कक्षा 12 | भौतिकी |
Chapter | JEE-MAIN TEST 26 |
NTA MOCK TESTS | भौतिक विज्ञान (एकल विकल्पी) |
माध्यम | हिंदी |
शैक्षणिक वर्ष | 2023-2024 |
Question 12
तीन पिंडो A, B तथा C को एक घर्षणहीन क्षैतिज समतल पर सीधी रेखा में रखा गया है। इन पिंडों के द्रव्यमान क्रमशःm, 2m तथा m है। पिंड A 9m/s की गति से चलता हुआ पिंड B के साथ प्रत्यास्थ टक्कर करता है। तत्पश्चात पिंड B तथा पिंड C के बीच पूर्णतया अप्रत्यास्थ टक्कर होती है। सभी गतियां एक ही सरल रेखा के अनुदिश हो रही है। पिण्ड C की अंतिम गति (m/s में) ज्ञात करें।Question 19
u−v विधि द्वारा अवतल दर्पण की फोकस दूरी f ज्ञात करने के लिए एक प्रयोग में, एक छात्र/छात्रा ध्रुव P से x दूरी पर बिंब पिन A को मुख्य अक्ष पर रखता/रखती है। छात्र/छात्रा PA के साथ अपनी आंखों को संरेखित करते हुए, दूरी से पिन और उसके उल्टे प्रतिबिंब को देखता/ देखती है। जब छात्र/छात्रा अपने नेत्र को बाईं ओर स्थानांतरित करता/ करती है, तो प्रतिबिंब, बिंब पिन के दाईं ओर दिखाई देता है। तब हल देखेंQuestion 23
समरूप लोलकों के एक युग्म पर विचार कीजिए, जो स्वतंत्र रूप से समान आयाम के साथ इस प्रकार दोलन करते हैं कि जब एक लोलक जो ऊर्ध्वाधर के साथ दाईं ओर 2∘ का कोण बनाता है, अपनी चरम स्थिति पर होता है, तो दूसरा लोलक ऊर्ध्वाधर के बाईं ओर 1∘ का कोण बनाता है। लोलकों के बीच कलांतर (डिग्री में) क्या है? हल देखें