Doubtnut Promotions Sticky

पर्वत प्रदेश में पावस' कविता का प्रतिपाद्य स्पष्ट कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

प्रस्तुत कविता में कवि ने वर्षा ऋतु में पर्वतीय प्रदेश पर होने वाले प्रकृति के क्षण-क्षण परिवर्तन को बड़े ही सुंदर ढंग से व्यक्त किया है। वर्षा ऋतु में कवि को यहाँ का दृश्य देखकर ऐसा लगता है कि मानों मेखलाकार पर्वत अपने ऊपर खिले सुमन रूपी तेजों से तालाब के पारदर्शी जल में अपना प्रति बिंब देख रहा हो साथ ही उसी पर्वतों के नीचे का तालाब दर्पण की भाँति प्रतीत होता है। पहाड़ों के बीच में बहते झरने-पहाड़ों का गौरव गान करते प्रतीत होते हैं। कभी बदलों के आ जाने से ऐसा लगने लगता है कि पर्वत बादल रूपी पंख लगाकर आकाश में उड़ रहे हैं। शाल के वृक्ष जमीन में धंसे हुए प्रतीत होते हैं। ऐसे समय में झरने दिखाई नहीं पड़ते केवल उनका स्वर सुनाई देता है। कभी ऐसा लगता है कि बादल धरती पर आक्रमण कर रहे हैं। तालाब में उठता कोहरा ऐसा लगता है कि जैसे तालाब में आग लग गई हो और धुआँ उठ रहा हो। ये सभी जादुई दृश्य देखकर ऐसा लगता है जैसे-इंद्र देवता जादू के खेल दिखा रहे हैं। साध ही मूसलाधार वर्षा के कारण दृश्य का ओझल रूप दिखाई पड़ता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions