Doubtnut Promotions Sticky

एक किसान ने अपने खेत में निरन्तर चार वर्षों तक एक ही किस्म की फसल बोई, जिससे उसके उत्पादन में निरन्तर कमी व रोगजनकों का प्रभाव बढ़ता रहा। इसका कारण एवं उपचार बताइए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

किसान द्वारा निरन्तर चार वर्षों तक एक ही किस्म की फसल बोने से भूमि में विशेष प्रकार के पोषक तत्वों की कमी हो जाती है, साथ ही फसल में लगने वाले रोगों की वृद्धि भी हो जाती है। यही कारण है कि उसके फसल उत्पादन में निरन्तर कमी आती गई। इस समस्या का निवारण करने के लिए फसल चक्र अपनाना चाहिए। एक फसल को काटने के पश्चात् दूसरी उपयुक्त फसल बोना तथा पुनः पहली फसल के स्थान पर दूसरी उपयुक्त फसल बोने को फसल चक्र कहते हैं।
फसल चक्र का महत्त्व-(i) कई प्रकार के विषैले पदार्थ व जैविक अम्ल जो फसल द्वारा उत्सर्जित किये जाते हैं, भूमि में एकत्रित हो जाते हैं।
(ii) एक ही फसल बार-बार उगाने से विशिष्ट पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। इनकी फसल चक्र अपनाकर पूर्ति की जा सकती है।
(iii) विशेष प्रकार का विशिष्ट रोगजनक जीव अपनी निरन्तरता बनाये रखता है जो कि हानिकारक है। अत: फसल चक्र फसल प्रबन्धन में एक आवश्यक तत्व है जिससे कि रोगजनक की समाप्ति हो जाती है व विभिन्न फसलों से मृदा वातावरण पर लाभप्रद भौतिक, रासायनिक व जैविक प्रभाव पड़ता है, जिससे कि विरोधी जीवाणुओं की वृद्धि होती है। उदाहरण के लिए अरहर, कपास, मटर, चना व अलसी का मुरझाने वाला रोग, बाजरे का कंड और गेहूँ व बाजरे का मोलिया रोग।
(iv) सभी फसलों के लिए नाइट्रोजन एक प्रमुख उर्वरक है व फसल अर्थव्यवस्था इसी पर आधारित है, परन्तु दलहनी फसलें खाद्यान्न फसलों के एकान्तर में उगाई जाती हैं। इसका कारण यह है कि इनकी जड़ों की गाँठों के अन्दर पाए जाने वाली जीवाणु-राइजोबियम एवं अन्य मृदा जीवाणु जैसे नीलहरित जीवाणु, एजोटोबैक्टर आदि, भूमि उर्वरता को बढ़ाने व संधारण करने में बहुत उपयोगी हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions