Doubtnut Promotions Sticky

शुष्क सेल का सचित्र वर्णन कीजिए |

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

शुष्क सेल (Dry cell) - इनका उपयोग टॉर्च, टेपरिकॉर्डर, रेडियो, खिलौने, कैलकुलेटर आदि में होता है | ये लेकलांशी सेल के सिद्धान्त पर कार्य करते हैं | लेकलांशी सेल का अविष्कार जी० लेकलांशी (G. Lachlanche) द्वारा सन 1868 में किया गया| शुष्क सेल में Zn का एक खोखला आवरण रहता है, जिसके ऊपर NH4Cl ओर कम मात्रा में ZnCl2 का जल में बना पेस्ट लगा रहता है| जिंक सिलिण्डर ऐनोड का कार्य करता है| कैथोड एक कार्बन की छड़ होती है| कार्बन की छड़ के चारों ओर MnO2 तथा कार्बन चूर्ण का कला पेस्ट भरा रहता है| जस्ते के खोखले आवरण के ऊपर मोठे कागज का आवरण लगा रहता है| लीक - प्रूफ शुष्क सेलों में Zn के आवरण के ऊपर आयरन या स्टील का आवरण लगा रहता है|
जब सेल कार्य करता है, तो Zn धातु इलेक्ट्रॉन खोकर आयनों के रूप में विद्युत्-अपघट्य NH4Cl में विलेय हो जाता है| इलेक्ट्रॉन बाह्य परिपथ में गमन करते हैं तथा कैथोड द्वारा ग्रहण कर लिये जाते हैं | इससे विद्युत्-अपघट्य से NH+4 आयनों का विसर्जन (discharge) होता है|
इलेक्ट्रोड पर होने वाली अभिक्रियाएँ इस प्रकार हैं -

{:("ऐनोड " Zn rarr Zn^(2+) + 2e^(-) " (ऑक्सीकरण)"),("कैथोड " 2NH_(4)^(+) + 2MnO_(2) + 2e^(-) rarr Mn_(2)O_(3) + H_(2)O + 2NH_(3) " (अपचयन)"):}/("पूर्ण अभिक्रिया " Zn + 2NH_(4)^(+) + 2MnO_(2) rarr Zn^(2+) + Mn_(2)O_(3) + H_(2)O + 2NH_(3))
कैथोड अभिक्रिया में मैंगनीज का +4 ऑक्सीकरण अवस्था से +3 ऑक्सीकरण अवस्था में अपचयन हो जाता है| अमोनिया गैस के रूप में बाहर नहीं निकलती है, किन्तु ऐनोड में बने Zn2+ की कुछ मात्रा से संयुक्त होकर जटिल आयन बना लेती है, इससे सेल के भीतर का दाब बढ़ नहीं पाता -
Zn++4NH3[Zn(NH3)4]2+
शुष्क सेल का वोल्टेज 1.25 V से 1.5 V के मध्य होता है |
दोष - NH4Cl की अम्लीय प्रकृति के कारण जिंक पत्र का संक्षारण होकर उसमें छिद्र हो जाते हैं| इन छिद्रों से अन्य रासायनिक यौगिक रिसकर बाहर आने लगते हैं|
आजकल शुष्क सेलों को सुधारकर लीक रोधी बना दिया गया है | इसमें NH4Cl के स्थान पर KOH का उपयोग किया जाता है, जिससे जिंक का संक्षारण नहीं होता है |
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions