Doubtnut Promotions Sticky

एक मनुष्य का पृथ्वी पर भार 600 N है। उसका द्रव्यमान क्या है? (g=10ms2 ले) यदि उसे चन्द्रमा पर ले जाया जाए, उसका भार 100 N होगा। चन्द्रमा पर उसका द्रव्यमान क्या है? चन्द्रमा पर गुरुत्वीय त्वरण क्या है?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

सबसे पहले हम मनुष्य का द्रव्यमान ज्ञात करेंगे। यह निम्नलिखित सूत्र का उपयोग करके किया जा सकता है :
W=m×g
यहॉं पर, पृथ्वी पर मनुष्य का भार, W=600N
पृथ्वी पर मनुष्य का द्रव्यमान, m=? (गणना करनी है)
और, गुरुत्वीय त्वरण, g=10ms2 (पृथ्वी पर)
अब, उपर्युक्त सूत्र में इन मूल्यों को रखने पर, हम पाते है :
600=m×10
इसलिए m=60010
m=60g
अतः, पृथ्वी पर मनुष्य का द्रव्यमान 60 किलोग्राम है। अब, किसी पिण्ड का द्रव्यमान विश्व में प्रत्येक स्थान पर एक समान रहता है। इसलिए, इस मनुष्य का द्रव्यमान चन्द्रमा पर भी 60 किलोग्राम होगा।

हम अब उसी सूत्र का उपयोग करके चन्द्रमा पर गुरुत्वीय त्वरण की गणना करेंगे :
W=m×g
अब, चन्द्रमा पर मनुष्य का भार, W=100N
चन्द्रमा पर मनुष्य का द्रव्यमान, m=60g (ऊपर गणना की गयी)
और, गुरुत्वीय त्वरण, g=? (गणना करनी है)
(चन्द्रमा पर)
उपर्युक्त सूत्र में इन मूल्यों को रखने से, हम पाते है :
100=60×g
इसलिए, g=10060
g=1.66ms2
अतः, चन्द्रमा की सतह पर गुरुत्वीय त्वरण 1.66m/s2 है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions