समूह 17 के तत्वों को हैलोजन क्यों कहते हैं? हैलोजन के निम्नलिखित गुणों की पृकृति समझाइये-
(1) ऑक्सीकरण अवस्था, (2) विघुत-ऋणात्मकता , (3) ऑक्सीकारक गुण, (4) अन्य तत्वों के साथ बंध बनाने की पृकृति|
हैलोजन शब्द का अर्थ हैं समुद्री लवण बनाने वाला| वर्ग 17 के प्रथम चार सदस्य समुद्री जल में लवण के रप में पाए जाते हैं| अतः वर्ग 17 के तत्वों को हैलोजन कहते हैं|
हैलोजनों में गुणों की प्रकृति-
(1) ऑक्सीकरण अवस्थाएँ- हैलोजनों की सामान्य ऑक्सीकरण संख्या −1 होती है| फ्लुओरीन को छोड़कर अन्य हैलोजनों की ऑक्सीकरण संख्या +7 तक पायी जाती है|
F=−1
Cl=−1,+1,+3,+5,+7
Br=−1,+1,+3,+5
I=−1,+1,+3,+5,+7
अंतिम कोष अष्टक विन्यास प्राप्त करने हेतु एक इलेक्ट्रान लेते या साझा करते समय, जब ये अपने से कम ऋणाविघुति तत्व से संयुक्त होते है तो ऑक्सीकरण अवस्था अवस्था +1 होती है| HF, HCL व HI में हैलोजन की ऑक्सीकरण अवस्था −1 तथा CIF, BrF, IF, HCIO, HBrO, HIO में हैलोजन की ऑक्सीकरण अवस्था +1 है|
फ्लुओरीन सर्वाधिक ऋणाविघुति तत्व है तथा हमेशा −1 ऑक्सीकरण अवस्था दर्शाता है| F परमाणु के संयोजकता कोष में d -कक्षक नहीं देते, जिससे यह किसी उत्तेजित अवस्था में नहीं आ पाता, जिससे p तथा s-कक्षकों के इलेक्ट्रान उत्तेजित होकर इन कक्षकों में पहुँच सकते है, जिसके कारण ये +3,+,5+7 ऑक्सीकरण अवस्थाएँ प्रदर्शित करते है| ब्रोमीन परिरक्षण प्रभाव की अधिकता के कारण +7 ऑक्सीकरण अवस्था प्रदर्शित नहीं करता|
(2) विघुत-ऋणातमकता- इस समूह के तत्वों की विघुत-ऋणात्मकता अन्य समूह के तत्वों से अधिक होती है तथा F से At तक घटती है| ज्ञात तत्वों में फ्लुओरीन की विघुत-ऋणात्मकता सर्वाधिक है, जिसका मन 4 दिया गया है|
(3) ऑक्सीकारक गुण- हैलोजन प्रबल ऑक्सीकारक है| इन तत्वों की इलेक्ट्रान बंधुता अधिक होती है| अतः इनमे इलेक्ट्रान ग्रहण करने की क्षमता अधिक है| इस कारण ये प्रबल ऑक्सीकारक होते है| ऑक्सीकारक गुण के घटने का क्रम इस प्रकार है| -F2>Cl2>Br2>I2
(4) अन्य तत्वों के साथ बंध बनाने की पृकृति- हलोजन, धातु अथवा विघुत धनात्मक तत्वों के साथ आयनिक बंध बनाते हैं| हलोजन परमाणु का आकर बढ़ने के साथ- साथ आयनिक बंध बनाने की पृकृति कम होती जाती हैं| उदाहरण- AIF3 आयनिक हैं, जबकि AICl3 सहसंयोजकता हैं| ये अधातुओं के साथ सहसंयोजक बंध बनाते हैं|
(a) हाइड्राइड - सभी हलोजन HX प्रकार के हाइड्राइड बनाते हैं| HF द्रव हैं, जबकि HCl, HBr व HI गैसें हैं|
(b) हैलोजन ऑक्सीजन से सीधे क्रिया नहीं करते, ये अप्रत्यक्ष रूप से बनाये जाते हैं| उदाहरण- ऑक्सीजन डाईफ्लुओराइड, OF2 को NaOH पर F2 की क्रिया द्वारा बनाया जाता हैं|
2F2+2NaOH→2NaF+OF2+H2O
Topper's Solved these Questions
Similar Questions
सामान्य ताप पर H2O द्रव है जबकि H2S गैस है, क्यों? जल का कवथनांक उच्च क्यों होता है?
35:16View Solutionलेंथेनाइड का इलेक्टॉनिक विन्यास देते हुए इसके ऑक्सीकरण अवस्था को समझाइए |
57:48View Solution[Pt(NH3)Cl3] उप-सहसंयोजी यौगिकों के केन्द्रीय धातु आयन की ऑक्सीकरण संख्या ज्ञात कीजिए |
52:08View Solutionरासायनिक गुण|धातु की अन्य धातुओं के लवणों के विलयन के साथ अभिक्रिया
56:47View Solutionअंतर हैलोजन यौगिक, हैलोजन के ऑक्सी अम्ल ( केवल संरचनाएं)
55:50View Solutionअंतर हैलोजन यौगिक, हैलोजन के ऑक्सी अम्ल ( केवल संरचनाएं)
55:08View Solutionअंतर हैलोजन यौगिक, हैलोजन के ऑक्सी अम्ल ( केवल संरचनाएं)
45:16View Solutionहैलोजन के योगिक, क्लोरीन तथा हाइड्रोक्लोरिक अम्ल|अंतर हैलोजन यौगिक, हैलोजन के ऑक्सी अम्ल ( केवल संरचनाएं)
01:13:48View Solutionअंतर हैलोजन यौगिक, हैलोजन के ऑक्सी अम्ल ( केवल संरचनाएं)
01:08:48View Solutionतत्वों के वर्गीकरण की आरंभिक अवधारणाएं
View Solutionआवर्त सारणी में तत्वों के गुणों का क्रम एवं प्रशनोत्री
View Solutionआवर्त सारणी में तत्वों के गुणों का क्रम एवं प्रशनोत्री
View Solutionकार्बन परिवार के तत्वों के गुणों में सामान्य प्रवृत्ति से पता चलता है कि परमाणु क्रमांक में वृद्धि के साथ
View Solutionवर्ग-17 के तत्वों द्वारा प्रदर्शित उच्चतम ऑक्सीकरण अवस्था कौनसी है?
01:02:47View Solutionहैलोजन -1, +1, +3, +5 और +7 ऑक्सीकरण अवस्था में उपस्थित होते हैं। हैलोजन, जो केवल -1 अवस्था में पाया जाता है, वह है:
01:23:36View Solutionजलीय NaOH के साथ सफेद फॉस्फोरस की अभिक्रिया उत्पाद के रूप में एक अन्य फॉस्फोरस युक्त यौगिक के साथ फॉस्फीन देती है। अभिक्रिया का प्रकार, फ़ॉस्फीन और अन्य उत्पाद में फॉस्फोरस की ऑक्सीकरण अवस्था क्रमश: हैं:
50:25View Solution