Doubtnut Promotions Sticky

जैव अणु कक्षा 12 रसायन विज्ञान Ncert Solutions Hindi Medium

बच्चों यदि हम बात करें एक जैव-तंत्र की तो यह स्वयं वृद्धि करता है, कायम रहता है तथा स्वयं का पुनर्जनन करता है। जैव-तंत्र की सबसे आश्चर्यजनक बात यह होती है कि यह अजैविक परमाणुओं तथा अणुओं से मिलकर बनता है। इसके ज्ञान का अनुसरण जैव रसायन के क्षेत्र के अंतर्गत आता है। जैव-तंत्र अनेक जटिल जैव अणु जैसे कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, न्यूक्लिक अम्ल, लिपिड आदि से मिलकर बनते हैं प्रोटीन तथा कार्बोहाइड्रेट हमारे भोजन के आवश्यक अवयव हैं। ये जैव अणु आपस में अन्योन्यक्रिया करते हैं तथा जैव-प्रणाली का आण्विक आधार बनाते हैं। मानव शरीर प्रोटीन के अणु से मिलकर बना होता है इसके अतिरिक्त कुछ सरल अणु जैसे विटामिन और खनिज लवण भी जीवों की कार्य-प्रणालियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनमें से कुछ जैव अणुओं की संरचनाएं एवं कार्य प्रणालियों के बारे में हम इस इकाई के द्वारा जान सकते है।जटिल कार्बनिक यौगिक जो कि जैव-तंत्र की विभिन्न क्रियाओं को सम्पन्न करते है वह जैव अणु कहलाते है। जैव-तंत्र अनेक जटिल जैव अणु जैसे- कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, न्यूक्लीक अम्ल, लिपिड आदि से मिलकर बनते हैं। प्रोटीन तथा कार्बोहाइड्रेट हमारे भोजन के आवश्यक अवयव हैं।

पहले यह माना जाता था कि कार्बोहाइड्रेट C,H तथा O युक्त पॉलिहाइड्रिक ऐल्डिहाइड तथा कीटोन होते है। इनमें हाइड्रोजन तथा ऑक्सीजन का अनुपात 2:1 होता है तथा इनका सरलतम् सूत्र CH2O होता है। अत: कार्बोंहाइड्रेट कार्बन के हाइड्रेट भी कहलाते है। इनका सामान्य सूत्र Cx(H2O)yहोता है। उदाहरण

ग्लूकोस (रक्त शर्करा) C6H12O6 या C6(H2O)6

सुक्रोस (साधारण टेबिल शर्करा) C12H22O11 याC12(H2O)11

स्टार्च (C6H10O5)n या [C6(H2O)]n

परन्तु रेमनोस (C6H12O5), फ्यूक्लोस (C6H12O5),2-डीऑक्सीराइबोस (C5H10O4) इसके अपवाद हैं। इसके अतिरिक्त यह भी आवश्यक नहीं कि सभी यौगिक जिनका सूत्र Cx(H2O)y हो, वे कार्बोहाइड्रेट हो।

Read More
कक्षा 12रसायन विज्ञान
अध्यायजैव अणु
माध्यमहिंदी
शैक्षणिक वर्ष2023-2024

जैव अणु कक्षा 12 रसायन विज्ञान की किताब के हल

ये किताब के हल सभी छात्रों के लिए मुफ्त में उपलब्ध हैं। आप हमारे Android App पर भी इन हलों को देख सकते हैं।

MTG CHEMISTRY (HINDI) - जैव - अणु

ARIHANT CHEMISTRY (HINDI) - जैव अणु

ERRORLESS CHEMISTRY (HINDI) - जैव अणु

NEET PREVIOUS YEAR - जैविक अणु

SCIENCE PUBLICATION CHEMISTRY (HINDI) - जैव अणु

MITTAL CHEMISTRY (HINDI) - जैव अणु

SANJEEV PUBLICATION CHEMISTRY (HINDI) - जैव-अणु

SHIVALAL AGARWAL AND CO CHEMISTRY (HINDI) - जैव अणु

NAVBODH CHEMISTRY (HINDI) - जैव-अणु

YUGBODH AGRAWAL CHEMISTRY (HINDI) - जैव-अणु

NAGEEN CHEMISTRY (HINDI) - जैव अणु

DR P BAHADUR CHEMISTRY (HINDI) - जैव-अणु

Ncert कक्षा 12 रसायन विज्ञान के संबंधित अध्याय