Doubtnut Promotions Sticky

किसी परावर्तक दूरदर्शी का किरण पथ खींचकर उसमे प्रतिबिम्ब का बनना समझाइए |

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

परावर्तक अथवा परवर्ती दूरदर्शी-इस दूरदर्शी में दूर स्थित किसी वस्तु का चम्कुला प्रतिबिम्ब प्राप्त करने के लिए अभिद्रश्यक लेंस के स्थान पर बड़े आकार का अवतल दर्पण प्रयोग किया जाता है, इसलिए इसे परावर्तक अथवा परावर्ती दूरदर्शी कहते है |
ocr_image
रचना-इसमें अधिक फोकस दुरी व् बड़े द्वारक का अवतल दर्पण M 1 एक चौड़ी नाली के एक सिरे पर लगा रहता है | इस नली के पीछे की तरफ लगी एक छोटी पतली नली में कम फोकस दुरी व् छोटे द्वाराक का उत्तल लेंस E लगा रहता है, जो नेत्रिका का कार्य करता है | चौड़ी नली में अवतल दर्पण के फोकस से कुछ पहले एक समतल दर्पण M 2 लगा रहता है, जो मुख्य अक्ष से 45 के कोण पर झुका रहता है |
प्रतिबिम्ब का बनना-दूर स्थित वस्तु AB से आने वाली किरणों को अवतल दर्पण M 1 अपने फोकस पर केन्द्रित करता है, परन्तु ये किरणे फोकस पर केन्द्रित होने से पहले समतल दर्पण M 2 पर गिरकर परावर्तित हो जाती है | इस प्रकार वस्तु AB का वास्तविक, छोटा व् उलटा प्रतिबिम्ब A.B. पर बं जाता है | यह नेत्रिका के लिए आभासी वस्तु का कार्य करता है | अत: नेत्रिका द्वारा A.B. का सीधा बड़ा तथा आभासी प्रतिबिम्ब A..B..स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दुरी तथा अनंतता के बीच बनाती है | यदि प्रतिबिम्ब A.B., नेत्रिका के फोकस तल में है, तब अंतिम प्रतिबिम्ब अनंतता पर बनता है |
दूरदर्शी की आवर्धन क्षमता
= अंतिम प्रतिबिम्ब द्वारा आँख पर बना दर्शन कोण वस्तु द्वारा आँख पर बना दर्शन कोण
यदि अवतल दर्पण की फोकस दुरी f o , नेत्रिका लेंस की फोकस दुरी f e है |
जब अंतिम प्रतिबिम्ब अनंतता पर बनता है तो
आवर्धन क्षमता M = f o / f e

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions