Doubtnut Promotions Sticky

त्रिभुजों की सर्वांगसमता कक्षा 7 गणित

भूमिका

अध्याय के शीर्षक के अनुसार इस अध्याय मे हम त्रिभुजों की सर्वांगसमता का अध्ययन करेंगे। दो त्रिभुज सर्वांगसम कहलाते हैं यदि वे एक-दूसरे की प्रतियाँ हों और वे एक-दूसरे को पूर्णतया ढके हों। इस अध्याय में हम तल-आकृतियों की सर्वांगसमता, कोणों की सर्वांगसमता, त्रिभुजों की सर्वांगसमता तथा त्रिभुजों की सर्वांगसमता के लिए प्रतिबंधों का अध्ययन करेंगे।

आइये जानते है, त्रिभुजों की सर्वांगसमता को और करीब से ...

गणित में सर्वांगसम शब्द से आशय दो आकृतियों में सभी संगत भाग का बराबर होना है।

दैनिक जीवन में एक ही ताले की दो चाबियाँ, एक ही माप की दो चूड़ियाँ और एक ही बैंक द्वारा जारी किए गए दो एटीएम (ATM) कार्ड आदि के आकार व उनके संगत भागों की माप बराबर होती हैं। ये आकृतियों परस्पर सर्वांगसम होती हैं। आकृतियों के बीच का यह संबंध उनकी सर्वांगसमता कहलाता है।

ocr_image

कोई भी दो आकृतियाँ परस्पर सर्वांगसम होंगी, यदि उनमें बिना आकार या माप बदले प्रत्येक को उठाकर दूसरी पर इस प्रकार रखा जा सके कि नीचे रखी आकृति को ठीक-ठीक पूरा ढक ले। आकृतियों में सर्वांगसमता की जाँच के लिए एक को उठाकर दूसरी पर रखने की इस विधि को अध्यारोपण विधि कहते हैं।

सर्वांगसमता को संकेत से दर्शाया जाता है।

यदि एक आकृति A1, एक दूसरी आकृति A2 के सर्वांगसम है, तो हम इसे:

लिखते हैं आकृति A1 आकृति A2
पढ़ते हैं आकृति A1 सर्वांगसम है आकृति A2 के

इसी प्रकार, एक त्रिभुज को दूसरे त्रिभुज पर अध्यारोपित करने पर पहला त्रिभुज दूसरे त्रिभुज को पूर्णतया ढक लेता है तो, वे त्रिभुज सर्वांगसम होते हैं।

ocr_image

ऊपर दी गयी आकृति में जैसा कि हम देख सकते हैं यहाँ हमें दो त्रिभुज दे रखे हैं। ये दो त्रिभुज बिल्कुल समान हैं। अगर हम इन्हें एक के ऊपर एक रखेंगे तो फिर एक त्रिभुज दुसरे त्रिभुज को पूरी तरह ढक लेगा।

तल-आकृतियों की सर्वांगसमता

दो सर्वांगसम आकृतियों में जब एक आकृति दूसरे के ऊपर रखी जाती है तब वे एक दूसरे को पूरा पूरा ढक लेती हैं और एक रूप हो जाती है। दूसरे शब्दों में एक सर्वांगसम आकृति के सभी भाग दूसरी आकृति के संगत भागों के बराबर होते हैं।

ocr_image

चित्र के युग्मों की आकृतियाँ सामान्य दृष्टि में ही सर्वांगसम दिख रही हैं।
आकृति 7.1 में आयत A1 आयत A2 तथा आकृति 7.3 में वर्ग S1 वर्ग S2

आकृति 7.2 के युग्मों की आकृतियाँ यद्यपि परस्पर आकार (Shape) में समान हैं। किन्तु मापों में भिन्न-भिन्न होने से सर्वांगसम नहीं है।

Note: प्रत्येक युग्म की एक आकृति का अक्स (ट्रेसिंग) कागज पर ट्रेस करके उसे उसी युग्म की दूसरी आकृति पर अध्यारोपित करने से पता चलता है कि आकृतियाँ सर्वांगसम हैं या नहीं।

रेखाखंडों में सर्वांगसमता

यदि दो रेखाखंडों की लंबाई समान (यानी बराबर) है तो वे सर्वांगसम होते हैं। यदि दो रेखाखंड सर्वांगसम हैं तो उनकी लंबाइयाँ समान होती हैं।

जब दो रेखाखंड सर्वांगसम होते हैं तो हम कहते हैं कि रेखाखंड बराबर हैं और हम लिखते हैं AB=CD (हमारा वास्तव में अर्थ है कि ¯¯¯¯¯¯AB¯¯¯¯¯¯CD)

जैसे:-

ocr_image

यहाँ चित्र में दोनों ही रेखाखंडों की लंबाई समान हैं।

अतः, ¯¯¯¯¯¯AB¯¯¯¯¯¯CD

उदाहरण 1

नीचे दो रेखाखंड दिए गए हैं, दोनो रेखाखंड सर्वांगसम हैं। यदि AB=4 सेमी, तो CD की लंबाई कितनी होंगी ?

ocr_image

यहाँ हमे रेखाखंड AB=4 सेमी दिया गया हैं।

हम जानते हैं यदि कोई आकृति सर्वांगसम है तो उनके संगत भाग बराबर होते है।

चूंकि AB=4 सेमी

अतः ABCD होगा, यदि CD=4 सेमी होगा।

CD=4 सेमी

उदाहरण 2

निम्नांकित आयत-युग्मो में कौन-सा आयत-युग्म सर्वांगसम है ?

ocr_image

हम जानते हैं कि कोई भी दो आकृतियाँ परस्पर सर्वांगसम होंगी, यदि उनमें बिना आकार या माप बदले प्रत्येक को उठाकर दूसरी पर इस प्रकार रखा जा सके कि नीचे रखी आकृति को ठीक-ठीक पूरा ढक ले।

अतः, यहाँ आयत युग्म की लंबाई, लंबाई के बराबर और चौड़ाई, चौड़ाई के बराबर हो, तो वह आयत युग्म सर्वागसम होंगे।

(i) यहाँ दोनों आयतों की लंबाई और चौड़ाई बराबर हैं।
अतः आयत युग्म सर्वांगसम होंगे।

(ii) यहाँ दोनों आयतों की लंबाई बराबर नहीं हैं।
अतः आयत युग्म सर्वांगसम नहीं होंगे।

(iii) यहाँ दोनों आयतों की चौड़ाई बराबर नहीं हैं।
अतः आयत युग्म सर्वांगसम नहीं होंगे।

कोणों की सर्वांगसमता

यदि दो कोणों की माप समान हो तो वे सर्वांगसम होते हैं। कोणों की सर्वांगसमता पूर्णतया उनके मापों की समानता के ऊपर निर्भर करती है जैसा कि रेखाखंडों की स्थिति में बताया गया है। हम कई बार केवल यही कहते हैं कि कोण बराबर हैं और हम लिखते हैं:

ABC=PQR (अर्थात ABCPQR या mABC=mPQR)

ocr_image

इसी प्रकार, नीचे चित्र मे देख सकते हैं

ocr_image

यहाँ DEF तथा GHI के कोण बराबर हैं

अतः, DEFGHI

Note:- यहाँ किरण केवल दिशा को ही प्रदर्शित करती है अतः किरण के आधार पर सर्वांगसमता को नहीं बताया जा सकता हैं।

त्रिभुजों की सर्वांगसमता

दो त्रिभुजों में यदि एक त्रिभुज की सभी भुजाएँ तथा सभी कोण, दूसरे त्रिभुज की सभी संगत भुजाओं तथा संगत कोणों के बराबर हों, तो वे सर्वांगसम होते हैं। जब ऐसा होता हैं, तो एक त्रिभुज को दूसरे त्रिभुज पर अध्यारोपित करने पर पहला त्रिभुज, दूसरे त्रिभुज को पूर्णतया ढक लेता है।

ocr_image


ऊपर दी गयी आकृतियों में जैसा कि हम देख सकते हैं यहाँ हमें दो त्रिभुज दे रखे हैं। ये दो त्रिभुज बिल्कुल समान हैं। अगर हम इन्हें एक के ऊपर एक रखेंगे तो फिर एक त्रिभुज, दुसरे त्रिभुज को पूरी तरह ढक लेगा।

