Doubtnut Promotions Sticky

कार्य तथा ऊर्जा कक्षा 9 भौतिकी

भूमिका

पिछले कुछ अध्यायों में हम वस्तुओं की गति के वर्णन करने के तरीकों, गति का कारण तथा गुरुत्वाकर्षण के बारे में चर्चा कर चुके हैं। कार्य एक अन्य अवधारणा है जो हमें अनेक प्राकृतिक घटनाओं को समझने तथा उनकी व्याख्या करने में सहायता करती है। ऊर्जा तथा शक्ति का कार्य से निकट संबंध है। इस अध्याय में हम इन अवधारणाओं के बारे में अध्ययन करेंगे।

कार्य की परिभाषा

हम प्रतिदिन 'कार्य' शब्द का उपयोग करते हैं। लेकिन दैनिक जीवन में उपयोग किये जाने वाले तथा विज्ञान की दृष्टि में उपयोग किये जाने वाले 'कार्य' शब्द का अर्थ अलग-अलग है।

उदाहरण (i) :- माना कि एक व्यक्ति पूरे दिन एक दीवार को धक्का देता है, इस क्रम में वह काफी थक गया है तथा पसीने से सराबोर हो गया है, परंतु दीवार थोड़ी भी नहीं हिली। हालाँकि वह व्यक्ति काफी थक गया है, लेकिन विज्ञान की दृष्टिकोण से कोई कार्य नहीं हुआ, क्योंकि जिस पर कार्य हुआ, वह हिली भी नहीं।

उदाहरण (ii) :- एक विद्यार्थी फुटबॉल खेल रहा है या दौड़ रहा है, तो वह शारिरीक रूप से कार्य कर रहा है, यह विज्ञान की दृष्टि से भी कार्य है।

कार्य की वैज्ञानिक संकल्पना :

एक फुटबॉल को किक मारने पर वह जमीन पर कुछ दूरी तय करता है। इसमें फुटबॉल पर बल लगाया जाता है तथा फुटबॉल कुछ दूरी तक जाती है। अत: यहाँ कार्य हुआ।

एक किताब को जमीन पर से उठा कर टेबल पर रखिए। यहाँ किताब को ऊपर उठाने के लिए बल लगाया गया, जिस बल के कारण किताब टेबल तक पहुँचा। अत: यहाँ कार्य हुआ।

अत: वैज्ञानिक दृष्टि से कार्य होने के लिए दो शर्तों का होना अनिवार्य है :-

  1. किसी वस्तु पर बल का लगाया जाना, तथा

  2. वस्तु का विस्थापित होना, अर्थात वस्तु का बल के परिणाम के रूप में कुछ दूरी तय करना।
यदि उपरोक्त दोनों शर्तों में से किसी एक के नहीं होने की स्थिति में वैज्ञानिक दृष्टि से कार्य नहीं होगा।

विज्ञान के अनुसार कार्य की परिभाषा :-

    जब किसी वस्तु पर बल लगाने पर वह वस्तु कुछ विस्थापित हो जाये तो इसे बल द्वारा किया गया कार्य कहते है।
माना किसी वस्तु पर F न्यूटन बल लगाने से वह s मीटर विस्थापित हो जाती है तो कार्य W होगा-

कार्य = बल × विस्थापन

अर्थात

W=Fs

अतः हम कह सकते है कि,
    किसी वस्तु पर लगाये गये बल तथा वस्तु पर लगाये गये बल की दिशा में विस्थापन के गुणनफल को कार्य कहते है।
कार्य का मात्रक न्यूटन-मीटर या जूल होता है।

एक नियत बल द्वारा किया गया कार्य

मान लीजिए किसी वस्तु पर एक नियत बल F कार्य करता है तब वस्तु बल की दिशा में s दूरी विस्थापित हुई तथा W किया गया कार्य है।

ocr_image


तब कार्य की परिभाषा के अनुसार वस्तु पर किया गया कार्य वस्तु पर लगाए गए बल तथा वस्तु का बल की दिशा में हुए विस्थापन के गुणनफल के बराबर है। अर्थात,

