Doubtnut Promotions Sticky

मत्स्यकी से क्या आशय है ? यह कितने प्रकार की होती है ? समझाइए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

मत्स्यकी-इसके अन्तर्गत मछलीपालन आता है। हमारे भोजन में मछली प्रोटीन का एक समृद्ध स्रोत है। इसमें प्रोटीन के अतिरिक्त बहुत से स्वास्थ्यवर्धक खनिज भी मिलते हैं। मछली प्राप्त करने की दो विधियाँ हैं-एक प्राकृतिक स्रोत (जिसे मछली पकड़ना कहते हैं) तथा दूसरा मछलीपालन या मछली संवर्धन है। आवास के आधार पर इन्हें दो भागों में बाँटा गया है-(i) समुद्री मत्स्यकी (ii) अंत:स्थली मत्स्यकी।
(i) समुद्री मत्स्यकी-इसके अन्तर्गत समुद्र अथवा खारे पानी में पाये जाने वाली मछलियाँ आती हैं। भारत का समुद्री मछली संसाधन क्षेत्र 7500 किमी. समुद्री तट तथा इसके अतिरिक्त समुद्र की गहराई तक है । सर्वाधिक प्रचलित समुद्री मछलियाँ पामफ्रेट, मैकर्ल, टुना, सारडाइन तथा बॉम्बेडक हैं । समुद्री मछली पकड़ने के लिए विभिन्न प्रकार के जालों का प्रयोग किया जाता है। सैटेलाइट तथा प्रतिध्वनि ध्वनित्र से खुले समुद्र में मछलियों के बड़े समूह का पता लगाया जा सकता है तथा इससे मछली उत्पादन बढ़ा सकते हैं।
कुछ आर्थिक महत्त्व वाली समुद्री मछलियों का समुद्री जल में संवर्धन भी किया जाता है। इनमें प्रमुख हैं मुलेट, भेटकी तथा पर्ल स्पॉट (पंखयुक्त मछलियाँ), कवचीय मछलियाँ जैसे झींगा, मस्सल तथा ऑएस्टर आदि । भविष्य में समुद्री मछलियों का भण्डार कम होने की अवस्था में इन मछलियों की पूर्ति संवर्धन के द्वारा हो सकती है। इसे समुद्री संवर्धन (मेरीकल्चर) कहते हैं।
(ii) अंतःस्थली मत्स्यकी-ताजा जल के स्रोत में पाले जाने वाली मछलियाँ इसके अन्तर्गत आती हैं। मछली का संवर्धन हम नाले, तालाब, पोखर में तो करते ही हैं, साथ ही नदीमुख (एस्चुरी) तथा लैगून भी महत्त्वपूर्ण मत्स्य भण्डारण हैं। जब मछलियों का प्रग्रहण अंत:स्थली वाले स्रोतों पर किया जाता है तो उत्पादन अधिक नहीं होता। इन स्रोतों से अधिकांश मछली उत्पादन जल संवर्धन द्वारा ही होता है।
मछली संवर्धन कभी-कभी धान की फसल के साथ भी किया जाता है। अधिक मछली संवर्धन मिश्रित मछली संवर्धन तंत्र से किया जाता है। इस प्रक्रिया में देशी तथा आयातित प्रकार की मछलियों का प्रयोग किया जाता है। मिश्रित मछली संवर्धन तंत्रों में एक अकेले तालाब में 5 अथवा 6 मछली की स्पीशीज का उपयोग किया जाता है। इनमें ऐसी मछलियों का चयन किया जाता है, जिसमें आहार के लिए प्रतिस्पर्धा न हो तथा उनके आहार की आदत अलग-अलग हो। इससे तालाब के हर भाग में उपलब्ध आहार का उपयोग हो जाता है । जैसे कटला मछली पानी की सतह से अपना भोजन लेती है। रोह मछली तालाब के मध्य क्षेत्र से अपना भोजन लेती है। मुगल तथा कॉमन कार्प तालाब की तली से भोजन लेती हैं । ग्रास कार्प खरपतवार खाती हैं । इस प्रकार ये सभी मछलियाँ साथ-साथ रहते हुए भी बिना स्पर्धा के अपना-अपना आहार लेती हैं। इससे तालाब से मछली के उत्पादन में वृद्धि होती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions