Doubtnut Promotions Sticky

पौधों में पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के ऊत्तक कौन-कौन से हैं ?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

पौधे में निम्नांकित तीन प्रकार के उत्तक पाए जाते हैं
(i) मृदु उत्तक-- मृदु उत्तक पौधों में व्यापक रूप में वितरित होते हैं। इसकी कोशिकाएँ सजीव, पतली दीवार की या अंडाकार, गोलाकार, बहुमुखी या दीर्घ होती है। इनमें जगह हो भी सकती है और नहीं भी। मृदु उत्तक के प्रत्येक कोशिका में बहुत सारे केन्द्रीय रिक्तीकरण होते हैं। उत्तक में पर्णहरित होता है, जिसे मृदु उत्तक कहते हैं। इसका मुख्य कार्य भोजन बनाना तथा संग्रह करना है।
(ii) स्थूल उत्तक- यह एक सजीव उत्तक है जो पौधे के कठोर भाग में पाया जाता है। इसकी कोशिकाएँ पतली दीवार की परंतु कोनों पर मोटी होती है। जहाँ पर कई संख्या में कोशिकाएँ जुड़ती है। यहाँ सैलूलोज और पेकिटन के जमाव के कारण कोने मोटे होते हैं।
(iii) दृढ़ उत्तक- दृढ़ उत्तक मृत कोशिकाओं से मिलकर बनता है जिसमें से जीन द्रव्य नहीं होते हैं। दृढ़ उत्तक की लंबाई 1 मिमी से लेकर 550 मिमी तक निर्भर करती है। यह पौधे को यांत्रिक शक्ति प्रदान करती है। इन कोशिकाओं की आकृति गोलाकार, अंडाकार, बेलनाकार या डम्बल की तरह होता है। यह लंबी पत्तियों को स्थिरता प्रदान करता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions