कक्षा 11 | भौतिकी |
अध्याय | गुरुत्वाकषर्ण |
NCERT PHYSICS(HINDI) | उदाहरण |
माध्यम | हिंदी |
शैक्षणिक वर्ष | 2023-2024 |
Question 4
समान त्रिज्या R परन्तु M तथा 4M द्रव्यमान के दो एकसमान ठोस गोले इस प्रकार रखे हैं की इनके केंद्रों के बीच पृथकन (चित्र) 6R है। दोनों गोले स्थिर रखे गए हैं। M द्रव्यमान के किसी प्रक्षेप्य को M द्रव्यमान के गोले के पृष्ठ से 4M द्रव्यमान के गोले के केंद्र की ओर सीधे प्रक्षेप्य की उस न्यूनतम चाल के लिए व्यंजक प्राप्त कीजिए जिससे फेंके जाने पर वह दूसरे गोले के पृष्ठ पर पहुँच जाए ।Question 5
मंगल ग्रह के फोबोस तथा डेलमॉस नामक दो चन्द्रमा हैं। (i) यदि फोबोस का आवर्तकाल 7 घंटे 39 मिनट तथा कक्षीय त्रिज्या 9.4×103km है तो मंगल का द्रव्यमान परिकलित कीजिए । (ii) यह मानते हुए की पृथ्वी तथा मंगल की कक्षा की त्रिज्या पृथ्वी की कक्षा की त्रिज्या की 1.52 गुनी है तो मंगल-वर्ष की अवधि दिनों में क्या है?हल देखें