Doubtnut Promotions Sticky

नाइट्रोजन अपने समूह के तत्वों से किन-किन गुणों में भिन्नता प्रदर्शती करता हैं, और क्यों?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

नाइट्रोजन निम्न कारणों से अपने समूह के अन्य तत्वों से भिन्नता प्रदर्शित करता हैं-
(i) परमाणु का छोटा आकार, (ii) उच्च विघुत-ऋणात्मकता, (iii) बहु बंध बनाने की प्रवृति (iv) संयोजकता में वृद्धि के लिए d-कक्षक का उपलब्ध न होना|
गुणों में भिन्नता- (i) नाइट्रोजन निष्क्रिय गैस हैं जबकि अन्य सदस्य क्रियाशील ठोस हैं| (ii) नाइट्रोजन अणु द्विप्रमाणुक (N2) हैं जबकि अन्य तत्वों के अणु: परमाणुक (P4,As4,Sb4) हैं| (iii) नाइट्रोजन जटिल योगिक नहीं बनाता जबकि अन्य तत्व रिक्त d -कक्षक की उपस्थिति के कारण जटिल योगिक बनाते हैं|
(iv) नाइट्रोजन के अनेक ऑक्साइड (N2O,NO,N2O3,N2O4,N2O5) ज्ञात हैं| अन्य तत्वों के इतने ऑक्साइड नहीं बनते| (v) NH3 उच्च कवथनांक वाला द्रव हैं जबकि अन्य हाइड्राइड गैस हैं| (vi) नाइट्रोजन अपने योगिक में श्रृंखलन गुण प्रदर्शित करता हैं जबकि अन्य तत्वों में श्रृंखलन गुण नहीं पाया जाता| (vii) नाइट्रोजन संकुल आयन नहीं बनाता जबकि अन्य तत्व संकुल आयन बनाते हैं जैसे, PS4,SbF6 आदि|

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions