Doubtnut Promotions Sticky

सिंचाई से क्या आशय है? सिंचाई के मुख्य स्रोत क्या हैं ? समझाइए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

भारत में सिंचाई-फसलों को कृत्रिम रूप से पानी देने की क्रिया को सिंचाई करना कहते हैं। भारत में अधिकांश खेती वर्षा पर आधारित है अर्थात् अधिकांश क्षेत्रों में फसल की उपज, समय पर मानसून आने तथा वृद्धिकाल में उचित वर्षा होने पर निर्भर करती है। अतः कम वर्षा होने पर फसल उत्पादन कम हो जाता है। इसलिए अधिकाधिक कृषि भूमि को सिंचित करने के लिए बहुत से उपाय किए जाते हैं।
भारत में पानी के अनेक स्रोत हैं और विभिन्न प्रकार की जलवायु । इन परिस्थितियों में, विभिन्न प्रकार की सिंचाई की विधियाँ पानी के स्रोत की उपलब्धता के आधार पर अपनाई जाती हैं। ये स्रोत मुख्यतः निम्न हैं -
(i) कुएं-यह दो प्रकार के होते हैं-खुदे हुए कुएं और नलकूप खुदे हुए कुएं द्वारा भूमिगत जल स्तरों में स्थित पानी को एकत्रित किया जाता है। नलकूप में पानी गहरे जल स्तरों से निकाला जाता है। इन कुओं से सिंचाई के लिए पानी को पंप द्वारा निकाला जाता है।
(ii) नहरें-यह सिंचाई का एक बहुत विस्तृत तथा व्यापक तंत्र है। इनमें पानी एक या अधिक जलाशयों अथवा नदियों से आता है। मुख्य नहर से शाखाएँ निकलती हैं, जो विभाजित होकर खेतों में सिंचाई करती हैं।
(iii) नदी जल उठाव प्रणाली-जिन क्षेत्रों में जलाशयों से कम पानी मिलने के कारण नहरों का बहाव अनियमित अथवा अपर्याप्त होता है, वहाँ जल उठाव प्रणाली अधिक उपयोगी रहती है। नदियों के किनारे स्थित खेतों में सिंचाई करने के लिए नदियों से सीधे ही पानी निकाला जाता है।
(iv) तालाब-छोटे जलाशय, जो छोटे क्षेत्रों में बहे हुए पानी का संग्रह करते हैं, तालाब का रूप ले लेते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions