Doubtnut Promotions Sticky

निराई पर अपने शब्दों में एक पैराग्राफ लिखिए

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

निराई (Weeding)-खेत में से खरपतवार हटाने को निराई कहते हैं। निराई खेतों में आवश्यक है क्योंकि खरपतवार जल, पोषक, जगह और प्रकाश की स्पर्धा कर फसल की वृद्धि पर प्रभाव डालते हैं। निराई का कार्य खुरपी या हैरो की सहायता से करते हैं। पौधों में पुष्पन एवं बीज बनने की प्रक्रिया से पहले खरपतवार पौधों को हाथ से जड़ सहित उखाड़कर अथवा भूमि के निकट से काटकर समयसमय पर हटा दिया जाता है। यह कार्य खड़ी फसल वाले खेत में किया जा सकता है। फसल उगाने से पहले खेत जोतने से खरपतवार उखाड़ने एवं हटाने में सहायता मिलती है। इससे खरपतवार पौधे सूखकर मर जाते हैं और मिट्टी में मिल जाते हैं। यह कार्य हैरो (पटेले) से किया जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions