Doubtnut Promotions Sticky

100g और 200 g द्रव्यमान की दो वस्तुएँ एक ही रेखा के अनुदिश एक ही दिशा में क्रमशः 2 ms1 और 1 ms1 के वेग से गति कर रही हैं। दोनों वस्तुएँ टकरा जाती हैं। टक्कर के पश्चात् प्रथम वस्तु का वेग 1.67 ms1 हो जाता है, तो दूसरी वस्तु का वेग ज्ञात करें।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

यहाँ पर
पहली वस्तु का द्रव्यमान (m1) = 100g = 0.1 kg
दूसरी वस्तु का द्रव्यमान (m2) = 200 g = 0.2 kg
पहली वस्तु का प्रारंभिक वेग (u1) = 2 ms1
दूसरी वस्तु का प्रारंभिक वेग (u2)=1ms1
अतः टक्कर से पहले दोनों वस्तुओं का कुल संवेग = m1×u1+m2×u2
=(0.1×2+0.2×1)kgms1
=0.4kg ms1
टक्कर के बाद पहली वस्तु का वेग (v1) = 1.67 ms1
माना टक्कर के बाद दूसरी वस्तु का वेग (v2)=v ms1
अतः टक्कर के बाद दोनों वस्तुओं का कुल संवेग = m1v1+m2v2
=[0.1×1.67+0.2×v2] kg ms1
=[0.167+0.2v2] kg ms1
संवेग संरक्षण के नियम के अनुसार
टक्कर के बाद कुल संवेग = टक्कर से पहले कुल संवेग
0.167+0.2v2=0.4
या 0.2v2=0.40.167
या v2=0.2320.2=1.165 ms1
अतः टक्कर के बाद दूसरी वस्तु का वेग = 1.165 ms1

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions