Doubtnut Promotions Sticky

चुम्बकत्व के लिए कूलॉम का व्युत्क्रम वर्ग का नियम लिखकर सूत्र स्थापित कीजिए एवं एकांक धुव को परिभाषित कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

किन्हीं दो ध्रुवों के मध्य लगने वाला बल उन धूवों के ध्रुव-प्राबल्यों के गुणनफल के अनुक्रमानुपाती और उनके बीच की दूरी के वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती होता है।
याद m 1 और m 2 ध्रुव-प्राबल्य के दो धरुवों के बीच की दूरी d हो, तो इस नियमानुसार उनके बीच लगने वाला बल
F m 1 , m 2 .....(1)
तथा F 1 d 2 .....(2)
समी. (1) व (2) को मिलाकर लिखने पर,
F m 1 . m 2 d 2 ocr_image
या F = k . m 1 m 2 d 2 ....(3)
जहाँ k एक अनुपातिक नियतांक है, जिसका मान ध्रुवों के बीच के माध्यम और मात्रको की पद्धति पर निर्भर करता है।
C.G.S पद्धति में वायु या निर्वात् के लिए k = 1
F = m 1 . m 2 d 2 डाइन .....(4)
SI पद्धति में, k = μ 0 4 π
जहाँ μ 0 निर्वात् की निरपेक्ष चुम्बकंशीलता या निरपेक्ष पारगम्यता (Absolute Permeability) है ।
समी. (3) में k का मान रखने पर,
F = μ 0 4 π . m 1 m 2 d 2 न्यूटन ....(5)
परन्तु μ 0 = 4 π × 10 - 7 हेनरी/मीटर या न्यूटन/ऐम्पिय 2 होता है।
अत: F = 10 - 7 m 1 m 2 d 2 न्यूटन .....(6)
एकांक ध्रुव-समी. (6) में यदि F = 10 - 7 न्यूटन, d=1 मीटर तथा
m 1 = m 2 = m हो, तो
10 - 7 = 10 - 7 m . m I 2
या m 2 = 1 या m = ± 1
अत: एकांक ध्रुव वह ध्रुव है जो वायु या निर्वात् में 1 मीटर की दूरी पर स्थित समरूप ध्रुव (Identical Pole) को 10 - 7 न्यूटन के बल से प्रतिकर्षित करता है|
SI पद्धति में ध्रुव-प्राबल्य का मात्रक ऐम्पियर-मोटर (Am) है । इसे न्यूटन प्रति टेसला ( N T - 1 ) में भी व्यक्त किया जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions