Doubtnut Promotions Sticky

एक 50g द्रव्यमान की गोली 4kg द्रव्यमान की राइफल से 35 ms1 के प्रारंभिक वेग से छोड़ी जाती है। राइफल के प्रारंभिक प्रतिक्षेपित वेग की गणना कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

हल-यहाँ पर गोली का द्रव्यमान (m1) = 50 g = 0.05 kg
राइफल का द्रव्यमान (m2) = 4 kg
गोली का प्रारंभिक वेग (u1) तथा राइफल का प्रारंभिक वेग (u2) क्रमशः शून्य है।
ocr_image
अर्थात् u1=u2=0
गोली का अंतिम वेग (v1) = + 35 m/s
गोली की दिशा बाएँ से दाएँ परिपाटी के अनुसार चित्र में धनात्मक ली गई है।
माना राइफल का प्रतिक्षेपित वेग = v m/s
गोली छूटने से पहले गोली व राइफल का कुल संवेग = (4 + 0.05) kg × 0 m/s
= 0 kg ms1
गोली छूटने के बाद गोली का संवेग = 0.05 kg ×35ms1=1.75kgms1
गोली छूटने के बाद राइफल का संवेग = 4 kg × v ms1
गोली छूटने के बाद गोली व राइफल का कुल संवेग = (1.75 + 4 v) kg ms1
संवेग संरक्षण के नियमानुसार
गोली छूटने के बाद का कुल संवेग = गोली छूटने से पहले का कुल संवेग
1.75 + 4 v = 0
v==1.754ms1 ऋणात्मक चिह्न दर्शाता है कि राइफल गोली की विपरीत दिशा में अर्थात् दाईं से बाईं ओर प्रतिक्षेपित होगी।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions