अध्याय के शीर्षक के अनुसार इस अध्याय मे हम रेखा एवं कोण का अध्ययन करेंगे। हमने कक्षा 6 में पढ़ा हैं की दो निश्चित बिन्दुओं के मध्य खींची गई सीधी रेखा, रेखाखंड कहलाती है तथा रेखाखंड के दोनों सिरों को असीमित लम्बाई तक बढ़ाने से बनी आकृति को रेखा कहते है। रेखाएँ (अथवा किरण अथवा रेखाखंड) के मिलने पर कोण बनता हैं। इस अध्याय में हम संबंधित कोण जिसमे पूरक कोण, संपूरक कोण, आसन्न कोण, रैखिक युग्म, ऊर्ध्वाधर सम्मुख कोण और रेखा युग्म में प्रतिच्छेदी रेखा, तिर्यक छेदी रेखा, समांतर रेखा और इन रेखाओं द्वारा बनने वाले कोण का अध्ययन करेंगे।
Read Moreकक्षा 7 | गणित |
अध्याय | रेखा एवं कोण (लाइन्स एंड ऐंगल्स) |
माध्यम | हिंदी |
शैक्षणिक वर्ष | 2023-2024 |
ये किताब के हल सभी छात्रों के लिए मुफ्त में उपलब्ध हैं। आप हमारे Android App पर भी इन हलों को देख सकते हैं।