Doubtnut Promotions Sticky

रेशों से वस्त्र तक कक्षा 7 विज्ञान

भूमिका

बच्चों हम पिछली कक्षा में पढ़ चुके है कि कुछ पादपों (पौधों), तथा कुछ जानवरों से हमे रेशे प्राप्त होते है। और यह भी हम जानते है की रेशम तथा ऊन का रेशा (तंतु) जानवरो से प्राप्त होते है जिन्हे जांतव रेशे कहते है।
इस पाठ में हम जानेंगे कि ठण्ड के समय में हम जो ऊन के बने कपङे(स्वेटर) पहनते है वो कैसे बनते है। तथा यह भी जानेंगे की रेशम की बनी साड़ियाँ और अन्य कपड़े कैसे बनते है। हम यह भी जानेंगे की इन्हे बनाने के लिए कौन से जानवर का, किस भाग का उपयोग किया जाता है।

तंतु या रेशा

हम जो कपड़े पहनते है उसमे हमने देखा है की वह पतले-पतले धागो से मिलकर बने होते है। ये धागा रेशे से बने होते है। इसको हम इस प्रकार समझ सकते है की, दिया (दीपक) जलाने के लिए हमको तेल और रुई की बाती की आवश्यकता होती है।
रुई को हम अपने हाथो से बेलन करके उसका बाती बनाते है। ठीक इसी प्रकार रेशो को हम मशीनों की सहायता से उसका धागा बनाते है। और धागो से मिलकर कपड़े बनते है। इस प्रकार हम यह कह सकते है की,

ऐसे पदार्थ जिससे वस्त्र बनाया जाता है उसे हम रेशा या तंतु कहते है।

ocr_image

जांतव रेशे

जंतुओं से प्राप्त होने वाले रेशो को जांतव रेशे कहते है।

जैसे - रेशम हमे रेशम के कीड़ों के कोकून से प्राप्त होता है। और भेड़, बकरी, खरगोश, ऊँट आदि के बालों से हमे ऊन प्राप्त होता है।

ocr_image

ऊन

भेड़, बकरी, याक, ऊँट आदि जानवरो से हमे ऊन प्राप्त होता है। इन जानवरो के शरीर में ज्यादा मात्रा में बाल होते है। यह बाल इनको ठण्ड से बचाते है। जिस प्रकार हम ठण्ड के दिनों में स्वेटर पहनने से हमे ठण्डी नहीं लगती और हम सर्दी से बच जाते है उसी प्रकार इनके घने बाल इनको ख़राब मौसम खासकर सर्दियों के दिनों में स्वेटर का काम करते है और ठण्ड से बचाते है। इन्हीं रोएं को काट कर उपयोग किया जाता है जिसे ऊन कहा जाता है।

ocr_image

ऊन प्रदान करने वाले जंतु

हम यह तो जान ही चुके है कि ऊन हमें जानवरों से प्राप्त होता है, लेकिन हम यह नहीं जानते कि हमें ऊन भेड़ों के अलावा और कौन-कौन से जानवरों से प्राप्त होता है ? सामान्यतः हमें ऊन निम्न जानवरों से मिलता है जैसे -

  • भेड़

  • बकरी

  • ऊँट

  • खरगोश

  • याक

  • लामा और ऐल्पेका

भेड़ :

भेड़ ऊन के लिए सबसे सामान्य और सबसे किफायती मानी जाती है। भेड़ों की कुछ विशेष नस्लें है जैसे - लोही, नाली (नली), बखारवाल, मारवाड़ी, पाटनवाड़ी आदि।

मगरा भेड़ की ऊन सफेद व चमकीली होती है। इसकी क्वालिटी उत्तम होती है। विशेष गुणयुक्त भेड़े उत्पन्न करने के लिए अलग से प्रक्रिया को "वरणात्मक प्रजनन" कहते है।

ocr_image


बकरी :

बकरी को हम दो कामो के लिए रख सकते है पहला दूध के लिए और दूसरा ऊन के लिए। बकरी की निम्न नस्ले है जो ऊन के लिए पाली जाती है जैसे - अंगोरा नस्ल (ये नस्ल पश्मीना शॉलें बनाने के लिए विख्यात है)।

ocr_image


ऊँट :

ऊँट रेगिस्तान का जहाज कहा जाता है, ये रेगिस्तान जैसे इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए बहुत उपयोगी साबित होता है। हम इसे भी दो कामो के लिए रख सकते है, बोझा ढोने के लिए तथा ऊन के लिए।

ocr_image


खरगोश :

खरगोश के बालो से मुलायम ऊन प्राप्त की जाती है। इसमें अंगोरा नस्ल के खरगोश का ऊन बारीक और मुलायम होती है। इनका उन भेड़ के ऊन से लगभग तीन गुना ज्यादा गर्मी देती है। इसलिए इसका दाम ज्यादा होता है।

ocr_image


याक :

याक ज्यादातर पहाड़ी इलाकों में पाए जाते है। याक का ऊन सबसे ज्यादा तिब्बत और लद्दाख जैसे क्षेत्रों में विख्यात है।

ocr_image


लामा और ऐल्पेका :

यह मुख्यतः दक्षिण अमेरिका में पाया जाने वाला जानवर है। इनके बालों के रोएं से ऊन प्राप्त किया जाता है।

ocr_image

रेशो से ऊन बनाना

बच्चों हम यह तो जान ही चुके है कि रेशा हमें जानवरों से मिलता है। अब हम ये जानेंगे कि इन रेशों से ऊन कैसे बनता है। सामान्यतः रेशों से ऊन बनाने की प्रक्रिया छः चरणों में पूरी होती है। जो कि ये निम्न प्रक्रियाएँ है -

चरण-1 :

इस चरण में जानवरों (भेड़, बकरी, ऊँट, आदि) के ऊपरी सतह के सभी बालों को नाई वाली मशीन की सहायता से निकाल लेते है। यह प्रक्रिया ऊन की कटाई कहलाती है। इस प्रक्रिया को गर्मी के मौसम में करना चाहिए। इसका मुख्य कारण है कि ठण्डी के समय इन जानवरों के रेशे उन्हें ठण्ड से बचाते है।

ocr_image


चरण-2 :

इस चरण में जानवरो से प्राप्त बालों को टंकियों में डालकर अच्छी तरह से धोया जाता है, जिससे चिकनाई, धूल और गंदगी निकल जाए। यह प्रक्रिया को अभिमार्जन कहते है। आजकल अभिमार्जन मशीनों के द्वारा किया जाता है।

ocr_image


चरण-3 :

अभिमार्जन के बाद छँटाई की जाती है।रोयेंदार और मुलायम बालों को कारखानों में भेज दिया जाता है, जहां विभिन्न गठन वाले बालो को छांटा या अलग-अलग किया जाता है।

चरण-4 :

इसके बाद बालों को सुखाया जाता है परन्तु इससे पहले बालों में से छोटे-छोटे कोमल व फुले हुए रेशों को अलग कर लिया जाता है, जो बर कहलाते है। ये बर वही होते है, जो कभी-कभी हमारे स्वेटर पर एकत्रित हो जाते है। इसके बाद इन रेशो को पुनः अभिमार्जन करके उन्हें सुखा लिया जाता है।

ocr_image


चरण-5 :

रेशो की विभिन्न रंगो में रंगाई की जाती है, क्योंकि भेड़ अथवा बकरी की सामान्य ऊन काली, भूरी, अथवा सफ़ेद होती है।

ocr_image


चरण-6 :

अब रेशो को सीधा करके सुलझाया जाता है। और फिर लपेटकर उनसे धागा बनाया जाता है। इसे रीलिंग कहते है। लम्बे रेशों के धागो से स्वेटरों की ऊन के रूप में और अपेक्षाकृत छोटे रेशों के धागे ऊनी वस्त्र में उपयोग किया जाता है।

ocr_image

रेशम

रेशम को सिल्क के नाम से भी जाना जाता है। इनके रेशे भी "जांतव रेशे" होते है। यह हमे रेशम के कीट से प्राप्त होता है। 'बॉम्बिक्स मोरी' प्रजाति के कीटों से हमे रेशम (सिल्क) प्राप्त होता है।

रेशम प्राप्त करने के लिए रेशम के कीटों का पालन किया जाता है जिससे हमे रेशे प्राप्त हो सके। इन कीटों के पालन को रेशम कीट पालन या सेरीकल्चर कहलाता है।

रेशम के रेशे ऊन से ज्यादा अच्छी गुणवत्ता का होता है इसका उपयोग हम कपड़ों में तरह-तरह की डिजाइन, साड़ी, आदि बनाने में होता है।

ocr_image

रेशम कीट का इतिहास

रेशम कीट की खोज के बारे में अभी तक कोई लिखित प्रमाण नही मिला की कब से इसे रेशम के लिए पालन किया जा रहा है। लेकिन एक प्राचीन चीनी लेखक के अनुसार इसे सर्वप्रथम, 2697 ईसा पूर्व सम्राट हुआंग - टी ने अपने शहतूत के बगीचे में देखा था।

ocr_image

भारत में इसकी खोज लेपरोय के द्वारा सन् 1905 में की गयी। इस वैज्ञानिक के द्वारा इसकी खोज नई दिल्ली स्थित PUSA संस्था में की।

रेशम के बाजार में भारत में उत्पन्न की जाने वाली रेशम की चमक, गुणवत्ता, मुलायम तथा पारम्परिक रंगो के कारण बहुत प्रसिद्ध है।

सामान्यतः भारत में सर्वाधिक रूप से पाया जाने वाला रेशम कीट बॉम्बिक्स मोरी (bomby x mori) है जो कीट वर्ग के बोम्बीसीडल प्रजाति का सदस्य है। इस कीट के द्वारा उत्पन्न की जाने वाली रेशम, मलमरी सिल्क के नाम से जानी जाती है।

रेशम कीट का जीवन चक्र

रेशम कीट का जीवन चक्र चार चरणों में पूरा होता है -

  • अण्डा

  • लार्वा

  • प्यूपा

  • वयस्क

ocr_image


अण्डा : मादा शहतूत की पत्तिओं पर गुच्छो में लगभग 300 से 400 अण्डे देती है। अण्डा देने की प्रक्रिया 1 से 24 घण्टो में पूरी हो जाती है। अण्डे देने के तीन से चार दिन बाद मादा मर जाती है।


लार्वा : रेशम कीट के अण्डे से लार्वा निकलते है। इस अवस्था को कैटरपिलर/इल्ली या रेशम कीट कहलाते है। रेशम कीट में यह अवस्था सर्वाधिक लम्बी पायी जाती है, इस अवस्था की अवधि लगभग 30 से 35 दिन होता है। तथा यह अवस्था रेशम कीट की सबसे अधिक सक्रिय अवस्था कहलाती है।

लार्वा अवस्था में रेशम के कीट शहतूत की पत्तियों का सेवन करता है इसके बाद पूर्ण विकसित होने के बाद भोजन करना बंद कर देता है।


प्यूपा :लार्वा के पूर्ण विकसित होने के बाद वह अपने शरीर के चारो ओर प्रोटीन से बना एक पदार्थ स्त्रावित करके जाल बुन लेता है। यह जाल उसे अपने स्थान पर एक जगह बने रहने में सहायता करता है।

यह जाल सुखकर रेशम का रेशा बन जाता है। यह कीट स्वयं को पूरी तरह से रेशम के रेशो से ढ़क लेता है और "प्यूपा" बन जाता है। इनका यही जाल का आवरण कोकून कहलाता है। इनका आगे का विकास इसी कोकून के अन्दर होता है।


वयस्क : प्यूपा अवस्था के निर्माण के बाद लगभग 10 से 12 दिन बाद व्यस्क अवस्था का निर्माण होता है। इस कीट की वयस्क अवस्था शलभ कीट के नाम से जानी जाती है। इसका सामान्यतः रंग गन्दा सफेद रंग होता है तथा इसकी सामान्य लम्बाई 3 से.मी. से 5 से.मी. होती है।

रेशम कीट का पालन

रेशम प्राप्त करने के लिए रेशम कीटों का लालन-पालन किया जाता है यह रेशम कीट पालन या सेरीकल्चर के नाम से जाना जाता है। रेशम कीट पालन के लिए अपनाए जाने वाले विभिन्न चरण है-

  • रेशम कीट पालन के लिए सर्प्रथम बॉम्बिक्स मोरी प्रजाति की कीट तथा शहतूत के अच्छे पोषक वाले पौधों की आवयश्कता होती है।

  • मादा रेशम कीट एक बार में सैकड़ो अंडे देती है। अंडो को सावधानी से कपड़े की पट्टियों अथवा कागज़ पर एकत्रित किया जाता है।

  • इन अंडो को रेशम कीट पालकों(किसानो) को बेच दिया जाता है। ये किसान अंडो को संभालकर उचित ताप एवं आद्रता की अनुकूल स्थितयो में रखते है।

    ocr_image

    अंडो को उपयुक्त ताप पर गर्म रखा जाता है, जिससे अंडो में लार्वा निकल जाए। रेशम कीट पालने की उचित स्थान को मचान कहते है।

  • अंडो से लार्वा निकलने के बाद इस अवस्था को उचित देखभाल से पोषण करना आवश्यक है। इनको पालन पोषण ट्रे में रखा जाता है जिसमे इनके लिए शहतूत के कोमल तथा ताजे पत्ते बिछाए जाते है। यह उनके लिए भोजन होते है।

  • यह पालन पोषण ट्रे सामान्यतः जमीन पर या वायु में जाल की सहायता से लटकाई जाती है। इस लार्वा अवस्था का एक उचित तापमान पर उचित विकास होता है।

  • लार्वा को कैटरपिलर भी कहते है। यह दिन-रात पालन पोषण ट्रे में रखी शहतूत के पत्तो को खाते रहते है और अपने साइज में बड़े हो जाते है।

    ocr_image

  • 25 से 30 दिनों के बाद ये कैटरपिलर पत्तो को खाना बंद कर देते है तथा अपने रेशम ग्रंथियों से चिपचिपे पदार्थ को निकालना प्रारंभ कर देता है।

  • ऐसी स्थिति में इनको बुनने वाली ट्रे में स्थानांतरित कर दिया जाता है जिसमे ये अपना पूर्ण विकास कर सके।

  • यह लार्वा अपने आस पास जाल बनाती है और स्वयं को ढक लेती है। वह इस जाल के अंदर लार्वा से प्यूपा में बदल जाती है और इनका यहीं विकास होता है।

    ocr_image

  • तीन दिन के भीतर यह क्रिया हो जाती है। इन बुने हुए जालों को कोकून कहते है। इसे रेशम कीट पालन की अंतिम अवस्था कही जाती है।

  • इस प्रकार हमे कोकून प्राप्त हो जाता है।

कोकून से रेशम प्राप्त करना

कोकून के निर्माण के बाद निम्न विधि के द्वारा रेशम प्राप्त किया जाता है :-

ocr_image
  • सभी कोकूनों को इकठ्ठा किया जाता है। इसके बाद कोकून को गर्म जल में डाला जाता है या भाप में रखा जाता है। जिससे कोकून के अंदर प्यूपा मर जाये। यह प्रक्रिया स्टिफलिंग कहलाती है।

  • इसके बाद प्राप्त कोकून को साफ किया जाता है और फैलाया जाता है। कोकून से हमे रेशा प्राप्त हो जाता है।

  • कोकून में से रेशे निकलने के बाद उससे धागे बनाने की प्रक्रिया रेशम की रीलिंग कहलाती है। यह रीलिंग प्रक्रिया विशेष मशीनों में की जाती है जो कोकून से रेशा को निकलती है।

    ocr_image

  • एक कोकून एक रेशम धागे से निर्माण होता है अतः एक कोकून से लगभग 1000 से 15000 मीटर लम्बा रेशम का धागा प्राप्त किया जाता है।

  • प्राप्त होने वाले रेशम के धागे को सर्वप्रथम लपेटा जाता है इस रेशम को कच्चा रेशम कहते है। इस रेशम सामान्यतः गन्दा और काम चमकीला होता है।

  • अतः इसे कुछ विशिष्ठ रसायनों के साथ पुनः उबाला जाता है जिसके बाद यह साफ़ और चमकीला रेशम प्राप्त होता है।

  • प्राप्त होने वाले इस साफ़ रेशम को ऐंठकर धागो का निर्माण किया जाता है। जिसे रेशम धागे या फाइबर सिल्क के नाम से जाना जाता है।

  • बुनकरों के द्वारा रेशम के इन्हीं धागो से वस्त्र बुने जाते है। और विभिन्न प्रकार के कपड़े बनाये जाते है।
ocr_image

सारांश

  • रेशम कीटों से रेशम तथा भेड़, बकरी एवं याक से ऊन प्राप्त की जाती है। अतः रेशम और ऊन जांतव रेशे हैं।

  • ऊँट, खरगोश, लामा और ऐल्पेका के बालों को भी ऊन प्राप्त करने के लिए उपयोग किया जाता है।

  • भारत में अधिकतर भेड़ों को ऊन प्राप्त करने के लिए पाला जाता है।

  • भेड़ के शरीर से बालों को उतारकर पहले अभिमार्जन व छँटाई की जाती है और फिर सुखाने के बाद उन्हें काताई कर उनसे ऊन प्राप्त की जाती है।

  • अपने जीवनचक्र में रेशम कीट रेशम के रेशों की कताई करके कोकून बनाते हैं।

  • रेशम फ़ाइबर प्रोटीन से बने होते हैं।

  • कोकूनों से रेशम के रेशों को पृथक करके उनका संसाधन किया जाता है और फिर रेशम का धागा बनाया जाता है। इस प्रक्रम को रीलिंग कहते हैं।

  • बुनकर रेशम के धागों से रेशम के वस्त्र बुनते हैं।