Doubtnut Promotions Sticky

पादपों में पोषण कक्षा 7 विज्ञान

भूमिका

जैसा कि हम जानते हैं कि सभी सजीवों को जीवन के निर्वाह के लिए भोजन की आवश्यकता होती है। पोषण सभी जीवधारियों की मूलभूत विशेषताएं होती हैं जिसके माध्यम से जीव जंतु और पौधे अपने जैविक कार्य का संचालन करते हैं।

उसी प्रकार हम यह जानेंगे कि पादप अपना भोजन कैसे बनाते हैं और किस विधि से ग्रहण करते हैं।
हालांकि सभी में भोजन ग्रहण करने की तथा भोजन बनाने की प्रक्रिया अलग-अलग होती है, और उनके पोषक पदार्थों का उनके जीवन काल में एक अहम योगदान होता है।
पोषण में प्रयुक्त रासायनिक पदार्थ जोकि जीवो की वृद्धि और विकास के लिए अति आवश्यक होता है। अर्थात यही पोषक तत्व कहलाते हैं।

पादपों में पोषण की विधि

  • स्वपोषी पौधे - पोषण की वह विधि जिसमें पौधे अपना भोजन प्रकाश संश्लेषण की सहायता से स्वयं बनाते हैं।

  • विषमपोषी पौधे - ऐसे पौधे जो अपने पोषण के लिए अन्य पादपों द्वारा निर्मित खाद्य पदार्थ पर निर्भर होते हैं।

प्रकाश संश्लेषण

पादपों में खाद्य पदार्थों का निर्माण पत्तियो और सूर्य की किरणों की सहायता से होता है। पादपों में पत्तियों का भोजन बनाने में एक महत्वपूर्ण योगदान होता है, जिसके कारण पत्तियां पादप की खाद्य फैक्ट्रियां कहलाती हैं। अतः पत्तियों में सभी कच्चे पदार्थ (जल तथा खनिज) मृदा से जड़ों की सहायता से अवशोषित किए जाते हैं। तथा तनों के माध्यम से पत्तियों तक पहुंचाएं जाते हैं।

पत्तियों में एक विशेष प्रकार की छिद्र नुमा संरचना होती है जिसे रंद्र कहते हैं जिसकी सहायता से वायु में उपस्थित कार्बन डाइऑक्साइड प्रवेश करती है।

पत्तियों में एक हरा वर्णक होता है जिसे क्लोरोफिल कहते हैं। क्लोरोफिल सूर्य के प्रकाश की ऊर्जा का संग्रह करने में सहायता करता है तथा इस ऊर्जा का उपयोग जल एवं कार्बन डाइऑक्साइड से खाद संश्लेषण में होता है। क्योंकि खाद का संश्लेषण सूर्य के प्रकाश में होता है इसलिए इसे प्रकाश संश्लेषण कहते हैं।

वायुमंडल में प्रकाश संश्लेषण के बिना ऑक्सीजन (जीवनदायिनी गैस) का होना असंभव है। प्रकाश संश्लेषण के द्वारा पौधे द्वारा निर्मित पोषक तत्व जटिल कार्बोहाइड्रेट होता है। जिसको पौधे अपने जीवन में अपनी वृद्धि और रासायनिक तथा भौतिक क्रियाओं को करने के लिए पोषण के रूप में अपने उपयोग में लाते हैं।

ocr_image

पत्तियों के वर्ण (रंग ) में बदलाव एवं उसके कारण

पौधों में पत्तियों के रंगों में बदलाव का मुख्य कारण सूर्य की किरणें में उपस्थित तरंगदैर्ध्य हैं। तथा इन रंगों के पहचान के लिए एक परीक्षण होता है जिसे आयोडीन परीक्षण कहते हैं।

इस परीक्षण में कई प्रकार के रंगों का पता चलता है।
जैसे-लाल रंग, भूरा रंग, हल्का हरा रंग, गहरा हरा रंग आदि।
पौधों पर पत्तियों के रंगों के बदलाव से कोई प्रभाव नहीं पड़ता तथा यह पत्तियां भी सामान्य पत्तियों की तरह भोजन बनाने में सक्षम होती हैं।

ocr_image

पादपों में पोषण की अन्य विधियां

कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं जिसमें क्लोरोफिल नहीं पाया जाता जिसके कारण वो अपना भोजन संश्लेषित नहीं कर पाते हैं ऐसे पौधे विषमपोषी प्रणाली का उपयोग करते हैं और यह अपने पोषण के लिए अन्य पादपों के खाद्य पदार्थों पर निर्भर करते हैं इस प्रकार के पौधों को हम परपोषी पौधे कहते हैं।

इसका सबसे अच्छा उदाहरण अमरबेल होता है तथा यह वृक्ष के तनों पर रस्सी अनुमान संरचना बनाकर उसी पर लिपटा होता है कभी-कभी इन्हीं पौधों के कारण मुख्य वृक्ष (जिससे वह भोजन ले रहा है) की मृत्यु हो जाती है।

ocr_image


मृतोपजीवी कवक की सहायता से यह सड़ने वाली वस्तुओं जो पदार्थ की सतह पर कुछ पाचक रसों का स्राव करती हैं जो एक भोजन के रूप में परिवर्तित होता है तथा इसे अपने भोजन के रूप में प्रयोग करते हैं इस प्रकार के भोज्य पदार्थ के निर्माण तथा उसी पर निर्भर रहने वाले पादपो को मृतोपजीवी कहते हैं।

इसका सबसे अच्छा उदहारण है- मशरूम।
  • आपने बाजारों में मशरूम तो देखे ही होंगे! यह वृक्षों की सड़ी गली टूटी टहनियों अथवा तनों या छाल पर छातेनुमा सरचना में बरसात के समय दिखाई पड़ते हैं।


ocr_image


सहजीवी कुछ जीव एक दूसरे के साथ रहते हैं तथा अपना आवास तथा पोषक तत्व एक दूसरे के साथ साझा करते हैं इसे सहजीवी कहते हैं।
जैसे - लाइकेन और शैवाल।
  • लाइकेन तथा शैवाल प्रदूषण के एक अच्छे सूचक होते है,ये जहां प्रदूषण होता है वहां ये नहीं उगते है।


ocr_image


कीट भक्षी पौधे जो पौधे अपने जीवन निर्वाह के लिए कीटों और अन्य सूक्ष्मजीवों को अपने भोज्य पदार्थ के रूप में लेते हैं उन्हें कीटभक्षी पौधे कहते हैं। इन कीटभक्षी पौधों में एक विशेष प्रकार की बोतल नुमा संरचना होती है जिसके अंदर बहुत सारे छोटे छोटे रोम होते हैं तथा उसके निचले भाग में कुछ चिपचिपा पदार्थ होते हैं। यह पौधा कीटों को दूर से बहुत आकर्षित करता है तथा बाद में जब कीट इस पर बैठ जाता है तो यह धीरे-धीरे उसके रोम जैसी संरचना में फस जाता है तथा इसके ऊपर एक ढक्कन नुमा संरचना भी पाई जाती है। जब कीट इसके अंदर फस जाता है तो यह ढक्कन धीरे धीरे बंद हो जाता है और पौधे द्वारा इस कीट को पोषक पदार्थ के रूप में प्रयोग कर लिया जाता है। जैसे नेफेंथीस (घटपर्णी)।

ocr_image

मृदा में पोषक तत्वों की पुनः पूर्ति

मृदा में पोषक तत्वों की पुनः पूर्ति के लिए कुछ जीवाणुओं का उपयोग किया जाता है।
जैसे - राइजोबियम और इसी राइजोबियम जीवाणु की बहुत सारी प्रजातियां भूमि में पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए उपयोग किया जाता है। यह मृदा में पुनः पोषक तत्वों की पूर्ति का सबसे सस्ता और सबसे सरल साधन है, तथा रासायनिक और जैविक खादों का उपयोग करके मृदा को पुनः पोषक तत्वों से पूर्ण किया जाता है।

सारांश

  • जैसा कि हमने इस अध्याय में पढ़ा कि पादपों में वृद्धि के लिए पोषक तत्व की आवश्यकता होती है।

  • यह पोषक तत्व विभिन्न माध्यमों से पौधों को प्राप्त होते हैं कुछ सूर्य के माध्यम से तथा कुछ दूसरे पौधों के माध्यम से एक पौधे से दूसरे पौधे को प्राप्त होता है।

  • प्रकाश संस्लेषण के द्वारा पौधे ऑक्सीजन का निर्माण करते है।

  • पादपों में ऊर्जा का मुख्य स्त्रोत सूर्य है।

  • कोशिकाओ को नियमित ऊर्जा पोसक पदार्थ के द्वारा ही मिलती है।

  • पौधों में जो भी टूट फुट की भरपाई होती है वो पोषक पदार्थ पर निर्भर करता है।

  • अर्थात पादप और जीवों में बिना पोषक तत्व के जीवन संभव नहीं है।