Doubtnut Promotions Sticky

हॉकी की प्रतिदवंदी टीमों के दो खिलाडी गेंद को हिट करने के प्रयास में परस्पर टकरा जाते है। तथा आसपस में उलझ जाते है। एक का द्रव्यमान 60 kg है और वह 5.0ms1 के वेग से गति में था, जबकि दूसरा खिलाडी, जिसका द्रव्यमान 55 kg है और वह 6.0ms1 के वेग से पहले खिलाडी की ओर गति कर रहा था। टकराकर उलझने के बाद वे दोनों किस दिशा में किस वेग से गति करेंगे। मान ले कि दोनों खिलाड़ियों के पैर तथा पृथ्वी के बीच कार्यरत घर्षण बल नगण्य है।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

मान लो कि पहला खिलाडी बाएँ से दाएँ दौड़ रहा है। परिपाटी के अनुसार, बाएँ से दाएँ गति की दिशा धनात्मक तथा दाएँ से बाएँ गति की दिशा को ऋणात्मक लेते है। प्रतीक m तथा u दोनों खिलाड़ियों के क्रमशः द्रव्यमान और वेग को दर्शाते है। इन भौतिक राशियों पर अधोलिखित संख्या 1 तथा 2 क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय हॉकी खिलाड़ियों को दर्शाती है। अतः
m1=60kg,u1=+5ms1, तथा m2=55kg,u2=6ms1
टक्कर से पहले दोनों खिलाड़ियों का कुल संवेग
=60kg×(+5ms1)+=55kg×(6ms1)
=30kgms1
माना कि दोनों खिलाड़ियों के टकराने के पश्चात उलझने पर वेग v है, टक्कर के पश्चात कुल संवेग
=(m1+m2)×v
=(60+55)kg×vms1
=115×vkgms1
संवेग संरक्षण के नियम के अनुसार,
u=30/15
=0.26ms1
अतः उलझने के पश्चात दोनों खिलाडी दाएँ से बाएँ 0.26ms1 के वेग से गतिशील है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions