Doubtnut Promotions Sticky

अभिकथनः प्लाज्मोडियल स्लाइम मोल्ड के जीवद्रव्य को विश्व में शुद्धतम माना जाता है।
तर्क: प्लाज्मोडियम का जीवद्रव्य एक बाहरी केन्द्रकविहीन (Enucleated) एवं एक केन्द्रीय केन्द्रकयुक्त भागों में विभेदित होता है।

A

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं तथा तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या करता है |

B

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं लेकिन तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या नहीं करता है |

C

अभिकथन सही है लेकिन तर्क गलत है

D

अभिकथन और तर्क दोनों गलत है

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:A


स्लाइम मोल्ड्स के वर्धी भाग में कोशिका-भित्ति नहीं होती है। ये या तो जीवद्रव्य (प्लाज्मोडियम) के स्वतंत्रजीवी अमीबॉइड पिण्ड (Mass) के रूप में पाए जाते हैं या फिर अमीबा के गुच्छे (कूटप्लाज्मोमिडयम) के रूप में। प्लाज्मोडियल स्लाइम मोल्ड के जीवद्रव्य को जीवित संसार में शुद्धतम माना जाता है। यह बाहरी केन्द्रकरहित (हाइलोप्लाज्म) एवं केन्द्रीय केन्द्रकयुक्त भागों में विभेदित होता है। परिपक्वता पर इसमें सैकड़ों से लेकर कई हजार नाभिक हो सकते हैं। जीवद्रव्य रिक्तिकायुक्त होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions