Doubtnut Promotions Sticky

प्राणियों में पोषण कक्षा 7 विज्ञान

भूमिका

जैसा कि हमने पिछली कक्षा में पढ़ा कि पौधे अपना भोजन किस प्रकार बनाते हैं और किस तरह से प्रयोग में लाते हैं।
ठीक उसी प्रकार से हम इस पाठ में हम यही पढ़ेगें की जीव अपना भोजन किस प्रकार बनाते हैं तथा उस भोजन को किस प्रकार अपने प्रयोग में लाते हैं।
पोषण तथा पोषक पदार्थ क्या होता है,
इस पाठ में हम यह भी जानेंगे की मानव के अन्दर पोषक तत्वों का पाचन कैसे होता है, जीव कौन-कौन सी विधियों से खाद्य पदार्थ को ग्रहण करते हैं, तथा भोज्य पदार्थ का पाचन किस प्रकार से करते हैं।

पोषण तथा पोषक पदार्थ



पोषण : जीवों की वृद्धि, विकास एवं अनुरक्षण एवं सभी जैव पराक्रमों को सुचारू रूप से चलाने के लिए आवश्यक सभी पोषक पदार्थों के ग्रहण करने की क्रिया पोषण कहलाती है।


पोषक पदार्थ : वह पदार्थ जो जीवों में विभिन्न प्रकार के जैविक कार्यों के संचालन एवं संपादन के लिए आवश्यक होते हैं, पोषक पदार्थ कहलाते हैं।

जीवित प्रजातियों की जीवन यापन के लिए आवश्यक ऊर्जा खाने के पदार्थों द्वारा प्राप्त किया जाता है, जिसे खाद्य पदार्थ कहते हैं।
पोषक तत्वों की उचित मात्रा के बिना जीवित जीव आवश्यक कार्य करने में असमर्थ है और यदि पोषक तत्वों की कमी बहुत लंबे समय तक है, तो फिर वह जीवित नहीं रह पाएंगे।
और इस कारण से पोषक तत्व जीवित जीवो के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

जन्तुओ में पोषण के प्रकार

जंतुओं में प्रायः दो प्रकार के पोषण पाए जाते हैं।

  • स्वपोषी

  • परपोषी

स्वपोषी

स्वपोषी में वे सभी जीव आते हैं जो सभी जीव सरल अकार्बनिक पदार्थों, जैसे कार्बन डाइ ऑक्साइड वा जल, से अपना भोजन स्वयं निर्मित कर लेते हैं उन्हें हम स्वपोषी कहते हैं।

परपोषी

सभी जीव सरल अकार्बनिक पदार्थों, जैसे कार्बन डाइ ऑक्साइड व जल, यह सब होते हुए भी अपना भोजन स्वयं नहीं बना पाते उन्हें हम परपोषी जीव कहते हैं। परपोषी जीवो में कई प्रकार की पोषण प्रणाली पाई जाती है, मुख्यतः सभी जीव परपोषी होते हैं। और इनके पोषण की निम्न विधियां हैं।

मृतोपजीवी पोषण : वह जीव जो अपना भोजन मृत एवं सड़े हुए आ कार्बनिक पदार्थों से प्राप्त करते हैं, मृतोपजीवी कहलाते हैं।
यह जीव मृत पादप की सड़ी हुई लकड़ी एवं सड़ी हुई पत्तियों, मृत जीवों आदि से अपना भोजन प्राप्त करते हैं।
जैसे कवक व कई अन्य जीवाणु मृतोपजीवी ही होते हैं।

परजीवी पोषण : जो जीव अन्य जीवो के संपर्क में रहकर उससे अपना भोजन ग्रहण करते हैं परजीवी कहलाते हैं। परजीवी जीव, जो कि कोई पादप या जंतु हो सकता है।
पोशी जीव को मारते नहीं है लेकिन उन्हें हानि जरूर पहुंचाते हैं।
अनेक प्रकार के कवक जीवाणु तथा अमरबेल जैसे पदापो में और प्लाज्मोडियम जैसे जंतुओं में परजीवी प्रकार का पोषण पाया जाता है।

पूर्ण भोजी / प्राणी सम पोषण : पूर्ण भोजी पोषण में जीव भोजन को ठोस रूप में ग्रहण करते हैं। इनका भोजन पादप उत्पाद या जंतु उत्पाद कुछ भी हो सकता है। इस पोषण में जीव जटिल कार्बनिक पदार्थ को अपने शरीर में अंत ग्रहण करता है, और उसे बचाता है।
इसका उदाहरण मनुष्य, कुत्ता, भालू, जिराफ आदि हैं।
भोजन प्रवृति के आधार पर जंतुओं को निम्नलिखित तीन प्रकार में बांटा गया है।

  • शाकाहारी

  • मांसाहारी

  • सर्वाहारी


शाकाहारी : शाकाहारी ऐसे जंतु है जो अपना भोजन पौधों या उनके उत्पादों, जैसे-पत्तियों फल आदि से ग्रहण करते हैं इसका सबसे बढ़िया उदाहरण गाय, भैंस, बकरी, हिरण, ऊंट, भेड़ आदि है।

ocr_image



मांसाहारी : मांसाहारी ऐसे जंतु है जो अपना भोजन जीवो के मांस को खाकर प्राप्त करते हैं। इसका सबसे अच्छा उदाहरण शेर, बाघ, मेंढक, छिपकली, आदि सभी मांसाहारी जंतुओं के उदाहरण है।

ocr_image



सर्वाहारी : सर्वाहारी ऐसे जंतु है जो अपना भोजन पौधों तथा जीवो के मांस दोनों खाकर प्राप्त करते हैं। जैसे कुत्ता, मनुष्य, भालू, चिड़िया, कौवा, आदि सर्वाहारी जंतुओं के उदाहरण है।

ocr_image

जन्तुओ में पाचन

जन्तुओ में पाचन की निम्न पांच चरण हैं।

  • अंतग्रहणपाचन

  • पाचन

  • अवशोषण

  • स्वांगीकरण

  • बहिष्करण


अंतग्रहण : भोजन को शरीर के भीतर अर्थात आहार नाल तक पहुंचाने की प्रक्रिया को अंत ग्रहण कहा जाता है। यह भोजन प्रक्रिया का प्रथम चरण है।

पाचन :
ठोस जटिल तथा बड़े-बड़े आकार वाले भोजन के कण को अनेक एंजाइमों की सहायता से विभिन्न रासायनिक व भौतिक प्रक्रियाओं के माध्यम से तरल, सरल, और छोटे-छोटे घुलनशील कण में बदलने की प्रक्रिया को पाचन कहा जाता है।
यह भोजन प्रक्रिया का दूसरा चरण है। पाचन की भौतिक क्रियाओं में भोजन को मुंह के अंदर चबाना व मिश्रण करते हैं, जबकि भोजन में शरीर द्वारा विभिन्न पाचक रसों का मिश्रण पाचन की रासायनिक क्रिया कहलाती है।

अवशोषण :
भोजन के कण छोटे हो जाते हैं तो वे आंत की दीवार से गुजरते हुए खून में मिल जाते है। यह प्रक्रिया ‘अवशोषण’ कहलाती है। यह भोजन प्रक्रिया का तीसरा चरण है।

स्वांगीकरण :
अवशोषित भोजन का शरीर प्रत्येक भाग और प्रत्येक कोशिका तक पहुंचकर शरीर की वृद्धि व मरम्मत के लिए उर्जा उत्पादित करना स्वांगीकरण कहलाता है। यह भोजन प्रक्रिया का चौथा चरण है।

बहिष्करण :
यह पाचन प्रक्रिया का अंतिम व पांचवा चरण है। मल के रूप में अनपचे भोजन के गुदा मार्ग द्वारा शरीर से बाहर निकालने की प्रक्रिया बहिष्करण कहलाती है।

ocr_image

मनुष्यो में पोषण

मनुष्य को पोषण भोजन के रूप में प्राप्त होता है भोजन के पाचन से मनुष्य को ऊर्जा मिलती है। मनुष्य में भोजन का पाचन आहार नली में होता है। आहार नली मुंह से गुदा तक एक लंबी नली के रूप में होती है।
इस आहार नली में भोजन का पाचन विभिन्न चरणों में होता है, जिससे कि मनुष्य को पोषण प्राप्त होता है। जब मनुष्य भोजन का आहार करता है तब उसे आहार नली के अलग-अलग भागों से गुजारना पड़ता है। जो कि आहार नली को निम्न भागों में विभाजित करती है।

  • मुंह

  • ग्रसिका

  • अमाशय

  • छोटी आंत

  • बड़ी आंत

  • गुदा



मुंह :
मुंह आहार नली का मुख्य द्वार है। मुंह के द्वारा ही मनुष्य भोजन प्राप्त करता है और मुंह से ही भोजन का पाचन शुरू होता है।
मुंह भी अलग-अलग भागों से मिलकर बना होता है।
दांत, लार ग्रंथि, जीभ, मुंह के भाग हैं।

दांत का मुख्य कार्य भोजन को चबाना है दांत भोजन को चबाकर उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में परिवर्तित कर देता है। इसके साथ ही दांत बोलने में भी हमारी मदद करता है और चेहरे को एक अच्छा आकार देता है।

लार ग्रंथियों का काम होता है की पोषक पदार्थ को गीला करना और भोजन को चबाने में मदद करता है, और भोजन निगलने में आसानी होती है।


जीभ का कार्य भोज्य पदार्थ में लार को अच्छी तरीके से मिलाना तथा भोज्य पदार्थ को अंदर की ओर धकेलना, जीभ के अंदर कई स्वाद ग्रंथियां होती हैं जो हमें भोजन का स्वाद बतलाती हैं इन कार्यों के अतिरिक्त जीभ बोलने में हमारी सहायता करती हैं।

ग्रसिका :
ग्रसिका मांस पेशियों से बनी एक लंबी नली होती है जो कि मुंह से अमाशय को जोड़ने का कार्य करती है। आहार नली के हर भाग में भोजन को नियमित रूप से गति प्रदान की जाती है ताकि भोजन का पाचन सही ढंग से हो सके।

आहार नली का स्तर कई पेशियों से मिलकर बना होता है जो कि नियमित तथा निरंतर रूप से फैल कर तथा सिकुड़ कर भोजन को आगे बढ़ाती है। इस प्रकार की गति को क्रमा कुंचन गति भी कहा जाता है जो कि पूरी भोजन नली में होती है। तथा भोजन को लगातार आहार नली में आगे बढ़ाती रहती है। मुंह से भोजन ग्रसिका के द्वारा ही अमाशय तक पहुंचता है।

ग्रसिका में किसी प्रकार का पाचन नहीं होता है।

अमाशय :
अमाशय हमारी शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है जो कि भोजन के पाचन में मदद करता है। अमाशय में भोजन आने से यह फैल जाता है।
अमाशय की पेशीय भित्ति जो की भोजन को अन्य पाचक रसों के साथ मिश्रित करने में सहायता करती है। भोजन का पाचन कार्य आमाशय में उपस्थित जठर ग्रंथियों के द्वारा ही होता है। इन जठर ग्रंथियों से हाइड्रोक्लोरिक अम्ल निकलता है जो कि प्रोटीन पाचक एंजाइम पेप्सिन तथा श्लेष्मा का श्रावण करते हैं।
हाइड्रोक्लोरिक अम्ल एक अम्लीय माध्यम तैयार करता है जो पेप्सिन एंजाइम की क्रिया में सहायक होता है श्लेष्मा अमाशय के आंतरिक स्तर की अम्ल से रक्षा करता है।

छोटी आंत :
अमाशय से भोजन छोटी आंत में प्रवेश करता है। छोटी आंत आहार नली का सबसे लंबा भाग है जो कि अत्यधिक मुड़ी होने के कारण बहुत अधिक स्थान में होती है।
अलग-अलग जीवो में छोटी आंत की लंबाई उनके भोजन के प्रकार के अनुसार अलग-अलग होती है। घास खाने वाले जीवो के लिए लंबी छोटी आंत की आवश्यकता होती है, क्योंकि सैलूलोज का पाचन अधिक कठिन होता है। बाघ जैसे मांसाहारी की छोटी आंत का आकार ज्यादा बड़ा नहीं होता है, क्योंकि मांस का पाचन सरल होता है।

एक वयस्क मनुष्य के छोटी आंत की लंबाई लगभग 6 मीटर या 20 फीट होती है।
छोटी आंत में ही भोजन में उपस्थित कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन तथा वसा का पूर्ण पाचन होता है। अमाशय से प्राप्त भोजन अम्लीय होता है जोकि छोटी आंत में प्रवेश करता है।

अतः एंजाइमों की क्रिया के लिए भोजन को क्षारिए बनाया जाता है। कार्बोहाइड्रेट प्रोटीन तथा वसा का पाचन के लिए छोटी आंत यकृत तथा अग्न्याशय से स्रावित होती हैं।
यकृत से स्रावित पित्त रस का कार्य वसा पर क्रिया करने के लिए होता है। छोटी आंत में वसा को बड़ी गोलीकाओ के रूप में खंडित कर देता है, जिससे एंजाइम की क्रियाशीलता वसा पर बढ़ जाती है।
अग्न्याशय से अग्न्यासई रस स्रावित होता है जिस में उपस्थित ट्रिप्सिन एंजाइम प्रोटीन का पाचन करने के लिए जिम्मेदार होता है। तथा इमल्सी क्रत वसा का पाचन करने के लिए इसमें लाइपेज एंजाइम होता है।

छोटी आंत की भित्ति में एक ग्रंथि होती है जो आंत रस स्रावित करती हैं इस आंत रस में उपस्थित एंजाइम अंत में प्रोटीन को अमीनो अम्ल, जटिल कार्बोहाइड्रेट को ग्लूकोज में तथा वसा को वसा अम्ल या ग्लिसरोल में परिवर्तित कर देता है।
बचे हुए भोजन को आंत की भित्ति अवशोषित कर लेती है।

छोटी आंत के आंतरिक स्तर पर अंगुली जैसे रोम होते हैं जिन्हें दीर्घ रोम कहते हैं। जो कि अवशोषण की सतही क्षेत्रफल बढ़ा देते हैं। दीर्घ रोम में रुधिर वाहिकाओं की मात्रा बहुत अधिक होती है जो भोजन को अवशोषित करके शरीर की प्रत्येक कोशिका तक पहुंचाती है। यहां इसका उपयोग उर्जा प्राप्त करने, नए ऊतकों के निर्माण और पुराने ऊतकों की मरम्मत में होता है।

बड़ी आंत :
बड़ी आंत का मुख्य कार्य आपचित भोजन से जल को सोख लेना और शेष बचा ठोस भाग का स्नेहल होकर विष्ठा बनाना। विष्ठा बड़ी आंत के निचले भाग मलद्वार में पहुंचता है। यहां से इसे शरीर गुदा द्वारा शरीर से बाहर निकाल दिया जाता है।

गुदा :
गुदा का निर्माण बड़ी आंत के निचले भाग में होता है इसका मुख्य कार्य शरीर से अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालना।

ocr_image

सारांश

इस पाठ में हमने यह जाना कि जीव अपना पोषण किस प्रकार और किस विधि से लेते हैं तथा जंतुओं में पोषण किस प्रकार से होता है।

इस पाठ में हमने यह भी सीखा कि मनुष्य अपना भोजन किस तरह से प्रयोग में लाता है और क्या-क्या उसकी क्रियाविधि हैं।