Doubtnut Promotions Sticky

सिंचाई किसे कहते हैं? जल संरक्षित करने वाली सिंचाई की दो विधियों का वर्णन कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

सिंचाई-उचित समय एवं विभिन्न अंतराल पर खेत में जल देना सिंचाई कहलाता है। जल संरक्षित करने वाली सिंचाई की विधियाँ(1) छिड़काव तंत्र (Sprinkler System)-इस विधि का उपयोग असमतल भूमि के लिए किया जाता है जहाँ पर जल कम मात्रा में उपलब्ध है। पाइपों के ऊपरी सिरों पर घूमने वाले नोजल लगे होते हैं। ये पाइप निश्चित दूरी पर मुख्य पाइप से जुड़े होते हैं। जब पम्प की सहायता से जल मुख्य पाइप में भेजा जाता है तो वह घूमते हुए नोजल से बाहर निकलता है। इसका छिड़काव पौधों पर इस प्रकार होता है जैसे वर्षा हो रही हो। छिड़काव बलुई मिट्टी के लिए अत्यन्त उपयोगी
(2) ड्रिप तंत्र (Drip System)-इस विधि में जल बूंद-बूंद करके पौधों की जड़ों में गिरता है। फलदार पौधों, बगीचों एवं वृक्षों को पानी देने का यह सर्वोत्तम तरीका है। इसमें पौधे को बूंद-बूंद करके जल प्राप्त होता है। इस विधि में जन बिल्कुल व्यर्थ नहीं होता।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions