Doubtnut Promotions Sticky

पौधों को जल क्यों आवश्यक है? समझाइए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

पौधों के लिए जल का महत्त्व-पौधों के लिए जल का बहुत महत्त्व है। पौधों में लगभग 90% जल होता है। पौधों में जल का महत्त्व निम्न प्रकार स्पष्ट है
(1) पौधे के फूल, फल एवं बीज की वृद्धि एवं परिवर्धन में जल अतिआवश्यक है।
(2) जल पौधों को जड़ों द्वारा प्राप्त होता है। जल के साथ खनिजों व उर्वरकों का भी अवशोषण होता है।
(3) बीजों का अंकुरण शुष्क अवस्था में असम्भव है, जल के माध्यम से ही अंकुरण सम्भव है।
(4) पौधों में पोषकों का स्थानान्तरण जल के द्वारा ही होता है।
(5) जल ही फसल की पाले एवं गर्म हवा से रक्षा करता है। अतः अच्छी फसल के लिए हमें नियमित रूप से सिंचाई करते रहना चाहिए।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions