कक्षा 9 | गणित |
अध्याय | पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन |
BHARATI BHAWAN | साधित उदाहरण |
माध्यम | हिंदी |
शैक्षणिक वर्ष | 2023-2024 |
Question 10
एक मिठाई विक्रेता ने मिठाई पैक करने हेतु दो प्रकार के गत्ते के डिब्बे बनवाने का ऑर्डर दिया। एक की विमाएँ (25cm×20cm×5cm) तथा दूसरे की विमाएँ (15cm×12cm×5cm) हैं। सभी प्रकार की अतिव्याप्ति (overlapping) के लिए कुल क्षेत्रफल के 5% के बराबर का अतिरिक्त गत्ता लगा। यदि गत्ते की लागत Rs 5 प्रति 1000cm2 है, तो प्रत्येक प्रकार के 200 डिब्बे बनवाने में गत्ते की कुल कितनी लागत आएगी?हल देखेंQuestion 13
एक व्यक्ति अपनी कार खड़ी करने के लिए एक संदूक के आकार का एक अस्थायी ढाँचा तिरपाल की सहायता से बनाना चाहता है, जो कार को चारों ओर से और ऊपर से भी ढंक ले (सामने वाला फलक लटका हुआ होगा जिसे लपेटकर ऊपर किया जा सकता है)। यह मानते हुए कि सिलाई के समय लगा तिरपाल का अतिरिक्त कपड़ा नगण्य होगा, आधार विमाओं 4m×3m और ऊँचाई 2.5 m वाले इस ढाँचे को बनाने के लिए कितने तिरपाल की आवश्यकता होगी?हल देखेंQuestion 29
संलग्नं आकृति में दर्शाए गए लैंपशेड के फ्रेम को एक सजावटी कपड़े से ढंका जाना है। इस फ्रेम के आधार का व्यास 20 crn और ऊँचाई 30 cm है। फ्रेम के ऊपर और नीचे मोड़ने के लिए दोनों ओर 2.5cm अतिरिक्त कपड़ा भी छोड़ा जाना है। ज्ञात कीजिए कि लैंपशेड को ढंकने के लिए कुल कितने कपड़े की आवश्यकता होगी?Question 37
लकड़ी के एक बेलन के अभ्यंतर में ग्रेफाइट.से बने ठोस बेलन को डालकर एक पेंसिल बनाई गई है। पेंसिल का व्यास 7mm है और ग्रैफाइट का व्यास 1 mm है। यदि पेंसिल की लंबाई 14 cm है, तो लकड़ी का आयतन और ग्रैफ़ाइट का आयतन ज्ञात कीजिए। पूरी पेंसिल का द्रव्यमान भी ज्ञात कीजिए यदि लकड़ी का घनत्व 0.7g/cm3 तथा ग्रेफाइट का धनत्व 2.1g/cm3 है।हल देखें