Doubtnut Promotions Sticky

संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक कक्षा 8 विज्ञान

भूमिका

    जो हम वस्त्र या पोशाक पहनते है क्या आप जानते है की वे किसके बने होते है ? वे धागे के बने होते है धागे बहुत से रेशों से बनाये जाते है ये रेशे दो प्रकार से प्राप्त होते है - प्राकृतिक और कृत्रिम या मानव निर्मित।

    प्राकृतिक रेशे - ऊन, कपास, रेशम आदि ये सभी जीव-जंतु एवं पौधों से प्राप्त किये जाते है।

    कृत्रिम रेशे मानव द्वारा विभिन्न प्रक्रियाओं द्वारा बनाये जाते है इन्हे संश्लेषित रेशे भी कहते है।

संश्लेषित रेशे क्या है ?

संश्लेषित रेशे मनुष्यों द्वारा रासायनिक प्रक्रियाओं से तैयार किये जाते है। प्रत्येक संश्लेषित रेशे भी बहुत से छोटे-छोटे इकाइयों से मिलकर बने होते है। ये छोटी इकाई भी एक रासायनिक पदार्थ होता है अतः ये बहुत सी छोटी इकाइयाँ एक साथ मिलकर एक बड़ी इकाई बनाते है जिसे पॉलिमर (बहुलक) कहते है। पॉलिमर का अर्थ है - अनेक इकाई। एक पॉलिमर का निर्माण भी बहुत से छोटे इकाइयों से मिलकर होता है। निचे एक चित्र दिखाया गया है इसमें जो वस्तु बनी है उसे बहुत सी छोटी-छोटी इकाइयों को मिलाकर बनाई गयी है इसी प्रकार बहुलक का निर्माण किया जाता है।

ocr_image


बहुलक केवल मानव द्वारा नहीं बनाये जाते बल्कि प्रकृति में भी बहुलक पाए जाते है जैसे कपास एक प्राकृतिक बहुलक है। कपास के 90% रेशे सेलुलोज के होते है। सेलुलोज बहुत सी ग्लूकोज की इकाइयों से बना होता है।

संश्लेषित रेशे के प्रकार

संश्लेषित रेशे मुख्यतः चार प्रकार के होते है जो निम्न है -

  • रेयॉन

  • नायलॉन

  • पॉलिएस्टर

  • एक्रिलिक

आइये संश्लेषित रेशों के प्रकारों के बारे में विस्तार से चर्चा करें।

रेयॉन

रेशम को कीटों द्वारा प्राप्त किया जाता है यह प्राप्त रेशे उच्च स्तर के प्राकृतिक रेशों में आते है। रेशम से सबसे अच्छे कपड़े बनाये जाते है रेशम से बने कपड़े सभी का मन मोह लेते है परन्तु ये बहुत महँगे होते है। वैज्ञानिकों ने काष्ठ लुगदी से रासायनिक प्रक्रिया से उपचार करके रेशम के सामान रेशों का उत्पादन किया जिन्हे रेयॉन या कृत्रिम रेशम कहते है। रेयॉन रेशे मुखयतः दो प्रकार के होते है - विस्कोस रेयॉन एवं एसीटेट रेयॉन।इन्हे बनाने के लिए प्राकृतिक काष्ठ लुगदी का उपयोग किया जाता है।

रेयॉन रेशे के गुण :

  • रेयॉन रेशे पूर्णतः शुद्ध सेलूलोज़ के तंतु होते है।

  • रेयॉन रेशे ऊष्मा दृढ बहुलक है।

  • रेयॉन रेशे रेशम के सामान ही होते है इनसे रेशम के सामान ही बुनाई की जा सकती है।

  • रेयॉन रेशम के मुकाबले में सस्ते होते है।

  • रेयॉन रेशे चमकदार होने के कारण अधिक सुन्दर दिखाई देते है।
रेयॉन रेशों के उपयोग :
  • रेयॉन में बहुत से रंगों का प्रयोग करके इनसे रंग-रंग के कपड़े बनाये जाते है।

  • कपास के रुई के साथ मिलाकर चादरें बनाये जाते है।

  • रेयॉन रेशों के उपयोग से कालीन या गलीचा बनाया जाता है कालीन बनाने के लिए इसमें ऊन भी मिलाया जाता है।

ocr_image

नायलॉन

नायलॉन भी मानव निर्मित या कृत्रिम रेशे होते है। नायलॉन को पहला पूर्ण संश्लेषित रेशा माना जाता है। क्यूंकि इसे पहली बार 1931 में बिना किसी प्राकृतिक कच्चे माल के बनाया गया था अर्थात इसके निर्माण के लिए जंतु या पेड़-पौधों का उपयोग नहीं किया गया था बल्कि कोयले, जल और वायु से इसका निर्माण किया गया था इसलिए इसे नायलॉन को प्रथम पूर्णतः संश्लेषित रेशे कहते है। नायलॉन एक थर्मोप्लास्टिक होता है। थर्मोप्लास्टिक ऐसा प्लास्टिक बहुलक है जो तापमान बढ़ने पर पिघलने लगता है और तापमान कम होने पर कठोर होने लगता है।

नायलॉन रेशे के गुण :

  • नायलॉन को पहला पूर्ण संश्लेषित रेशा माना जाता है।

  • नायलॉन रेशे से बना कपड़ा बहुत की मजबूत और हल्का होता है।

  • नायलॉन रेशों को खींचने पर वे फैल जाते है और छोड़ने पर वापस अपनी अवस्था में आ जाते है।

  • ये रेशे कपड़ों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है क्यूँकि ये बहुत चमकदार होते है।

  • हल्के होने की वजह से धोने में भी आसान होते है।

नायलॉन रेशों के उपयोग :
  • मोज़े, रस्सी, दाँत साफ़ करने का ब्रश बनाने में।

  • तम्बू, पैराशूट, पहाड़ की चढाई में उपयोग किये जाने वाले रस्सी बनाने में।

  • कारों के सीट बेल्ट और टायर बनाने में।

  • बुनाई के लिए धागे बनाने में।

  • नायलॉन का उपयोग बड़ी बड़ी मशीनों के पट्टे बनाने में भी किया जाता है।

ocr_image

पॉलिएस्टर

पॉलिएस्टर भी एक प्रकार का संश्लेषित रेशा है। पॉलिएस्टर एस्टर का बहुलक होता है। एस्टर एक पेट्रोलियम पदार्थ होता है। एस्टर की बहुत सी इकाइयों से मिलकर पॉलिएस्टर का निर्माण होता है। यह बहुत प्रचलित रेशे है। हमने अपने आस-पास पॉलिएस्टर से बने कपड़े देखा ही होगा। पॉलिएस्टर के रेशों को पहनने वाले कपड़ों के लिए बहुत ही उपयोगी माना जाता है। टेरिलीन पॉलिएस्टर का ही एक प्रकार है जिसे बहुत पतले रेशों में खिंचा जा सकता है फिर इससे बाकि सामान बनाया जा सकता है।

पॉलिएस्टर रेशे के गुण :

  • पॉलिएस्टर रेशे से बने कपड़े भी हल्के और धोने में आसान होते है।

  • इससे बने कपड़ों में आसानी से सिलवटें या सिकुड़न के निशान नहीं आते।

  • पॉलिएस्टर से बने कपड़े बहुत अच्छे ऊष्मा प्रतिरोधी होते है। इसमें थर्मोप्लास्टिक गुण होता है।

  • पॉलिएस्टर रेशे बहुत लम्बे समय तक उपयोग किये जा सकते है जल्दी खराब नहीं होते।

  • ये छूने में चिकने और फिसलनदार होते है।

पॉलिएस्टर रेशों के उपयोग :
  • पॉलिएस्टर का उपयोग खिलाड़ियों के पोशाक बनाने में किया जाता है।

  • तकियों में रुई के स्थान पर पॉलिएस्टर के रेशों को भरा जाता है जो निचे चित्र में दिखाया गया है।

  • घरों में लगे परदे बनाने में इसका उपयोग होता है।

  • पॉलिएस्टर का उपयोग मुख्यतः सभी प्रकार के कपड़े बनाने में किया जाता है।

ocr_image

एक्रिलिक

एक्रिलिक रेशे एक्रिलोनिट्राइल नामक रासायनिक पदार्थ के बहुलीकरण से बनाया जाता है। एक्रिलिक रेशे काफी हल्के, नरम और ऊन के सामान गर्माहट प्रदान करने वाले होते है। एक्रिलिक रेशों से ऊन के सामान वस्त्र बनाये जाते है जो सर्दियों में पहनने के काम आते है। ऊन बहुत ही महंगे होते है इसलिए ऊन के सामान संश्लेषित रेशों का निर्माण किया गया जिन्हे एक्रिलिक रेशे या कृत्रिम ऊन कहते है।

एक्रिलिक रेशे के गुण :

  • ये ऊन के सामान गुण वाले रेशे होते है और ऊन से सस्ते होते है।

  • एक्रिलिक रेशे बहुत टिकाऊ होते है।

  • एक्रिलिक रेशे मजबूत और हल्के होते है।

  • ये विभिन्न रंगों में उपलब्ध होते है।

  • इन रेशों से गर्म कपड़े बनाये जा सकते है।

एक्रिलिक रेशों के उपयोग :
  • सर्दियों में पहने जाने वाले वस्त्रों जैसे - स्वेटर, दस्ताने, जैकेट, कम्बल आदि गर्म कपड़े बनाये जाते है।

  • एक्रिलिक रेशों से कालीन भी बनाये जाते है।

ocr_image

संश्लेषित रेशों के गुणधर्म

आजकल संश्लेषित रेशों का प्रयोग अधिक होता है क्यूंकि संश्लेषित रेशे आसानी से और सस्ते दामों में उपलब्ध हो जाते है इसके और भी बहुत से गुण है जो निम्न है -

  • संश्लेषित रेशों के गुण प्राकृतिक रेशों से अधिक होते है।

  • संश्लेषित रेशे बहुत ही मजबूत और हल्के होते है।

  • संश्लेषित रेशे साफ करने में आसान होते है और जल्दी से सुख जाते है।

  • ये रेशे लम्बे समय तक टिकते है जल्दी खराब नहीं होते।

  • संश्लेषित रेशे प्राकृतिक रेशों के मूकाबले सस्ते होते है।

  • संश्लेषित रेशे उपयोग में आसान, आसानी से उपलब्ध एवं रख रखाव में सुविधाजनक होती है।

संश्लेषित रेशों से हानि

संश्लेषित रेशों के जितने फायदे है उतने ही नुकसान भी है। प्राकृतिक रेशे प्रकृति से प्राप्त होते है और प्रकृति में आसानी से अपघटित हो जाते है परन्तु संश्लेषित रेशे प्रकृति को बहुत नुकसान पहुंचते है। आइये संश्लेषित रेशों से होने वाले हानियों को देखते है -

  • संश्लेषित रेशे थर्मोप्लास्टिक से बने होते है जिसके कारण ये रेशे उच्च तापमान में या आग पास ले जाने से पिघने लगते है। जिसके कारण कपड़े पहने हुए व्यक्ति के शरीर से रेशे चिपक जाते है और आग से जलने का खतरा रहता है।

  • रासायनिक प्रक्रिया द्वारा बनने के कारण इनमे रासायनिक पदार्थो से हानि का भी डर होता है।

  • सश्लेषित रेशे पर्यवरण में आसानी से अपघटित नहीं होते है।

  • संश्लेषित रेशों के अपशिष्टों को जलाने पर उससे विषैली गैसें निकलती है जो स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए हानिकारक है।

प्लास्टिक

    प्लास्टिक एक प्रकार का बहुलक होता है। हमें पता है की बहुलक बहुत सी इकाइयों से मिलकर बना होता है प्लास्टिक की इकाइयां भी एक सामान ही व्यवस्थित नहीं होती अर्थात अलग-अलग वस्तुओं में अलग-अलग क्रम में व्यवस्थित होती है। किसी में रेखीय तो किसी में क्रॉसबद्ध व्यवस्था होती है।

ocr_image
  • हमारे आस-पास की अधिकतर वस्तुएँ प्लास्टिक से बनी होती है। जो रोज मर्रा के काम में उपयोग होती है।

  • प्लास्टिक को किसी भी आकार में ढाला जा सकता है और उपयोगिता के आधार पर वस्तुएँ बनायी जा सकती है।

  • प्लास्टिक को एक वस्तु की तरह उपयोग करने के बाद उसे पुनः दूसरी वस्तु बनाने में उपयोग किया जा सकता है इस प्रक्रिया को पुनः चक्रण कहते है।

  • प्लास्टिक को पिघलाया व रंग मिला कर रंगीन वस्तुएँ बनायी जा सकती है।

ocr_image

थर्मोप्लास्टिक :
  • ऐसे प्लास्टिक जो गर्म करने पर आसानी से पिघल जाते है और ताकत लगाने से जिनके आकार में परिवतन आ जाता है उन्हें थर्मोप्लास्टिक कहते है। उदा. - पॉलीथीन, पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) आदि।

  • थर्मोप्लास्टिक का उपयोग खिलौने बनाने में, झिल्ली बनाने में, पानी के बॉटल आदि बनाने में किया जाता है।

  • सरलता से इसके आकार में परिवर्तन किया जा सकता है हाथ से मोड़ा-तोड़ा जा सकता है।

ocr_image

थर्मोसेटिंग प्लास्टिक :
  • ऐसे प्लास्टिक जिन्हे एक बार पिघलकर साँचे में ढल दिया जाता है और उसके पश्चात गर्म नहीं किया जा सकता उसे थर्मोसेटिंग प्लास्टिक कहते है। उदाहरण - बैकेलाइट, मेलामाइन।

  • बैकेलाइट से विद्युत के सामान बनाये जाते है क्यूँकि ये विद्युत और ऊष्मा के कुचालक होता है।

  • बैकेलाइट से बनी वस्तुएँ - विद्युत के बटन (स्विच), कुकर या कड़ाही के हत्थे आदि।

  • मेलामाइन भी आग का प्रतिरोधक होता है इसमें आग नहीं लगती इसलिए इसका प्रयोग किचन के बर्तन बनाने में, कपड़े जिनमे आग न लगे बनाने में किया जाता है।

  • थर्मोप्लास्टिक और थर्मोसेटिंग से बने सामानों का उपयोग हमारे सभी कामों में करते है।

ocr_image

प्लास्टिक के अभिलाक्षणिक गुण

    वर्तमान युग में हम जिन चीजों का उपयोग करते है उनमे से अधिकांश प्लास्टिक की ही होती है। प्लास्टिक की चीजें आसानी से व सस्ते दामों में और पर्याप्त मात्रा में मिल जाती है इसलिए प्लास्टिक का उपयोग अधिक मात्रा में किया जाता है। इनमे धातु के सामान जंग नहीं लगती। ये हल्के कही भी लाने ले जाने में सरल होते है। प्लास्टिक का उपयोग वाहनों से लेकर अंतरिक्षयानों तक में किया जाता है।

    आइये प्लास्टिक के अभिलाक्षणिक गुणों पर चर्चा करें -

प्लास्टिक अभिक्रियाशील नहीं है :
  • हम जानते है कि धातुओं को खुला छोड़ देने से वे नमी और जल से अभिक्रिया करने लगते है और उनमे संक्षारण होने लगता है जिससे वस्तुऐं खराब हो जाती है।

  • प्लास्टिक में ऐसा नहीं होता है। प्लास्टिक जल और नमी के साथ अभिक्रिया नहीं करती। जिससे इसका संक्षारण आसानी से नहीं होता।

  • प्लास्टिक का उपयोग बहुत से रासायनिक तरल पदार्थों को रखने के लिए किया जाता है। जिससे तरल और पात्र दोनो सुरक्षित रहते है।

प्लास्टिक हल्का, मजबूत और टिकाऊ होता है :
  • प्लास्टिक से बनी वस्तुएँ धातुओं की तुलना में बहुत हल्की होती है।

  • ये धातुओं से सस्ते होते है और आसानी से उपलब्ध भी हो जाते है।

  • प्लास्टिक में कठोरता का गुण भी पाया जाता है जिससे वे अधिक समय तक उपयोगी बने रहते है।

  • प्लास्टिक से बनी वस्तुओं का मुख्यतः उपयोग घरेलु वस्तुओं के रूप में किया जाता है।

प्लास्टिक कुचालक है :
  • प्लास्टिक विद्युत और ऊष्मा का कुचालक होता है अर्थात प्लास्टिक से होकर विद्युत और ऊष्मा का प्रवाह नहीं हो पता।

  • प्लास्टिक के इस गुण के कारण इसके उपयोग से बिजली की तारों के ऊपर प्लास्टिक की परत लगाई जाती है। जिससे तारों में बहने वाले विद्युत से सुरक्षा होती है।

  • खाना पकाने वाले बर्तनों में भी प्लास्टिक के हत्थे लगे होते है जिससे ऊष्मा हाथ तक नहीं पहुँचती और खाना बनाने में आसानी होती है।

प्लास्टिक और पर्यावरण

जिस प्रकार प्लास्टिक का उपयोग हमारे लिए आसान होता है ठीक उसके विपरीत पर्यावरण के लिए प्लास्टिक एक विशेष समस्या है। अन्य अपशिष्ट पदार्थों का अपघटन सूक्ष्मजीवों द्वारा कुछ दिनों में या हफ़्तों में हो जाता है परन्तु प्लास्टिक के अपघटन में कई वर्षों का समय लगता है।

विभिन्न पदार्थों के अपघटन में लगने वाले समय की सारणी :

ocr_image


प्रकृति में बहुत से पदार्थ उपस्थित है परन्तु सभी का गुण एक ही नहीं होता है कुछ प्रकृति में आसानी से अपघटित हो जाते है और कुछ बहुत समय पश्चात कठिनाई से अपघटित होते है अतः इसके आधार पर पदार्थों को दो भागों में बाटा गया है -
  • जैव निम्नीकरणीय

  • जैव अनिम्नीकरणीय
आइये इनके बारे में जाने-

जैव निम्नीकरणीय : जिन प्राकृतिक पदार्थों का जीवाणुओं द्वारा अपघटन सरलता से हो जाता है उन्हें जैव निम्नीकरणीय कहते है। ये पदार्थ ज्यादातर प्राकृतिक पदार्थ होते है। इनसे पर्यावरण में किसी भी प्रकार का प्रदुषण नहीं होता है। ये पर्यावरण के लिए बहुत ही लाभदायक होते है। उदाहरण - सभी प्राकृतिक पदार्थ घास-फुस, प्राकृतिक रेशे, मलमूत्र आदि।

जैव अनिम्नीकरणीय : जिन पदार्थों का अपघटन बहुत ही कठिनता से होता है उन्हें जैव अनिम्नीकरणीय कहते है। ये पर्यावरण के लिए कम लाभदायक होते है। ये पर्यावरण को प्रदूषित करते है। इनके अपघटन में बहुत समय लगता है। उदाहरण - प्लास्टिक, संश्लेषित रेशे आदि।

जैव निम्नीकरणीय व जैव अनिम्नीकरणीय में अंतर :

ocr_image

प्लास्टिक का उपयोग समस्या नहीं है उपयोग के बाद प्लास्टिक का निस्तारण या निपटान करना एक समस्या है।

प्लास्टिक को जलाने पर यह बहुत देर में पूरी तरह जलता है और जलने के साथ अधिक मात्रा में दूषित गैसों का उत्सर्जन वायु में करता है जिससे वायु प्रदूषित होती है। पर्यावरण प्रदूषण का एक कारण प्लास्टिक भी है।

प्लास्टिक से पर्यावरण का बचाव

प्लास्टिक से पर्यावरण के बचाव के लिए सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह उठता है की इसका सही समाधान कैसे करें जिससे पर्यावरण सुरक्षित रहे ?

इसके लिए निम्न उपाए किये जा सकते है जो निचे दिए है -

  1. प्लास्टिक का उपयोग सिमित मात्रा में करने से पर्यावरण दूषित होने से बचा सकते है।

  2. हम रोजमर्रा में प्लास्टिक का सबसे अधिक उपयोग पालीथीन के रूप में करते है। पालीथीन का उपयोग कम करके सूती से बने थैलों का उपयोग करके प्लास्टिक के उपयोग को कम किया जा सकता है।


  3. ocr_image

  4. घरों में जैव निम्नीकरणीय अपशिष्ट पदार्थों और अनिम्नीकरणीय अपशिष्ट पदार्थों को अलग-अलग इकठ्ठा करके इनका उचित निपटारा करना चाहिए।

  5. सरकार द्वारा लागु किये गए नियमो का सही से पालन करके प्लास्टिक थालियों का उपयोग कम करके प्रदूषण कम किया जा सकता है।

  6. प्लास्टिक का पुनः चक्रण करके भी प्रदूषण कम किया जा सकता है।


  7. ocr_image

  8. उपयोग कम करके (री-ड्यूज), पुनः उपयोग करके (री-यूज), पुनः चक्रित करके (री-साइकिल) इन तीन नियमों का पालन करके प्लास्टिक प्रदूषण में भारी कमी लायी जा सकती है।

  9. प्लास्टिक को जालने पर रोक लगा कर वायु प्रदूषण को रोका जा सकता है।
इस प्रकार से ऊपर दिए सभी निर्देशों का सही से पालन करके प्लास्टिक से पर्यावरण में होने वाले प्रदूषण को रोका जा सकता है। यह हमारी ही जिम्मेदारी है की हम अपने पर्यावरण को सुरक्षित रखें।

सारांश

  1. प्राकृतिक रेशों के जैसे ही संश्लेषित रेशों का निर्माण बहुत सी इकाइयों को मिलाकर किया जाता है जिनसे प्राकृतिक रेशों के समान ही कपड़े बुने जाते है।

  2. अनेक छोटी इकाइयों से मिलकर बहुलक का निर्माण होता है।

  3. संश्लेषित रेशों का उपयोग सभी प्रकार की वस्तुओं जैसे -कपड़ों, रस्से, पैराशूट, वाहनों, वायुयानों आदि जैसे विशेष यंत्रों में भी किया जाता है।

  4. संश्लेषित रेशों को उनके रासायनिक निर्माण के आधार पर रेयान, नायलॉन, पॉलिएस्टर और एक्रिलिक नाम दिए गए है।

  5. प्लास्टिक हमारे दैनिक जीवन में बहुत उपयोगी होता है। इसके बिना आजकल जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती।

  6. प्लास्टिक हमरे पर्यावरण के लिए लाभदायक नहीं है क्यूँकि इसका अपघटन बहुत ही कठिनाई द्वारा कई वर्षो में होता है।

  7. प्लास्टिक से हमारे पर्यावरण को बचाने के लिए हमे ठोस कदम उठाने होंगे जैसे पॉलीथिन का उपयोग बंद करके और प्लास्टिक का सही तरह से पुनर्चक्रण करके।