यहाँ, ΔABCΔFDE

सर्वांगसम त्रिभुजों की दशा में:

एक त्रिभुज की सभी भुजाएँ दूसरे त्रिभुज की संगत भुजाओं के बराबर होनी चाहिए।

यहाँ, ABFD, BCDE, ACFE

एक त्रिभुज के सभी कोण दूसरे त्रिभुज के संगत कोणों के बराबर होने चाहिए।

यहाँ, AF, BD, CE

एक त्रिभुज के सभी शीर्ष दूसरे त्रिभुज के शीर्षों के संगत होने चाहिए।

यहाँ, AF, BD, CE

Note:- यहाँ त्रिभुजों के नामों के अक्षरों का क्रम है जो दो त्रिभुजों के बीच संबंधित संबंधों को बताता है। यदि हम इसे ΔABCΔFDE से ΔBCAΔFDE में बदलते हैं, तो यह आवश्यक नहीं है कि दोनों त्रिभुज सर्वांगसम हों क्योंकि यह महत्वपूर्ण है कि सभी संगत भुजाएँ, कोण और शीर्ष समान हों।

OMR (One Minute Revision)

  • दो सर्वांगसम आकृतियों में जब एक आकृति दूसरे के ऊपर रखी जाती है तब वे एक दूसरे को पूरा पूरा ढक लेती हैं और एक रूप हो जाती है। दूसरे शब्दों में एक सर्वांगसम आकृति के सभी भाग दूसरी आकृति के संगत भागों के बराबर होते हैं।

  • दो त्रिभुजों की सर्वांगसमता को सांकेतिक () रूप में प्रदर्शित करने के लिए उनके शीर्षो की संगतता (correspondence) को उचित ढंग से लिखना अनिवार्य होता है।

  • सर्वांगसम त्रिभुजों के संगत भाग समान होते हैं, इसे संक्षेप में CPCT (Congruent Parts of Congruent Triangles) लिखते हैं।

  • उदाहरण 3

    यदि ΔDEFΔBCA हो, तो ΔBCA के उन भाग को लिखिए जो F के संगत हो।

    दिया हैं;

    ΔDEFΔBCA

    F का संगत भाग ज्ञात करना हैं।

    दो त्रिभुजों में यदि एक त्रिभुज की सभी भुजाएँ तथा सभी कोण, दूसरे त्रिभुज की सभी संगत भुजाओं तथा संगत कोणों के बराबर हों, तो वे सर्वांगसम होते हैं।

    ocr_image

    अतः स्पष्ट हैं कि, F=A

    F का संगत भाग A होगा।

    उदाहरण 4

    यदि सुमेलन ABCFED के अंतर्गत ΔABCΔFED तो त्रिभुजों के सभी संगत सर्वांगसम भागों को लिखिए।

    दिया हैं;

    ΔABCΔFED

    ocr_image


    त्रिभुजों के सभी संगत सर्वांगसम भाग निम्नलिखित हैं:

    (i) AF

    (ii) BE

    (iii) CD

    (iv) ¯¯¯¯¯¯AB¯¯¯¯¯¯FE

    (v) ¯¯¯¯¯¯BC¯¯¯¯¯¯ED

    (vi) ¯¯¯¯¯¯AC¯¯¯¯¯¯FD

    उदाहरण 5

    दी गई आकृति में AB=AC और D, BC का मध्य बिंदु हैं। ΔADB और ΔADC में बराबर भागों के तीन युग्म बताइए।

    ocr_image


    दिया हैं;

    AB=AC

    अतः, ΔABD और ΔACD में,

    चूंकि D, BC का मध्य बिंदु हैं

    BD=DC

    भुजा AD उभयनिष्ठ हैं

    AD=AD

    ΔABD और ΔACD में बराबर भागों के तीन युग्म

    (AB,AC), (AD,AD), (BD,DC) हैं।

    त्रिभुजों की सर्वांगसमता के लिए प्रतिबंध

    हम जानते हैं कि किसी त्रिभुज की रचना उसके निम्नलिखित भागों के दिए जाने पर ही की जा सकती है।

    (i) दो भुजाएँ और अन्तर्गत कोण

    (ii) दो कोण और अन्तर्गत भुजा

    (iii) तीनों भुजाएँ

    (iv) समकोण त्रिभुज में उसकी एक भुजा और कर्ण

    आइए देखें कि किन्हीं दो त्रिभुजों के अलग-अलग छः अवयवों (तीनों कोण व तीनों भुजाओं) में से कम से कम कितने और कौन-कौन से सर्वांगसम होने पर वे त्रिभुज भी सर्वांगसम होंगे।

    अतः हम एक सी माप वाले दो त्रिभुज खींचेंगे और उनकी सर्वांगसमता पर विचार करेंगे।

    SSS (भुजा-भुजा-भुजा) सर्वांगसमता नियम: यदि किसी त्रिभुज की तीनों भुजाओं की माप दूसरे त्रिभुज की तीनों संगत भुजाओं की माप के बराबर हो तो दोनों त्रिभुज SSS सर्वांगसमता नियम से सर्वागसम होंगे।

    ocr_image


    दिये गए त्रिभुजों में,

    भुजा AB=FD

    भुजा BC=DE

    भुजा CA=EF

    अतः ΔABCΔFDE

    उदाहरण: दिए गए दो त्रिभुजों में, ΔABC और ΔDEF में AB=7 सेमी, BC=5 सेमी, AC=9 सेमी, DE=7 सेमी, DF=9 सेमी और EF=5 सेमी। जाँच कीजिए कि दोनों त्रिभुज सर्वांगसम हैं या नहीं।

    ocr_image


    हल: ΔABC और ΔDEF में,

    AB=DE=7 सेमी
    BC=EF=5 सेमी
    AC=DF=9 सेमी

    यह दर्शाता है कि ΔABC की तीनों भुजाएँ ΔDEF की तीनों संगत भुजाओं के बराबर हैं।

    ΔABCΔDEF

    अत: SSS (भुजा-भुजा-भुजा) सर्वांगसमता नियम से दोनों त्रिभुज सर्वांगसम हैं।

    SAS (भुजा-कोण-भुजा) सर्वांगसमता नियम: यदि एक त्रिभुज की कोई दो भुजाएँ और उनके बीच का कोण दूसरे त्रिभुज की दो संगत भुजाओं व उनके बीच के कोण के बराबर हों, तो वे दोनों त्रिभुज SAS सर्वांगसमता नियम से सर्वांगसम होंगे।

    ocr_image


    दिये गए त्रिभुजों में,

    भुजा AB=DE

    कोण B=E

    भुजा BC=EF

    अतः ΔABCΔDEF

    उदाहरण: दो त्रिभुजों के कुछ भागों की माप नीचे दी गई है। SAS सर्वांगसमता नियम का प्रयोग करके जाँच कीजिए कि दोनों त्रिभुज सर्वांगसम हैं या नहीं। यदि त्रिभुज सर्वांगसम हों तो इसे प्रतीकात्मक रूप में लिखिए। ΔABC के लिए, AB=7 सेमी, BC=5 सेमी, B=50 और ΔDEF के लिए, DE=5 सेमी, EF=7 सेमी, E=50

    हल:

    ocr_image


    दिये गए त्रिभुजों में,

    AB=EF=7 सेमी

    B=E=50

    BC=DE=5 सेमी

    अतः SAS सर्वांगसमता नियम से,

    ΔABCΔFED

    ASA (कोण-भुजा-कोण) सर्वांगसमता नियम: यदि किसी त्रिभुज के कोई दो कोण और एक भुजा, दूसरे त्रिभुज के दो संगत कोण और एक संगत भुजा के बराबर हों, तो वे त्रिभुज सर्वांगसम होते हैं।

    ocr_image


    दिये गए त्रिभुजों में,

    कोण B=D

    भुजा BC=DE

    कोण C=E

    अतः ΔABCΔFDE

    उदाहरण: दिए गए चित्र से ASA सर्वांगसमता नियम का प्रयोग करते हुए निष्कर्ष निकालें कि ΔAOCΔBOD हैं।

    ocr_image


    हल:

    दिया गया है कि C=D=70

    साथ ही, ध्यान दें कि AOC=BOD=30 जो शीर्षाभिमुख कोण हैं।

    अतः, A=180(70+30)=80 (त्रिभुज के कोणों के योग के गुण से)

    इसी प्रकार, B=180(70+30)=80

    तो, हमारे पास A=B, AC=BD और C=D है।

    अब, A और C के अंतर्गत भुजा AC तथा B और D के अंतर्गत भुजा BD है।

    अतः ASA सर्वांगसमता प्रतिबंध से, ΔAOCΔBOD

    Note:-यदि एक त्रिभुज के दो कोण दिए हुए हों तो हम त्रिभुज के तीसरे कोण को हमेशा ज्ञात कर सकते हैं। अतः जब एक त्रिभुज के दो कोण और एक भुजा किसी दूसरे त्रिभुज के दो संगत कोणों और एक भुजा के बराबर हो, तब हम इसे दो कोणों और अंतर्गत भुजा वाली सर्वांगसमता में रूपांतरित कर सकते हैं और तब सर्वांगसमता नियम का उपयोग कर सकते हैं।

    Note:- यदि दो त्रिभुजों के सभी कोण समान हैं तो यह अनिवार्य नहीं है कि उनकी भुजाएँ भी समान हों। त्रिभुजों में से एक का आकार दूसरे त्रिभुज से बड़ा हो सकता है।

    ocr_image


    उपरोक्त आकृति में, दो त्रिभुजों के कोण समान हैं लेकिन उनकी भुजाओं की लंबाई समान नहीं है, इसलिए वे सर्वांगसम त्रिभुज नहीं हैं।

    उदाहरण 6

    दिए गए आकृति में PQ=7 सेमी, PR=7 सेमी, QPM=30,QPR=60 है, तो क्या ΔPMQΔPMR होगा? सर्वांगसमता के किस प्रतिबंध पर आधारित है, उसे लिखिए।

    ocr_image

    दिया हैं;

    PQ=PR=7 सेमी

    QPM=30

    QPR=60

    यहाँ, QPR=QPM+RPM

    60=30+RPM

    RPM=6030

    RPM=30

    अतः, QPM=RPM=30

    यहाँ,
    भुजा PQ=PR

    कोण QPM=RPM

    भुजा PM=PM (उभयनिष्ठ)

    हम जानते हैं, कि यदि एक त्रिभुज की कोई दो भुजाएँ और उनके बीच का कोण दूसरे त्रिभुज की दो संगत भुजाओं व उनके बीच के कोण के बराबर हों, तो वे दोनों त्रिभुज SAS सर्वांगसमता नियम से सर्वांगसम होंगे।

    अतः ΔQPMΔRPM

    उदाहरण 7

    आकृति में AC=BD और AD=BC है। निम्नलिखित कथन सत्य है: ΔABCΔBAD
    ocr_image

    ΔABC और ΔABD में,

    भुजा AC=BD

    भुजा BC=AD

    भुजा AB=AB (उभयनिष्ठ)

    हम जानते हैं कि यदि एक त्रिभुज की तीनों भुजाएँ दूसरे त्रिभुज की संगत भुजाओं के बराबर हो, तो दोनो त्रिभुज SSS सर्वांगसमता नियम से सर्वांगसम होते हैं।

    अतः ΔACBΔBDA

    चूंकि AB, CD, BA

    ΔABCΔBAD

    अतः दिया गया कथन सत्य हैं।

    उदाहरण 8

    ΔABC में, A=30, B=40 और C=110, ΔPQR में, P=30,Q=40 और R=110 एक विधार्थी कहता है कि, AAA सर्वांगसमता प्रतिबंध से ΔABCΔPQR है। क्या यह कथन सत्य है? क्यों या क्यों नहीं?

    कथन सत्य नहीं है, क्योंकि एक त्रिभुज सभी कोण यदि दूसरे त्रिभुज के सभी संगत कोणों के बराबर हो, तो भी वह एक दूसरे आकर में छोटे या बड़े हो सकते हैं।

    समकोण त्रिभुजों में सर्वांगसमता

    यदि किसी समकोण त्रिभुज की एक भुजा और कर्ण दूसरे समकोण त्रिभुज की संगत भुजा तथा कर्ण के बराबर हों, तो वे त्रिभुज सर्वांगसम होते हैं। इस नियम को RHS सर्वांगसमता नियम भी कहते हैं।

    ocr_image


    दिये गए त्रिभुजों में,

    यहाँ, B=E

    कर्ण AC=DF

    भुजा BC=EF

    चूंकि यहाँ किसी त्रिभुज की एक भुजा और कर्ण दूसरे समकोण त्रिभुज की संगत भुजा तथा कर्ण के बराबर हैं अतः दोनों त्रिभुज RHS सर्वांगसमता नियम से सर्वागसम होंगे।

    ΔABCΔDEF

    उदाहरण: दो त्रिभुजों के मापन के कुछ भाग नीचे दिए गए हैं। RHS सर्वांगसमता नियम का प्रयोग करते हुए, जाँच कीजिए कि दिए गए दो त्रिभुज सर्वांगसम हैं या नहीं। यदि त्रिभुज सर्वांगसम हैं तो परिणाम को प्रतीकात्मक रूप में लिखें। ΔABC और ΔPQR के लिए, माप नीचे दिए गए हैं। त्रिभुज ABC के लिए B=90, AC=8 सेमी, AB=3 सेमी और त्रिभुज PQR के लिए P=90, PR=3 सेमी, QR=8 सेमी।

    हल:
    ocr_image
    दिया गया हैं, B=P=90

    कर्ण AC=RQ=8 सेमी

    भुजा AB=RP=3 सेमी

    अत: RHS सर्वांगसमता नियम से,

    ΔABCΔRPQ

    OMR (One Minute Revision)

  • यदि किसी त्रिभुज की तीनों भुजाओं की माप दूसरे त्रिभुज की तीनों संगत भुजाओं की माप के बराबर हो तो दोनों त्रिभुज SSS सर्वांगसमता नियम से सर्वागसम होंगे।

  • यदि एक त्रिभुज की कोई दो भुजाएँ और उनके बीच का कोण दूसरे त्रिभुज की दो संगत भुजाओं व उनके बीच के कोण के बराबर हों, तो वे दोनों त्रिभुज SAS सर्वांगसमता नियम से सर्वांगसम होंगे।

  • यदि किसी त्रिभुज के कोई दो कोण और एक भुजा दूसरे त्रिभुज के दो संगत कोण और एक संगत भुजा के बराबर हों, तो वे दोनों त्रिभुज ASA सर्वांगसमता नियम से सर्वांगसम होंगे।

  • यदि किसी समकोण त्रिभुज की एक भुजा और कर्ण दूसरे समकोण त्रिभुज की संगत भुजा तथा कर्ण के बराबर हों, तो वे त्रिभुज सर्वांगसम होते हैं। इस नियम को RHS नियम भी कहते हैं।

  • उदाहरण 9

    दी गई आकृति में त्रिभुजों के भागों की माप दी गई है। RHS सर्वांगसमता प्रतिबंध का उपयोग करके बताइए कि कौन-कौन से त्रिभुज युग्म सर्वांगसम हैं। सर्वांगसम त्रिभुजों की स्थिति में, उन्हें सांकेतिक रूप में लिखिए।

    ocr_image

    यहाँ, ΔACB और ΔADB में

    C=D=90

    AC=BD=8 सेमी

    AB=AB=3 सेमी (उभयनिष्ठ भुजा)

    अत: हम जानते हैं कि, यदि किसी समकोण त्रिभुज की एक भुजा और कर्ण दूसरे समकोण त्रिभुज की संगत भुजा तथा कर्ण के बराबर हों, तो वे त्रिभुज RHS सर्वांगसमता नियम से सर्वांगसम होते हैं।

    अतः, ΔACBΔBDA

    उदाहरण 10

    यदि आप ΔABCΔDEF दर्शाना चाहते हैं।

    ocr_image

    RHS प्रतिबंध का उपयोग कीजिए। दिया है BAC=DEF=90 और AB=DE है। अभीष्ट तीसरी शर्त बताइए।

    हम जानते हैं कि, यदि किसी समकोण त्रिभुज की एक भुजा और कर्ण दूसरे समकोण त्रिभुज की संगत भुजा तथा कर्ण के बराबर हों, तो वे त्रिभुज RHS सर्वांगसमता नियम से सर्वांगसम होते हैं।

    यहाँ BAC=DEF=90 (समकोण)

    BC=DF (कर्ण)

    AB=DE (भुजा)

    अतः ΔABCΔDEF मे अभीष्ट तीसरी शर्त BC=DF हैं।

    सारांश

  • सर्वांगसम वस्तुएँ एक दूसरे की प्रतिलिपियाँ होती हैं।

  • अध्यारोपण विधि तल-आकृतियों की सर्वांगसमता की जाँच करती है।

  • दो तल आकृतियाँ, माना, F1 और F2, सर्वांगसम होती हैं यदि F1 की अक्स-प्रतिलिपि F2 पूर्णतया ढक लेती है। हम इसे F1F2 के रूप में लिखते हैं।

  • दो रेखाखंड, माना, ¯¯¯¯¯¯AB और ¯¯¯¯¯¯CD, सर्वांगसम होते हैं यदि उनकी लंबाइयाँ बराबर हों। हम इसे ¯¯¯¯¯¯AB=¯¯¯¯¯¯CD के रूप में लिखते हैं। यद्यपि, साधारणतया इसे ¯¯¯¯¯¯AB¯¯¯¯¯¯CD लिखते हैं।

  • दो कोण, माना, ABC और PQR, सर्वांगसम होते हैं यदि उनकी माप बराबर हो। हम इसे ABC=PQR या mABC=mPQR के रूप में लिखते हैं। यद्यपि, अभ्यास में इसे साधारणतया ABC=PQR के रूप में लिखते हैं।

  • दो त्रिभुजों की SSS सर्वांगसमता: दो त्रिभुज सर्वांगसम होते हैं यदि एक त्रिभुज की तीनों भुजाएँ किसी दूसरे त्रिभुज की तीनों संगत भुजाओं के बराबर हो।

  • दो त्रिभुजों की SAS सर्वांगसमता: दो त्रिभुज सर्वांगसम होते हैं यदि एक त्रिभुज की दो भुजाएँ और उनके अंतर्गत कोण, दूसरे त्रिभुज की दो संगत भुजाओं और उनके अंतर्गत कोण के बराबर हो।

  • दो त्रिभुजों की ASA सर्वांगसमता: दो त्रिभुज सर्वांगसम होते हैं यदि एक त्रिभुज के दो कोण और उनकी अंतर्गत भुजा किसी दूसरे त्रिभुज के दो संगत कोणों और अंतर्गत भुजा के बराबर हो।

  • दो त्रिभुजों की RHS सर्वांगसमता: दो समकोण त्रिभुज सर्वांगसम होते हैं यदि किसी समकोण त्रिभुज का कर्ण और एक भुजा किसी दूसरे समकोण त्रिभुज के कर्ण और संगत भुजा के बराबर हो।

  • दो त्रिभुजों में AAA सर्वांगसमता नहीं होती है। यह आवश्यक नहीं है कि बराबर संगत कोणों के दो त्रिभुज सर्वांगसम हो। ऐसे सुमेलनों में, इनमें से एक दूसरे की बढ़ी हुई प्रतिलिपि हो सकती है। (वे सर्वांगसम होंगे यदि वे एक दूसरे की एक जैसी प्रतिलिपि हो)।