Doubtnut Promotions Sticky

खाद्य संसाधनों में सुधार कक्षा 9 जीव विज्ञान

भूमिका

ocr_image


सभी जीवित प्राणियों को अपने विकास एवं स्वास्थ्य के लिये भोजन की आयश्यकता होती है। भोजन के द्वारा हमें पोषक तत्व जैसे कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन, खनिज पदार्थ प्राप्त होते हैं। पेड़, पौधे तथा जानवर भोजन के मुख्य स्रोत है।

भारत की जनसंख्या लगभग सौ करोड़ से भी ज्यादा है जो लगातार बढ़ रही है। इस बढ़ती जनसंख्या हेतु अन्न के उत्पादन के लिये फसल तथा पशुधन के उत्पादन की क्षमता बढाना अति आवश्यक है।

भारत में 1904 से 1969 तक अन्न उत्पादन में चार गुना वृद्धि हुई है। परन्तु इसमें सुधार की अभी भी आवश्यकता है।

  • फसल की किस्मों में सुधार
  • फसल उत्पादन में प्रबन्धन
  • फसल सुरक्षा प्रबन्धन


इसके अलावा अधिक भूमि को खेती योग्य बनाना।

फसल उत्पादन में उन्नति

फलों के उत्पादन में बीजों की बुवाई महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है | बुवाई से पहले फसलों की अच्छी उपज के लिए अच्छी गुवत्ता वाले बीजों का चयन करना चाहिये | यह बीज एक अच्छी किस्म के और स्वच्छ होने चाहिये | बच्चों, अब हम जान लेते हैं की फसलें कितनी प्रकार की होती है तथा इनसे हमे क्या प्राप्त होता है | फसलें कई प्रकार की होती हैं जिनसे हम निम्नलिखित चीजें प्राप्त करते है-

अनाज - इनमें गेहूँ, चावल, मक्का, बाजरा आदि सम्मिलित है। ये हमें कार्बोहाइड्रेट प्रदान करते हैं।

बीज - पौधों में पाये जाने वाले सभी बीज खाने योग्य नहीं होते जैसे-सेब का बीज, तथा चेरी का बीज। खाने वाले बीजो में अनाज, दाले, बीज तथा मूंगफली ये हमें वसा प्रदान करते हैं।

दालें - इनमें चना, मटर, (काला चना, हरा चना) तथा मसूर आदि आते हैं ये हमें प्रोटीन प्रदान करते है।

सब्जियां, मसाले व फल -ये हमें विटामिन तथा खनिज लवण प्रदान करते हैं; जैसे-सेब, आम, चेरी, केला, तरबूज, सब्जियाँ जैसे-पालक, पत्तीदार सब्जियाँ, मूली। मसाले; जैसे-मिर्च, काली मिर्च, चारा, फसल, जई, सूडान घास पशुधन के चारे के रूप में उपयोग किया जाता है।

ocr_image

फसल चक्र

सभी फसलों को अपनी वृद्धि तथा जीवन-चक्र पूरा करने के लिये अलग-अलग परिस्थितियाँ (तापमान, नमी) तथा अलग-अलग दीप्तिकाल (सूरज की रोशनी) की जरूरत होती है। फसलों का मौसम दो प्रकार का होता है ।

ocr_image


1. खरीफ फसल - ये फसल बरसात के मौसम में उगती है। (जून से अक्टूबर तक)

उदाहरण -काला चना, हरा चना, चावल, सोयाबीन, धान।

2. रबी फसल - ये फसले नवम्बर से अप्रैल तक के महीने में उगाई जाती है। इसलिये इन्हें सर्दी की फसल भी कहते हैं।

उदाहरण - गेहूँ, चना, मटर, सरसों, अलसी, रबी फसले हैं।

फसल उत्पादन में सुधार की प्रक्रिया में प्रयुक्त गतिविधियों को निम्न प्रमुख वर्गों में बांटा गया है।
  1. फसल की किस्मों में सुधार
  2. फसल उत्पादन प्रबन्धन
  3. फसल सुरक्षा प्रबंधन

फसल की किस्मों में सुधार

फसल की किस्म में सुधार के कारक है अच्छे और स्वस्थ बीज | फसलों की किस्मों में सुधार करने के लिए फसलों का चयन प्रजनन द्वारा भी कर सकते है | यह प्रक्रिया संकरण द्वारा भी की जा सकती है | यह संकरण की प्रक्रिया अंतराकिस्मीय (विभिन्न किस्मों में) तथा अंतरास्पीशीस (एक ही जीनस की दो विभिन्न स्पीशीस) भी हो सकती है |

संकरण

विभिन्न आनुवंशिक गुणों वाले पौधों के बीच संकरण करके उन्नत गुण वाले पौधे तैयार करने की प्रक्रिया को संकरण कहते है। फसल का उत्पादन मुख्यतः मौसम,मिट्टी की गुडवत्ता और पानी की उपलब्धता पर निर्भर करती है |

फसल की गुणवत्ता में वृद्धि करने वाले कारक


(i) उच्च उत्पादन -प्रति एकड़ फसल की उत्पादकता बढ़ाना।
(ii) उन्नत किस्में - फसल उत्पादन की गुणवता, प्रत्येक फसल में भिन्न होती है दाल में प्रोटीन की गुणवत्ता, तिलहन में तेल की गुणवत्ता और फल तथा सब्जियों का संरक्षण महत्वपूर्ण है।
(iii) जैविक तथा अजैविक प्रतिरोधकता - जैविक (रोग, कीट तथा निमेटोड) तथा अजैविक (सूखा, क्षारता, जलाक्रांति, गर्मी, ठंड तथा पाला) परिस्थितियों के कारण फसल उत्पादन कम हो सकता है | इन परिस्थितियों को सहन कर सकने वाली किस्में फसल उत्पादन में सुधार करती है |
(iv) व्यापक अनुकूलता - व्यापक अनुकूलता वाली किस्मों का विकास करना विभिन्न पर्यावरणीय परिस्थितियों में फसल उत्पादन को स्थायी करने में सहायक होता है। एक ही किस्म को विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न जलवायु में उगाया जा सकता है।
(v) ऐच्छिक सस्य विज्ञान गुण - चारे वाली फसलो के लिये लम्बी तथा सघन शाखाएँ ऐच्छिक गुण है। इस प्रकार सस्य विज्ञान वाली किस्मे अधिक उत्पादन प्राप्त करने में सहायक होती है।

फसल उत्पादन में सुधार

किसानों के द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली विभिन्न प्रकार जिससे फसल के उत्पादन में वृद्धि होती है, निम्न प्रकार है-

  1. (1) पोषक प्रबन्धन (Nutrient management)
  2. (2) सिंचाई (Irigation)
  3. (3) फसल को उगाने के तरीके या फसल पैटर्न (Cropping pattern)


ocr_image

पोषक प्रबन्धन (Nutrient Management)

दूसरे जीवों की तरह, पौधों को भी वृद्धि हेतु कुछ तत्वों (पोषक पदार्था) की आवश्यकता होती है जिन्हें हम पोषक तत्व कहते है। जैसे- कार्बन, ऑक्सीजन, पानी में हाइड्रोजन, तथा अन्य 13 पोषक तत्व आदि |

Sources (आधार)

जहाँ से पोषक पदार्थ प्राप्त होते हैं वह है-

हवा (Air), पानी (Water), मिट्टी (Soil)

1. वृहत पोषक

जिन पोषक पदार्थों की बहुत अधिक मात्रा में आवश्यकता होती है उन्हें वृहत पोषक कहते हैं | जैसे: नाइट्रोजन, वायु व भूमि से प्राप्त होती है। जो कि अधिक मात्रा में पौधो को आवश्यकता होती है।
अन्य है- फॉस्फोरस, पोटेशियम, कैल्सियम, मैग्नीशियम, सल्फर

2. सूक्ष्म पोषक

जिन पोषक पदार्थों की कम मात्रा में आवश्यकता होती है उन्हें सूक्ष्म पोषक कहते हैं | जैसे: लौह तत्व मैग्नीज (Mn) कम मात्रा में आवश्यकता होती है।
अन्य है- बोरोन, जिंक, कॉपर मोलिबिडनम, क्लोरीन।

खाद तथा उर्वरक

मिट्टी की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिये खाद तथा उर्वरक की आवश्यकता होती है। फलस्वरूप फसल की उपज में वृद्धि होती है।

खाद - (i) ये एक कार्बनिक पदार्थ का अच्छा स्त्रोंत है । यह थोड़ी मात्रा में मिट्टी को पोषक तत्व प्रदान करता है।

(ii) यह प्राणी के उत्सर्जित पदार्थ या अपशिष्ट से बनता है ताथा पौधों के अपशिष्ट द्वारा अपघटन से तैयार किया, जाता है।

खाद के विभिन्न प्रकार

1. कम्पोस्ट खाद

पौधों व उनके अवशेष पदार्थों, कूड़े, करकट, पशुओं के गोबर, मनुष्य के मल मूत्र आदि कार्बनिक पदार्थों को जीवाणु तथा कवकों की क्रिया के द्वारा खाद रूप में बदलना कम्पोस्टिंग कहलाता है।

2. वर्मी कम्पोस्ट खाद

जब कम्पोस्ट को केंचुए के उपयोग से तैयार करते हैं जिसे वर्मी कम्पोस्ट कहते हैं।

3. हरी खाद

फसल उगाने से पहले खेतों में कुछ पौधे, जैसे पटसन, मूँग, अथवा ज्वार उगा देते है और तत्पश्चात् उन पर हल चलाकर खेत की मिट्टी में मिला दिया जाता है। ये पौधे हरी खाद में परिवर्तित हो जाते हैं जो मिट्टी को नाइट्रोजन तथा फास्फोरस से परिपूर्ण करने में सहायक होते हैं।

उर्वरक

उर्वरक कारखानों में तैयार किये जाते है। ये रासायनिक पदार्थो के इस्तेमाल से बनाये जाते है। इनमें अत्यधिक मात्रा में पोषक तत्व; जैसे-नाइट्रोजन, फास्फोरस तथा पोटैशियम पाये जाते हैं। उर्वरक आसानी से पौधों द्वारा अवशोषित कर लिये जाते हैं तथा ये पानी में घुलनशील होते हैं।

ocr_image

सिंचाई

फसलों को जल प्रदान करने की प्रक्रिया को सिंचाई कहते हैं ।

ocr_image

सिंचाई के तरीके


(a) कुएँ -ये दो प्रकार के होते हैं-

1. खुदे हुए कुएं या खोदे कुएँ -भूमिगत जल स्तरों में स्थित पानी को एकत्रित किया जाता है |

2. नलकूप -इस नलकूप में बहुत नीचे पानी होता है जिससे सिंचाई होती है। मोटर पम्प के इस्तेमाल से पानी ऊपर लाया जाता है।

(b) नहरें -इन प्रणाली में पानी एक तथा अधिक जलाशयों अथवा नदियों से आता है।

(c) नदी उन्नयन प्रणाली -इस प्रणाली में पानी सीधे नदियों से ही पम्प द्वारा इकट्ठा कर लिया जाता है। इस सिंचाई का उपयोग नदियों के पास वाली खेती में लाभदायक रहता है।

(d) तालाब - आपत्ति के समय प्रयोग में आने वाले ये छोटे तालाब, छोटे जलाशय होते है जो छोटे से क्षेत्र में पानी का संग्रह करते है।

(e) पानी का संरक्षण -वर्षा के पानी को सीधे किसी टैंक में सुरक्षित इकट्ठा कर लिया जाता है बाद में इन्हें इस्तेमाल किया जाता है | ये मिट्टी के कटाव को भी दूर करता है।

फसल पैटर्न

फसल की वृद्धि हेतु अलग-अलग प्रकार के तरीके अपनाये जाते हैं जिससे कि नुकसान कम से कम तथा उपज अधिक से अधिक हो।

  1. मिश्रित खेती (Mixed cropping)
  2. अंतरफसलीकरण (Inter cropping)
  3. फसल चक्र (Crop rotation)

मिश्रित खेती (Mixed cropping)

दो या दो से अधिक फसल को एक ही भूमि पर एक साथ उगाना मिश्रित खेती कहलाती है। उदाहरण-
  • गेहूँ और चना
  • गेहूँ और सरसो
  • मूंगफली तथा सूरजमुखी

  • अंतराफसलीकरण

    अंतराफसलीकरण में दो या दो से अधिक फसलों को एक साथ एक ही खेत में निर्दिष्ट पैटर्न पर उगाते है। कुछ पंक्तियों में एक प्रकार की फसल तथा उनके एकांतर में स्थित दूसरी पंक्तियों में दूसरी प्रकार की फसल उगाते है। उदाहरण -
    सोयाबीन + मक्का , बाजरा + लोबिया | फसलों का चयन इस प्रकार करते हैं उनकी पोषक तत्वों की आवश्यकताएँ भिन्न हो जिससे पोषकों का अधिकतम उपयोग हो सके |

    फसल चक्र

    किसी खेत में क्रमवार पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न फसलों के उगाने को फसल चक्र कहते हैं।
    अगर बार-बार एक ही खेत में एक ही प्रकार की खेती की जाती है तो एक ही प्रकार के पोषक तत्व मृदा से फसल द्वारा प्राप्त किये जाते हैं। बार-बार मृदा से पोषक तत्व फसल द्वारा प्राप्त करने पर एक ही प्रकार के पोषक तत्व समाप्त हो जाते हैं।
    अतः हमें अलग-अलग प्रकार की खेती करनी चाहिये।

    फसल चक्र की विशेषताएँ

    1. मिट्टी की गुणवत्ता बनी रहती है।

    2. ये कीट तथा खरपतवार को नियन्त्रित रखते है।

    3. एक बार मिट्टी को उपजाऊ बनाने के बाद कई प्रकार की फसल सुचारु रूप से उगाई जा सकती है।

    फसल सुरक्षा प्रबन्धन

    रोग कारक जीवों तथा फसल को हानि पहुंचाने वाले कारकों से फसल को बचाना ही फसल संरक्षण है।

    इस प्रकार की कठिनाइयों से बचने के लिये नीचे दिये गये तरीके इस्तेमाल किये जाते है -

    1. कीट व पीड़क नाशी रसायन फसल की वृद्धि के समय इस्तेमाल किए जाते है।

    2. अनाज का भण्डारण

    पीड़कनाशी

    जीव जो फसल को खराब कर देते है। जिससे यह मानव उपयोग के लायक नहीं रहती पीड़क कहलाते हैं। पीड़क कई प्रकार के होते है-
    1.खरपतवार- फसल के साथ-साथ उगने वाले अवांछनीय पौधे खर-पतवार कहलाते है। उदाहरण -जेन्थियम, पारथेनियम
    2. कीट - यह भिन्न प्रकार से फसल तथा पौधों को नुकसान पहुंचाते हैं। ये जड़ तना तथा पत्तियों को काट देते हैं। पौधों के विभिन्न भागों के कोशा रस को चूसकर नष्ट कर देते हैं।
    3. रोगाणु - कोई जीव जैसे बैक्टीरिया, फंगस तथा वायरस जो पौधों में बीमारी पैदा करते है। रोगाणु कहलाते हैं। ये पानी, हवा तथा मिट्टी द्वारा पहुंचते हैं।
    इन सभी पर नियंत्रण करने वाले रसायनों को पीड़कनाशी रसायन कहते हैं | इन रसायनों को फसल के पौधों पर छिड़कते हैं और बीज और मिट्टी के उपचार के लिए उपयोग करते हैं

    अनाज का भण्डारण

    पूरे साल मौसम के अनुकूल भोजन प्राप्त करने के लिये, अनाज को सुरक्षित स्थान पर रखना अनिवार्य है, परन्तु भण्डारण के समय अनाज बहुत से कारणों से खराब और नष्ट हो जाता है; जैसे-

    1. जैविक कारक (Biotic problem) जीवित प्राणियों के द्वारा: जैसे-कीट, चिड़िया, बैक्टीरिया, फंगस (कवक)।

    2. अजैविक कारक (Abiotic problem) निर्जीव कारकों द्वारा जैसे- नमी, तापमान में अनियमितता आदि।

    ये कारक फसल की गुणवत्ता तथा भार में कमी, रंग में परिवर्तन तथा अंकुरण के निम्न क्षमता के कारण हैं।

    कार्बनिक खेती

    कीटनाशक तथा उर्वरक का प्रयोग करने के इनके अपने ही दुष्पभाव है ये प्रदूषण फैलाते है लम्बे समय के लिये मिट्टी की उपजाऊ गुणवत्ता को कम करते है।

    जो हम अनाज, फल तथा सब्जियाँ प्राप्त करते हैं उनमें हानिकारक रसायन मिले होते हैं।

    ऑरगेनिक खेती में बहुत कम या न के बराबर कीटनाशक तथा उर्वरक का इस्तेमाल किया जाता है।

    अनाज को सुरक्षित भंडारग्रह तक पहुँचाने से पहले अनाज को सुरक्षित रखने का विभिन्न उपाय जो कि भविष्य में इस्तेमाल हो ये निम्नलिखित हैं-

    1. सुखाना (Drying)

    सूरज की रोशनी में अच्छी तरह से सुखा लेना चाहिये।

    2. सफाई का ध्यान रखना (Maintincent bgitis)

    अनाज में कीड़े नहीं होने चाहिये, गोदामों को अच्छी तरह से साफ कर लेना चाहिये। छत दीवार तथा फर्श में कहीं अगर दरार है तो उनकी अच्छी तरह से मरम्मत कर देनी चाहिये।

    3. धूमक

    गोदाम तथा भंडार गृह पर बीज में कवक नाशी व कीटनाशी का प्रयोग करना आवश्यक होता है।

    4. भंडारण उपकरण (Storage Devices)

    कुछ भंडारण उपकरण जैसे पूसाधानी, पूसा कोठार, पंत कुठला आदि उपकरण एवं संरचनाएँ अपनानी चाहिये। साफ तथा सूखे दाने को प्लास्टिक बैग में सुरक्षित रखना चाहिये। तो इनमें वायु, नमी, तापक्रम का प्रभाव नहीं होता है एवं बाहर के वातावरण का भी कोई प्रभाव नहीं होता है।

    पशुपालन

    घरेलू पशुओं को वैज्ञानिक ढंग से पालने को पशुपालन कहते हैं। ये पशुओं के भोजन, आवास, नस्ल सुधार तथा रोग नियंत्रण से सम्बन्धित है।

    पशु कृषि

    पशु कृषि का मुख्य उददेश्य -(1) दुग्ध प्राप्त करने के लिये

    (2) खेत को जोतने के लिये

    (3) यातायात में बैल के प्रयोग हेतु |

    भारतीय पालतू पशुओं की दो मुख्य स्पीशीज़ हैं जैसे गाय (बॉस इंडिकस), भैंस (बॉस बुबेलिस) |

    दूध देने वाली मादा - इनमें दूध देने वाले जानवर सम्मिलित होते है जैसे-मादा पशु।

    हल चलाने वाले जानवर (नर) - वे जानवर जो दुग्ध नहीं देते तथा कृषि में कार्य करते हैं; जैसे - हल चलाना, सिंचाई, बोझा ढोना।

    दुग्ध स्त्रावण काल -जन्म से लेकर अगली गर्भधारण के बीच के समय से जो दुग्ध उत्पादन होता है, उसे दुग्ध स्त्रावण काल कहते हैं।

    पशु की देखभाल

    1. सफाई (Cleanliness)

    पशुओं की सुरक्षा के लिये हवादार तथा छायादार स्थान होना चाहिए।
    • पशुओं की चमड़ी की लगातार कंघी ब्रशिंग होनी चाहिये।
    • पानी इकट्ठा न हो इसके लिये ढलान वाले पशु आश्रय होने चाहिये।

    2. भोजन (Food)

    • भूसे में मुख्य रूप से फाइवर होना चाहिये।
    • गाढ़ा प्रोटीन होना चाहिये।

    • दूध की मात्रा बढ़ाने के लिये खाने में विटामिन तथा खनिज होने चाहिये।

    बीमारी

    पशु अनेक प्रकार के रोगों से ग्रसित हो जाते हैं जिसके कारण पशुओं की मृत्यु हो सकती है। जो दुग्ध उत्पादन को प्रभावित करते हैं। एक स्वस्थ पशु नियमित रूप से खाता है और ठीक ढंग से बैठता व उठता है। पशु में रोग फैलाने वाले बाह्य परजीवी तथा अंतः परजीवी दोनों ही होते हैं। बाह्य परजीवी द्वारा त्वचा रोग हो सकते हैं अंत: परजीवी अमाशय, ऑंत तथा यकृत को प्रभावित करते हैं।

    बचाव

    रोगों से बचाने के लिये पशुओं को टीका लगाया जाता है। ये रोग बैक्टीरिया तथा वाइरस के कारण होते हैं।

    मुर्गी पालन

    अण्डे तथा कुक्कुट मांस के उत्पादन को बढ़ाने के लिये मुर्गी पालन किया जाता है। क्योंकि ये दोनों हमारे भोजन में प्रोटीन की मात्रा को बढाते हैं।

    ब्रोलर्स (Broilers)

    जब ब्रोलर्स चूँजों को मॉस के लिये पाला जाता है, तो उसे ब्रोलर्स कहते है। ये जन्म के 6-8 हपत्तो के अन्दर इस्तेमाल किये जाते हैं।

    लेअर

    जब कुक्कुट को अण्डों के लिये पाला जाता है उसे लेअर (Layers) कहते है। ये जन्म के 20 हफ्तो बाद इस्तेमाल किये जाते है। जब कि ये लैंगिक परिपक्वता के लायक हो जाते है। जिसके फलस्वरूप अण्डे प्राप्त होते हैं ।

    मुर्गियों की निम्नलिखित विशेषताओं के कारण जनन करके नई-नई किस्में विकसित की जाती है।

    चूजों की संख्या अधिक व किस्म अच्छी होती है।
    • कम खर्च में रख-रखाव
    • छोटे कद के ब्रोलर माता-पिता द्वारा चीजों के व्यावसायिक उत्पादन हेतु।
    • मुर्गी अनुकूलन क्षमता। उच्च तापमान को सहने की क्षमता।
    अंडे देने वाले तथा ऐसी क्षमता वाले पक्षी जो कृषि के उपोत्पाद से प्राप्त सस्ते रेशेदार आहार का उपयोग कर सकें।

    ocr_image

    मत्स्य उत्पादन (मछली उत्पादन)

    हमारे भोजन में मछली प्रोटीन का एक समृद्ध स्रोत है। मछली का उत्पादन दो प्रकार से होता है।

    ocr_image


    (1) पंखयुक्त मछलियाँ - स्वच्छ जल में कटला. रोहू, मृगल, कॉमन कार्प का संवर्धन किया जाता है।

    (2) कवचीय मछलियाँ जैसे-प्रॉन, मोलस्का |

    मछलियों को पकड़ने के विभिन्न तरीकों के आधार पर मछलियाँ प्राप्त करने के दो प्रकार है-

    1. प्राकृतिक स्रोत (जिसे मछली पकड़ना कहते हैं) विभिन्न प्रकार के जलीय स्रोतों से प्राकृतिक जीवित मछलियों पकडी जाती है।

    2. द्वितीय स्रोत मछली पालन या (मछली, संवर्धन)

    जल संवर्धन

    समुद्री संवर्धन में मछली प्राप्त करना। यह समुद्र तथा लैगून में किया जाता है। कम खर्च करके अधिक मात्रा में इच्छित मछलियों का जल में संवर्धन किया जाता है, इसे जल संवर्धन कहते है।

    भविष्य में समुद्री मछलियों का भंडार (store) कम होने की अवस्था में इन मछलियों की पूर्ति संवर्धन के द्वारा हो सकती है। इस प्रणाली को समुद्री संवर्धन (मेरीकल्बर) कहते हैं।

    1. समुद्री मत्स्यकी

    समुद्री मत्स्यकी के अंतर्गत मछली संवर्धन, तालाबों, नदियों तथा जल भराव में किया जा सकता है। सर्वाधिक समुद्री मछलियाँ पॉमफ्रेट, मैकर्ल, टुना सारडाइन तथा बांबेडक है। कुछ आर्थिक महत्व वाली समुद्री मछलियों का समुद्री जल में संवर्धन भी किया जाता है। इनमें प्रमुख है, मुलेट, भेटकी, पर्लस्पॉट (पंखयुक्त मछलियों), कवचीय मछलियों जैसे झींगा (Prawn) मस्सल तथा ऑएस्टर।

    सैटेलाइट तथा प्रतिध्वनि, ध्वनित्र से खुले समुद्र में मछलियों के बडे समूह का पता लगाया जा सकता है।

    2. अंतः स्थली मत्स्यकी

    मछली संवर्धन ताजे जल में होता है जैसे तालाब, नदियाँ नाले तथा जल भराव स्थल पर।

    मिश्रित मछली संवर्धन

    एक ही तालाब में लगभग 5 से 6 प्रकार की मछलियों का संवर्धन।

    इनका चयन इस प्रकार किया जाता है कि ये भोजन के लिये प्रतिस्पर्धा नहीं करती। क्योंकि इनके आहार भिन्न-भिन्न होते हैं।

    उदाहरण -कटला (Catle)- जल की सतह से भोजन लेती है।

    रोहू (Rohu) - तालाब के मध्य क्षेत्र से अपना भोजन लेती है।

    मृगल (Mrigals)- कॉमन कार्प तालाब की तली से भोजन लेती है।

    लाभ -अधिक पैदावार।

    समस्याएँ -समस्या यह है कि इनमें कई मछलियाँ केवल वर्षा ऋतु में ही जनन करती है। जिसके फलस्वरूप अधिकतर मछलियाँ तेजी से वृद्धि नहीं कर पाती इस समस्या से बचने के लिये हार्मोन का उपयोग किया जाता है ताकि किसी भी समय मछली जनन के लिये तैयार हो।

    मधुमक्खी पालन

    यह वह अभ्यास है जिसमें मधुमक्खियों की कॉलोनी को बड़े पैमाने पर रखा व संभाला जाता है और उनकी देखभाल करते हैं, ताकि बड़ी मात्रा में शहद तथा मोम प्राप्त हो सके।

    अधिकतर किसान मधुमक्खी पालन अन्य आय स्रोत के लिये इस्तेमाल करते है। मधुमक्खी पालन को एपिकल्चर कहते हैं |

    ऐपिअरी (Apiary)

    ऐपिअरी एक ऐसी व्यवस्था है जिससे अधिक मात्रा में मधुमक्खी के छत्ते मनचाही जगह पर अनुशासित तरीके से इस प्रकार रखे जाते हैं कि इससे अधिक मात्रा में मकरंद तथा पराग एकत्र हो सकें।

    कुछ भारतीय मधुमक्खी के प्रकार इस प्रकार है-

    1. एपिस सेरना इंडिका (Indica), सामान्य भारतीय मधुमक्खी।

    2. एपिस डोरसेटा (एक शैल मधुमक्खी), एपिस फ्लोरी (छोटी मधुमक्खी)

    यूरोपियन मधुमक्खी भी भारत में इस्तेमाल की जाती है इसका नाम है एपिस मेलीफेरा इस मधुमक्खी के निम्न लाभ हैं-

    (1) ज्यादा शहद एकत्रित करने की क्षमता

    (2) जल्दी प्रजनन क्षमता

    (3) कम डंक मारती है।

    (4) ये लम्बे समय तक निर्धारित छत्ते में रह सकती है।

    शहद (Honey)

    • यह एक गाढ़ा, मीठा तरल पदार्थ है।
    • यह औषधीय प्रयोग में लाया जाता है तथा शर्करा के रूप में भी प्रयोग होता है।
    • इसे ताकत (ऊर्जा) प्राप्त करने के लिये भी इस्तेमाल किया जाता है।

    चरागाह

    मधुमक्खियों जिन स्थानों पर मधु एकत्रित करती है; उसे मधुमक्खी का चरागाह कहते है। मधुमक्खी पुष्पों से मकरन्द तथा पराग एकत्र करती है।

    चरागाह के पुष्पों की किस्में शहद के स्वाद तथा गुणवत्ता को प्रभावित करती है।

    उदाहरण - कश्मीर का बादाम शहद बहुत स्वादिष्ट होता है।

    OMR

    हरित क्रांति

    हरित क्रांति कार्यक्रम को नए देशों में अन्न उत्पादन बढ़ाने में चालाया गया। इसमें उत्पादन बढाने के लिये नई तकनीक, उपयुक्त सिंचाई विकसित जाति के बीजों का इस्तेमाल किया गया।

    ocr_image

    श्वेत क्रांति

    श्वेत क्रांति कार्यक्रम को भारत में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने के लिये चलाया गया इसका उद्देश्य भारत को दुग्ध के उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है।

    सारांश

    फसल के लिए कुल 16 पोषक तत्वों की आवश्यक होती हैं। हवा से कार्बन तथा ऑक्सीजन, पानी से हाईड्रोजन तथा ऑक्सीजन एवं मिट्टी से शेष 13 पोषक तत्व मिलते हैं। इन 13 पोषकों में से 6 पोषक बहुत अधिक मात्रा में चाहिए होते हैं इसलिए इन्हें वृहत् पोषक कहते हैं। बाकी बचे हुए 7 पोषक कम मात्रा में चाहिए, जिन्हें सूक्ष्म पोषक कहते हैं। फसल के लिए पोषकों के मुख्य स्रोत खाद तथा उर्वरक हैं। कार्बनिक कृषि प्रणालियों में उर्वरकों, पीड़कनाशकों तथा शाकनाशकों के स्थान पर कार्बनिक खादों, पुनर्चक्रित अपशिष्टो तथा जैव-कारको का उपयोग होता है। एक विशेष फार्म में फसल उत्पादन तथा पशुपालन आदि को बढ़ावा देने वाली खेती को मिश्रित खेती तंत्र कहते हैं। मिश्रित फसल में दो अथवा दो से अधिक फसलों को एक ही खेत में एक साथ उगाते है। दो अथवा दो से अधिक फसलों को निश्चित कतार पैटर्न में उगाने को अंतराफसलीकरण कहते हैं। एक ही खेत में विभिन्न फसलों को पहले से नियोजित अनुक्रम में उगाएँ तो उसे फसल चक्र कहते हैं। उच्च उत्पादन, अच्छी गुणवत्ता जैविक व अजैविक कारकों के प्रति प्रतिरोधिता, अल्प परिपक्वन काल तथा बदलती परिस्थितियों के लिए अनुकूल आदि विज्ञान गुण के लिए नस्ल सुधार की आवश्यकता है। फार्म पशुओं के लिए उचित देखभाल तथा प्रबंधन जैसे कि आवास, आहार, जनन तथा रोगों पर नियंत्रण की आवश्यकता होती है। इसे पशुपालन कहते हैं। कुक्कुट पालन घरेलू मुर्गियों की संख्या को बढ़ाने के लिए करते हैं। कुक्कुट पालन के अंतर्गत अंडों का उत्पादन तथा मुर्गों के मांस के लिए ब्रौलर्स का उत्पादन होता है। कुक्कुट पालन में उत्पादन को बढ़ाने तथा उन्नत किस्म की नस्लों के लिए भारतीय (देशी) तथा बाह्य नस्लों में संकरण कराते हैं। प्रोटीन के अधिक स्रोत के लिए मछलियों का पालन भी करते हैं जिसे मत्स्य पालन कहते हैं | समुद्र तथा अंतःस्थली स्रोतों से मछलियाँ प्राप्त कर सकते हैं। मछली उत्पादन बढ़ाने के लिए उनका संवर्धन समुद्र तथा अंतःस्थली परिस्थितिक प्रणालिया में कर सकते हैं। समुद्री मछलियों को पकड़ने के लिए प्रतिध्वनि गभीरतामापी तथा उपग्रह द्वारा निर्देशित मछली पकड़ने के जाल का प्रयोग करते हैं। मत्स्य पालन के लिए मिश्रित मछली संवर्धन तंत्र भी अपनाया जाता है। मधु तथा मोम को प्राप्त करने के लिए मधुमक्खी पालन किया जाता है।