किया गया कार्य = बल × विस्थापन

W=Fs .....(1)

अतः,
    किसी वस्तु पर लगने वाले बल द्वारा किया गया कार्य बल के परिमाण तथा बल की दिशा में हुए विस्थापन के गुणनफल के बराबर होता है।
  • कार्य में केवल परिमाण होता है तथा कोई दिशा नहीं होती।


  • समीकरण (1) में यदि F=1N तथा s=1m हों, तो

    W=1N×1m=1Nm

    अतः बल द्वारा किया गया कार्य 1Nm होगा।

    यहाँ बल का मात्रक न्यूटन मीटर (Nm) या जूल (J) है।
      अतः 1J किसी वस्तु पर किए गए कार्य की वह मात्रा है जो किसी वस्तु पर 1N का बल लगाने से वस्तु को बल की दिशा में 1m विस्थापित कर दे।

    धनात्मक तथा ऋणात्मक कार्य

    बल द्वारा किया गया कार्य धनात्मक या ऋणात्मक हो सकता है।

    धनात्मक कार्य :

    जब वस्तु के विस्थापन की दिशा में बल लग रहा हो, तो वस्तु पर किया गया कार्य धनात्मक होता है।

    उदाहरण :- एक बच्चा एक खिलौना वाले कार को विस्थापन की दिशा में खींच रहा है, अर्थात जिस दिशा में खिलौना वाली कार चल रही है उसी दिशा में बल लगा रहा है।

    ocr_image

    अत: इस स्थिति में किया गया कार्य (W) लगाये गये बल (F) तथा विस्थापन (s) के गुणनफल के बराबर होगा।
    अर्थात्

    W=F×s

    यहाँ किया गया कार्य (W) धनात्मक है।

    ऋणात्मक कार्य :

    जब वस्तु के विस्थापन की विपरीत दिशा में बल लगाया जाता है, तो किया गया कार्य ऋणात्मक होता है।

    उदाहरण :- माना कि एक कार एक समान वेग से किसी दिशा में जा रही है और ड्राइवर ब्रेक लगाता है जिससे कुछ दूरी के बाद कार रूक जाती है। यहाँ ब्रेक के रूप में कार की गति को धीमा करने के लिए बल, F लगाया जाता है।

    चूँकि बल (F) कार के विस्थापन की विपरीत दिशा में लगाया जाता है, जिससे कार रूक जाती है, अत: यहाँ किया गया कार्य (W) ऋणात्मक होगा।
    अर्थात्

    W=(F)×s या W=F×(s)

    यहाँ किया गया कार्य ऋणात्मक है।

    अत: जब लगाये गये बल की दिशा तथा वस्तु के विस्थापन के बीच का कोण 180o होता है, तो किया गया कार्य ऋणात्मक होगा।

    अर्थात जब लगाया गया बल वस्तु के विस्थापन की दिशा में होगा, तो किया गया कार्य धनात्मक होगा। और जब लगाया गया बल तथा विस्थापन की विपरीत दिशा में होगा, तब किया गया कार्य ऋणात्मक होगा।

    उदाहरण 1

    किसी वस्तु पर 5N बल लग रहा है। बल की दिशा में वस्तु 2m विस्थापित होती है। यदि विस्थापन होते समय लगातार वस्तु पर बल लगता रहे, तो समीकरण के अनुसार किया गया कार्य होगा

    ocr_image

    दिया गया है कि बल F = 5 N.
    बल की दिशा में तय की गई दूरी s = 2 m.
    कार्य की परिभाषा से, वस्तु पर किया गया कार्य
    W=Fs=5 N×2 m=10 Nm=10 J
    अत: , वस्तु पर बल द्वारा किया गया कार्य 10 J होगा।

    उदाहरण 2

    एक कुली 15 kg का बोझ जमीन से 1.5 m ऊपर उठाकर अपने सिर पर रखता है। उसके द्वारा लगाए गए बल द्वारा बोझ पर किए गए कार्य की गणना करें। (g=10 m/s2)

    दिया गया है कि
    बोझ का द्रव्यमान m=15kg

    बोझ का विस्थापन s=h=1.5m

    कुली बोझ पर लगते गुरुत्व-बल mg के बराबर का बल ऊपर की ओर लगाकर बोझ को उठाता है। अत : , कुली द्वारा किया गया कार्य
    W=Fs=mgs

    =15 kg×10 m/s2×1.5 m[g=10 m/s2]

    =225(kg m/s2)m=225 Nm=225 J

    अत: , कुली द्वारा बोझ पर किया गया कार्य 225 J है।

    उदाहरण 3

    10 N का कोई बल 5 kg के किसी पिंड पर 2 सेकंड तक लगता है। बल द्वारा किया गया कार्य निकालें।

    दिया गया है कि
    F=10 N, m=5 kg,u=0 m/s,t=2 s.

    समीकरण : F=ma,s=ut+12at2 एवं W=Fs से,

    त्वरण a=Fm=10 N5 kg=2 m/s2.

    तय की गई दूरी s=12at2=12×2 m/s2×(2 s)2=4 m.

    अत: , किया गया कार्य

    W=Fs=10 N×4 m=40 N m=40 J.

    उदाहरण 4

    15kg द्रव्यमान की एक वस्तु 4m/s के एकसमान वेग से गतिशील है। वस्तु की गतिज ऊर्जा कितनी होगी?

    दिया है-
    वस्तु का द्रव्यमान m=15kg,

    वस्तु का वेग v=4m/s


    समीकरण Ek=12mv2 से

    Ek=12×15kg×4m/s×4m/s

    Ek=120J

    वस्तु की गतिज ऊर्जा 120J है।

    ऊर्जा

    बिना ऊर्जा के जीवन की परिकल्पना असंभव है। सूर्य ऊर्जा का सबसे बड़ा स्त्रोत है। ऊर्जा शब्द से आम जीवन में प्रत्येक रोज सामना होता रहता है, लेकिन विज्ञान ऊर्जा शब्द को अलग ही दृष्टिकोण से परिभाषित करता है।

      किसी भी वस्तु द्वारा कार्य करने की क्षमता को ही ऊर्जा कहते है।
    किसी भी वस्तु की ऊर्जा का मापन कार्य के रूप में किया जाता है अर्थात किसी भी वस्तु का वह कार्य ज्ञात किया जाता है जो वह अन्त तक कर सकती है और यह सम्पूर्ण कार्य ज्ञात करने के बाद उस वस्तु की ऊर्जा को बताया जाता है।
      ऊर्जा का मात्रक भी जूल होता है।
    कार्य को एक रूप से दूसरे रूप में परिवर्तित किया जा सकता है।

    एक ऊर्जा से भरी हुई वस्तु कैसे कार्य करती है? :

    एक वस्तु जिसमें ऊर्जा होती है दूसरे वस्तु पर बल लगा सकती है। तथा जब ऊर्जा से भरी हुई एक वस्तु किसी दूसरे वस्तु पर बल लगाती है तो दूसरी वस्तु गति में आ जाती है, क्योंकि वह दूसरी वस्तु ऊर्जा प्राप्त करती है और कुछ काम करती है या काम करने में सक्षम हो जाती है।

    अर्थात पहली वस्तु जिसमें पहले ऊर्जा भरी हुई थी कुछ कार्य करने में सक्षम थी, तथा दूसरी वस्तु जिसमें ऊर्जा का ट्रांसफर हुआ, ऊर्जा प्राप्त करने के कारण कुछ कार्य करने में सक्षम हो गई।

    ऊर्जा के रूप :-

    इस ब्रम्हांड में ऊर्जा के अनेकों रूप विद्यमान है जैसे कि, गतिज ऊर्जा, स्थितिज ऊर्जा, रासायनिक ऊर्जा, विद्युत ऊर्जा, प्रकाश ऊर्जा इत्यादि। परन्तु इस अध्याय में हम केवल ऊर्जा के दो रूपों के बारे में अध्ययन करेंगे

    1. गतिज ऊर्जा

    2. स्थितिज ऊर्जा

    (1.) गतिज ऊर्जा :-

      किसी वस्तु के गति के कारण उसमे निहित ऊर्जा को वस्तु की गतिज ऊर्जा कहते है। इसे K.E. से प्रदर्शित करते है।
    इसका सूत्र होता है-

    K.E.=12mv2

    इसका भी मात्रक जूल होता है।
      यदि m द्रव्यमान की वस्तु वेग v से गति कर रही है तो उसमे निहित ऊर्जा गतिज ऊर्जा होता है।

    ocr_image

    माना चित्रानुसार कोई वस्तु विरामावस्था में है, तो वस्तु पर बल F लगाने से उसमे त्वरण a उत्पन्न हो जाता है तथा s दुरी तय करने के बाद वस्तु का वेग v हो जाता है तब गति के तृतीय समीकरण से-

    v2=u2+2as

    या

    s=v2u22a .....(1)

    जहाँ v = वस्तु का अंतिम वेग, u = वस्तु का प्रारंभिक वेग, s = वस्तु का विस्थापन तथा a = वस्तु का त्वरण है।

    पुनः कार्य बराबर होता है-

    W=Fs

    तथा बल बराबर होता है-

    F=ma

    तब कार्य बराबर हो जायेगा-

    W=mas

    समीकरण (1) से-

    W=ma×v2u22a

    या

    W=12m(v2u2)

    यहाँ पर u=0 है तब -

    W=12mv2

    यहाँ पर वस्तु के v वेग प्राप्त करने में किया गया कार्य ही वस्तु के गतिज ऊर्जा में परिवर्तित हो जाता है अर्थात -

    K.E.=12mv2

    (2.) स्थितिज ऊर्जा :-

      किसी वस्तु के स्थिति के कारण वस्तु में निहित ऊर्जा को वस्तु की स्थितिज ऊर्जा कहते है। इसे P.E. या U से निरूपित करते है।
    इसका भी मात्रक जूल होता है।

    ocr_image

    माना चित्रानुसार कोई वस्तु जमीन पर स्थिति है, अब इसे इसके बार के बराबर बल लगाकर अर्थात इस पर लगने वाले गुरुत्वाकर्षण बल के विरुद्ध सामान बल लगाकर h ऊँचाई तक ले जाया गया है तब वस्तु को h ऊँचाई तक ले जाने में किया गया कार्य होगा-

    W=F×h

    परन्तु वस्तु पर लगने वाला बल उसके भार के बराबर है अर्थात

    F=mg

    अतः वस्तु पर किया गया कार्य होगा-

    W=mgh

    यही वस्तु पर किया गया कार्य वस्तु में स्थितिज ऊर्जा के रूप में संचित हो जाता है अर्थात वस्तु की स्थितिज ऊर्जा बराबर होगी-

    U=mgh

    उदाहरण 5

    यदि किसी कार का द्रव्यमान 1500 किग्रा है, तो उसके वेग को 30 किमी घंटा.1 से 60 किमी घंटा.1 तक बढ़ाने में कितना कार्य करना पड़ेगा?

    कार का द्रव्यमान, m=1500 किग्रा

    कार का प्रारंभिक वेग, u=30 किमी घंटा.1=30×100060×60=8.33 मी से.1

    इसी प्रकार, कार का अंतिम वेग, v=60 किमी घंटा.1=16.67 मी से.1

    इसलिए कार की प्रारंभिक (initial) गतिज ऊर्जा Eki=12mu2=12×1500 किग्रा ×(8.33 मी से.1).2

    =52041.68 जूल

    इसी प्रकार की अंतिम (final) गतिज ऊर्जा Ekf=12×1500 किग्रा ×(16.67)2=208416.68 जूल

    अत: किया गया कार्य = गतिज ऊर्जा में परिवर्तन

    =EkfEki

    =208416.6852041.68=156375 जूल

    उदाहरण 6

    10kg द्रव्यमान की एक वस्तु को धरती से 6.0m की ऊँचाई तक उठाया गया है। निकाय (system) में संचित स्थितिज ऊर्जा की गणना करें। (g=9.8 m/s2)

    दिया गया है कि
    वस्तु का द्रव्यमान m=10kg,

    विस्थापन (ऊँचाई) h=6.0m,

    गुरुत्वीय त्वरण g=9.8 m/s2.

    सूत्र Ep=mgh से,

    निकाय की स्थितिज ऊर्जा Ep=10 kg×9.8 m/s2×6.0 m

    =588 kg m2/s2=588 J.

    यही ऊर्जा निकाय में स्थितिज ऊर्जा के रूप में संचित रहती है।

    उदाहरण 7

    12 kg द्रव्यमान के एक गोले को धरती से एक निश्चित ऊँचाई पर रखा गया | यदि निकाय की स्थितिज ऊर्जा 480 J है, तो गोले की धरती के सापेक्ष ऊँचाई ज्ञात करें | (g=10 m/s2)

    दिया गया है कि
    गोले का द्रव्यमान m=12kg.

    निकाय की स्थितिज ऊर्जा Ep=480 J,

    गरुत्वीय त्वरण g=10 m/s2.

    सूत्र Ep=mgh से,

    h=Epmg=480 J12 kg×10 m/s2=4 m.

    अत: , गोले की धरती के सापेक्ष ऊँचाई 4 m है।

    ऊर्जा संरक्षण का नियम

    इस नियम के अनुसार-

      ऊर्जा को न तो नष्ट किया जा सकता है, और न ही उत्पन्न किया जा सकता है। ऊर्जा को सिर्फ एक रूप से दुसरे रूप में परिवर्तित किया जा सकता है।
    अतः किसी निकाय के सम्पूर्ण ऊर्जाओं का योग निहित रहता है।

    मान लीजिए m द्रव्यमान की एक वस्तु h ऊँचाई से स्वतंत्रतापूर्वक गिराई जाती है। प्रारंभ में स्थितिज ऊर्जा mgh है तथा गतिज ऊर्जा शून्य है, क्योंकि इसका प्रारंभिक वेग शून्य है। इस प्रकार वस्तु की कुल ऊर्जा mgh है।

    जब यह वस्तु गिरती है तो इसकी स्थितिज ऊर्जा गतिज ऊर्जा में परिवर्तित होगी। यदि किसी दिए हुए क्षण पर वस्तु का वेग u है तो गतिज ऊर्जा 12mu2 होगी। वस्तु जैसे-जैसे नीचे गिरती है, इसकी स्थितिज ऊर्जा कम होती जाती है तथा गतिज ऊर्जा बढ़ती जाती है। जब वस्तु धरती पर पहुँचने वाली होती है तो h=0 होगा तथा इस अवस्था में वस्तु का अंतिम वेग अधिकतम हो जाएगा।

    इसलिए अब गतिज ऊर्जा अधिकतम तथा स्थितिज ऊर्जा न्यूनतम होगी। तथापि, सभी बिंदुओं पर वस्तु की स्थितिज ऊर्जा तथा गतिज ऊर्जा का योग समान रहता है। अर्थात्,

    स्थितिज ऊर्जा + गतिज ऊर्जा = अचर

    या

    mgh+12mv2 = अचर

      किसी वस्तु की गतिज ऊर्जा तथा स्थितिज ऊर्जा का योग उसकी कुल यांत्रिक ऊर्जा है।

    शक्ति

      कार्य करने की दर को शक्ति कहते है। इसे P से निरूपित करते है।
    अर्थात यदि कोई वस्तु t समय में W कार्य करता है तो उस वस्तु की शक्ति P होगी-

    शक्ति =
    कार्य समय

    या

    P=Wt

    शक्ति का मात्रक जूल/सेकण्ड या वाट या अश्वशक्ति होता है।

    औसत शक्ति :

    किसी एजेंट की शक्ति समय के साथ बदल सकती है। अर्थात एक एजेंट विभिन्न समय अंतराल में विभिन्न दर से कार्य कर सकता है।
    इस स्थिति में औसत शक्ति की अवधारणा तथा गणना आवश्यक हो जाती है।

    औसत शक्ति की गणना कुल उपयोग की गई उर्जा को कुल लिए गये समय से विभाजित कर की जा सकती है।
    अर्थात,

    औसत शक्ति =
    कुल उपयोग की गई उर्जा लिया गया कुल समय

    ऊर्जा का व्यावसायिक मात्रक

    जब हम ऊर्जा का उपभोग बड़ी मात्रा में करते हैं तो जूल का उपयोग न करके किलोवाट घंटा (kWh) का उपयोग करते है। जूल ऊर्जा का छोटा मात्रक है।

    किलोवाट घंटा (kWh) :-

    जब 1kW ऊर्जा की मात्रा किसी स्रोत से 1 घंटे तक उपयोग करने में व्यय होती है तो इसे एक किलोवाट घंटा (kWh) कहते हैं।

    उदाहरण :- यदि एक मशीन जो एक सेकेंड में 1000J ऊर्जा उपयोग करती है यदि इस मशीन को लगातार 1 घंटे उपयोग किया जाये तो यह 1 घंटे में 1000×3600J ऊर्जा अर्थात 1kWh ऊर्जा उपभोग करेगी अतः
      1kWh=3600000J=3.6×106J

    व्यावसायिक ऊर्जा :-

    घरों, उद्योगों तथा व्यवसायिक संस्थानों के हम ऊर्जा के लिए विद्युत ऊर्जा का उपभोग करते हैं, जिसे प्रायः किलोवाट घंटा में व्यक्त करते हैं। इसे ही व्यावसायिक ऊर्जा कहते हैं।

    व्यावसायिक ऊर्जा का मात्रक किलोवाट घंटा है जिसे यूनिट में व्यक्त करते है।
      1 यूनिट = 1kWh
    उदाहरण :- मान लीजिए कि किसी घर 1 महीने में 25kWh विद्युत ऊर्जा उपभोग की गयी तो जब इसे unit में व्यक्त करेंगे तो कहेंगे कि 25 यूनिट विद्युत ऊर्जा उपभोग की गयी हैं।

    उदाहरण 8

    दो लड़कियाँ A एवं B जिनमें प्रत्येक का भार 400 N है एक रस्से पर 8 m की ऊँचाई तक चढ़ती है। इस कार्य को पूरा करने में A को 20 s का समय लगता है और B को 50 s का । प्रत्येक लड़की द्वारा व्यय की गई औसत शक्ति की गणना करें ।

    (i) लड़की A द्वारा व्यय की गई शक्ति -

    लड़की का भार mg=400N,

    विस्थापन (ऊँचाई) h=8m,

    लिया गया समय t=20s,

    परिभाषा से,


    शक्ति P =
    किया गया कार्य लिया गया समय


    P=mght

    =400 N×8 m20 s=160 J/s=160 W.

    (ii) लड़की B द्वारा व्यय की गई शक्ति -

    लड़की का भार mg=400N,

    विस्थापन (ऊँचाई) h=8m,

    लिया गया समय t=50s.

    परिभाषा से,

    शक्ति P=mght

    P=400 N×8 m50 s=64 W.

    लड़की A द्वारा व्यय की गई औसत शक्ति 160W है तथा लड़की B द्वारा व्यय की गई औसत शक्ति 64W है|

    उदाहरण 9

    50 kg द्रव्यमान का एक लड़का दौड़कर 45 सीढियाँ 9 s में चढ़ता है | यदि प्रत्येक सीढ़ी की ऊँचाई 15 cm हो, तो उसकी शक्ति का परिकलन करें | (g=10 m/s2)

    दिया गया है कि
    लड़के का द्रव्यमान m=50kg,

    गुरुत्वीय त्वरण g=10 m/s2,

    प्रत्येक सीढ़ी की ऊँचाई =15cm,

    अत: , 45 सीढ़ियों की कुल ऊँचाई

    h=45×15 cm=675 cm=6.75 m,

    सीढ़ियों को चढ़ने में लगा कुल समय t=9s,

    परिभाषा से,


    शक्ति P =
    किया गया कार्य लिया गया समय


    P=mght

    =50 kg×10 m/s2×6.75 m9 s

    =375 J/s=375 W.

    अत: , लड़के की शक्ति 375W है।

    उदाहरण 10

    60 वाट का एक विद्युत बल्ब प्रतिदिन 6 घंटे उपयोग किया जाता है। बल्ब द्वारा एक दिन में खर्च की गई ऊर्जा की 'यूनिटों' का परिकलन कीजिए।

    विद्युत बल्ब की शक्ति =60 वाट = (60÷1000) किलो वाट =0.06 किलो वाट

    उपयोग किया गया समय =6 घंटे

    खर्च की गई ऊर्जा = शक्ति × लिया गया समय =0.06 किलो वाट +6 घंटे

    =0.36 किलो वाट घंटा =0.36 'यूनिट'।

    बल्ब द्वारा 0.36 'यूनिट' खर्च होगी।

    सारांश

    1. किसी पिंड पर किया गया कार्य, उस पर लगाए गए बल के परिमाण व बल की दिशा में उसके द्वारा तय की गई दूरी के गुणनफल से परिभाषित होता है।
      कार्य का मात्रक जूल है अर्थात 1 जूल = 1 न्यूटन × 1 मीटर।

    2. किसी पिंड का विस्थापन शून्य है तो बल द्वारा उस पिंड पर किया गया कार्य शून्य होगा।

    3. यदि किसी वस्तु में कार्य करने की क्षमता हो तो यह कहा जाता है कि उसमें ऊर्जा है। ऊर्जा का मात्रक वही है जो कार्य का है।

    4. किसी गतिमान पिंड में उसकी गति के कारण ऊर्जा को गतिज ऊर्जा कहते हैं। v वेग से गतिशील किसी m द्रव्यमान की वस्तु की गतिज ऊर्जा 12mv2 के बराबर होती है।

    5. वस्तु द्वारा उसकी स्थिति अथवा आकृति में परिवर्तन के कारण प्राप्त ऊर्जा को स्थितिज ऊर्जा कहते हैं। पृथ्वी के तल से h ऊँचाई तक उठाई गई किसी m द्रव्यमान की वस्तु की गुरुत्वीय स्थितिज ऊर्जा mgh होगी।

    6. ऊर्जा संरक्षण नियम के अनुसार ऊर्जा का केवल एक रूप से दूसरे रूप में रूपांतरण हो सकता है। इसकी न तो उत्पत्ति की जा सकती है और न ही विनाश। रूपांतरण के पहले व रूपांतरण के पश्चात् कुल ऊर्जा सदैव अचर रहती है।

    7. प्रकृति में ऊर्जा विभिन्न रूपों में विद्यमान रहती है, जैसे - गतिज ऊर्जा, स्थितिज ऊर्जा, ऊष्मीय ऊर्जा, रासायनिक ऊर्जा आदि। किसी वस्तु की गतिज तथा स्थितिज ऊर्जाओं के योग को उसकी कुल यांत्रिक ऊर्जा कहते हैं।

    8. कार्य करने की दर को शक्ति कहते हैं। शक्ति का SI मात्रक वाट है। 1W=1Js

    9. 1kW के दर से एक घंटे में व्यय हुई ऊर्जा एक किलोवाट घंटा (1kWh) के बराबर होती है।