Doubtnut Promotions Sticky

कृषि उत्पादों का भण्डारण कैसे किया जाता है?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

फसल का भण्डारण-फसल के दानों को अधिक समय तक रखने के लिए उन्हें नमी, कीट, चूहों तथा सूक्ष्मजीवों से सुरक्षित रखना आवश्यक है। भण्डारण से पहले दानों (बीजों) को धूप में सुखाना आवश्यक है, इससे नमी कम हो जाने से बीजों की कीटपीड़कों, जीवाणु एवं कवकों से सुरक्षा हो जाती है। किसान अपनी फसल उत्पाद का भण्डारण जूट के बोरों, धातु के बड़े पात्र (bins) में करते हैं। परन्तु बीजों का बड़े पैमाने पर भण्डारण साइलों (silos) और भण्डारगृहों (granaries) में किया जाता है, जिससे उनको पीड़कों जैसे कि चूहे एवं कीटों से सुरक्षित रखा जा सके। नीम की सूखी पत्तियाँ घरों में अनाज के भण्डारण में उपयोग की जाती हैं। बड़े भण्डारगृहों में अनाज को पीड़कों एवं सूक्ष्मजीवों से सुरक्षित रखने के लिए रासायनिक उपचार भी किया जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions