनुष्य में तीन जोड़ी लार ग्रन्थियाँ पायी जाती हैं। पहली जोड़ी लार ग्रन्थि जिह्वा के दोनों ओर एक-एक की संख्या में उपस्थित होती है जो sublingual glands के नाम से जानी जाती है। दूसरी जोड़ी लार ग्रन्थियाँ निचले जबड़े के मध्य में मैक्जिला अस्थि के दोनों ओर एक-एक की संख्या में उपस्थित होती हैं जो Submaxillary glands के नाम से जानी जाती है। तीसरी जोड़ी लार ग्रन्थियाँ दोनों कानों के नीचे एक-एक की संख्या में उपस्थित होती है, जो Parotid glands के नाम से जानी जाती है।
मनुष्य के लार (saliva) में लगभग 99% जल तथा शेष 1% एन्जाइम होता है। लार में मुख्यतः दो प्रकार के एन्जाइम पाये जाते हैं। ये हैं: टायलिन (Ptylin) एवं लाइसोजाइम (Lysozyme), ये दोनों एन्जाइम पाचन में सहायता करते हैं। जैसा कि चित्र में देख सकते हैं।
ocr_image

पाचन ग्रंथियां

यकृत

यह मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि है। इसका वजन 1.5 से 2.0 किग्रा के मध्य होता है। यह उदर गुहा (Abdominal cavity) के ऊपरी भाग में दाहिनी ओर स्थित होता है। यह गहरे धूसर रंग का होता है। यह एक गहरे गर्त द्वारा दो खण्डों में विभाजित रहता है। इसके निचले भाग में नाशपाती के आकार की एक छोटी-सी थैली होती है जिसे पित्ताशय (Gall bladder) कहते हैं। यकृत द्वारा स्रावित पित्त रस (Bile) पित्ताशय में ही संचित होता है। यह पित्त आंत में उपस्थित एंजाइम की क्रिया को तीव्र कर देता है। इसके अतिरिक्त यकृत कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन एवं वसा (Lipid) के उपापचय (Metabolism) में सक्रिय भाग लेता है तथा शरीर में उत्पन्न जीवविषों (Toxins) को प्रभावहीन कर इसकी रक्षा करता है।

(ii) यकृत (Liver)

यकृत के कार्य

यकृत के प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैं:
1. यकृत से पित्त रस स्रावित होता है। इसमें अकार्बनिक तथा कार्बनिक लवण: जैसे- सोडियम क्लोराइड, सोडियम बाइकार्बोनेट, सोडियम ग्लाइकोलेट, सोडियम टॉरोकोलेट आदि पाये जाते हैं। ये कोलेस्ट्रॉल (cholesterol) को घुलनशील बनाए रखते हैं।
2. पित्तरस में हीमोग्लोबिन (haemoglobin) के विखण्डन से बने पित्त वर्णक (bile pigments) पाए जाते हैं, जैसे: बिलीरुबिन (bilirubin) तथा बिलिवर्डन (biliverdin)। यकृत कोशिकाएं रुधिर से जब बिलीरुबिन को ग्रहण नहीं कर पाती तो यह शरीर में एकत्र होने लगता है इससे पीलिया (jaundice) रोग हो जाता है।
3. पित्त रस आन्त्रीय क्रमाकुंचन गतियों को बढ़ाता है ताकि पाचक रस काइम में भली प्रकार मिल जाए।
4. पित्त रस काइम के अम्लीय प्रभाव को समाप्त करके काइल (chyle) को क्षारीय बनाता है। जिससे अग्न्याशयी तथा आन्त्रीय रसों की भोजन पर प्रतिक्रिया हो सके।
5. पित्त लवण काइम के हानिकारक जीवाणुओं को नष्ट करके काइम को सड़ने से बचाते हैं।
6. पित्त रस के कार्बनिक लवण वसाओं के धरातल तनाव (surface tension) को कम करके, इन्हें सूक्ष्म बिन्दुकों में तोड़ देते हैं। ये जल के साथ मिलकर इमल्शन या पायस बना लेते हैं। इस क्रिया को इमल्सीकरण (emulsification) कहते हैं।
7. पित्त लवणों के कारण वसा पाचक एन्जाइम सक्रिय होते हैं।
8. वसा में घुलनशील विटामिनों (A, D, E एवं K) के अवशोषण के लिए पित्त लवण आवश्यक होते हैं।
9. पित्त के द्वारा विषाक्त पदार्थ, अनावश्यक कोलेस्टेरॉल आदि का परित्याग किया जाता है।
10. यकृत में विषैले पदार्थों का विषहरण (detoxification) होता है।
11. यकृत में मृत लाल रुधिराणुओं का विघटन होता है।
12. यकृत अमोनिया को यूरिया में बदलता है।
13. यकृत कोशिकाएँ हिपैरिन (heparin) का स्रावण करती हैं। यह रक्त वाहिनियों में रक्त का थक्का बनने से रोकता है।
14. यकृत में प्लाज्मा प्रोटीन्स: जैसे- एल्बुमिन, ग्लोब्युलिन, प्रोथॉम्बिन, फाइब्रिनोजन आदि का संश्लेषण होता है। फाइब्रिनोजेन (fibrinogen) रक्त का थक्का बनने में सहायक होता है।
15. यकृत आवश्यकता से अधिक ग्लूकोस को ग्लाइकोजन में बदल करें संचित करता है।
16. आवश्यकता पड़ने पर यकृत प्रोटीन्स व वसा से ग्लूकोस का निर्माण करता है।
17. यकृत कोशिकाएँ विटामिन A, D, लौह, तांबा आदि का संचय करती हैं।
18. यकृत की कुफ्फर कोशिकाएँ जीवाणु तथा हानिकारक पदार्थों का भक्षण करके शरीर की सुरक्षा करती हैं।

पित्ताशय

पित्ताशय नाशपाती के आकार की एक थैली होती है, जो यकृत के नीचे स्थित होती है। पित्त नलिका (Bile duct) यकृत से जुड़ी होती है। यकृत में जो पित (Bile) बनता है वह पित्त-नलिका के माध्यम से पक्वाशय में आ जाता है। पित्त का पक्वाशय में गिरना प्रतिवर्ती क्रिया (Reflex action) द्वारा होता है।

पित्त (Bile)

यह पीले रंग का क्षारीय द्रव होता है। इसका pH मान 7.7 होता है। इसमें 85% जल, 12% पित्त वर्णक, 0.7% पित्त लवण, 0.28% कोलेस्ट्रॉल, 0.3% मध्यम वसाएँ तथा 0.15% लेसीथीन (Lecithin) होते हैं। पित्त में कोई एन्जाइम नहीं पाया जाता है। इसकी प्रकृति क्षारीय होती है। यह काइम की चर्बी को जल के साथ मिलाकर इमल्शन बनाने में सहायता करता है। मनुष्य में प्रतिदिन लगभग 700-1000 मिलीलीटर पित्त बनता है। पित्त भोजन के साथ आये हानिकारक जीवाणुओं को भी नष्ट करता है। पित्त में उपस्थित अकार्बनिक लवण आमाशय से आये भोजन का माध्यम क्षारीय कर देता है जिससे कि अग्नाशयी रस (Pancreatic Juice) क्रिया कर सके। पित्त आंत की क्रमाकुंचन गतियों को बढ़ाता है जिससे भोजन में पाचक रस अच्छी तरह मिल जाते हैं। पित्त अनेक उत्सर्जी एवं विषैले पदार्थों तथा धातुओं के उत्सर्जन का कार्य करता है। यह वसा के अवशोषण में भी सहायक होता है। यह विटामिन K तथा वसाओों में अन्य विटामिनों के अवशोषण में सहायक होता है। यदि यकृत कोशिकाएँ रुधिर से विलिरुबिन लेना बन्द कर दे तो रुधिर द्वारा सम्पूर्ण शरीर में विलिरुबिन फैल जाता है। इसे ही पीलिया (Jaundice) कहते हैं।

पित्ताशय (Gall bladder)

अग्नाशय

यह मानव शरीर की दूसरी सबसे बड़ी ग्रंथि है। इसकी प्रमुख विशेषता यह है कि यह एक साथ अंतः स्रावी (नलिका विहीन) और बहि स्रावी (नलिका युक्त) दोनों प्रकार की ग्रंथि है। यह छोटी आंत के ‘U’ आकार वाले भाग में स्थित होती है। यह आमाशय के ठीक नीचे तथा ग्रहणी को घेरे हुए पीले रंग की एक ग्रंथि है। अग्नाशय में अनेक पतली-पतली नलिकाएँ होती हैं जो आपस में जुड़कर एक बड़ी अग्नाशयी वाहिनी (Pancreatic duct) बनाती हैं। अग्नाशयी वाहिनी तथा मूल पित्त वाहिनी मिलकर एक बड़ी नलिका बनाते हैं, फिर यह नलिका एक छिद्र के द्वारा ग्रहणी में खुलती है। अग्न्याशय एक प्रकार का क्लोम रस (Pancreatic juice) स्रावित करता है जो नलिका के माध्यम से पक्वाशय में आ जाता है। अग्न्याशय का एक भाग लैंगरहैंस की द्विपिका (Islets of Langerhans) कहलाता है। लैंगरहैंस की द्विपिका के β-कोशिका से इन्सुलिन (Insulin), α-कोशिका से ग्लूकेगॉन (Glucagon) एवं γ-कोशिका से सोमेटोस्टेटिन (somatostatin) नामक हार्मोन निकलता है। इन्सुलिन रक्त में शर्करा की मात्रा को निर्धारित करने का काम करता है। इन्सुलिन के अल्पस्रवण से मधुमेह (Diabetes) नामक रोग हो जाता है ।

अग्नाशयी रस (Pancreatic juice)

यह अग्न्याशयी कोशिकाओं से स्रावित होता है। इसमें 98% जल तथा शेष 2% भाग में लवण एवं एंजाइम होते हैं। यह क्षारीय द्रव होता है जिसका pH मान 7.5-8.3 होता है। अग्नाशयी रस में तीनों प्रकार मुख्य भोज्य पदार्थों को पचाने के एन्जाइम होते हैं। इस कारण इसे पूर्ण पाचक रस कहा जाता है। इसमें मुख्यतः पाँच एंजाइम ट्रिप्सिन, एमाइलेज, काबॉक्सिपेप्टिडेस, लाइपेज तथा माल्टेज पाये जाते हैं। इसमें माल्टेज एवं एमाइलेज कार्बोहाइड्रेट का, ट्रिप्सिन प्रोटीन का तथा लाइपेज वसा का पाचन करता है। मनुष्य में यकृत, पित्ताशय और अग्नाशय का वाहिनी तंत्र हम चित्र के द्वारा समझ लेते हैं।

ocr_image

(iii) अग्न्याशय (Pancreas)

बच्चों, अग्न्याशय एक मिश्रित ग्रंथि है जिसमे अंतःस्रावी भाग (नलिका विहीन) तथा बहिःस्रावी भाग (नलिका युक्त) दोनों ही भाग पाये जाते है।

उदाहरण 5

वसा का इमल्सीकरण किसके द्वारा होता है ?

पित्त रस द्वारा

उदाहरण 5

वसा का इमल्सीकरण किसके द्वारा होता है ?

पित्त रस द्वारा

उदाहरण 6

पित्त रस में क्या-क्या पाया जाता है ?

पित्त वर्णक (बिलिरुबिन, बिलिवर्डिन ), पित्त लवण, कोलेस्टेरॉल तथा फॉस्फोलिपिड

मनुष्य मे पाचन क्रिया

मनुष्य में भोजन का पाचन मुख से ही प्रारम्भ हो जाता है और यह छोटी ऑत तक जारी रहता है। भोजन के मुख में अंतर्ग्रहण (Ingestion) के बाद उसको दाँतों के द्वारा अच्छी तरह पीसा एवं चबाया जाता है जिससे वह महीन कणों में विभक्त हो जाता है। मुख में स्थित लार ग्रंथियों (salivary Glands) द्वारा स्रावित लार (saliva) से दांतों द्वारा पीसा भोजन अच्छी तरह मिल जाता है। लार में दो एन्जाइम टायलिन एवं लाइसोजाइम पाये जाते हैं। इनमें से टायलिन भोजन में उपस्थित मंड (स्टार्च) को माल्टोज शर्करा में अपघटित करता है, फिर माल्टेज नामक एन्जाइम माल्टोज शर्करा को ग्लूकोज में परिवर्तित कर देता है। लाइसोजाइम नामक एन्जाइम भोजन में उपस्थित हानिकारक जीवाणुओं को नष्ट करने का काम करता है। इसके अतिरिक्त लार में उपस्थित शेष पदार्थ बफर (Buffer) का कार्य करते हैं। अब यह भोजन जीभ द्वारा ग्रसिका में ठेल दिया जाता है जहाँ से यह आमाशय में पहुँच जाता है। आमाशय में भोजन के पहुँचने पर हाइड्रोक्लोरिक अम्ल (HCl) भोजन से मिलकर टायलिन को निष्क्रिय कर देता है। साथ ही-साथ यह भोजन को अम्लीय बना देता है। इसके अतिरिक्त हाइड्रोक्लोरिक अम्ल भोजन में उपस्थित हानिकारक जीवाणुओं को भी नष्ट कर देता है। आमाशय में पहुँचा भोजन जठर रस से मिलकर अर्द्धतरल लुगदी के रूप में परिवर्तित हो जाता है। जठर रस में पेप्सिन, रेनिन तथा म्यूसिन नामक एन्जाइम उपस्थित होते हैं। पेप्सिन भोजन में उपस्थित प्रोटीन को पहले प्रोटियोजेज तथा फिर पेप्टोन में परिवर्तित करता है। रेनिन दूध में घुलनशील प्रोटीन केसीन (Casein) को कैल्सियम पैराकैसिनेट में बदलकर दूध को दही में परिवर्तित करता है। म्यूसिन जठर रस के अम्लीय प्रभाव को कम करता है। यह भोजन को चिकना बनाने का काम करता है तथा श्लेष्मा झिल्ली (Mucous membrane) पर एक रक्षात्मक आवरण बनाता है जिससे पाचक एन्जाइमों का प्रभाव आहारनाल पर नहीं पड़ता है। आमाशय में इसके पश्चात भोजन काइम (Chyme) कहलाता है। आमाशय से काइम ग्रहणी (Duodenum) में पहुँचता है। यहाँ इसमें सबसे पहले यकृत से स्रावित पित्त रस (Bile juice) मिलता है। पित्त रस में किसी भी प्रकार का एन्जाइम नहीं पाया जाता है। यह क्षारीय होता है तथा काइम की प्रकृति को भी अम्लीय से क्षारीय बना देता है। यह काइम की चबों को जल के साथ मिलाकर इमल्शन (Emulsion) बनाने में मदद करता है। यहाँ अग्न्याशय से स्रावित अग्न्याशय रस (Pancreatic juice) भी आकर काइम में मिलते हैं। अग्न्याशय रस में ट्रिप्सिन, (Trypsin), लाइपेज (Lipase), एमाइलेज (Amylase) कोर्बोक्सिपेप्टिडेस (Carboxypeptidase) तथा माल्टेज नामक एन्जाइम होते हैं। ट्रिप्सिन प्रोटीन एवं पेप्टोन को पॉलीपेप्टाइड एवं अमीनो अम्ल में परिवर्तित करता है। एमाइलेज मंड (स्टार्च) को घुलनशील शर्करा में परिवर्तित करता है। लाइपेज इमल्सीकृत वसाओं को ग्लिसरीन तथा फैटी एसिड्स (Fatty acids) में परिवर्तित करता है। इन एंजाइमों की क्रिया काइम पर होने के फलस्वरूप काइम काफी तरल हो जाता है और अब यह इलियम (Ileum) में पहुंचता है। यहाँ आन्त्र रस (Intestinal juice) की क्रिया काइम पर होती है। आन्त्र रस क्षारीय (pH-8) होता है। एक स्वस्थ मनुष्य में प्रतिदिन लगभग 2 लीटर आन्त्र रस स्रावित होता है। आन्त्र रस में निम्नलिखित प्रकार के एंजाइम उपस्थित होते हैं:
(i) इरेप्सिन (Erepsin) यह शेष प्रोटीन एवं पेप्टोन को ऐमीनो अम्ल में परिवर्तित करता है।
(ii) माल्टेज (maltase) यह माल्टोस को ग्लूकोज शर्करा में परिवर्तित करता है।
(iii) सुक्रेस (sucrase) यह सुक्रोस को ग्लूकोज एवं फ्रक्टोज में परिवर्तित करता है।
(iv) लेक्टेस (Lactase) यह लैक्टोज को ग्लूकोज एवं ग्लेक्टोस में परिवर्तित करता है।
(v) लाइपेज (Lipase) यह इमल्शीकृत वसाओं को ग्लिसरीन एवं फैटी एसिड्स में परिवर्तित करता है।

मनुष्य में पाचन क्रिया (Process of digestion in human beings)

भोजन का पाचन

पाचन की प्रक्रिया यांत्रिक एवं रासायनिक विधियों द्वारा संपन्न होती है। मुखगुहा के मुख्यत: दो प्रकार्य हैं, भोजन का चर्वण और निगलने की क्रिया। लार की मदद से दांत और जिह्वा भोजन को अच्छी तरह चबाने एवं मिलाने का कार्य करते हैं। लार का श्लेष्म भोजन कणों को चिपकाने एवं उन्हें बोलस में रूपांतरित करने में मदद करता है। इसके उपरांत निगलने की क्रिया द्वारा बोलस ग्रसनी से ग्रसिका में चला जाता है। बोलस पेशीय संकुचन के क्रमाकुंचन (peristalsis) द्वारा ग्रसिका में आगे बढ़ता है। जठर-ग्रसिका अवरोधिनी भोजन के अमाशय में प्रवेश को नियंत्रित करती है। लार मुखगुहा में विद्युत-अपघटय (electrolytes) (Na+, K+, Cl-, HCO3) और एंजाइम ;लार एमाइलेज या टायलिन तथा लाइसोजाइम होते हैं। पाचन की रासायनिक प्रक्रिया मुखगुहा में कार्बोहाइड्रेट को जल अपघटित करने वाली एंजाइम टायलिन या लार एमाइलेज की सक्रियता से प्रारंभ होती है। लगभग 30 प्रतिशत स्टार्च इसी एंजाइम की सक्रियता (pH 6.8) से द्विशर्करा माल्टोज में अपघटित होती है। लार में उपस्थित लाइसोजाइम जीवाणुओं के संक्रमण को रोकता है।

ocr_image
आमाशय की म्यूकोसा में जठर ग्रंथियाँ स्थित होती हैं। जठर ग्रंथियों में मुख्य रूप से तीन प्रकार की कोशिकाएं होती हैं:
(i) म्यूकस का स्राव करने वाली श्लेषमा ग्रीवा कोशिकाएं
(ii) पेप्टिक या मुख्य कोशिकाएं जो प्रोएंजाइम पेप्सिनोजेन का स्राव करती हैं तथा
(iii) भित्तीय या ऑक्सिंटिक कोशिकाएं जो हाइड्रोक्लोरिक अम्ल और नैज कारक स्रावित करती हैं (नैज कारक विटामिन B12 के अवशोषण के लिए आवश्यक है।)
आमाशय 4-5 घंटे तक भोजन का संग्रहण करता है। आमाशय की पेशीय दीवार के संकुचन द्वारा भोजन अम्लीय जठर रस से पूरी तरह मिल जाता है जिसे काइम (chyme) कहते हैं। प्रोएंजाइम पेप्सिनोजेन हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के संपर्क में आने से सक्रिय एंजाइम पेप्सिन में परिवर्तित हो जाता है जो आमाशय का प्रोटीन-अपघटनीय एंजाइम है। पेप्सिन प्रोटीनों को प्रोटियोज तथा पेप्टोंस: पेप्टाइडों में बदल देता है। जठर रस में उपस्थित श्लेष्म एवं बाइकार्बोनेट श्लेष्म उपकला स्तर का स्नेहन और अत्यधिक सांद्रित हाइड्रोक्लोरिक अम्ल से उसका बचाव करते हैं। हाइड्रोक्लोरिक अम्ल पेप्सिनों के लिए उचित अम्लीय माध्यम (pH 1-8) तैयार करता है। नवजातों के जठर रस में रेनिन नामक प्रोटीन अपघटनीय एंजाइम होता है जो दूध के प्रोटीन को पचाने में सहायक होता है। जठर ग्रंथियाँ थोड़ी मात्रा में लाइपेज भी स्रावित करती हैं।
छोटी आंत का पेशीय स्तर कई तरह की गतियां उत्पन करता है। इन गतियों से भोजन विभिन्न स्रावों से अच्छी तरह मिल जाता है और पाचन की क्रिया सरल हो जाती है। यकॄत अग्नाशयी नलिका द्वारा पित्त, अग्नाशयी रस और आंत्र-रस छोटी आंत में छोड़े जाते हैं। अग्नाशयी रस में ट्रिप्सिनोजन, काइमोट्रिप्सिनोजन, प्रोकार्बोक्सीपेप्टिडेस, एमाइलेज और न्युक्लिएज एंजाइम निष्क्रिय रूप में होते हैं। आंत्र म्यूकोसा द्वारा स्रावित ऐंटेरोकाइनेज द्वारा ट्रिप्सिनोजन सक्रिय ट्रिप्सिन में बदला जाता है जो अग्नाशयी रस के अन्य एंजाइमों को सक्रिय करता है।
ग्रहणी में प्रवेश करने वाले पित्त में पित्त वर्णक: विलिरूबिन एवं विलिवरडिन, पित्त लवण, कोलेस्टेरॉल और फॉस्फोलिपिड होते हैं, लेकिन कोई एंजाइम नहीं होता। पित्त वसा के इमल्सीकरण में मदद करता है और उसे बहुत छोटे मिसेल कणों में तोड़ता है। पित्त लाइपेज एंजाइम को भी सक्रिय करता है। आंत्र श्लेषमा उपकला में गोब्लेट कोशिकाएं होती हैं जो श्लेषमा का स्राव करती है। म्यूकोसा के ब्रस बॉर्डर कोशिकाओं और गोब्लेट कोशिकाओं के स्राव आपस में मिलकर आंत्र स्राव अथवा सक्कस एंटेरिकस बनाते हैं। इस रस में कई तरह के एंजाइम होते हैं, जैसे- ग्लाइकोसिडेज डायपेप्टिडेज, एस्टरेज, न्यूक्लियोसिडेज आदि।
म्यूकस अग्नाशय के बाइकार्बोनेट के साथ मिलकर आंत्र म्यूकोसा की अम्ल के दुष्प्रभाव से रक्षा करता है तथा एंजाइमों की सक्रियता के लिए आवश्यक क्षारीय माध्यम (pH 7-8) तैयार करता है। इस प्रक्रिया में सब-म्यूकोसल ब्रूनर ग्रंथि भी मदद करती है। आंत में पहुंचने वाले काइम में उपस्थित प्रोटीन, प्रोटियोज और पेप्टोन: आंशिक अपघटित प्रोटीन अग्नाशय रस के प्रोटीन अपघटनीय एंजाइम निम्न रूप से क्रिया करते हैं:

ocr_image
काइम के कार्बोहाइड्रेट अग्नाशयी एमाइलेज द्वारा डाइसैकेराइड में जल अपघटित होते हैं।

ocr_image
वसा पित्त की मदद से लाइपेज द्वारा क्रमश: डाई और मोनोग्लिसेराइड में टूटते हैं।

ocr_image
अग्नाशयी रस के न्यूक्लिएस न्यूक्लिक अम्लों को न्यूक्लियोटाइड और न्यूक्लियोसाइड में पाचित करते हैं।

ocr_image
आंत्र रस के एंजाइम उपर्युक्त अभिक्रियाओं के अंतिम उत्पादों को पाचित कर अवशोषण योग्य सरल रूप में बदल देते हैं। पाचन के ये अंतिम चरण आंत के म्यूकोसल उपकला कोशिकाओं के बहुत समीप संपन्न होते हैं।

ocr_image

ऊपर वर्णित जैव वृहत अणुओं के पाचन की क्रिया आंत्र के ग्रहणी भाग में संपन्न होती हैं। इस तरह निर्मित सरल पदार्थ छोटी आंत के अग्रक्षुद्रांत्र और क्षुद्रांत्र भागों में अवशोषित होते हैं। अपचित तथा अनावशोषित पदार्थ बड़ी आंत में चले जाते हैं। बड़ी आंत में कोई महत्वपूर्ण पाचन क्रिया नहीं होती है। बड़ी आंत का कार्य है:
1 कुछ जल, खनिज एवं औषध का अवशोषण
2 श्लेष्म का स्राव जो अपचित उत्सर्जी पदार्थ कणों को चिपकाने और स्नेहन होने के कारण उनका बाई निकास आसान बनाता है। अपचित और अवशोषित पदार्थों को मल कहते हैं, जो अस्थायी रूप से मल त्यागने से पहले तक मलाशय में रहता है।
जठरांत्र पथ की क्रियाएं विभिन्न अंगों के उचित समन्वय के लिए तंत्रिका और हॉर्मोन के नियंत्रण से होती है। भोजन के भोज्य पदार्थों को देखने, उनकी गंध और मुख गुहा नली में उपस्थिति लार ग्रंथियों को स्राव के लिए उद्दीपित कर सकती हैं। इसी प्रकार जठर और आंतरिक स्राव भी तंत्रिका संकेतों से उद्दीप्त होते हैं। आहार नाल के विभिन्न भागों की पेशियों की सक्रियता भी स्थानीय एवं केंद्रीय तंत्रिका क्रियाओं द्वारा नियमित होती हैं। हार्मोनल नियंत्रण के अंतर्गत, जठर और यांत्रिक म्यूकोसा से निकलने वाले हार्मोन पाचक रसों के स्राव को नियंत्रित करते हैं।

पाचित उत्पादों का अवशोषण

अवशोषण वह प्रक्रिया है, जिसमें पाचन से प्राप्त उत्पाद यांत्रिक म्यूकोसा से निकलकर रक्त या लसीका में प्रवेश करते हैं। यह निष्क्रिय, सक्रिय अथवा सुसाध्य परिवहन क्रियाविधियों द्वारा संपादित होता है। ग्लुकोज, ऐमीनो अम्ल, क्लोराइड आयन आदि की थोड़ी मात्रा सरल विसरण प्रक्रिया द्वारा रक्त में पहुंच जाती हैं। इन पदार्थों का रक्त में पहुंचना सांद्रण-प्रवणता (concentration gradient) पर निर्भर है। जबकि लैक्टोज और कुछ अन्य ऐमीना अम्लों का परिवहन वाहक अणुओं जैसे: सोडियम आयन की मदद से पूरा होता है। इस क्रियाविधि को सुसाध्य परिवहन कहते हैं। जल का परिवहन परासरणी प्रवणता पर निर्भर करता है। सक्रिय परिवहन सांद्रण-प्रवणता के विरु होता है जिसके लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है। विभिन्न पोषक तत्वों जैसे अमीनो अम्ल, ग्लूकोस, मोनोसैकेराइड और सोडियम आयन, विद्युत-अपघटय का रक्त में अवशोषण इसी क्रियाविधि द्वारा होता है। वसा अम्ल और ग्लिसरॉल अविलेय होने के कारण रक्त में अवशोषित नहीं हो पाते। सर्वप्रथम वे विलेय सूक्ष्म बूंदों में समाविष्ट होकर आंत्रिक म्यूकोसा में चले जाते हैं जिन्हें मिसेल (micelles) कहते हैं। ये यहाँ प्रोटीन आस्तरित सूक्ष्म वसा गोलिका में पुन: संरचित होकर अंकुरों की लसीका वाहिनियों (लेक्टियल) में चले जाते हैं। ये लसीका वाहिकाएं अंतत: अवशोषित पदार्थों को रक्त प्रवाह में छोड़ देती हैं। पदार्थों का अवशोषण आहारनाल के विभिन्न भागों जैसे- मुख, आमाशय, छोटी आंत और बड़ी आंत में होता है। परंतु सबसे अधिक अवशोषण छोटी आंत में होता है। पाचन तंत्र के विभिन्न भागों का अवशोषण हम निम्न तालिका के अंतर्गत देख सकते हैं।

ocr_image
अवशोषित पदार्थ अंत में ऊतकों में पहुंचते हैं जहाँ वे विभिन्न क्रियाओं के उपयोग में लाए जाते हैं। इस प्रक्रिया को स्वांगीकरण (assimilation) कहते हैं।
पाचक अवशिष्ट मलाशय में कठोर होकर संब मल बन जाता है जो तांत्रिक प्रतिवर्ती (neural reflex) क्रिया को शुरू करता है जिससे मल त्याग की इच्छा पैदा होती है। मलद्वार से मल का बहिक्षेपण एक ऐच्छिक क्रिया है जो एक बृहत क्रमाकुंचन गति से पूरी होती है।

पाचन तंत्र के विकार (Disorder) और अनियमितताएं

आंत्र नलिका का शोथ जीवाणुओं और विषाणुओं के संक्रमण से होने वाला एक सामान्य विकार है। आंत्र का संक्रमण परजीवियों, जैसे: फीता कृमि, गोल कृमि, सूत्रकृमि, हुकवर्म, पिनवर्म, आदि से भी होता है।

पीलिया (Jaundice)

इसमें यकृत प्रभावित होता है। पीलिया में त्वचा और आंख पित्त वर्णकों के जमा होने से पीले रंग के दिखाई देते हैं।

वमन (Vomiting)

यह आमाशय में संगृहीत पदार्थों की मुख से बाहर निकलने की क्रिया है। यह प्रतिवर्ती क्रिया मेडुला में स्थित वमन केंद्र से नियंत्रित होती है। उल्टी से पहले बेचैनी की अनुभूति होती है।

प्रवाहिका (Diarrhoea)

आंत्र की अपसामान्य गति की बारंबारता और मल का अत्यधिक पतला हो जाना प्रवाहिका (Diarrhoea) कहलाता है। इसमें भोजन अवशोषण की क्रिया घट जाती है।

कोष्ठबद्धता या कब्ज (Constipation)

कब्ज में, मलाशय में मल रुक जाता है और आंत्र की गतिशीलता अनियमित हो जाती है।

अपच (Indigestion)

इस स्थिति में, भोजन पूरी तरह नहीं पचता है और पेट भरा-भरा महसूस होता है। अपच एंजाइमों के स्राव में कमी, व्यग्रता, खाद्य विषाक्तता, अधिक भोजन करने, एवं मसालेदार भोजन करने के कारण होती है।

उदाहरण 7

स्वांगीकरण क्या है ?

अवशोषित पदार्थ अन्त में ऊतकों में पहुँचते हैं जहाँ वे विभिन्न क्रियाओं के उपयोग में लाए जाते है। इस प्रक्रिया को स्वांगीकरण कहते हैं

उदाहरण 8

अवशोषण से क्या अभिप्राय है ?

पाचन के अन्तिम उत्पादों का ऑँत की अर्धपारगम्य म्यूकस झिल्ली में से विसरित होकर रक्त या लसीका में पहुँचने की क्रिया को अवशोषण कहते हैं

सारांश

मानव के पाचन तंत्र में एक आहार नाल और सहयोगी ग्रंथियाँ होती हैं। आहर नाल मुख, मुखगुहा, ग्रसनी, ग्रसिका, आमाशय, क्षुद्रांत्र, वृहदांत्र, मलाशय और मलद्वार से बनी होती है। सहायक पाचन ग्रंथियों में लार ग्रंथि, यकॄत, पित्ताशय सहित और अग्नाशय हैं। मुख के अंदर दाँत भोजन को चबाते हैं, जीभ स्वाद को पहचानती है और भोजन को लार के साथ मिलाकर इसे अच्छी तरह से चबाने के लिए सुगम बनाती है। लार में मंड या मांड, स्टार्च पचाने वाली पाचक एंजाइम, लार एमाइलेज होती है जो मांड को पचाकर माल्टोस, डाइसैकेराइड में बदल देती हैं। इसके बाद भोजन ग्रसनी से होकर बोलस के रूप में ग्रसिका में प्रवेश करता है, जो आगे क्रमाकुंचन द्वारा आमाशय तक ले जाया जाता है। आमाशय में मुख्यत: प्रोटीन का पाचन होता है। सरल शर्कराओं, एल्कोहल और दवाओं का भी आमाशय में अवशोषण होता है।
काइम क्षुद्रांत्र के ग्रहणी भाग में प्रवेश करता है जहाँ अग्नाशयी रस, पित्त और अंत में आंत्र रस के एंजाइमों द्वारा कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और वसा का पाचन पूरा होता है। इसके बाद भोजन छोटी आँत के अग्र क्षुद्रांत्र, जेजुनम और क्षुद्रांत्र, इलियम भाग में जाता है। पाचन के पश्चात कार्बोहाइड्रट, ग्लुकोस जैसे: मोनोसैकेराइड में परिवर्तित हो जाते हैं। अंतत: प्रोटीन टूटकर ऐमीनो अम्लों में तथा वसा, वसीय अम्लों और ग्लिसेराल में परिवर्तित हो जाते हैं। आँत-उत्पादों का पाचित आँत अंकुरों के उपकला स्तर द्वारा शरीर में अवशोषित हो जाता है। अपचित भोजन (मल) त्रिकांत्र (ileocaecal) कपाट द्वारा वृहदांत्र की अंधनाल (caecum) में प्रवेश करता है। इलियो सीकल कपाट मल को वापस नहीं जाने देता। अधिकांश जल बड़ी आँत में अवशोषित हो जाता है। अपचित भोजन अर्ध ठोस होकर मलाशय और गुदा नाल में पहुंचता है और अंतत: गुदा द्वारा बहि:क्षेपित हो जाता है।

अभ्यास

विगत वर्षों के प्रश्न

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

लघु उत्तरीय प्रश्न

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

LEVEL 1

LEVEL 2