शुष्क सेल का सचित्र वर्णन कीजिए |
शुष्क सेल (Dry cell) - इनका उपयोग टॉर्च, टेपरिकॉर्डर, रेडियो, खिलौने, कैलकुलेटर आदि में होता है | ये लेकलांशी सेल के सिद्धान्त पर कार्य करते हैं | लेकलांशी सेल का अविष्कार जी० लेकलांशी (G. Lachlanche) द्वारा सन 1868 में किया गया| शुष्क सेल में Zn का एक खोखला आवरण रहता है, जिसके ऊपर NH4Cl ओर कम मात्रा में ZnCl2 का जल में बना पेस्ट लगा रहता है| जिंक सिलिण्डर ऐनोड का कार्य करता है| कैथोड एक कार्बन की छड़ होती है| कार्बन की छड़ के चारों ओर MnO2 तथा कार्बन चूर्ण का कला पेस्ट भरा रहता है| जस्ते के खोखले आवरण के ऊपर मोठे कागज का आवरण लगा रहता है| लीक - प्रूफ शुष्क सेलों में Zn के आवरण के ऊपर आयरन या स्टील का आवरण लगा रहता है|
जब सेल कार्य करता है, तो Zn धातु इलेक्ट्रॉन खोकर आयनों के रूप में विद्युत्-अपघट्य NH4Cl में विलेय हो जाता है| इलेक्ट्रॉन बाह्य परिपथ में गमन करते हैं तथा कैथोड द्वारा ग्रहण कर लिये जाते हैं | इससे विद्युत्-अपघट्य से NH+4 आयनों का विसर्जन (discharge) होता है|
इलेक्ट्रोड पर होने वाली अभिक्रियाएँ इस प्रकार हैं -
{:("ऐनोड " Zn rarr Zn^(2+) + 2e^(-) " (ऑक्सीकरण)"),("कैथोड " 2NH_(4)^(+) + 2MnO_(2) + 2e^(-) rarr Mn_(2)O_(3) + H_(2)O + 2NH_(3) " (अपचयन)"):}/("पूर्ण अभिक्रिया " Zn + 2NH_(4)^(+) + 2MnO_(2) rarr Zn^(2+) + Mn_(2)O_(3) + H_(2)O + 2NH_(3))
कैथोड अभिक्रिया में मैंगनीज का +4 ऑक्सीकरण अवस्था से +3 ऑक्सीकरण अवस्था में अपचयन हो जाता है| अमोनिया गैस के रूप में बाहर नहीं निकलती है, किन्तु ऐनोड में बने Zn2+ की कुछ मात्रा से संयुक्त होकर जटिल आयन बना लेती है, इससे सेल के भीतर का दाब बढ़ नहीं पाता -
Zn++4NH3→[Zn(NH3)4]2+
शुष्क सेल का वोल्टेज 1.25 V से 1.5 V के मध्य होता है |
दोष - NH4Cl की अम्लीय प्रकृति के कारण जिंक पत्र का संक्षारण होकर उसमें छिद्र हो जाते हैं| इन छिद्रों से अन्य रासायनिक यौगिक रिसकर बाहर आने लगते हैं|
आजकल शुष्क सेलों को सुधारकर लीक रोधी बना दिया गया है | इसमें NH4Cl के स्थान पर KOH का उपयोग किया जाता है, जिससे जिंक का संक्षारण नहीं होता है |
![ocr_image](https://d10lpgp6xz60nq.cloudfront.net/physics_images/YUG_HIN_CHE_XII_SP_C03_E03_008_S01.png)
Topper's Solved these Questions
- विद्युत् - रसायन Book:YUGBODHChapter:विद्युत् - रसायन Exercise:संख्यात्मक प्रश्न
Explore 22 Videos
- विद्युत् - रसायन Book:YUGBODHChapter:विद्युत् - रसायन Exercise:लघु उत्तरीय प्रश्न
Explore 16 Videos
- रासायनिक बलगतिकी Book:YUGBODHChapter:रासायनिक बलगतिकी Exercise:संख्यात्मक प्रश्न
Explore 11 Videos
- विलयनBook:YUGBODHChapter:विलयनExercise:संख्यात्मक प्रश्न
Explore 15 Videos
Similar Questions
pH = 10 के विलयन के सम्पर्क वाले हाइड्रोजन इलेक्ट्रोड के विभव का परिकलन कीजिए |
View Solutionकिसी वैद्युत-अपघट्य के विलयन की चालकता एवं मोलर चालकता की परिभाषा दीजिए । सांद्रता के साथ इनके परिवर्तन की विवेचना कीजिए ।
View Solutionएक प्रथम कोटि की अभिक्रिया का वेग स्थिरांक 1⋅15×10−3s−1 है । इस अभिक्रिया में अभिकारक की मात्रा घटकर 3g होने में कितना समय लगेगा ?
View Solutionयूरिया (NH3CONH2) के द्रव्यमान की गणना कीजिए, जिसमें 2.5 kg के 0.25 मोलल जलीय विलयन बनाने के लिए आवश्यक है।
View Solutionयुवा क्रांति के शोले' एकांकी में चित्रित पर्यावरण तथा दहेज प्रशा की समस्याओं का वर्णन कीजिए |
View Solutionटोक्यो की रेल यात्रा का अपने शब्दों में वर्णन कीजिए।
View Solutionवैद्युत सेल | सेल का विद्युत वाहक बल | सेल का आंतरिक प्रतिरोध
View Solutionवैद्युत सेल | सेल का विद्युत वाहक बल | सेल का आंतरिक प्रतिरोध
View Solutionअट नहीं रही है' कविता के आधार पर बसंत ऋतु की शोभा का वर्णन कीजिए।
View Solution'अट नहीं रही है' कविता के आधार पर वसंत ऋतु की शोभा का वर्णन कीजिए।
View Solutionअथवा 'कारतूस' पाठ के आधार पर वज़ीर अली की चारित्रिक विशेषताओं का उदाहरण सहित वर्णन कीजिए।
View SolutionRevision |शुष्क सेल|मर्करी सेल|सीसा संचायक सेल|निकल केडमियम संचायक सेल|ईंधन सेल|Summary
View Solutionसेल#!#सेलों का संयोजन
View Solutionसेल#!#सेलों का संयोजन
View Solutionपरिचय#!#सेल का प्रकार#!#विद्युत रासायनिक सेल
View Solutionसेल तथा सेल का आंतरिक प्रतिरोध
View Solution