Doubtnut Promotions Sticky

संयोजी ऊतक क्या हैं ? इनके क्या कार्य हैं ?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

संयोजी ऊतक शरीर के विभन्न अंगों को आपस में जोड़ने या आधार देने का कार्य करते हैं। इस प्रकार के ऊतक में कोशिकाएँ एक प्रकार के अन्तः कोशिकीय पदार्थ में डूबे रहते हैं। जैसे- अस्थि, उपास्थि या रुधिर। यह अन्तः कोशिकीय पदार्थ ठोस हो सकता है जैसे अस्थि या उपास्थि या द्रव के रूप में जैसे- रुधिर में। 
अस्थि और उपास्थि- शरीर का कंकाल अस्थि व उपास्थि का बना होता है। अस्थि- यह एक अत्यन्त कठोर तथा ठोस ऊतक है। इसका अन्तः कोशिकीय पदार्थ कैल्शियम लवणों से बहुत अधिक संचित होता है।
उपास्थि- यह अर्द्ध ठोस व लचीला ऊतक है। यह शरीर के कुछ भागों में पाया जाता है। जैसे- नाक के आगे का सिरा व बाह्य कान। शार्क मछली का पूरा कंकाल उपास्थि से बना है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions