Doubtnut Promotions Sticky

अभिकथन: मीथेनोजन्स अनेक जुगाली करने वाले जानवरों (Ruminant animals) की आंत में पाए जाते हैं।
तर्क: मीथेनोजन्स जुगाली करने वाले जानवरों के गोबर से मीथेन के उत्पादन में सहायक होते हैं।

A

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं तथा तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या करता है |

B

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं लेकिन तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या नहीं करता है |

C

अभिकथन सही है लेकिन तर्क गलत है

D

अभिकथन और तर्क दोनों गलत है

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:B


मीथेनोजेन्स दलदली स्थानों पर पाए जाते हैं, जहाँ वे हाइड्रोजन की सहायता से फॉर्मिक अम्ल एवं कार्बन डाई-ऑक्साइड को मीथेन में परिवर्तित करते हैं। कुछ मीथेनोजेन आर्कीबैक्टीरिया शाकाहारी प्राणियों, जो अपने भोजन को चबाते रहते हैं (जुगाली करने वाले अर्थात् रूमिनेन्ट्स, उदाहरण- गाय, भैंस), के उदर के प्रथम कोष्ठ या रूमेन के अंदर सहजीवियों (Symbionts) के रूप में रहते हैं (उदाहरण- मेथेनोबैक्टीरियम) तथा इन प्राणियों के गोबर से मीथेन गैस के उत्पादन में सहायता करते हैं। ये आर्कीबैक्टीरिया जुगाली करने वाले जानवरों (Ruminants) में सैल्यूलोज का किण्वन करने में सहायक होते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions