Doubtnut Promotions Sticky

निकट-दृष्टि दोष किसे कहते है ? इस दोष का निवारण किस प्रकार किया जाता है ? किरण आरेख द्वारा स्पस्ट कीजिए |

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

निकट-दृष्टि दोष-इस दोष से युक्त नेत्र द्वारा मनुष्य को पास की वस्तुएँ तो स्पष्ट दिखाई देती है, परन्तु एक निश्चित दुरी से आगे की वस्तुएँ स्पष्ट दिखाई नही देती आर्थात नेत्र का दूर बिन्दु अनंत पर ण होकर पास आ जाता है | चित्र (a) में अनंत पर स्थित वस्तु से आने वाली समान्तर किरणे दृष्टि पटल पर फोकस ण होकर दृष्टि पटल से पहले ही बिन्दु P पर फोकस हो जाती है, इसलिए दृष्टि पटल पर स्पष्ट प्रतिबिम्ब नही बनता | इस प्रकार अनंत पर राखी वस्तु स्पष्ट नही दिखाई देती है |
ocr_image
निकट-द्रिस्थ दोष के कारण-इस दोष के दो कारण है -
(1) नेत्र लेन्स के पृष्ठों की वक्रता बढ़ जाना, जिससे उसकी फोकस दुरी कम हो जाती है |
(2) नेत्र के गोले का व्यास बढ़ जाना अर्थात नेत्र लेंस व् रेटिना के बीच की दुरी का बढ़ जाना |
निवारण-इस प्रकार के दोष को दूर करने के लिए एक ऐसे अवतल लेंस के चश्मे का उपयोग करते है की अनंत से चलने वाली किरणे अवतल लेन्स से अपवर्तन के पश्चात् नेत्र के दूर बिन्दु F से आती प्रतीत होती हो , चित्र (b) | इससे ये किरणे नेत्र लेन्स द्वारा अपवर्तित होकर रेटिना के पीट बिंदु R पर मिल जाती है | इस प्रकार अनंत पर राखी वस्तु का प्रतिबिम्ब रेटिना पर स्पष्ट बन जाता है और नेत्र को वस्तु स्पष्ट दिखाई देने लगती है |

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions