Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित में अन्स्तर स्पष्ट कीजिए -
पारिस्थितिक तन्त्र तथा जीवोम (या बायोम)

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

पारिस्थितिक तंत्र-जैव तथा अजैव घटकों के मध्य लगातार ऊर्जा और पदार्थों का आदान-प्रदान होता रहता है जिसे पारिस्थितिक तंत्र कहते हैं। जैसे-तालाब, जंगल, खेत तथा जल जीवशाला आदि विभिन्न जलीय एवं स्थलीय पारिस्थितिक तंत्रों को निरूपित करते हैं। पारिस्थितिक तंत्रों को मिलाने पर जीवोमों या बायोमों का निर्माण होता है। पारिस्थितिक तंत्र जीवमण्डल की एक इकाई है।
जीवोम या बायोम- किसी विशेष भौगोलिक क्षेत्र में समस्त पारिस्थितिक तंत्र एक साथ मिलकर बड़ी इकाई का निर्माण करते हैं जिसे जीवोम या बायोम कहते हैं। जैसे मरुस्थलीय बायोम, वन बायोम में कोई तालाब, झील, घास का मैदान या वन भी दिखाई दे सकते हैं। विश्व के सभी बायोमों को मिलाकर जीवमण्डल बनता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions