Doubtnut Promotions Sticky

नीचे दिए गए उदाहरण में गेंद का वेग कितनी बार बदलता है , जानने का प्रयास करें -
" फ़ुटबाल का एक खिलाड़ी गेंद पर किक लगाकर गेंद को अपनी टीम के दुसरे खिलाडी के पास पहुँचाता है |दूसरा खिलाड़ी उस गेंद को किक लगाकर गोल की ओर पहुचाने का प्रयास करता है | परन्तु इसके बाद विपक्षी टीम का गोलकीपर गेंद को पकड़ता है और अपनी टीम के खिलाड़ी की ओर किक लगाता है |'' इसके साथ ही उस कारक की भी पहचान करें जो प्रत्येक अवस्था में बल प्रदान करता है |

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

फुटबॉल के एक खिलाड़ी द्वारा गेंद पर किक मारने पर उसका वेग परिवर्तित होगा तथा उसी टीम के खिलाड़ी द्वारा गेंद को गोल की ओर किक मारने पर उसका वेग पुनः परिवर्तित होगा। इसके बाद विपक्षी टीम के गोलकीपर द्वारा गेंद को पकड़ने पर गेंद का वेग शून्य हो जाएगा तथा फिर उसके द्वारा अपनी टीम के खिलाड़ी की ओर मारने पर चौथी बार गेंद का वेग परिवर्तित होगा। प्रत्येक अवस्था में मनुष्य द्वारा लगाया गया. बाह्य बल गेंद को वेग प्रदान करता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions